Kark Rashi March 2022 in Hindi | कर्क राशि मार्च राशिफल | Nidhi Shrimali




 Kark Rashi March 2022 in Hindi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

Kark Rashi March 2022 in Hindi


 

 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

उतार चढ़ाव हर व्यक्ति के जीवन में आते हैं और सही मार्गदर्शन से उनका समाधान संभव है।  हम आपके सामने कर्क राशि वालों का मार्च माह का मासिक राशिफल लेकर उपस्थित हो रहे है |  सबसे पहले जान लेते है  इस माह में आने वाले विशेष व्रत और त्योहारों के बारे में तो माह की शुरुआत में यानि 1 मार्चको ही भोलेशंकर का महापर्व यानी महाशिवरात्रि का पर्व आ रहा है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे संस्कार में इसकी विशेष पूजा विशेष अनुष्ठान रखा गया है  तो आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर इस अनुष्ठान को सफल बनाएं |  3 मार्च को फाल्गुन मास प्रारंभ होने जा रहा है 10 मार्च को होलाष्टक प्रारंभ हो रहा है   और होलाष्टक के बाद में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। 17 मार्च को होलिका दहन का महापर्व आ रहा है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में हम मनाते हैं और यह पर्व हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहता है। 18 मार्च को धुलेंडी का पर्व मनाया जाएगा जो कि रंगों के त्योहार के रूप में जाना जाता है और रंग सभी की लाइफ में बिखरे यही हमारी शुभकामनाएं हैं। 25 मार्च को शीतलाष्टमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा तो यह माह बहुत ही विशेष है क्यूकि इसमें  बहुत सारे विशेष व्रत और त्योहार आ रहे हैं | Kark Rashi March 2022 in Hindi

सबसे पहले बात करते सूर्य ग्रह की जो कि ग्रहों के राजा हैं वे वर्तमान में सम राशि कुम्भ राशि में विराजमान है और 15 मार्च को यानी महीने के मध्य में वे अपनी अति मित्र राशि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध ग्रह की यदि बात करें तो वर्तमान में बुध मकर राशि में जो कि उनकी शत्रु राशि में विराजमान है और महीने के प्रारंभ में 6 मार्च को ही  वे अपनी मित्र राशि कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। वहाँ वे 23 मार्च तक विराजमान रहेंगे और 24 मार्च को वे पुनः राशि परिवर्तन करते हुए अपनी नीच की राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे और जब सूर्य और बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे तब तीन शनि की तीसरी दृष्टि का सामना उन्हें करना पड़ेगा। मंगल ग्रह इस पूरे माह मकर राशि में उच्च के होकर विराजमान रहेंगे। गुरु अपनी मित्र राशि कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे। शुक्र ग्रह इस पूरे माह मकर राशि में विराजमान रहने वाले है जो कि उनकी  सम राशि है और महीने के लास्ट में यानि 31 मार्च को वे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि ग्रह इस पूरे माह स्वग्रही होकर मकर राशि में विराजमान रहेंगे|  राहु वृषभ में और केतु वृश्चिक राशि में विराजमान रहने वाले हैं तो ये है ग्रहों की उथल पुथल जो कि हमने इस बार देखने को मिलेगी। अब इस उथल पुथल का क्या प्रभाव आपके इस जीवन पर पड़ने वाला है। मासिक राशिफल पर पड़ने वाला उसके बारे में जान लेते हैं परंतु उससे पहले आपको बता दूं कि ये जो मासिक राशिफल है ये गोचर की गणनाओं पर चंद्र गणनाओं पर आधारित है और चंद्र राशि और लग्न दोनों के हिसाब से समान रूप से प्रभावशाली है। Kark Rashi March 2022 in Hindi

