30 June 2021 Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल | Today's Horoscope -30 June 2021 - आज का राशिफल

 


30 June 2021 Aaj ka Rashifal

 

मेष राशि - मेष राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारहवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अच्छा लाभ आज के दिन आपका इन्तजार कर रहा है | दिन बहुत शुभ बना हुआ है। धनलाभ की संभावना आपके जीवन में और अधिक बढती हुई दिखाई देगी। आज के दिन आकस्मिक धनलाभ भी आपको अचंभित कर डालेगा। आश्चर्य की सीमा नहीं रहेगी क्योंकि आज के दिन आप जिस से सोच भी नहीं रहे है वहा आपको लाभ की उम्मीद है। जहां से आपको लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। शेयर मार्केट लॉटरी में भी आज इन्वेस्टमेंट आप करेंगे तो आपको अच्छे फायदे की संभावना बनी हुई है। आज के दिन भाई और दामाद से विशेष लाभ की संभावना भी देखने को मिलेगी। वही घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनती हुई दिखाई देगी। वर्क प्लेस पर आप अपने काम को एक्सटेंड करने की प्लानिंग करेंगे | यदि आप जॉब में हैं तो बॉस से प्रमोशन मिलने के चांसेस आज आपके बने हुए हैं। वही आज के दिन आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ में गेट टुगेदर के प्रोग्राम्स में शरीक हो सकते हैं। आज के दिन आपको अपने कुटुम्ब से सुख समाचारों की प्राप्ति भी मिलती हुई दिखाई देगी। आज के दिन आपको कुछ ऐसे व्यक्तियों से जान पहचान आपकी बढ़ती हुई नजर आएगी जो कि आनेवाले समय में आपको अपने बिजनस में बहुत अच्छा लाभ दिलवाएगी। तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा सुख समृद्धि दायक और लाभदायक परिस्थितियों को उत्पन्न करने वाला है। 30 June 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि - वृषभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है गजकेसरी योग की वजह से आज आपके सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण हो जाएंगे। अगर आपने कोई प्लानिंग कर रखी है कोई बड़ी योजना बना रखी है या फिर कोई बड़ा ऑर्डर आज के दिन आप प्राप्त करना चाहते हैं तो थोड़ा सा प्रयासरत रहिए। आज आपके रास्ते खुलते चले जाएंगे और आप अपनी मंजिल को जरूर प्राप्त कर लेंगे। जो भी कार्य आप करना चाहते हो उस कार्य में आपको सफलता जरूर मिलेगी। सर्व कार्य सिद्धि दायक आज का दिन बना हुआ है पर कुछ प्लानिंग स्ट्रैटेजी आज के दिन आपको बनानी चाहिए। कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट या कोई बड़ा ऑर्डर आपको आज के दिन लेना हो तो आज आप द्रुत गति से उस तरफ आगे बढ़िए। आपको वो प्रोजेक्ट जरूर प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपको अपने पिता का बहुत अच्छा सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त होगा | यदि पिता से रिलेशन काफी लंबे टाइम से खराब थे तो वो रिलेशन अब अच्छे होते हुए बेहतर होते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन युवा वर्ग के लिए बहुत ही इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है। अगर आप नौकरी में हैं। अगर आप किसी प्राइवेट सेक्टर में हैं तो आज के दिन आपको कोई बड़ी अपॉर्चुनिटी मिल सकती है। अपने कंपनी को रिप्रजेंट करने का मौका भी आज के दिन आपको प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। वही यदि आप गवर्नमेंट जॉब में तो मनचाही ट्रांसफर के योग भी आज आपके बने हुए हैं। 30 June 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि - मिथुन राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है। यह भाग्य का स्थान है अतः आज आपका भाग्य आपका पूर्ण रूपेण साथ देगा। आपके अटके हुए सभी कार्य आपके भाग्य के सहयोग से बनते चले जाएंगे। आज का दिन आपके लिए शेयर मार्केट लॉटरी जैसे इन्वेस्टमेंट के लिए रहेगा परंतु आज के दिन आपको अपने अधूरे कार्यों की तरफ भी देखना पड़ेगा। ध्यान केन्द्रित करना पड़ेगा क्योंकि ऐसे कार्य जिसमें आपका पैसा अटका हुआ है। आपने अपनी मेहनत लगाई है परंतु वो आपका कार्य सिद्ध नहीं हुआ है । उसके सिद्ध होने का समय आ गया है इसीलिए आज के दिन ऐसे कार्यों को प्रायोरिटी से लें | उसके बाद में आप नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज के दिन आप लोगों की सहायता करने में अग्रसर रहेंगे और लोगों की सहायता करने से आपको मन में संतुष्टि प्राप्त होगी | मानव सेवा जैसे कार्यों में आप अधिक रूचि दिखाएंगे। धार्मिक कार्यों की रूपरेखा आज आपके घर में बन सकती है। कोई बड़ा धार्मिक आयोजन आज के दिन आप तय करते हुए दिखाई देंगे। 30 June 2021 Aaj ka Rashifal

