तुला राशि अप्रैल 2022 राशिफल in Hindi | Tula Rashi Libra April 2022 Horoscope | Nidhi Shrimali


 

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

तुला राशि अप्रैल 2022 राशिफल in Hindi


This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

उतार चढ़ाव हर व्यक्ति के जीवन में आते हैं और सही मार्गदर्शन से उनका समाधान संभव है तो आइए हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान। नमस्कार स्वागतम आज हम आपके सामने अप्रैल माह का तुला राशि वालों का मासिक राशिफल लेकर उपस्थित हुए है। सबसे पहले तो आप सभी को हमारे हिंदू भारतीय नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। यह नववर्ष प्रारंभ होने जा रहा है। 2 अप्रैल को आप सभी को पता ही है कि चैत्र नवरात्र जिस दिन प्रारंभ होता है उस दिन नव वर्ष का भी प्रारंभ होता है और हम विक्रम संवत 2079 में पहुंच जाएंगे। और चैती चंद का त्योहार भी उसी दिन मनाया जाता है। भारतीय नववर्ष को भी हमें उसी प्रकार से बनाना चाहिए जैसे हम आंग्लन नववर्ष को मनाते हैं। परंतु भारतीय परंपरा के अनुसार हम इस नववर्ष को मनाएं क्योंकि इस दिन चैत्र नवरात्र भी प्रारंभ हो रहे हैं तो आप घटस्थापना कीजिए। मां दुर्गा की पूजा आराधना कीजिए। अपने घर में पूजन, हवन, कीर्तन या धार्मिक अनुष्ठान के द्वारा आप हमारी भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए इस नए नववर्ष का आगाज कीजिए ताकि भगवान की कृपा आप पर बनी रहे और आने वाला वर्ष आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि करेगा। अब दो अप्रेल को चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे है जोकि 10 अप्रैल तक रहने वाले हैं। 10 अप्रैल को रामनवमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री राम का जन्मोत्सव हम बड़े ही विधिविधान से बनाएंगे। 14 अप्रैल को महावीर जयंती और अंबेडकर जयंती आ रही है। 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा और 16 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व और चैत्र पूर्णिमा का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। तो अगर हम कहे कि ये महीना है व्रत और त्योहारों का महीना तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। अप्रैल माह और भी तरीके से बहुत विशेष है क्योंकि इस माह में बहुत बड़े बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है तो जान लेते हैं। इस माह में ग्रह का गोचर की इस स्थिति का हाल। तुला राशि अप्रैल 2022 राशिफल in Hindi

