AAJ KA RASHIFAL 27 JANUARY 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi
AAJ KA RASHIFAL 27 JANUARY 2022 in Hindi
मेष राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है | चंद्र केतु का ग्रहण योग आपके अष्टम भाव में बना हुआ है। आज के दिन आपको कोई भी रिस्की काम में हाथ डालना ही नहीं है क्योंकि बड़ा नुकसान हो सकता है। आज के दिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और ऐसे लोगों को हम कहीं न कहीं पहचान ही लेते है। नहीं तो हमारी अंतरात्मा कह ही देती है कि ये व्यक्ति ठीक नहीं है तो ऐसे व्यक्ति से जितना हो सके दूरी बनाए रखें क्योंकि वो व्यक्ति आपको पथ भ्र्ष्ट कर सकता है। आपके जीवन में कई प्रकार की समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है। आज के दिन जानवरों से थोड़ा सा सावधान रहे, क्योंकि जानवरों से चोट लगने की संभावना भी बनी हुई है। चंद्र केतु के ग्रहण योग की वजह से कार्य में बाधाएं आ सकती है। इसीलिए आज के दिन आपको खुद खड़े रहकर अपने कार्य को पूर्ण करना है यदि आपने अपने कार्यों को किसी ओर पर थोपा या फिर टाल दिया कि वो भी काम कर लेगा परन्तु वो आपके कार्यों में नुकसान डाल सकता है इसीलिए खड़े रहकर खुद अपने कार्य को पूर्ण करें या अपनी देखरेख में अपने कार्यों को पूर्ण करवायें तभी आपके काम सफलतापूर्वक पूर्ण हो सकेंगे। आज के दिन कोई भी दूरगामी यात्रा से भी आपको बचें क्योंकि एक्सिडेंट होने की संभावना बनी हुई है ऑल ओवर हम आपको बताएँगे की चंद्र केतू पर जो ग्रहण योग बना हुआ है इसलिए यह दिन अच्छा नहीं है | थोड़ा सा सावधानी और संयम के साथ आपको आगे बढ़ना चाहिए। आज के दिन आपकी दोस्ती प्यार में बदल सकती है। पति पत्नी के रिश्ते में आज के दिन मजबूती बनी रहेगी। आज आपको अपने पास लाल रंग का रूमाल रखना चाहिए। इससे आपको अपनी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीच और शुभ अंक रहेगा 5 | AAJ KA RASHIFAL 27 JANUARY 2022 in Hindi
वृषभ राशि - चंद्रमा आज आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत विशेष करने वाला है , कार्यों में सफलता आपको जरूर प्राप्त होगी परंतु मेहनत बहुत ज्यादा करनी पड़ेगी। कहीं न कहीं अटकाव की स्थितियां जरूर देखने को मिलेगी। क्योकि चंद्रमा ग्रहण का योग है , तो मानसिक रूप से भी आप किसी कार्य को पूर्ण करने के लिए परेशान हो सकते हैं। अपनी परेशानियां अपनी चिंता को अपने ऊपर हावी न होने दें और बहुत बैलेंस होकर चलें। अगर आप शांत मन से कोई भी कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से उस कार्य में आप सफलता ज़रूर प्राप्त करेंगे। आज के दिन पार्टनरशिप में अगर आप काम कर रहे हैं तो थोड़ा सा संभलकर रहें क्योंकि पार्टनर के साथ में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। वहीँ लाइफ पार्टनर के साथ भी आपकी ट्यूनिंग आज के दिन बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच बीच में वैचारिक द्वंद उत्पन्न हो सकता है इसलिए थोड़ा सा आपको बोलते समय ध्यान रखना है और अपने पार्टनर की भावनाओं का थोड़ा सा सम्मान करें। आज के दिन कोई भी रिस्की काम हाथ में न ले | कलाकारों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दायक देगा। अगर प्रसिद्धि आपको नेगेटिव रोल वे में मिलेगी या पॉजिटिव वे में यह आप पर डिपेंड करता है कि कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आपकी पॉपुलैरिटी गलत तरीके से बढ़े। आपको सही तरीके से आगे बढ़ना है बड़ी सफलता आपके लिए दूरगामी लाभदायक परिणाम लेकर आएगी। आज के दिन घर में मेहमानों का आवागमन हो सकता है जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा व वज्रमणि और मुक्तकक की अंगूठी आपको पेन्डेन्ट के रूप में धारण करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा 3 | AAJ KA RASHIFAL 27 JANUARY 2022 in Hindi