कर्क राशि वालों के मार्च माह के मासिक राशिफल के बारे में सबसे पहले बात करे तो। आपके राशि स्वामी की तो कर्क राशि के स्वामी हैं चंद्रमा जो कि व्यक्ति को बहुत दयालु थोड़ा  चंचल बनाते हैं तो आपकी पर्सनैलिटी भी थोड़ी सी चंचलता से भरी रहेगी। लोगों के प्रिय आप बन जाएंगे लोगों में आपका आकर्षण अधिक रहेगा और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। इस समय शत्रु भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। थोड़ा छोटे मोटे उतार चढ़ाव के साथ आप अपने इस    माह में आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे परंतु आपके दादियाल  से आपके संबंध सुदृढ़ रहेंगे और उनसे आपकी बॉन्डिंग अच्छी  देखने को मिलेगी ये समय आपको उत्तरोत्तर उन्नति दिलवाएगा पर कभी कभी आपके मन में कन्फ्यूजन की स्थिति जरूर रहेगी। मन चंचल होने की वजह से एकाग्रता में कमी रहेगी तो थोड़ी सी अपनी एकाग्रता को बनाए रखें और अगर मन में कोई भाव आपके उठते  है तो उसका सॉल्यूशन जानना बेहद आवश्यक है वरना वो भाव आपके दिमाग में घूमते रहेंगे और आपका मन किसी भी कार्य में नहीं लगेगा। Kark Rashi March 2022 in Hindi

अब आते हैं 2ND हाउस पर द्वितीय भाव यानि जो धन का ही स्थान है उसके स्वामी है सूर्य जो के अष्ठम भाव में जाकर बैठे परन्तु सूर्य अष्टम भाव में अच्छे रिजल्ट देते हैं क्योंकि सूर्य जा बैठते है उस स्थान को जलाते हैं सूर्य एक क्रूर ग्रह हैं सूर्य की अपने घर पर दृष्टि पड़ रही है यानि अगर धन भाव की बात करें तो ये स्थान आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला हैं  पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद खत्म हो जाएंगे। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कुछ विशेष अपॉर्चुनिटी नौकरी में देखने को मिलेगी वहीं व्यापारी वर्ग के लिए लाभ के सौदे इस महीने तय होंगे। ये समय जो भी अनुष्ठान  या अनुसंधान से रिलेटेड काम करते हैं उनके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। अगर आप रिसर्च से जुड़े हुए हैं वाणी से संबंधित कोई काम कर रहे हैं या ज्ञान प्रदान करने का काम कर रहे हैं या फिर आपका बोलने का या डिबेट करने का काम अधिक रहता है। यदि आप इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए हैं इन  सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को यह समय अच्छा लाभ दिलवाएगा इस समय आपके घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जा सकती हैं और घर का माहौल बहुत ही हैल्दी रहेगा। अब आते हैं तृतीय स्थान पर। तृतीय भाव के स्वामी है बुध जो आपके खर्च स्थान के भी स्वामी है। इसलिए मैं इन दोनों भावों का प्रेडिक्शन आपको दूंगी। लेकिन पहले बात करते पराक्रमेश के पराक्रम भाव के स्वामी का अपने से अष्ठम जाकर बैठना इतना अच्छा नहीं है। हालांकि बुध अष्टम भाव में भी अच्छे रिजल्ट नहीं देता है क्योंकि वे  सौम्य ग्रह है तो सौम्य ग्रह का अष्टम भाव में जाकर बैठना थोड़े से रिजल्ट को इफेक्ट करेगा |  फिर पराक्रमेश वो अपने से षष्ठम जाकर बैठा हैं यानि छठें भाव में बैठा तो इस समय आपके पराक्रम को सही दिशा में लगाने की आवश्यकता है। गलत दिशा की तरफ प्रेरित न हो | आप इसमें मिसस्टैंडिंग जो आप अपने में खयालों में बनाते है उससे थोड़ा सा बाहर निकलिए क्योंकि आप जो सोच रहे जरुरी नहीं है कि वो नकारात्मकता अगले के दिमाग में भी हो और वो आपके लिए ऐसा ही सोचता हूं। इसलिए लोगों को मिस अंडरस्टैंड करना छोड़ दीजिए। यह समय मित्रों को समझने का मित्रों का साथ पाने का है। इस समय अपने भाई बहनों के साथ भी तालमेल बना कर रखें अन्यथा कोई विवाद वैचारिक मतभेद आपके बीच में उत्पन्न हो जाएंगे और आप अपने भाई बहनों से दूर हो जाएंगे तो अगर आप अपनी बॉन्डिंग को बनाए रखना चाहते हैं तो थोड़ा सा अच्छी बॉन्डिंग के साथ एक ताल मेल के साथ आप अपने भाई बहनों के साथ आगे बढ़िए। इस समय राजनीति से जुड़े हुए लोगों को कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ घटनाएं आपके साथ घटित हो सकती हैं इसलिए राजनीति से जुड़े अगर आप हैं तो थोड़ा सा संभल जाइये। यह समय संभलकर चलने का है। बुध के इतने अच्छे रिजल्ट नहीं मिलेंगे तो आपको अपनी मेहनत के दम पर ही परिणामों को अपने लिए सार्थक बनाना पड़ेगा। Kark Rashi March 2022 in Hindi

