06 August 2021 Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल | Today's Horoscope -06 August 2021 - आज का राशिफल

  


06 August 2021 Aaj ka Rashifal

06 August 2021 Aaj ka Rashifal

 

मेष राशि - मेष राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज आपका पराक्रम चरम पर रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी साथ ही आपको अपने भाई बहनों का बहुत अच्छा साथ और सहयोग प्राप्त होगा। आपको कोई विशेष कार्य आज के दिन सिद्ध हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा प्रोजेक्ट कर दें तो वो सफलतापूर्वक खत्म कर लेंगे। यदि आप का बिजनेस है तो आज के दिन बिजनस में आप बहुत लंबे टाइम से जो प्रोजेक्ट लेना चाहते थे वो प्रोजेक्ट आज के दिन आपको मिल जाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज के दिन बहुत मेहनत और लगन से आप अपना टारगेट पूरा करेंगे जिससे बॉस आपसे प्रसन्न होते हुए दिखाई देंगे। पारिवारिक स्थितियां भी आपके लिए फेवरेबल रहेंगी। परिवार में मेहमानों का आवागमन रहेगा जिससे घर का माहौल बहुत हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। वहीं आज के दिन गेट टुगेदर के प्रोग्राम आपके घर मे चलते रहेंगे जिससे आपके घर का माहौल और भी खुशनुमा हो जाएगा। आपके परिवार के सपोर्ट के साथ साथ यदि आप राजनीति में आ सकते हैं तो आज के दिन आप राजनीती में कुछ पकड़ बनाते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन मित्रों का भी साथ और सहयोग प्राप्त होगा और किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगा। आज का दिन आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने टारगेट को पूरा कर अपने बॉस के चहेते बन जाएंगे। बॉस की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आज का दिन आपके लिए पराक्रम से भरा हुआ रहेगा और आप अपनी एबिलिटी को दर्शाते हुए सफलता के कई आयाम तय करते हुए दिखाई देंगे। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और आपका शुभ रंग 1 रहेगा। 06 August 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि- वृषभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन आपके लिए पारिवारिक दृष्टि से बहुत ही अच्छा रहेगा। कुटुम्ब में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी | बहुत लंबे से। यदि आप किसी रिश्तेदार से नहीं मिले है | आज उनसे मुलाकात आपको प्रसन्नता दिलवाएगी और उसे भी हर्ष का अनुभव करवाएगी। आज के दिन आप अपने रिश्तेदारों की मदद से कोई अपना कार्य सिद्ध करते हुए दिखाई देंगे। कार्य में आ रही अर्चनो का समाधान आप उनकी मदद से ढूंढ लेंगे जिससे आपका काम प्रगति करेगा। आज के दिन समाज सेवा से संबंधित कुछ कार्य भी आप करना पसंद करेंगे और ऐसे कार्यों में आपको आत्मिक संतुष्टि की अनुभूति होगी। आज का दिन जो भी बैंककर्मी है या फिर जो कलाकार हैं उनके लिए बहुत अच्छा रहेगा। वो प्रसिद्धि हासिल करेंगे। सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे और उसके माध्यम से आप अपनी प्रसिद्धि में चार चांद लगाएंगे। वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद ही अच्छा और अपने जीवन में प्रगति करने वाला रहेगा और उन्नति दायक बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा पीला आपका शुभ अंक रहेगा 2। 06 August 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि- मिथुन राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे | आज के दिन कोई विशेष कार्य को सिद्ध करने में आपके किसी पारिवारिक सदस्य की मदद आपको लेनी पड़ सकती है परन्तु उसकी हेल्प लेने से आप बिल्कुल भी मत चूकिएगा क्योंकि उनकी मदद से आपको कार्य जल्दी सिद्ध हो जाएगा | आपके घर के बड़ों का आशीर्वाद आज के दिन आपको प्राप्त होगा | आपकी जिज्ञासाओं का अंत भी उनकी सहायता से ही होता हुआ दिखाई देगा जिससे आपका मन बहुत शांत हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कन्फ्यूजन की स्थिति जरूर रहेगी। कुछ कठिनाइयां आपके काम को पूर्ण करने में जरूर आएगी परंतु आप उन कठिनाइयों को पार करते हुए अपने लक्ष्य को शाम तक अर्जित जरूर कर लेंगे। आज का दिन आपके लिए धर्म कर्म के कार्यों से भी रिलेटेड रहेगा। यानि आप आध्यात्मिकता से भरपूर रहेंगे। आध्यात्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में निपुणता भी आप हासिल करेंगे | जिससे आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे और आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा | आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को भाएगा और लोग आपसे आकर्षित होकर आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों का संचालन करेंगे | आपके मान सम्मान और प्रसिद्धि में आज के दिन वृद्धि होगी यानि आज का दिन आपके लिए सौभाग्य शाली रहेगा और आपकी प्रसिद्धि में यश कीर्ति में वृद्धि करेगा। आपका शुभ रंग रहेगा हरा आपका शुभ अंक 5 रहेगा। 