'कर्क राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही मेहनत कश रहेगा। पर मेहनत के मन मुताबिक आपको संध्या काल तक अपने अनुरूप परिणामों की प्राप्ति भी होगी, क्योंकि मेहनत आपकी बेकार नहीं जाएगी। छात्रों के लिए आज का समय कंसंट्रेशन से आगे बढ़ने का है। स्टडी में थोड़ा से मार्क्स काम आने की वजह से निराश होने की आवश्यकता नहीं है। अपने प्रयासों को और अधिक तेज कीजिए अपनी गलतियों को सुधारियें , ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति का सामना आपको न करना पड़े। संतान की तरफ से कोई टेंशन आपके दिलो दिमाग पर छाई हुई थी तो उसका समाधान उचित हल आज के दिन आपको प्राप्त हो ही जाएगा। वही लाइफ पार्टनर के साथ आपके संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। कुछ स्पेशल खुशखबरी आज के दिन आपको उनसे ही मिल सकती है। लव स्टोरी में आज के दिन आपके कुछ टवीस्ट आ सकता है इसलिए अपने पार्टनर के साथ में थोड़ा सा सजग होकर आगे बढ़ें। सोशल मीडिया से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार अपने कार्यक्षेत्र में देखने को मिलेंगे। जिस पलंग पर आप सोते हैं वहां पर तांबे का टुकड़ा जरूर लगवाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और से शुभ अंक रहेगा 3 । AAJ KA RASHIFAL 27 JANUARY 2022 in Hindi
सिंह राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। थोड़ा सा सावधानी के साथ अपने रिश्तों को हैंडल करें , वरना दो के झगड़े में आप फंस जाएंगे और बात आपके ऊपर आ जाएगी और सभी जिन्हें पारिवारिक सदस्य आपसे नाराज हो जाएंगे, इसलिए थोड़ा सा संभलकर रहें और बड़ों के मुद्दों में फंसने की आवश्यकता नहीं है। न्यूट्रल रह कर चलेंगे तो आप ज्यादा फायदे में रहेंगे। आज का दिन आपकी प्रोफेशनल लाइफ में भी कुछ व्यवधान डाल सकता है। कोई बड़ी समस्या आपके प्रोफेशनल लाइफ में आ सकती हैं। उस समस्या को आपको अकेले ही हल करना पड़ेगा। सहकर्मियों का साथ आपको नहीं मिलेगा और अपने पुलिस के बिना सहयोग से आपको आगे बढ़ना पड़ेगा पर अपने आत्मविश्वास को बनाए रखा तो आज सभी समस्याओं को आप सही समय पर हल जरूर कर लेंगे। आज का दिन छात्रों के लिए भी अच्छा नहीं है इसलिए छात्रों को भी मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। वही किसान वर्ग के मेहनत का यथेस्ट फल आज के दिन आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। पशुपालन और दूध डेरी से रिलेटेड लोग जो काम कर रहे हैं उनके लिए आज के दिन थोड़ा सा संभलकर चलने का है । रोज़मर्रा से कम लाभ की प्राप्ति आपको होगी इसीलिए अपने काम पर थोड़ा सा अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी तरह का कोई बड़ा फैसला आज के दिन बिल्कुल भी न लें। जीवनसाथी का सहयोग आज के दिन आपको भरपूर देखने को मिलेगा वहीं लव रिलेशनशिप में थोड़ा सा आपको सोच समझ कर अपनी जिन्दगी की गाड़ी आगे बढ़ानी है। खाकी रंग के धागे में तांबे का सिक्का डालकर आपको धारण करने से आपके सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 4। AAJ KA RASHIFAL 27 JANUARY 2022 in Hindi