अब बात करते हैं खर्च भाव के जिसके स्वामी भी बुध है और खर्चे भाव के स्वामी का अष्ठम  में जाकर बैठना इतनाअच्छा नहीं हैं खर्चों को बढ़ा सकता है। इस समय आप छोटे छोटे नुकसानों से गुजरेंगे क्यूकी कुछ चीजें आपको याद नहीं रहेगी और जो याददास्त वो वीक होने की वजह से आप अपने कार्यों को सुचारू रूप से नहीं कर पाएंगे। इस समय आपको बहुत संभलकर चलना है क्योंकि परिणाम आपको अपने मनोनुकूल प्राप्त नहीं होंगे। खर्चों को तो बहुत ज्यादा संभल कर करना है बजट देखकर चलेंगे तो आप अपने जीवन में सही डिसीजन पर आगे बढ़ जाएंगे और सही डिसीजन अपने जीवन में ले भी सकेंगे। इस समय आपको अपने प्रतिद्वंदियों से भी सावधान रहना हैं  वही अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना हैं वरना आपकी िस्थतियाँ  इतनी अच्छी आपको अपने आफिस में अपने कार्य क्षेत्र में भी देखने को नहीं मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग नहीं मिलेगा। सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा और अकेले अपने कार्यों को आप पूर्ण करने में असमर्थ महसूस करेंगे। यह झुंझलाहट और खीझ आप अपने स्वभाव में डालेंगे जिससे आपके पारिवारिक सदस्य भी आपसे अछूते नहीं रहेंगे आपके स्वभाव से प्रभावित होंगे तो थोड़ा सा बैलेंस होकर चलने के लिए आपको संयम से और धैर्य से  काम लेना व बजट देखकर चलना हैं|  अकेले काम करने की प्रवृति को थोड़ा सा त्यागें और इस समय गलत तरीके से धन कमाने के सोर्स के बारे में सोचे भी ना  क्योंकि अगर आप ऐसा सोचेंगे तो निश्चित रूप से आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है और आपको नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है और हो सकता है कि बात आगे बढ़ जाए और जेल यात्रा का भी सामना करना पड़े। थोड़ा सा संभलकर रहिए| Kark Rashi March 2022 in Hindi

अब आगे बढ़ते है और जान लेते है सुख स्थान के बारे में आपके सुखेश और लाभेश है शुक्र जो कि जाकर बैठे है है सप्तम भाव में अब हम इन दोनों भावों की बात कर रहे  है पहले करते है सुख स्थान की बात तो सुखेश शुक्र का केन्द्र में जाकर बैठना सप्तम भाव में जाकर बैठना आपके सुखों में वृद्धि करेगा ये सप्तम भाव के लिए इतना अच्छा नहीं है क्यूकी वहाँ पर वे तारको भाव नाश की  िस्थति ला रहे है ये सप्तम भाव के समय में आपको बताऊंगी। पर अभी आपको सुख स्थान  के रिजल्ट देने हैं तो सुखेश का  केन्द्र में जाकर बैठना बहुत बढ़िया आपके फाइनेंसियल कन्डीशन को स्टेबल  रखेगा। मां के साथ आपके संबंधों को ठीक रखेगा। इस समय आप अपनी वाणी से अपने परिवार के साथ खड़े रहेंगे और वे आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे | इस समय प्रॉपटी से सम्बंधित कार्यों  से लाभ हो सकता हैं कोई प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय का मामला आपका अटका हुआ है तो उस  मामले में आपको गति और दिशा दोनों ही प्राप्त होगी। यह समय आपके लिए लाभ दायक परिस्थितियां उत्पन्न अवश्य करेगा। आपको बस सोच समझकर निवेश करना है। व्यापारी वर्ग के लिए समय बहुत बढ़िया रहने वाला के कोई नौकरी पेशा लोगों को कुछ विशेष जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है जोकि अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे भी यानी यह समय आपके लिए सुखों में वृद्धि दायक रहेगा और अपने जीवन में उन्नति दायक रहेगा। Kark Rashi March 2022 in Hindi