06 August 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि- कर्क राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। थोड़ी सी सतर्कता से आपको अपने कार्यों को करना पड़ेगा। आप अपने कार्य में जितनी सजगता दिखाएंगे उतने ही आपकी समस्याएँ कम होती चली जाएंगी और आपके कार्य निश्चित अवधि पर पूर्ण हो जाएंगे अन्यथा अधूरे पड़े कार्यों की वजह से आपको अपने बॉस से आज के दिन डांट सुनने को मिल सकती है। जो भी नौकरीपेशा लोग हैं उनको आज के दिन किसी से बहस का हिस्सा नहीं बनना है एवं आपको अपने बॉस से भी किसी भी प्रकार की बहस नहीं करनी चाहिए। केवल आपको अपने काम पर कंसंट्रेट करना है ताकि आप अपने काम को सही समय पर पूर्ण कर सकें और किसी को बोलने का मौका न मिले। जो भी व्यावसायी वर्ग है जो भी व्यापारी वर्ग हैं उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है आज कोई विशेष अपोर्टयुनिटी आपको किसी बड़ी कंपनी के द्वारा मिल सकती है और हो सकता है विदेशी करंसी आज आपको अपने काम में प्राप्त हो सके | अच्छा लाभ आज के दिन आपको विदेशों से अर्जित करने का मौका और अवसर जरूर प्राप्त होंगे तो इन अवसरों को अपने हाथ से जाने मत दीजिएगा । आज का दिन आपके लिए वैसे भी विशेष है। आज आपको अपने खर्चों को थोड़ा संयमित करना पड़ेगा नियंत्रित करना पड़ेगा | अन्यथा खर्च विकराल रूप लेकर आपके सामने आ जाएगी और खर्चों को पूर्ण करने के चक्कर में आपको किसी से उधार लेना पड़ सकता है इसीलिए आज के दिन अपनी बेसिक नीड्स को पूर्ण करने के लिए ही खर्चा करें अन्यथा अनर्गल खर्च करने से बचें। अगर हो सके तो बचत योजनाओं में जरूर इन्वेस्टमेंट करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला आपका शुभ अंक रहेगा 8। 06 August 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि- सिंह राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारहवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है | अच्छा लाभ आप अपने कर्मक्षेत्र में आज के दिन अर्जित करेंगे। काम को बढ़ाने की योजना आज के दिन आप बना सकते हैं। आपकी कंपनी कैसे ग्रोथ करे कैसे आगे बढ़े उसकी प्लैनिंग आज आप अपने स्टाफ के साथ मिलकर करते हुए दिखाई देंगे। वहीं नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। आज आपकी जिम्मेदारी आप बखूबी निभाएंगे और उस वजह से आपके अधिकारी भी आप पर प्रसन्न होते हुए दिखाई देंगे | इंक्रीमेंट आने वाले टाइम में प्रमोशन के चांसेस इस वजह से बनते हुए दिखाई देंगे। बड़ी इंडस्ट्रीज के मालिक हैं तो आज के दिन आप रॉ मटेरियल खरीदने में कुछ पैसा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं परंतु ये इन्वेस्टमेंट आपको आगे लाभ की स्थितियों तक ही पहुंचाएगा इसलिए आप इस इन्वेस्टमेंट को बेझिझक कर सकते हैं। आज का दिन आपके सामाजिक मान सम्मान को बढ़ाएगा। यश कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक सदस्यों का भी आप साथ और समर्थन आज के दिन कर लेंगे । आज उनकी नजर में आप एक लेवल और अब होते हुए दिखाई देंगे। सामाजिक समारोह में आज के दिन आपको चीफ गेस्ट बनाकर बुलाया जा सकता है और। आज के दिन आपका लेवल और सर्कल बढ़ता हुआ दिखाई देगा | वृहद् रूप से आज आपका दिन बहुत ही अच्छा और प्रसिद्धि दायक रहेगा। यश कीर्ति दायक रहेगा और अच्छे लाभ की स्थितियों को अर्जित करने के लिए आप भविष्य की योजनाएं भी आज के दिन बना पाएंगे। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद आपका शुभ अंक रहेगा 6 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि- कन्या राशि से चन्द्रमा के दिन दशम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन आपके लिए हर तरीके से थोड़ा सा हेक्टिक रहने वाला है परंतु काम की अधिकता की वजह से आप अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। इस वजह से आपके पारिवारिक सदस्य थोड़े से आपसे नाराज होते हुए दिखाई देंगे परंतु आप उन्हें येन केन प्रकारेण मना ही लेंगे | घर की महिलाओं के लिए गिफ्ट्स खरीद सकते हैं ताकि वो प्रसन्न हो जाएँ और आज आपको अपने पिता का जरूर साथ प्राप्त होगा। चाहे पूरा परिवार आपके अगेंस्ट में रहे | थोड़ा सा नाराज रहे आपके वक्त न देने की वजह से परंतु आपका पिता का पूरा साथ और मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा | वो आपको हर तरीके से सपोर्ट करेंगे। कर्मक्षेत्र में भी आपके काम को पूरा करने में उनकी मदद रहेगी वहीं आपको सही मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपने अपॉर्चुनिटी को नहीं गंवाना चाहिए क्योंकि ये अपॉर्चुनिटी आपको दुबारा नहीं मिलेगी इसलिए