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि - कर्क राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके अधूरे पड़े हुए सभी कार्यों को पूर्ण करने का रहेगा जो काम आपके बहुत लंबे टाइम से अटक गए थे उन कार्यों को आपको थोड़ा सा संलग्न होकर थोड़ा सा मेहनत और लगन से पूर्ण करना पड़ेगा। आज के दिन आपको जानवरों से बचना है क्योंकि जानवरों से चोट लगने की संभावना बनी हुई है। घर से दूर रह कर आपको काम के सिलसिले में बाहर जाकर काम करना पड़ सकता है। घर से दूर ही आपको लाभ की स्थितियां आज के दिन देखने को मिलेगी। आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा स्ट्रगल वाला अधिक रहेगा। काम की अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी का अनुभव रहेगा पर कुछ चुनौतियां आपके सामने खड़ी रहेगी जिससे आपको पूर्ण करना भी जरूरी है और उन चुनौतियों की तरफ आप अग्रसर रहेंगे। आज का दिन आपके जो गुप्त शत्रु है यानी आपके मित्र रूपी रिश्तेदार रूपी आपके आस पास के सर्कल में जिसको आप अपना मित्र मानते है परन्तु वे आपके शत्रु हैं क्योंकि ईर्ष्या वश आपके कार्य में व्यवधान डालने का प्रयास करें तो ऐसे लोगों को आज आपको जानना और पहचानना जरूरी है क्योंकि अगर आपने लापरवाही की तो ऐसे लोग आपके कार्यों में व्यवधान जरूर डालेंगे। आज के दिन आपको ससुराल वालों से भी रिलेशन थोडे से संभालकर थोड़ी सी सावधानी से आगे बढ़ाने है क्योंकि ससुराल वालों के साथ में वार्तालाप में अगर थोड़ी सी भी ऊंच नीच हुई तो मिसअंडरस्टैंडिंग बहुत बड़ी क्रिएट हो सकती है इसलिए ऐसे मामलों में थोड़ा सा सतर्क रहिए। कुल मिलाकर दिन थोड़ा सा सतर्क होकर और सावधानी से आगे बढ़ने का है। अगर आप सावधानी से आगे बढ़े तो किसी भी प्रकार की समस्या का सामना आज के दिन आपको नहीं करना पड़ेगा। 30 June 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि - सिंह राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण पर है। अतः आज का दिन आपके दाम्पत्य सुखों में वृद्धि करेगा यदि आप विवाहित हैं तो आपका दाम्पत्य जीवन और अधिक सुखमय बनेगा। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के बंधन में बंधने के चांसेस आज आपके बनते हुए दिखाई देंगे | आपको अपने लिए एक अच्छा लाइफ पार्टनर मिल जाएगा। वही लव रिलेशनशिप में आप आगे बढ़ना चाहते हैं। किसी को मन की बात करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन सर्वोत्तम है। आप उसे अपने मन की बात करिए वो आपकी बातों को नहीं टालेगा और आपको उनका साथ और सहयोग जरूर प्राप्त होगा। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए भी बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार में बहुत लाभ की संभावना आज के दिन देखने को मिलेगी। गजकेसरी योग की वजह से आज के दिन आपको बहुत बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना भी है। बहुत लंबे टाइम से जिस कार्य को करने का सपना आप देख रहे थे | वो कार्य आज आपका सम्पन्न हो जाएगा। आज का दिन जो आप से जुड़े लोगों के लिए भी बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके कार्यों की प्रशंसा सर्वत्र होगी | बॉस में आपके कार्यों की तारीफ करेंगे और आपके कलीग्स आपसे प्रभावित होकर आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों का संचालन करेंगे। पारिवारिक स्थितियां आपके लिए बेहद अच्छी रहेगी। परिवार यानि भाई भतीजे माता पिता बहन जीवनसाथी और बच्चे इन सब से आपको भरपूर सहयोग। तो विस्तृत रूप से आज के दिन देखने को मिलेगा तो ओरल आज आपका दिन बहुत ही अच्छा सुखमय और लाभदायक स्थितियों को लेकर आएगा। 