अब बात करते हैं लाभ भाव की चुकि सुखेश और लाभेश से हम आपके जीवन की लग्जरी को देखते हैं तो लाभ भाव के स्वामी का भी केंद्र स्थान में  जाकर बैठना बहुत ही बढ़िया हैं आपके लाभ की स्थितियों को बढ़ाएगा। जीवनसाथी के नाम से अगर कोई निवेश किया हुआ हैं तो उसमें अच्छा लाभ प्राप्त होगा।  सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। वही  आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां भी आपके लिए बढ़ती हुई दिखाई देगी। शेयरमार्केट लॉटरी जैसे कार्यों कार्य करेंगे उसमें आप निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को बढ़ाने की योजनाओं पर काम करेंगे और उन्हें क्रियान्वित करते हुए दिखाई देंगे। वही जो नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के इंक्रीमेंट के चांसेस बनते हुए दिखाई देंगे तो यह समय शुक्र के लिए यह माह आपको शुक्र के बहुत ही बढ़िया रिजल्ट दिलवाएगा। Kark Rashi March 2022 in Hindi

अब आते हैं पंचम भाव पर। आपके पंचमेश है मंगल और कर्मेश भी  मंगल है  मंगल आपकी कुंडली में योगकारक ग्रह है योगकारक मंगल का उच्च का होकर सप्तम भाव में जाकर बैठना आपको शानदार  रिजल्ट दिलवाएगा। इस समय आपके कार्य प्रगति पर होंगे। आपके कामों में अटकाव की िस्थतया  खत्म हो जाएगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया और उन्नति दायक रहेगा। शिक्षा की दृष्टि से आप नए नए आयाम तय करेंगे और अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगे। वही  कैरियर में आ रहीं  बाधाएं दूर हो जाएगी। इस समय संतान से संबंधित कोई चिंता आपके मन में चल रही है तो वो भी खत्म होती हुई दिखाई देगी।वही यह समय आपको किसी भी प्रकार की समस्या से निकालेगा। पर इस समय आपको ध्यान रखना है चूकि केतु पंचम में बैठा है  तो जो संतान की प्लैनिंग कर रहे अपने परिवार को बढ़ाने की प्लैनिंग कर रहे हैं। संतान प्राप्ति की अभिलाषा रखते है उनके लिए यह समय थोड़ा सा टिपिकल रह सकता है। आपके मिसकैरिज के चांसेज बन रहे हैं  इसलिए थोड़ा सा संभल कर चलियेगा । संतान सुख के लिए आपको बहुत प्लैनिंग करके सोच समझकर सावधानी से कदम उठाने पड़ेंगे तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। अब अगर कर्मेश मंगल की बात करें तो कर्म भाव के स्वामी का भी उच्च का होकर सप्तम में बैठना  आपके काम काज में उत्तरोत्तर उन्नति करवाएगा। अगर आप टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए हैं तो निश्चित रूप से आप सफलता प्राप्त करेंगे। यदि आप पुलिस, सेना, आइ.पी.एस ,आइ.ए.एस अधिकारी है  यानि उच्च प्रशासनिक पदों पर आसीन हैं तो यह समय आपके प्रसिद्धि  मान सम्मान और उन्नति में चार चांद लगाएगा | अधिकारियों से आपके संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे मनचाही ट्रांसफर के योग बनेंगे। इस समय आप अपने कार्यों में अच्छी उन्नति और प्रगति हासिल करेंगे तो मंगल के रिजल्ट भी आपको बहुत शानदारआपको इस माह देखने को मिलेंगे। Kark Rashi March 2022 in Hindi