आज के दिन आप सभी को रुष्ट जरूर करेंगे परन्तु आप अपने पारिवारिक सदस्यों को तो समझा सकते हैं परन्तु स्वर्णिम अवसर जो आज आपको मिला है उससे आपको बिल्कुल भी नहीं घबराना चाहिए | उसमें आपको पूरी लगन और मेहनत से कार्य करना है ये आने वाले भविष्य में आपकी प्रगति को सुनिश्चित करेगा। इसलिए आज के दिन अपने कार्य में संलग्न रहे | विद्यार्थी वर्ग में थोड़ा सा प्रेशर रहेगा और अपनी पढ़ाई में थोड़ा सा मेंटल प्रेशर आप अपने ऊपर हावी कर लेंगे | ऐसा आज के दिन आपको बिल्कुल भी नहीं करना यदि आप बैलेंस कर चलें तो निश्चित रूप से आप जिस भी सब्जेक्ट में पढ़ाई कर रहे हैं उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। वो सब्जेक्ट में आपके डाउट क्लियर हो जाएंगे और उस सब्जेक्ट में आप अच्छे परिणामों को प्राप्त करेंगे। आपका शुभ अंक रहेगा 1 और आपका शुभ रंग रहेगा लाल | 06 August 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि - तुला राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके लिए बहुत विशेष है। निर्णायक साबित हो सकता है खासकर युवा वर्ग के लिए जो कि कुछ काम की स्ट्रेटजी प्लानिंग बना रहे है उन सबके लिए आज का दिन बहुत खास रहने वाला है क्योंकि इस प्लानिंग में आपको कुछ सकारात्मक चेंजेस करने पड़ेंगे और सकारात्मक चेंजेस की वजह से आपका काम चल निकलेगा। वहीं जो युवावर्ग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश आज के दिन खत्म हो जाएगी। आपको एक अच्छी नौकरी मिलने के चांसेस आज के दिन बन रहे हैं। आज का दिन जो युवावर्ग हायर एजुकेशन के लिए कोई अपनी पीएसबी लेवल की पढाई करना चाहे कुछ डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं उनके लिए भी बहुत ही सकारात्मक परिणाम लेकर आया है और आज के दिन आप इन सभी कार्यों के बावजूद कुछ जरूरतमंद लोगों के लिए समय निकालेंगे और उनकी सहायता करेंगे जिससे आपको आत्मिक संतुष्टि की अनुभूति होगी। आज का दिन आपके लिए हर दृष्टि से सर्व कार्य सिद्धि दायक रहेगा। इसलिए अपने कार्यों को फटाफट से आपको पूर्ण करना चाहिए खासकर जो आपके अधूरे कार्य हैं उन्हें आप आज के दिन संपन्न जरूर कर लीजिएगा क्योंकि ऐसे अवसर बार बार नहीं आते इसलिए अपने अधूरे कार्यों को निर्विघ्न आज के दिन आप पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन आपका कोई विशेष कार्य सिद्ध हो जाएगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे जो एकाउंटिंग से रिलेटेड काम कर रहे है उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है और साथ ही जो पेट्रोलियम से रिलेटेड पेट्रोल पंप है पेट्रोलियम पदार्थों से रिलेटेड कोई भी काम कर रहे है उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा लाभ आपको अपने क्षेत्र में अर्जित करने को मिलेगा। आपका शुभ रंग रहेगा काला और आपका शुभ अंक रहेगा 4। 06 August 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है अतः बहुत सतर्कता आपको अपने दिन में बनाए रखनी है। आज के दिन वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें ताकि आप अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को बैलेंस करके चल सकें। आज का दिन सुसराल वालों से कुछ मतभेद होने का भी है इसलिए हम आपको संयम रखने के लिए बोल रहे है  कि बहुत ज्यादा संयम के साथ आपको अपने रिश्तों को हैंडल करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी आप जितना पेशंस रखेंगे उतना ही आप अपने स्टाफ के साथ ट्यूनिंग बनाकर रख पाएंगे और उनके साथ आगे बढ़ पाएंगे जब हमारे ऑफिस का एनवायरमेंट अच्छा रखते है हैल्दी रखते हैं तब हमारा स्टाफ भी दुगने जोश से हमारा सहयोग करता है और यदि वो अच्छा नहीं होता तो हर व्यक्ति को काम करने में घुटन का अनुभव होता है इसलिए आपको अपने स्टाफ का पूर्ण रूपेण आज के दिन ख्याल रखना है। जो काम आपको खुद को करने चाहिए वे काम आप खुद ही संपन्न करें। ऐसे कार्यों को किसी और पर डालना उचित नहीं है। उन कार्यों में आपको नुकसान देखने को मिल सकता है। आज के दिन आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना पड़ेगा जो आपके मित्र रूपी हो सकते हैं। रिश्तेदार के रूप में हो सकता है या फिर आपके सर्कल के रूप में हो सकता है। ऐसे मित्रों से जितना हो सके सावधान रहें क्योंकि ये लोग आपके कार्यों में कुछ व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा। इसीलिए आज के दिन अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखें और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। ये आपके लिए ठीक रहेगा। इस दिन आपके लिए अच्छा नहीं है इसलिए जितनी सतर्कता से आप आगे बढ़ेंगे उतनी आपकी समस्याएँ कम होती चली जाएंगी। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और आपका शुभ अंक रहेगा 6।