सबसे पहले बात करते हैं सूर्य ग्रह की जो कि वर्तमान में मीन राशि में विराजमान है जो की आपके राशि स्वामी भी है और 14 अप्रैल को वे उच्च के होकर मेष राशि में विराजमान हो जाएंगे। बहुत ही बढ़िया सूर्य के रिजल्ट हमें देखने को मिलेंगे। दूसरा राशि परिवर्तन हो रहा है बुध ग्रह का जोकि दो बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वर्तमान में मीन राशि में विराजमान हैं और 8 अप्रैल को वे मीन से अपनी मित्र राशि मेष राशि में प्रवेश करेंगे और पुनः 25 अप्रैल को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल ग्रह जो कि वर्तमान में मकर राशि में उच्च के होकर विराजमान हो रहा है, बहुत अच्छे रिजल्ट दे रहा है। 7 अप्रैल को यानि महीने के प्रारंभ में ही वे मकर से कुम्भ जो कि उनकी खुद की मित्र राशि है, उसमें प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह का बहुत बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है। गुरु अब तक कुम्भ राशि में विराजमान थे जोकि उनकी मित्र राशि थी और अब 13 अप्रैल को कुंभ से वे अपनी खुद की राशि यानि मीन राशि में स्वग्रही होकर विराजमान होंगे और गुरु जब स्वग्रही हो जाएंगे तो शानदार परिणाम सभी राशियों को देंगे। अब गुरु का राशि परिवर्तन हमने पहले ही आपको बता दिया है। गुरु की राशि परिवर्तन का अपनी राशि के अकॉर्डिंग ब्लॉग का लाभ प्राप्त कर सकता हैं। शुक्र ग्रह जो कि वर्तमान में अपनी अति मित्र राशि कुम्भ राशि में विराजमान है और 27 अप्रेल को वे उच्च के होकर मीन राशि में विराजमान हो जाएंगे तो शुक्र के रिजल्ट बहुत ही अच्छे देखने को मिलेंगे। शनि ग्रह वर्तमान में स्वग्रही होकर मकर राशि में विराजमान है और इसी माह में ढाई साल से शनि मकर राशि में बैठा है और शनि का जो बहुत बड़ा राशि परिवर्तन है वो होने जा रहा है 29 अप्रैल को वे अपनी मूल त्रिकोण की राशि यानि कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। हालांकि शनि का ये राशि परिवर्तन बहुत अल्प समय के लिए यानि दो ढाई महीने के लिए ही है, परंतु इसके परिणाम सभी राशिवालों को बहुत ही प्रभावशाली रूप से अपने जीवन में देखने को मिलेंगे। तो शनि की राशि परिवर्तन का ब्लॉग भी अपलोड कर चुके है उसका भी आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अब राहू की बात करें तो राहु का भी राशि परिवर्तन 12 अप्रैल को होने जा रहा है। अब तक राहु वृषभ राशि में विराजमान थे। और 12 अप्रैल को राहू वृषभ राशि से मेष राशि जो कि उनकी सम राशि है उसमें प्रवेश कर जाएगी। चूंकि राहु और केतु पर्श्यगामी चाल चलकर उल्टी चाल चलते हैं, इसलिए वृषभ से मेष में प्रवेश कर रहे हैं। इसी प्रकार केतु का भी राशि परिवर्तन राहु के साथ होने जा रहा है और वे भी वृश्चिक राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तो ये हैं अप्रैल माह में ग्रह गोचर की स्थति और जैसा कि हमने आपको बताया गुरू राहु और शनि ये तीन बड़े ग्रह है बहुत लंबे समय तक एक स्थान में रहते हैं। उनका राशि परिवर्तन इस माह में होने जा रहा है तो ये माह वैसे भी बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया व्रत त्योहार के साथ साथ ग्रहो के हिसाब से भी इस माह में हमें बहुत ही प्रभावशाली रूप से परिणाम हमें हमारे जीवन में देखने को मिलेंगे।