अब आते है षष्ठम भाव पर तो आपके षष्ठमेश और भाग्येश दोनों है गुरु और गुरु बैठे हैं आपके अष्टम भाव में गुरु के भी आपको बहुत ही अच्छे परिणाम इस माह देखने को मिलेगे  परंतु आपको अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि वजन बेतहाशा बढ़ रहा है तो आपको वजन को कंट्रोल करना अति आवश्यक है। अगर आपने अपने वेट को कंट्रोल नहीं किया तो समस्याएं  और भी अधिक गंभीर रूप ले सकती है। संतान से संबंधित चिंता हो सकती है। वही  शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकता है तो अपने शत्रुओं को परास्त करने के लिए आपको अपने पराक्रम को एकाग्रचित्त करके अपने ध्यान को एकाग्रचित करके अपनी शक्ति को इकट्ठा करके और अपने बुद्धिबल और चातुर्य का इस्तमाल करना है तभी आप अपने शत्रुओं का सामना कर पाएंगे। गलत मित्रों की संगति से भी आपको इस समय बचना पड़ेगा और ननिहाल में नाना नानी के स्वास्थ को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है तो थोड़ा सा संभलकर चलें। चूंकि गुरु अष्टम भाव में बैठा है और भाग्येश है तो भाग्य स्थान के स्वामी का  अपने से बाहरवा जाकर  बैठना अच्छा नहीं माना जाता इसलिए इस समय आपको गुरु के उस हिसाब से भी रिजल्ट नहीं मिलेगे आपको कर्म प्रधान बनना पड़ेगा। लक का साथ इतना अच्छा नहीं रहेगा इसलिए लॉटरी, शेयर मार्केट या रिस्की   काम में इन्वेस्टमेंट से थोड़ा सा बचें। कोई भी ऐसा इन्वेस्टमेंट करना है तो थोड़ा दूसरे ग्रहों की पोजिशन देखते हुए सोच समझकर किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार विमर्श करने के बाद में निर्णय लें तभी आप अच्छे परिणामों की प्राप्ति कर पाएंगे। हालांकि आपका खर्चा धर्म -कर्म के  कार्यों पर होगा और ऐसे कार्यों पर खर्च करना आपको पसंद भी आएगा पर थोड़ा सा संभल कर चलें|  क्युकी  िस्थतियाँ  आपके लिए मिक्स्ड रिजल्ट लेकर आ रही है। कुछ काम में दिक्कत की वजह से, कुछ काम में फाइनेंशल प्रॉब्लम की वजह से आपको किसी से उधार लेना पड़ सकता है तो क़र्ज़ की स्थितियाँ न बढ़ाएं इस बात का भी ध्यान रखें। अपना बजट देखकर चलें और थोड़ा सिस्टमैटिक होकर चलेंगे तो समस्याएं नहीं आएगी। Kark Rashi March 2022 in Hindi

