Mesh Rashifal 2022 In Hindi | Mesh Rashifal 2022 | मेष राशिफल 2022 | मेष राशि | राशिफल 2022 | Aries Horoscope - Nidhi Shrimali | मेष राशि | राशिफल 2022 | Aries Horoscope - Nidhi Shrimali

 [vc_row][vc_column][vc_column_text]


Mesh Rashifal 2022 In Hindi

 


आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। आने वाले वर्ष से हम बहुत सारी अपेक्षाएं लेकर चल रहे हैं और यह आने वाला वर्ष हमारे लिए बहुत सारी उम्मीदें लेकर आया है। कामकाज में पारिवारिक स्थिति में और हर तरीके से हम हमारे जीवन को आगे बढ़ाना चाहते हैं। रफ्तार देना चाहते हैं क्योंकि दो साल से लगभग हमारे जीवन की रफ्तार थम सी गई थी| Mesh Rashifal 2022 In Hindi

अच्छी सम्भावनाओं वाला वर्ष

मेष राशि वालों के लिए वर्ष 2022 नई संभावनाओं से भरा रहेगा। धन आगमन से भरा रहेगा खुशियों से भरा रहेगा। कई सारे उतार चढ़ाव इस साल आपको देखने को मिलेंगे। परंतु आपका ये जो वर्ष है यह आने वाला वर्ष आपके लिए ढेरों खुशियां भी लेकर आएगा। रोजगार के नए संसाधन लेकर आएगा। परिवार में आपके आपसी तालमेल को बढ़ाएगा और अब तक जो आपकी लाइफ में समस्याएं चल रही थीं उन समस्याओं को खत्म करेगा और सबसे बड़ी बात मेष राशि वालों के लिए ये वर्ष 2022 धन की वर्षा करने वाला रहेगा तो ये वर्ष आपके लिए किस प्रकार से नई नई संभावनाएं लेकर आने वाला है  और वर्ष के प्रारंभ में सबसे पहले जान लेते है  कि क्या ग्रहों की स्थिति रहेगी  Mesh Rashifal 2022 In Hindi

 

वर्ष 2022 के प्रारंभ में ग्रहों की स्थिति

1 जनवरी को जो कुंडली बन रही है वह इस प्रकार है की  राहू वृषभ राशि में रहेंगे। शनि और बुध ये दोनों युति करके और मकर राशि में विराजमान रहेंगे जहां पर शनि शश नामक महापुरुष योग भी बना रहे हैं। गुरु अपनी मित्र राशि कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे। शुक्र और सूर्य ये दोनों ग्रह धनु राशि में यानि आपके भाग्य स्थान में विराजमान हैं और वर्ष के प्रारंभ में आपके लग्नेश और राशि स्वामी मंगल वो  आपके अष्टम भाव में वृश्चिक राशि में स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे। उनके साथ में केतु और चंद्र दोनों ही विराजमान है लेकिन मंगल और केतु दोनों ही अग्नि तत्व की राशि है और जब ये दोनों मिल जाएं तो वो व्यक्ति को थोड़ा सा अग्रेसिव बनाती  है। थोड़ा सा बेबाक बनाती  हैं। पावर बहुत प्रदान करती है। वो व्यक्ति अपने आपको शक्तिशाली महसूस करता है इसीलिए जनवरी माह में आप थोड़ा सा अपने गुस्से पर कंट्रोल करें तभी आप अपनी एनर्जी को पॉजिटिव वे में आगे ले जा सकेंगे। तो ये तो वर्ष के प्रारंभ की कुण्डली तो जनवरी माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है । साल की शुरुआत आपके लिए धमाकेदार होगी। वर्क प्लेस पर आपको अच्छी उपलब्धियां देखने को मिलेगी। अगर आप ट्रांसफर का बहुत लंबे टाइम से इंतजार कर रहे थे तो इस समय मन चाहे ट्रांसफर के योग आपके बन रहे हैं। साथ ही सरकारी नौकरियों में आ रही बाधाएं आपके दूर हो जाएगी। प्रमोशन के अच्छे चांसेज आपके बनते दिखाई देंगे क्योंकि आपके कर्मेश है शनि और शशनामक महापुरुष योग बनाते हुए कर्म भाव में जाकर विराजमान हो रहे हैं और यह समय आपके लिए कर्म में आगे बढने का व्यापर में अच्छा लाभ प्राप्त करने का नौकरियों में अच्छे अवसर पाने का रहेगा।