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि- धनु राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण पर है अतः आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट जिसकी तलाश आप बहुत लंबे टाइम से कर रहे थे उस प्रोजेक्ट के संदर्भ में आज कोई मीटिंग होने वाली है तो वो मीटिंग आपके लिए बहुत ही सफलतादायक रहेगी परंतु आपको टाइम का पंचुअल रहना पड़ेगा। यदि आपने देरी की तो आपके हाथ से वो प्रोजेक्ट निकल सकता है तो थोड़ा सा पंचुऐलिटी पर आपको थोड़ा सा वर्क करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा संभलकर चलने वाला है। मेहनत आप करेंगे परंतु आपकी मेहनत का क्रेडिट कोई और ले जा सकता है इसलिए अपनी मेहनत का फल आपको ही अर्जित करना है इसलिए अपने बुद्धिबल और चातुर्य का उपयोग भी अपनी मेहनत के साथ साथ आपको करना पड़ेगा अन्यथा आपकी मेहनत धरी की धरी रह जाएगी। आज का दिन पारिवारिक स्थितियों को और अधिक सुदृढ़ करेगा। यदि आप लव रिलेशनशिप में हैं और किसी को मन में चाहते हैं अपनी भावनाएं व्यक्त करना चाहते हैं तो अपनी भावनाओं को व्यक्त कर डालिए क्यूंकि आज का दिन उसके लिए उचित है वो आपकी भावनाओं का मान भी रखेगा और आपके साथ आगे भी बढ़ेगा। जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल दुगना हो जाएगा। आपके जीवन में माधुर्य के भाव और अधिक बढते चले जाएंगे। आपका शुभ रंग जो आपके माधुर्य को बढ़ा सकता है वो रहेगा मैरून और आपका शुभ अंक 2 आज के दिन है ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि - मकर राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा सतर्कता से आगे बढने का है। पहले तो किसी भी गलत आदत का शिकार होने से आपको बचना है क्योंकि यदि आज आपको किसी भी प्रकार की गलत आदत लग गयी यानि नशे की आदत लगी तो वो आदत आपके भविष्य को बर्बाद कर सकती है। साथ आपके परिवार को भी बर्बाद कर सकती है इसीलिए आज के दिन ऐसी आदतों से परहेज रखें। आज के दिन आपके स्वास्थ के ऊपर भी आपको विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ेगा। योगा मेडिटेशन प्राणायाम मॉर्निंग वॉक जो भी आप करते हैं वो आपको करने ही है और अगर नहीं कर रहे है तो आज से ही चालू कर दीजिए क्योंकि ये आपके शरीर के लिए बहुत आवश्यक है अन्यथा आपके शरीर का बैलेंस बिगड़ने लगेगा। हम हमारे शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो हमें हमारी दिनचर्या को हेल्दी रखना ही पड़ेगा अन्यथा शरीर भी हमारा साथ छोड़ देगा। इसीलिए इस बात को ध्यान में रखकर थोड़ा सा हो जाएं। आज का दिन आपके लिए शत्रुओं से भी सावधान रहने  का रहेगा क्योंकि आपके राइवल आपके काम में कुछ व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। आपकी महत्वपूर्ण योजनाओं को जानने के लिए कुछ आपके ही कार्य के अंदर आपके स्टाफ में आपके शत्रु कोई न कोई एंट्री करवा देंगे। किसी व्यक्ति की तो ऐसे लोगों से भी आपको सावधान रहना है। आज के दिन आपको अपने स्टाफ पर भी नजर रखनी चाहिए। आज का दिन नाना नानी के स्वास्थ को लेकर भी जीवन में चिंता उत्पन्न करवा सकता है इसलिए उनके विश्वास का थोड़ा सा ध्यान रखें। आपका शुभ रंग रहेगा रानी और आपका शुभ अंक 7 रहेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि - कुम्भ राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके काम को और अधिक बढ़ाएगा। आपके जीवन में उन्नति दायक रहेगा। शेयर मार्केट लॉटरी में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। उसके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। वहीं साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अगर आप लेखनी से जुड़े हैं तो आज आपकी लेखनी में वजन आएगा और अधिक प्रभावशाली आपकी लेखनी होती हुई दिखाई देगी। आज का दिन छात्रों के लिए बहुत विशेष रहने वाला है। करिकुलर एक्टिविटीज के माध्यम से आप अपने पैरंट्स का अपने टीचर्स और अपने विद्यालय का नाम रोशन करते हुए दिखाई देंगे। यदि संतान आपके बराबर की है तो आपके कार्यों में विशेष लाभ की स्थितियां लाने में वो आपकी पूर्णतया मदद करेगी और यदि बच्चे आपके छोटे हैं तो पढाई के माध्यम से आपको गौरवान्वित महसूस करवाएंगे । आज का दिन वर्कप्लेस के अंदर भी बहुत ज्यादा अपॉच्र्युनिटीज को गेन करने का रहेगा। आज आपको एक साथ कई शुभ समाचार प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। यदि आप बिजनेस मैन हैं तो बिजनस के सिलसिले में कोई दूरगामी यात्रा भी आज आपकी हो सकती है परंतु थोड़ी सी सतर्कता के साथ आपको इस यात्रा को संपन्न करना पड़ेगा। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी आपका शुभ अंक रहेगा 8।