अब आते है सप्तम भाव पर सप्तमेश और अष्टमेश आपके शनि है और शनि अपने ही घर में स्वग्रही होकर बैठे  है लेकिन यह जो समय हैं शनि, मंगल का क्रांतिकारी योग सप्तम भाव में बना रहा तो यह समय लव रिलेशनशिप वालों के लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। यदि आप अपने लव वन को प्रपोज करना चाहते हैं या आप किसी को मन ही मन चाहते हैं और उसे आप अपने मन की बात बताना चाहते हैं तो ये माह आपको बहुत सपोर्ट करेगा। अब बेझिझक अपने मन की बात बताइए आपको अपने मनोनुकूल बातें ही वापस सुनने को मिलेगी। यानि आप जैसा चाहते हैं वैसा ही होगा अगला भी आपकी बातों से सहमत होगा। आपके साथ सहज आगे बढ़ेगा। पर जो विवाह के लिए जीवनसाथी की तलाश करें उनके लिए समय इतना अच्छा नहीं है क्योंकि शुक्र बैठा है सप्तम में और सप्तम में शुक्र बैठकर तरकोभाव नाश की िस्थतिया लाते है वही  सप्तम भाव में शनि बैठा है चाहे वह स्वग्रही बैठा हैं  पर कहीं न कहीं बहुत धीमी गति से चलता है इसीलिए विवाह में विलंब ला सकते हैं तो विवाह में बाधाए आ सकती है। थोड़ा सा संभल कर रहे  और निराश होने की आवश्यकता नहीं है। अपने प्रयासों को सतत रूप से करते चले जाएं। निश्चित रूप से जैसे ही समय बदलेगा शुक्र और शनि की पोजिशन बदलेगी। वैसे शुक्र के विशेष रूप से जब पोजिशन बदलेगी तो निश्चित रूप से विवाह में आ रही बाधाएं और चिंताएं खत्म हो जाएगी। पर दांपत्य जीवन में भी आपको थोड़ा सा संभल कर चलना पड़ेगा। हालांकि लाइफ  पार्टनर का सहयोग आपको पूरा मिलेगा। एक दूसरे से नोकझोक होगी पर  एक दूसरे से वापस प्रेम संबंध भी स्थापित हो जाएंगे। एक -दूसरे को मना लेंगे। यानी रूठने मनाने का सिलसिला इस माह चलता रहेगा पर िस्थतियाँ  अधिक न बिगड़े इस बात का ध्यान रखे  लेकिन शुक्र का आपको  भाव नाश कर रहा हैं  इसलिए एक दूसरे के साथ अंडरस्टैंडिंग से आगे बढ़ें और बहुत ज़्यादा एक दूसरे पर  अपनी भावनाओं को थोपने का प्रयास न करें। अगले की भावनाओं को भी समझना आवश्यक हैं  इगो की प्रॉब्लम एक दूसरे के बीच में न लाए है क्यूकि वह हर रिश्ते को खराब कर सकती है। Kark Rashi March 2022 in Hindi

अब आते है  अष्टम भाव पर अष्टमेश भी है शनि जो कि अष्ठम भाव के रिजल्ट को प्रभावित कर रहा है यह समय अष्टम भाव के हिसाब से इतने अच्छे और मनोनुकूल नहीं रहेंगे। शनि अष्टम भाव के स्वामी का स्वग्रही होकर अपने स्थान में बैठना आपके अष्टम भाव को थोड़ा ठीक करेगा। इस समय रूटीन की समस्याएं थोड़ी सी कम होंगी और एक बैलेंस्ड लाइफ में आप चलना प्रारंभ कर देंगे जो समस्याए जीवन में चल रही थीं उनसे आपको मुक्ति मिल जाएगी। इस समय कोई भी इन्वेस्टमेंट करें तो लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में हिस्सा लें  निवेश करते समय सोच समझकर आगे बढ़ें। ये मैं आपको पहले भी बता चुकी हूं तो निवेश में सावधानी रखें तो आपको समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और क़र्ज़ की िस्थतियाँ  आपके जीवन में नहीं आएंगी  बस इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें। Kark Rashi March 2022 in Hindi

 

शुभ तारीखे  :- 1 तारीख 4 से 10 तारीख 14 से 19, 23 से 28 और 31 तारीख

अशुभ तारीखे :- 2 तारीख 3 ,11से 13 ,20 से 22 और 29 और 30  तारीखें

शुभ रंग :- गुलाबी और लाल


 

उपाय 

 

  • गुरूवार के दिन आपको राधा कृष्ण पर तुलसी की मंझरिया चढ़ानी है। यह आपके विवाह में आ रही बाधा को दूर कर देगा और निश्चित विवाह के संबंध आपको प्राप्त होंगे और आपको अपना मनचाहा लाइफ पार्टनर मिलेगा।
  • केले के वृक्ष की पूजा करें और गुरूवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को दक्षिणावर्ती शंख में चावल भरकर उसे अभिषेक करें। इससे गुरु के भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और स्वास्थ संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी तो इन दो उपायों को आप अपने जीवन में जरूर अपनाएं।
  • कर्क लग्न का रुद्राक्ष पेंडन्ट आपको अपने गले में जरुर धारण करना चाहिए। इससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा । कार्यक्षेत्र में आर्थिक रूप से और पारिवारिक रूप से आप अपने जीवन में सफलता अर्जित करेंगे तो इन उपायों को आपको अपने जीवन में जरूर अपनाना है |

 

[/vc_column_text][vc_video link="https://youtu.be/6XLGkGlPdNI" image_poster_switch="no"][/vc_column][/vc_row]

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Comments