 

अब बात करते हैं आपके राशि स्वामी मंगल की जो 26 फरवरी को राशि परिवर्तन करने जा रहे है और उच्च का होकर आपके कर्म भाव में जाकर रुचक नामक महापुरुष योग बनाएंगे और 6 अप्रैल तक वहीं पर विराजमान रहेंगे। ये जो टाइम पीरियड मेष राशि वालों का है ये सबसे उत्तम समय माना जाएगा क्योंकि इस समय शनि भी शश नामक  योग बनाते हुए मकर राशि में विराजमान है और मंगल रुचक नामक महापुरुष योग बनाते हुए और आपके कर्म भाव में जाकर बैठेंगे तो इस समय अगर आप तकनीकी क्षेत्र में कोई भी काम कर रहे हैं या फिर कोई सरकारी कार्यों में आपकी बाधा उत्पन्न हो रही है और गॉवर्मेँट  जॉब का बहुत लंबे टाइम से आप सपना देख रहे थे ओर वो साकार नहीं हो पाता था तो इस समय वह निश्चित रूप से साकार हो जाएगा |
आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी हो जाएगी कि आप के घर में आपके जीवन में धन वर्षा होनी शुरू हो जाएगी। यह समय आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा।

विवाह एवं प्रेम प्रसंग

विवाह के न्यौते आपको प्राप्त होंगे। विवाह में आ रही बाधाएं आपके जीवन से दूर हो जाएगी। लव रिलेशनशिप पर भी आप अगर किसी को प्रपोज करना चाहते हैं। अपने लव पार्टनर से अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहते हैं तो बेझिझक कर  लीजिए वो पार्टनर मना नहीं करेगा और आपको अपना मनचाहा लव पार्टनर जरूर प्राप्त हो जाएगा। इस समय मंगल की सप्तम दृष्टि आपके सुख स्थान पर भी पड़ रही है और सुख स्थान भूमि भवन वाहन का स्थान माना जाता है और मंगल भी  भूमि तत्व का कारक ग्रह माना गया है तो इस समय आप नई नई प्रॉपर्टी खरीदते हुए दिखाई देंगे अगर आपका नए घर का सपना है तो निश्चित रूप से इस समय साकार होता हुआ दिखाई देगा। शनि और मंगल दोनों जब मिल जाते हैं ना तो वो भी क्रांतिकारी योग बनाता है और क्रांतिकारी योग व्यक्ति को एक अलग विचारधारा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। समाज में एक अलग स्थान उसका हो जाता वो कई लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनता हुआ दिखाई देता है।

व्यापार और जमीनों के भाव में आएगी तेजी

इस समय जो लोग मशीनरी से सम्बन्धित काम कर रहे है, चमड़े का काम कर रहे हैं, लोहे का काम कर रहे है, खनिज पदार्थों का कोई भी काम कर रहे हैं और भूमि से निकलने वाले तेल का काम कर रहे है और रासायनिक से समबन्धित काम कर रहे हैं तो निश्चित रूप से आपको सफलता प्राप्त होगी। अगर अब तक आपके कंस्ट्रक्शन लाइन में जो दिक्कत आ थी कोरोना काल में कंस्ट्रक्शन लाइन भी बहुत इफेक्टिव हुई है और ठेकेदारी का जो भी काम कंस्ट्रक्शन लाइन से जो लोग जुड़े हुए हैं उनका काम भी बहुत मंदी की मार से गुजरा था तो अब वो काम तेजी पकड़ेगा। जमीनों के भाव बढ़ेंगे आपका काम और अधिक तेजी पकड़ेगा तथा जो लोग प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्य करते हैं चाहे वो प्रॉपर्टी एजेंट है या ठेकेदारी का काम कर रहे है । कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे है बिल्डिंग बनाकर बेचने का काम कर रहे है । उन सभी क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों के लिए भी यह समय उन्नति दायक लाभदायक परिस्थितियों को उत्पन्न करेगा। आपके व्यापार को रफ्तार दिलवाएगा | Mesh Rashifal 2022 In Hindi