जान लेते हैं कि आपकी राशि के लिए ये माह कैसा रहेगा तो सबसे पहले बात करते हैं आपके राशि स्वामी की। ये राशिफल आपको बता रहे है वो चंद्र गणनाओं पर आधारित है और आपकी राशि और लग्न दोनों के हिसाब से समान रूप से प्रभावशाली है तो राशि स्वामी की बात करें जो कि आपकी पर्सनैलिटी के भी लॉर्ड हैं वो हैं शुक्र और शुक्र आपके पंचम भाव में जाकर बैठे है | राशि स्वामी का पंचम भाव में जाकर बैठना बहुत ही बढ़िया आपके कार्यों में आपको बहुत अच्छी सफलता दिलवाएगा। आपके कार्यों में आपको एक नया आयाम और मुकाम दिलवाएगा। आपकी पर्सनैलिटी बहुत ही आकर्षक रहेगी। इस समय लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। आपका प्रभावशाली आकर्षक व्यक्तित्व हो जाएगा और लोगों को बहुत प्रभावित करेगा। आपसे सलाह लेकर लोगों से लोग अपने काम करना पसंद करेंगे। कुटुम्ब में परिवार में भी आपका मान सम्मान बढ़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। ददियाल से आपके संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। दादा दादी का दुलार प्राप्त होगा और ददियाल से फाइनेंसियल सपोर्ट भी आपको मिलेगा। इस समय आप आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और इसलिए आप धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में अपनी रूचि दिखाएंगे। यात्राएं अधिक करेंगे। प्राकृतिक स्थानों की यात्रा आपको पसंद आएगी। घूमना फिरना मौज मस्ती शौकीन मिजाज के आप है ही है और ये सभी शौक आप इस समय अपने पूर्ण करते हुए दिखाई देंगे। अब आपके राशि स्वामी शुक्र जो कि आपके पंचम भाव में बैठे है, वो आपके काम के हिसाब से भी आपको सफलता दिलाएंगे। अगर आप शुक्र से रिलेटेड काम करते हैं तो निश्चित रूप से यह समय आपको सफलतादायक रहेगा। कला के क्षेत्र में जुड़े हुए कलाकारों के लिए यह समय मान सम्मान से भरा रहेगा। इस समय अगर आप कला वर्ग के छात्र हैं तो निश्चित रूप से आपको सफलता प्राप्त होगी। ये समय आपके शुक्र से रिलेटेड अगर आप कोई काम करते हैं। जैसे कपड़ों का काम हो या इमिटेशन जूलरी का काम फैशन , फैशन डिजाइनिंग का काम, इंटीरियर डेकोरेशन का काम या डेकोरेटिव आइटम्स का काम हो गया रेस्ट्रोरेंट का काम हो गया फूड सप्लाई का काम टिफिन सर्विस का काम हो गया। ट्रेवल का काम हो गया। फ्लावर का काम हो गया। परफ्यूम का काम अगर ये सारे काम अगर इन क्षेत्रों में आप कार्यरत हैं तो निश्चित रूप से आपके जीवन में यह समय प्रसिद्धि और सफलता को बढ़ाएगा आपकी ब्रैंडिंग करवाएगा। तुला राशि अप्रैल 2022 राशिफल in Hindi

अब लग्नेश शुक्र आपके अष्टमेश भी है और अष्ठम भाव के स्वामी पंचम भाव में जाकर बैठे है। यानि अपने से दसम जाकर बैठे है | शुक्र का अपने से दसम जाकर बैठना बहुत बढ़िया रिजल्ट आपको देगा। यात्राएं बहुत होंगी। आपके अप्राकृतिक स्थानों की यात्राएं करेंगे। रमणीक स्थानों की यात्राएं करेंगे। इस समय शत्रु भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। उसमें यह समय आपके लिए बहुत ही सहायक साबित होगा। आपके कार्य निर्विघ्न संपन्न होते चले जाएंगे। कामों में सारी बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ में घूमने फिरने के कार्यक्रम आपके इस माह बन सकते हैं। अगर कर्ज की समस्या है तो उससे अब मुक्ति मिल जाएगी। थोड़ा सा काम कॉन्सनट्रेशन को बढ़ाना है | भटकाव की स्थितियों को कम कर लीजिए। शौकीन बहुत हैं परंतु अपने शौक तभी आप पूरे कर पाएंगे। जब आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेसफुल हो पाएंगे और फाइनैंशली आप बहुत सक्सेसफुल रहेंगे तभी तो आप अपने शौक पूरे कर पाएंगे। इसीलिए थोड़ा सा कॉन्सन्ट्रेशन अपने काम पर बनाए रखें।