30 June 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि - कन्या राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। रोग और शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। खासकर सरदर्द और सर्दी जुखाम जैसी प्रॉब्लम आज के दिन आपको बन सकती है इसलिए थोड़ा सा अपने स्वास्थ्य का आपको ध्यान रखना पड़ेगा। शत्रु भी आपके खिलाफ कोई बड़ा षड्यंत्र आज के दिन रच सकते हैं। थोड़ा सा चिंतित रहेंगे तो शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे | आज के दिन रुपए पैसे के कोई भी कार्य है उसमें थोड़ी सी सावधानी रखें क्योंकि ऐसे कार्यों में लापरवाही की वजह से आपको बड़े नुकसान की संभावना उत्पन्न हो सकती है तो थोड़ा सा सतर्क होकर ही आज के दिन आपको आगे बढना पड़ेगा। ननिहाल का बहुत सहयोग प्राप्त होगा नाना नानी का सानिध्य प्राप्त होगा और उनकी मदद से आप अपने अटके हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। 30 June 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि - तुला राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है जो भी विज्ञान वर्ग के छात्र हैं या फिर कॉमर्स के छात्र हैं उनके लिए आज का दिन सर्वोत्तम रहेगा। आप अपनी पढ़ाई के माध्यम से अपने टीचर्स और पैरंट्स को गौरवान्वित महसूस करवाएंगे | वही संतान की तरफ से आपको थोड़ी सी चिंता उत्पन्न हो सकती है उसके फ्यूचर को लेकर आप थोड़े से चिंतित होते हुए दिखाई देंगे। यह समय चिंता करने का नहीं चिंतन करने का है | अपने बच्चों को डांटने से उन पर गुस्सा करने से उन पर कोई भी किसी भी प्रकार का रेस्ट्रिक्शन लगाने की बजाय आप यदि उनको प्रेम से समझाएंगे तो आपकी बातों को जरूर सुनेंगे | तो थोड़ा सा संभल कर अपने बच्चों को मित्रवत ट्रीट करने का प्रयास करें। उन्हें साइकोलॉजिकली ट्रीट करें ताकि उनकी समस्याओं को आप समझ सकें और उनकी समस्याओं को दूर भी कर सकें। आज का दिन साहित्य से जुड़े हुए लोगों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है | आपकी प्रसिद्धी में वृद्धि होगी। आज का दिन जो भी नौकरीपेशा लोग हैं उनके लिए बड़ी जिम्मेदारियों से भरा रहेगा पर आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए अपने लक्ष्य को शाम तक प्राप्त कर ही लेंगे। 30 June 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है । आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है थोड़ा सा संभल कर चलना पड़ेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्य है तो उसमें विशेष सावधानी आज के दिन आपको रखनी पड़ेगी। वहीं वाहन चलाएं तो थोड़ी सी सावधानी से चलाएं। वाहन से एक्सीडेंट होने की संभावना बनी हुई है। वहीं आज के दिन किसी भी नए वाहन की खरीदारी से भी आपको बचना पड़ेगा। घर का वातावरण यदि शांतिपूर्ण रखना है तो आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक है वरना घर की महिलाओं से आज के दिन आपके मिसअंडरस्टैंडिंग क्रिएट हो सकती है। आज के दिन कोई भी नया और बड़े कार्य को आपको अवॉइड करना चाहिए। पुराने पेंडिंग पड़े हुए कार्यों की सतत प्रक्रिया से पूर्ण करें। कार्य क्षेत्र में बहुत सावधानी से आगे बढ़ें। आज आपके ऊपर झूठे आरोप भी लग सकते हैं तो थोड़ा सा संभल कर वृश्चिक राशि वालों को चलना ही पड़ेगा। 30 June 2021 Aaj ka Rashifal