 

राहू, गुरु, शनि का राशि परिवर्तन लाएगा समृद्धि

अप्रैल माह पूरे वर्ष का सबसे विशेष माह है क्योंकि बड़ा राशि परिवर्तन देखते हैं या कभी भी हम किसी भी ग्रह की स्थिति देखना चाहते हैं जो आपका वार्षिक राशिफल होता है वो चार महत्वपूर्ण ग्रहों पर आधारित होता है। राहु, केतु, गुरु और शनि क्योंकि ये बहुत लंबे टाइम तक एक राशि में विराजमान रहते हैं और अप्रेल माह में तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सबसे पहला राशि परिवर्तन हो रहा है राहु का जो की अब तक वृषभ राशि में विराजमान है और 12 अप्रैल को वे वृषभ राशि से आपकी खुद की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। राहु एक ऐसा ग्रह है जो व्यक्ति को भ्रमित करता है Over Confident बनाता और कहीं न कहीं Confusion की स्थिति उत्पन्न करके और डराता है तो इस समय जब राशि परिवर्तन होने जा रहे हैं तब उस ग्रह का प्रभाव भी उस व्यक्ति के जीवन पर बहुत अधिक पड़ता है यानि 12 अप्रैल के आसपास का जो समय हो उस समय थोड़ा सा संभलकर रहें। इस समय Over Confident होने की जरूरत नहीं है  क्योकि आपने कोई गलत डिसीजन ले लिया तो अच्छा खासा समय भी आपका खराब हो जाएगा और लाभ की जगह नुकसान की  स्थितिया  आपके जीवन में आ जाएगी इसलिए इससे थोड़ा बचे भ्रम की स्थितिया  आने पर और कन्फ्यूजन की स्थिति आने पर आपको अपने परिवार से सलाह जरूर लेनी चाहिए | अकेले कोई भी निर्णय लेकर आगे बढ़ने की कोशिश इस समय बिल्कुल भी मत कीजिएगा | हम आपको पहले से इस बारे में सचेत कर रहे है । फिर गुरु जो कि बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह देवताओं के अधिपति देवता माने जाते हैं अब तक वे कुंभ राशि अपनी  मित्र राशि में विराजमान थे और 13 अप्रैल को यानी राहु के एक दिन बाद ही गुरु का भी राशि परिवर्तन हो रहा है और बहुत अच्छी बात ये है कि गुरु अभी तो  अपनी मित्र राशि में थे पर अब वो 13 अप्रेल को अपनी मित्र राशि से खुद की राशि में स्वग्रही होकर विराजमान होंगे। गुरु के शानदार परिणाम वर्ष पर्यन्त हमें देखने को मिलेंगे क्योंकि मीन राशि में गुरु पूरे साल विराजमान रहने वाले है। तो इस समय विदेशों से अच्छा लाभ इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का  बिज़नस है तो वो तेजी पकड़ेगा | अगर आप विदेश में ही है और वहां से आप बाहर कहीं और कुछ काम करना चाहते है या कुछ नई संभावनाओं को ढूंढ रहे हैं कुछ कारोबार को ढूंढ रहे हैं। कोई नया बिज़नस करना चाहते है उसके लिए यह समय बहुत ही उचित रहने वाला है और चूंकि  गुरु अपने घर में बैठे है  तो खर्च भी होगा तो मांगलिक कार्यक्रमों पर जैसे सगाई शादी मुंडन संस्कार या फिर गृहप्रवेश आपका अटका हुआ तो इन सब कार्यों में आपका खर्च होगा कभी भी शुभ कार्यों में खर्च होता है तो हमें प्रसन्नता ही होती है। साथ ही गुरु का ये जो राशि परिवर्तन होने जा रहा गुरु अपनी राशि में बैठा है वो Higher Education से जुड़े हुए छात्रों के लिए बहुत ही शानदार समय लेकर आ रहा। यदि अब तक आप विदेश जाकर आप अपने भाग्य को आजमाएं या बाहर जाकर Higher Education विदेश में  जाकर पढाई करने  से जो भी बाधाए  अब तक चल रही थी वो बाधाएं दूर हो जाएगी और आपके विदेश में जाकर काम करने का पढ़ाई करने का सपना पूरा हो जाएगा। साथ ही जिनके वीजा अटके हुए हैं और जो सोच रहे हैं कि वही हमारे वीजा क्लियर हो जाएं और हमें बाहर जाकर और बसने का घूमने का यात्रायें करने का मौका मिले तो इस समय आपके वीजा में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाएगी। लोगों का सपना होता है विदेश यात्रा का, जो एक बार विदेश यात्रा जरूर करना चाहते है तो इस समय आपका वो सपना भी साकार हो सकता है| Mesh Rashifal 2022 In Hindi