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि - मीन राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही मिले जुले प्रभावों से आगे बढेगा यानि प्रॉपर्टी से सम्बंधित यानि भूमि सम्बंधित कोई भी कार्य अटक सकते है। इसलिए अगर भूमि संबंधी कोई विवाद है तो उसे थोड़ा सा ठंडा ही रहने दें। उस विवाद को और अधिक बढ़ाने का प्रयास न करें। अगर नए घर का सपना है तो आज के दिन थोड़ा सा उचित समय और सही मुहूर्त देखकर ही आपको ऐसे कार्यों को करना चाहिए क्योंकि जमीन से हमारा भाग्य जुड़ा होता है इसीलिए कोई भी जमीन की खरीद फरोख्त या फिर आपको बेचान करना है तो उसके लिए आपको शुभ समय देखकर ही कार्य करना उचित रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें कि वाहन दुर्घटना की संभावना भी आज के दिन बनी हुई है थोड़ा सा संभलकर चलें। लंबी दूरी की यात्रा अगर हो सके तो अवॉइड करें। आज के दिन नया वाहन खरीदना भी आपके लिए उचित नहीं है। इसलिए इससे भी आपको बचना चाहिए। प्रोफेशनल लाइफ में आज के दिन आप पर झूठे आरोप लग सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में किसी लापरवाही की वजह से आपको बॉस की डांट भी सुनने को मिल सकती है इसलिए आज के दिन आपको सतर्कता से ही आगे बढ़ना चाहिए | ऐसे सहकर्मियों से सावधान रहें जो जोकि आप आप पर झूठे आरोप लगा सकते हैं बॉस के कान भर सकते हैं इसलिए हमेशा अपने बॉस का विश्वास जरूर आप हासिल करते रहें। कोई भी बात उनसे मत छुपाएं क्यूंकि वो बात आपके लिए विकराल रूप लेकर सामने उपस्थित हो सकती है | आज के दिन तो कम से कम आपको बचकर रहना ही चाहिए | अपने कार्यो को सही ढंग से और इमानदारी से पूर्ण करें अन्यथा आपके खिलाफ कोई कार्रवाई होने की भी संभावना बनी हुई है। आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है तो इसीलिए आप दिन को अगर सुदृढ़ बनाना चाहते हैं तो अपने मन को शांत रखें। इमानदारी से अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़िए और किसी से भी बहस बिल्कुल भी मत कीजिए | कम बोलकर काम पर ध्यान आज के दिन आपको अधिक देना चाहिए ताकि आपका दिन सुव्यवस्थित और सही ढंग से व्यतीत हो सके। आपके दिन को और अधिक सुदृढ़ और शुभ बनाने के लिए आपको आज के दिन नींबू पीले कलर का उपयोग करना चाहिए और आज के दिन आपका शुभ अंक 9 रहेगा।       