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि- धनु राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है । आज आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अगर आपका प्रभाव और अधिक बढ़ता हुआ दिखाई देगा | वहीं आज के दिन आपके बड़े भाई बहनो का विशेष सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। आपका कोई बड़ा प्रोजेक्ट अगर अटक गया है या फिर आपको अपने काम को पूर्ण करने में कोई दिक्कत आ रही है तो आज के दिन आपको बड़े भाई बहनों की मदद से वो कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएंगे। मित्रों के साथ भी आज आप कुछ समय व्यतीत करते हुए दिखाई देंगे और किसी पुराने मित्र से मुलाकात आज आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगा। वही आज का दिन आप थोड़ा सा अपने आपको भी समय देंगे यानी अपने मन मुताबिक जो भी आपकी इच्छाएं हैं जो भी आपकी हॉबी से उनको आप थोड़ा सा समय देने का प्रयास करेंगे। वृहद रूप से आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है | सामाजिक मान सम्मान को बढ़ाएगा ही वहीं आज आपकी इच्छाओं को पूर्ण करने का भी दिन रहेगा। 30 June 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि - मकर राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है अतः आज आपके कुटुम्ब से आपके रिलेशन बहुत अच्छे होंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी बात होगी और उसे भी प्रसन्नता प्राप्त होगी और आपको भी उससे बात करके प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आज के दिन आप वाणी से सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। टीचर्स मीडिया कर्मी नेता और अभिनेता इन चारों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दायक रहने वाला है। आज का दिन वर्कप्लेस पर भी आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। लाभ की स्थितियों को आप अर्जित करते हुए दिखाई देंगे। बैंकों में कुछ समय आपका धन जमा कराने में भी व्यतीत होगा। वहीं पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद है तो वो किसी की मध्यस्थता से आज के दिन सॉल्व हो जाएगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है और घर का माहौल इसकी वजह से बहुत खुशनुमा होता हुआ दिखाई देगा। घर की महिलाओं के लिए आप कुछ गिफ्ट्स की खरीदारी भी आज के दिन करते हुए दिखाई देंगे | जिससे घर का माहौल और भी अधिक खुशनुमा हो जाएगा। 30 June 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि - कुम्भ राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन आपके लिए मिले जुले प्रभाव से आगे बढेगा। आज आपकी जिज्ञासाओं का अंत होगा। आपके बड़ों की मदद से आप कोई धार्मिक ग्रंथ में निपुणता हासिल करते हुए दिखाई देंगे। आपके मन को इन कार्यों से बहुत शांति की अनुभूति होगी परन्तु वर्कप्लेस पर आज आप कन्फ्यूजन की स्थिति में रहेंगे। इस वजह से सही निर्णय नहीं ले पाएंगे | इस वजह से आपके छोटे छोटे कार्यों में बाधाएं आज के दिन उत्पन्न हो सकती हैं। यदि आप किसी भी कन्फ्यूजन की स्थिति में हैं तो आज आपको अपने पारिवारिक सदस्यों की मदद जरूर लेनी चाहिए। आज के दिन आपकी सौम्य पर्सनैलिटी सभी को भाएगी और लोग आपसे आकर्षित हो मित्रता करने का प्रयास करेंगे | यानी आज का दिन आपके लिए मिक्स रिजल्ट लेकर आ रहा है इसलिए अपने कॉन्फिडेंस को बनाए रखें। पारिवारिक सदस्यों की सलाह से अपने कार्यों में आगे बढ़ते चले जाएं।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि - मीन राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। थोड़ा सा मिले जुले प्रभावों से ही आपको आगे बढ़ना पड़ेगा। सबसे पहले तो आज अपने क्रोध और अग्रेशन को आपको कंट्रोल करना पड़ेगा। इसकी वजह से आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज के दिन फाइनेंशल रिलेशन भी आपके ठीक नहीं रहेंगे। किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है। वहीं आज के दिन आपको अपने बजट को देखकर ही चलना पड़ेगा अन्यथा बजट बिगड़ने की वजह से कई प्रकार की समस्याओं में आप घिर सकते हैं। आज के दिन वर्क प्लेस पर कोई भी बड़ा या नया इन्वेस्टमेंट न करें वो आपके लिए रिस्की हो सकता है। वहीं पुराने कार्यों को ही सतत प्रक्रिया से पूर्ण करने में आज आपकी समझदारी रहेगी। वहीं आज के दिन आपको ईमानदारी से आगे बढना है अगर गलत मार्ग को आपने अपनाया यानि रिश्वत लेने की कोशिश की तो आपके खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है और आपको जेल यात्रा का सामना भी करना पड़ सकता है | तो थोड़ा सा आज के दिन आपको संभलकर ही चलना चाहिए और अपने जीवन में जितना आप इमानदारी से चलेंगे | उतना ही आप अपने लक्ष्य को अर्जित करते चले जाएंगे और जीवन में समृद्धि और शांति दोनों ही एक साथ आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे |

  

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Connect with us at Social Network:-

Find us on Youtube     Find us on Facebook     Find us on Instagram     Find us on Twitter    Find us on Linkedin


Comments