अब आते है 2nd हाउस पर 2nd हाउस के लॉर्ड है मंगल और लग्नेश और मंगल की युति हो रही है। सप्तमेश भी मंगल है तो धनेश सप्तमेश और लग्नेश इनकी युति बहुत शानदार युति हो रही है वो भी पंचम भाव में हो रही है। बहुत बढ़िया युति है। ये टाइम आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है | आपके धन में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। ख्याति आपकी बढ़ती नजर आएगी। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। गड़मानीय व्यक्तियों की श्रेणी में आप आ जाएंगे। इस समय आपके अटके हुए सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। पारिवारिक विवाद खत्म हो जाएंगे। बुजुर्गों का टच रहेगा तो आप के पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा भी आपके पक्ष में जाएगा। और साथ ही काम में भी आप अच्छी सफलता हासिल करेंगे तो यह समय ओर और आपकी प्रसिद्धि में चार चांद लगा देगा। कलाकारों के लिए समय बहुत ही बढ़िया। टेक्निकल फिल्ड से जुड़ा हुआ है तो उसमें भी ये समय आपके लिए बहुत बढ़िया और लाभदायक परिस्थिति उत्पन्न करेगा तो ओवरआल आपके रोजमर्रा के लाभ में आपके वृद्धि होगी और आप अच्छी ग्रोथ करते हुए दिखाई देंगे। अब धनेश चूंकि आपके सप्तमेश में है। तो बिजनेस में भी आप बहुत अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। सप्तमेश का अपने से 11वां जाकर बैठना बहुत ही अच्छा व्यापारी वर्ग के लिए समय बहुत बढ़िया है। व्यापार में आपके आ रही दिक्कतें दूर होंगी एवं विवाह योग्य हो चुके हैं तो शादी में आ रही दिक्कत भी दूर होगी।अड़चने जरूर आ सकती हैं क्योकि बुध राहु का जड़त्व योग भी आपके सप्तम भाव में बन रहा है और यह योग्य इतना अच्छा नहीं है ये दामपत्य जीवन में उथल पुथल लाने वाला योग्य है | आपके कामों को अटका सकता है। व्यापारी वर्ग को एफर्ट्स बहुत डालने पड़ेंगे, परंतु एफर्ट्स का आपको नतीजा भी मिलेगा। आपको अपने मनमुताबिक रिजल्ट जरूर मिल जाएगा। जितनी मेहनत की है उतना प्रतिफल प्राप्त करेंगे। इच्छाएं जरूर पूर्ण होगी और आपकी इच्छाओं का सम्मान हर व्यक्ति करता हुआ दिखाई भी देगा। सपने पूर्ण होने की तरफ आपको थोड़ी सी अधिक मेहनत की आवश्यकता जरूर रहेगी। कोई भी प्रॉजेक्ट अगर आप हाथ में लेते है आर्डर आप हाथ में लेते हैं तो पहले उसके बारे में पूरी जांच पड़ताल जरूर करें ताकि बाद में आपको दिक्कत न आए। आपका प्रोजेक्ट अटके नहीं। आपका पैसा अटके नहीं। इसलिए लापरवाही कही नहीं करनी है | लापरवाही करेंगे तो नुकसान की स्थिति लाभ की जगह बन जाएगी। इसलिए अच्छे समय का सदुपयोग करना है तो लाभ की स्थतियो को बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा एकाग्रचित होकर अपने कार्यों को करें। आपकी कोई खोयी वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उतपन होंगे। दाम्पत्य जीवन का भी यह घर माना जाता है ये सप्तम भाव तो थोड़ा सा एक दूसरे के साथ अंडरस्टेनिंग जरूर बनाए रखें। लव रिलेशनशिप में भी ईगो को ना लाएं। मैं मै ना करे क्योंकि मैं व्यक्ति को खत्म कर देता है । किसी भी रिश्ते को भी खत्म कर देता है। और प्यार के रिश्ते में तो मैं आना ही नहीं चाहिए। इसलिए मैं से ऊपर उठकर एक दूसरे के प्रति डिवोटेड होइए | लव रिलेशनशिप में अगर आप एक दूसरे के करियर में हेल्प करेंगे तो निश्चित रूप से दोनों के करियर सैट हो जाएंगे। तुला राशि अप्रैल 2022 राशिफल in Hindi