अब गुरु के दृष्टियो की बात करते हैं। अगर गुरु की दृष्टि की बात करेंगे तो आपके 12 भाव में गुरु बैठे है  और दृष्टि डाल रहे है  आपके सुःख स्थान  पर आपके षष्टम भाव पर और आपके अष्टम भाव पर इन तीनों भावों पर गुरु की पंचम, सप्तम और नवम दृष्टि पड़ रही है। वो आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाली हैं  सुःख स्थान पर दृष्टि डालते हैं। पहले आपके मंगल जब उच्च के हुए थे तब वे सुःख  स्थान पर दृष्टि डालते हैं और नई नई प्रॉपर्टी आपको नया घर का सपना नई नई प्रॉपर्टी का सपना आपका पूर्ण होने वाला था पर अब पुनः गुरू पंचम दृष्टि सुःख स्थान पर डालेंगे तब भी आपके भूमि, भवन, वाहन जैसे सुखों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति आपकी ओर अधिक सुदृढ़ होती हुई दिखाई देगी। माता के साथ अगर संबंध बिगड़े तो वो संबंध भी सुधारते हुए दिखाई देंगे। साथ ही स्वास्थ संबंधी समस्या अगर बहुत लंबे टाइम से कोई असाध्य रोग से पीड़ित है या फिर आपके जीवन में रोग खत्म नहीं हो रहा है तो इस समय यह दो टाइम पीरियड जब गुरु का राशि परिवर्तन हो जाएगा उसके बाद का जो समय रहेगा वो आपके लिए बहुत ही स्वास्थ वर्धक रहने वाला है यानि स्वास्थ संबंधी समस्याओं से आपको मुक्ति मिल जाएगी और बहुत जल्दी आप अपने रिकवरी करते हुए दिखाई देंगे। आपकी रोजमर्रा की लाइफ बहुत ज्यादा डिस्टर्ब चल रही थी जिसमें छोटे छोटे कामों में भी आपको अड़चनों का सामना करना पड़ा था वो अड़चनें अब दूर हो जाएगी। कर्ज की  स्थितिया   अगर आप पर थी  तो उन कर्ज की स्थितियो  से भी आपको इस समय मुक्ति मिल जाएगी यानि आपके सारे लोन चुकता हो जाएंगे। यानि ये जो गुरु का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए बहुत ही कल्याणकारी रहने वाला है। Mesh Rashifal 2022 In Hindi