कन्या राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको प्राप्त होगा। यदि आपके भाई बहन कहीं बाहर दूर रहते है आपसे, तो आज के दिन उनका आपके घर आगमन हो सकता है जिससे घर का माहौल बहुत ही जल्दी होता हुआ दिखाई देगा। कोई बड़ा फैसला आज के दिन आपको लेना पड़ सकता है परन्तु जो भी फैसला आप अपनी लाइफ को लेकर लेंगे | उस पैसे पर आपको लंबे समय तक अडिग रहना पड़ेगा तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे इसलिए जो भी फैसला लें बहुत ज्यादा सोच विचार कर उसके बाद में आगे बढें। आज के दिन आपको अपने कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, वहीं व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही रिस्की रहने वाला है। इसलिए कोई भी रिस्क लेने से पहले उसके ऊपर विचार जरूर करें। उसके बाद उस कार्य को करने का प्रयास करें | आज के दिन कोई इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। पॉजिटिविटी आपके अंदर आज के दिन बनी रहेगी जिस वजह से आप कठिनाइयों के बावजूद अपने कार्य को पूर्ण करने में सफल होते हुए दिखाई देंगे। चांदी का छल्ला आज के दिन जरूर धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर और शुभ रंग रहेगा 6।' AAJ KA RASHIFAL 27 JANUARY 2022 in Hindi
तुला राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आपके लिए दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। सभी तरफ से आपको आज के दिन अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इस बात का आपको संतोष होगा कि आपकी इस स्थिति अब सुदृढ़ हो रही है। आप अपने आर्थिक रूप से अपने आपको मजबूत महसूस कर रहे है | लॉटरी नहीं निकलने वाली है लेकिन आज आपको लॉटरी में निराशा हो सकती है परन्तु परीक्षा के परिणाम आपके लिए सकारात्मक रहेंगे | इसलिए छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और सफलतादायक रहेगा। आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होती चली जाएगी। निकट भविष्य में आपको कुछ फ्लक्चुएशन का सामना भी करना पड़ सकता है। परन्तु उस फ्लक्चुएशन की वजह से आपकी फाइनैंशल कंडीशन पर इसका कोई भी बहुत बड़ा दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ा सा सजग होकर चलें। आज के दिन प्रेमी या प्रेमिका के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज के दिन आपको दही, मक्खन और आलू का दान जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 7।
वृश्चिक राशि - आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज सम्बन्धों को ढोना आपके लिए जरूरी नहीं है। संबंधों को निभाना सीखें। हर बात के अंदर आपको अपने पार्टनर को उलाहना देना ठीक नहीं है इससे आपके वैवाहिक संबंधों पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। कोई लव रिलेशनशिप में भी आपको आज के दिन मैच्योरिटी दिखानी पड़ेगी और अपने लव वन का साथ सभी के अगेंस्ट जाकर देना ही पड़ेगा | इससे ही आपकी बॉन्डिंग और अधिक मजबूत होगी और आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। आज का दिन कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता दिलवा सकता है। सरकारी नौकरी में आ रही बाधा दूर हो जाएगी। वहीं सरकारी कार्यों में अगर आपकी कोई बाधा आ रही है तो उस बाधा को दूर करने में आज के दिन आपको अपने पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कोई भी कार्य करने से पहले अपने इष्टदेव का ध्यान करके उस कार्य को पूर्ण करने से वह कार्य निर्विघ्न आपका पूर्ण हो जाएगा। मिट्टी के छोटे छोटे बर्तनों में सिंदूर और शहद भरकर घर के पूजा स्थान में जरूर स्थापित करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 2। AAJ KA RASHIFAL 27 JANUARY 2022 in Hindi