उपाय

हमारे एक विद्वान ने पूछा था कि शिवलिंग कर को क्या घर में रखना चाहिए तो ये कई लोगों के बीच में भ्रांतियां फैली हुई है कि शिवलिंग घर में नहीं रख सकते। इससे पूर्वजों का दोष लगता है। कुछ दोष लगता है हम दोष के भागी रहते हैं या फिर कोई ऊपरी बाधा नजर जैसी प्रॉब्लम हमारे घर में आ जाती है। कभी भी ऐसा नहीं होता। देवों के देव महादेव के होते कोई भी समस्या आपके जीवन में नहीं आ सकती और सच मानिए यदि आप अपने घर में शिवलिंग को स्थापित करके रोज उस पर अभिषेक करेंगे तो आपके जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या हो वो समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही ये प्रश्न भी हमारे सामने आया है कि महिलाएं शिवलिंग को स्पर्श कर सकती है तो बिल्कुल कर सकती है। यहां तक कि जिन महिलाओं के विवाह में बाधा उत्पन्न हो या आपको कोई कार्य संपन्न करना हो दाम्पत्य जीवन को मधुर करना आर्थिक स्थिति को मजबूत करना हो तो आप विशेष रूप से भोलेनाथ की पूजा आराधना करें। अर्धनारीश्वर शिवलिंग को जरूर अपने घर में स्थापित करें | क्योंकि उसमे मां गौरी और भगवान शिव दोनों का प्रतिरूप रहता है तो आप शिवलिंग को अपने घर में स्थापित कर सकते हैं और महिलाएं उन्हें स्पर्श मात्र ही नहीं उन पर अभिषेक भी कर सकती हैं और चावल भी चढ़ा सकती हैं तो ये कोई भी भ्रांति के अंदर किसी भी व्यक्ति को नहीं आना है। आप आराम से अपने घर में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग को स्थापित करें और श्रावण का महीना है अगर अब तक आपने शिवलिंग को अपने पूजा कक्ष में स्थापित नहीं किया तो सावन के माह में हमारे द्वारा प्राण प्रतिष्ठित अभिमंत्रित और सिद्ध सावन की पूजा में जो शिवलिंग हम रखते हैं वो भी आप शिवलिंग हमारे प्रतिष्ठान से ले सकते हैं।

 

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali


 

Comments