अब बात करते हैं  तीसरे सबसे महत्वपूर्ण ग्रह जो कि न्यायप्रिय देवता हैं और जिनका प्रभाव हमारे जीवन पर सबसे अधिक देखने को मिलता है वह है शनि ग्रह जो कि वर्तमान में मकर राशि में विराजमान है। और 29 अप्रैल को वे मकर राशि से अपनी राशि यानि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जब शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तब मकर कुंभ और मीन राशि को शनि की साढ़े साती चलेगी और कर्क  और वृश्चिक राशि वालों को शनि की ढैया चलेगी और 12 जुलाई को शनि वक्री अवस्था में पुनः मकर राशि में स्वग्रही होकर विराजमान होंगे और वर्ष पर्यन्त मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। तो ये जो शनि  के दो राशियों  में राशि परिवर्तन है ये दोनों राशियों शनि की ही है और कर्म भाव और लाभ भाव के स्वामी होने के कारण ये आपके जीवन में हर प्रकार के सुख परिणामों की प्राप्ति करवाएंगे। लाभ में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ होगी। अगर आप कारोबारी है बड़ी इंडस्ट्री के मालिक हैं तो आप अपनी इंडस्ट्री अपने काम के विस्तार की योजनाएं बनाएंगे। एक इंडस्ट्रीआपने  स्थापित की और  फिर वापस और नई मशीनरी को दूसरी इंडस्ट्री और स्थापित कर यानी अपने काम को एक्सटेंड करते चले जाएंगे आपका कारोबार वृद्धि करेगा आपकी प्रगति और उन्नति में वृद्धि होगी। इस समय आपके इच्छाएं पूर्ण होंगी। सामाजिक मान सम्मान तो बढ़ेगा ही साथ ही आपका सर्कल और लेवल भी बढ़ेगा।
कुछ ऐसे लोग आपके सर्कल में जुड़ेंगे जो कि आपके जीवन को लाभदायक परिस्थितियां समय समय पर दिलवाते रहेंगे। इस समय आपके पिता का मार्गदर्शन उनका सानिध्य उनका प्यार और समर्पण आपको देखने को मिलेगा । काम में तेजी आएगी जिम्मेदारियां तो बढ़ेगी परंतु उसके साथ साथ पद भी बढ़ेगा प्रमोशन भी होगा और शनि शश  नामक महापुरुष योग बना रहा तो शनि आपके जीवन में हर काम में आपको सफलता दिलवाएंगे । आप जो भी काम हाथ में लेंगे उस काम में आपको सफलता भी सफलता प्राप्त होगी तो  मेष राशि की बात करे तो यह साल आपके लिए स्वास्थ वर्धक, छात्रों के लिए यह साल कल्याणकारी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए मनचाही ट्रांसफर और प्रमोशन के योग, व्यापारी वर्ग के लिए व्यापार में उन्नति, दाम्पत्य जीवन को और अधिक सुखमय और सुख शांति और आपके जीवन में उन्नति और समृद्धि लेकर आ रहा है।

मंगल ग्रह जो की  27 जून को आपके मेष राशि में स्वगृही होगा और 10 अगस्त तक आपके मेष राशि में यानी आपके खुद की राशि में स्वग्रही होकर विराजमान होंगे तो यह जो समय मंगल जब उच्च का हो रहा है और मंगल स्वगृही आपकी कुण्डली में हो रहे  है तब तक का जों समय है वो आपके लिए सबसे बेहतरीन और सबसे लाभदायक समय माना जाएगा। वर्ष 2022 में मेष  राशि वालों के लिए धन की वर्षा करेगा, उन्नति के कई रास्ते खोलेगा |

 


वर्ष 2022 के विशेष उपाय

  1. आपके राशि स्वामी मंगल है और मंगल को और अधिक आपको मजबूत बनाना है तो एक Best Quality का मूंगा जरूर धारण करें।
  2. हनुमान जी जो कि आपके इष्ट देव हैं उनकी पूजा आराधना आपको जरूर करनी चाहिए।
  3.  मंगलवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के दर्शन जरूर करें।
  4. अब जब राहु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है जो कि 12 अप्रैल को है तब राहु आपकी राशि में बैठकर आपको भ्रमित कर सकता है। कन्फ्यूजन की स्थितियो   को बढ़ा सकता  हैं। इसीलिए राहु के कुछ उपाय भी हमारे लिए बेहद आवश्यक हैं तो मेष राशि वालों को सप्त धान  का दान वर्ष पर्यन्त अमावस्या की तिथि पर करना चाहिए |
  5. बहते हुए जल में नारियल जरूर प्रवाहित करें
  6.  रविवार के दिन भैरव देवता के मंदिर जाकर उनको मीठा भोग जरूर लगाएं |

यह वर्ष आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा, उन्नति कारक रहेगा और साल भर आपके जीवन में धन की वर्षा होती रहेगी।

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_video link="https://youtu.be/0jX7eiSt0jg" image_poster_switch="no"][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Comments