धनु राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहें है। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कार्यों में बाधा लेकर आ रहा है। थोड़ा सा अपने कार्य में सजगता रखें | अगर आपके गलत ढंग से कुछ किसी भी कार्य में संलग्न होने का या फिर धन कमाने का जरिया ढूंढा है तो आज के दिन आप बुरी तरह से फंस सकते है आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है और जेल यात्रा का भी सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन जो रूटीन काम चल रहे हैं उन्हें कार्यों को पूर्ण करना चाहिए। नए कार्यों में आज डालने की आवश्यकता आज के दिन बिल्कुल भी नहीं है। कोई भी रिस्की काम में इन्वेस्टमेंट करेंगे तो आज के दिन आपका पैसा डूब सकता है। शेयर मार्केट और लॉटरी में भी इन्वेस्टमेंट से थोड़ा सा आज के दिन आपको बचना चाहिए। वहीँ इम्पोर्ट एक्सपोर्ट से रिलेटेड जो लोग काम करते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है | हैंडीक्राफ्ट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। कोई बड़ा ऑर्डर आज के दिन आपको प्राप्त हो सकता है। आज के दिन कोई अपोजिट जेंडर वाला व्यक्ति आपके करीब आ सकता है और आप उसके प्रति खिंचे चले जाएंगे। आज आपको अपना लव वन प्राप्त हो ही जाएगा। वहीँ मैरिटल लाइफ में आज के दिन कुछ उतार चढ़ाव की स्थितियां बनी रहेगी। घर पर जो भी भिखारी आया उसे आज के दिन खाली हाथ ना भेजें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 9 ।
मकर राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारहवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः नई योजनाओं को लागू करने का शुभ अवसर बना हुआ है। अतः आज के दिन आप बेझिझक अपनी योजनाओं पर काम कर सकते हैं। आज के दिन कोई भी बिजनस के सिलसिले में दूरगामी यात्रा हो सकती है | परन्तु वो यात्रा जिस भी उद्देश्य से होगी वो उद्देश्य आपका सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आज के दिन सामाजिक मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकता है। जहां पर आपको आज के दिन सम्मानित भी किया जा सकता है घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जा सकती है। वहीं आज के दिन आपके मन में कुछ विशेष कार्यों को करने की जिज्ञासा जागृत होगी और इस कार्य को करने के लिए आपको अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह मशवरा करके आगे बढ़ना चाहिए। आज के दिन कोई बड़ा फैसला अपने जीवन में लेने से थोड़ा सा बचें। बंदरों को गुड़ और चना आज के दिन आपको खिलाना चाहिए आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 5 । ' AAJ KA RASHIFAL 27 JANUARY 2022 in Hindi
कुम्भ राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज के दिन आपके कार्यों में बहुत ज्यादा सजग रहकर आपको आगे बढना पड़ेगा। कार्य में आ रही बांधा आपके पिता के मार्गदर्शन से दूर हो जायेगी। वही आज के दिन कोई भी चेंज लाने की कोशिश अपने कार्य में ना करें। जैसे आप रूटीन में काम करेंगे वैसे ही अपने कार्य को करने का प्रयास करें। जो भी गोवर्नमेन्ट जॉब में हैं उनको अनचाही ट्रांसफर का सामना आज के दिन करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ तो सा तालमेल बनाकर चलेंगे तो समस्याएं जल्दी ही सॉल्व हो जाएगी | वहीं प्राइवेट सेक्टर यानि इंजीनियरिंग और टेक्निकल फील्ड से यदि आप जुड़े हुए हैं तो आज के दिन कुछ बाधाएँ, कुछ चुनौतियों को आपको अपने वर्क प्लेस पर भी देखने को मिलेगी। लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा और उनके नाम से किए गए कामों में आज आपको भरपूर सफलता भी देखने को मिलेगी। रोटी पर सरसों का तेल लगाकर गाय को आज के दिन जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 7 ।

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com
Comments
Post a Comment