अब आते है तृतीय स्थान पर तृतीय भाव के स्वामी है गुरु जोकि षष्टम भाव में स्वग्रही होकर बैठे हैं। गुरु का षष्टम भाव में स्वग्रही होकर बैठना आपके रोगों को थोड़ा ठीक करेगा। इस घर को थोड़ा ठीक करेगा क्योंकि गुरु अपने ही घर में बैठा है और साथ में तृतीय स्थान का स्वामी थोड़ा सा इस स्थान को प्रभावित कर रिजल्ट मिलने से यहां के सप्तम भाव में बैठे हाेंगे। गुरु अपने ही घर में बेटे से नुकसान किसको नहीं लाएंगे तो थोड़ा सा सिचुएशन रहेगी। पराक्रम को सही दिशा में इस्तमाल करेंगे तो निश्चित रूप से लाभ पाएंगे। आपकी मन की इच्छाएं इस समय पूर्ण होगी। हॉबी को थोड़ा सा समय देंगे। कला के क्षेत्र में अगर जुड़े हैं तो निश्चित रूप से यह समय आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला प्रभावशाली रहने वाला है। अगर आप लेखनी का कोई काम करते हैं। साहित्यकार है लेखक है और निश्चित रूप से इस समय आपकी प्रसिद्धि में चार चांद लग जाएंगे। राजनीति के सभी काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे और सामाजिक मान सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ बॉन्डिंग और अधिक बेहतर होगी। रोग भाव के स्वामी का अपने घर में बैठ जाना आपके रोगों में कमी लेकर आएगा यदि थायरॉइड की प्रॉब्लम से गुजर रहा है या सर्दी जुकाम की प्रॉब्लम लगातार आपको रहती है | पेट से संबंधित समस्याओं से ग्रसित है। त्वचा से संबंधित समस्याओं से परेशान हैं तो निश्चित रूप से यह समय आपके लिए कल्याणकारी रिजल्ट लेकर आएगा। स्वास्थ में आपको सुधार नजर आएगा। थोड़ा सा खानपान को बदलें। तली भुनी चीजों से परहेज करें। कॉलेस्ट्रॉल से थोड़ा सा आपको संभलकर रहना है, उसको बढ़ने नहीं देना। इस समय आपको नियमित रूप से योग मेडिटेशन प्राणायाम से जुड़ना चाहिए ताकि आप अपने वजन को भी कंट्रोल कर सकें और बीमारियों से भी छुटकारा पा सकें। गलत मित्रो की संगति है तो वो खत्म हो जाएगी। गलत आदत है तो छूट जाएगी। रुपए पैसों से संबंधित कार्यों में सफलता हासिल करेंगे और विरोधी पक्ष कितना भी आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास करे। आप सफलता निश्चित रूप से हासिल करेंगे। आपके विरोधी अपने आप ही हार जाएंगे। तो गुरु के बहुत ही अच्छे रिजल्ट आपको इस समय देखने को मिलेंगे। क़र्ज़ की स्थितियों से भी आपको मुक्ति मिल जाएगी क्योंकि रोग ऋण ऋतू का यह स्थान माना जाता है तो ऋण से मुक्ति आपको निश्चित रूप से मिल जाएगी।

अब आते हैं सुख स्थान पर सुखेश शनि आपके पंचमेश भी है और आपकी कुण्डली के योगकारक ग्रह है क्योंकि एक केन्द्र और एक त्रिकोण के स्वामी हैं और केन्द्रीय स्थान पर शश नामक महापुरुष बनाकर बैठे है | आर्थिक स्थति बहुत ही साउंड और अच्छी रहने वाली है। घर परिवार के साथ बॉन्डिंग शानदार रहेगी। मां के साथ सबसे अच्छी और उनकी वजह से आपका सामाजिक मान सम्मान और अधिक बढ़ेगा। प्रॉपर्टी इस समय आप बनाते चले जाएंगे। अगर आपको शनि की महादशा अंतर्दशा चल रही है। निश्चित रूप से प्रोपर्टी खरीदने बेचने का योग बनेगा और अगर बेचान या खरीद में क्रय विक्रय में प्रॉब्लम आ रही है तो वो भी सॉल्व हो जाएगी। नए घर का सपना अगर आपका घर बदलने का सपना आपका है तो निश्चित रूप से वो भी पूरा होगा। इस समय नए वाहन की खरीदारी आप कर सकते हैं। लग्जीरियस वाहन का सपना आपका पूरा हुआ। घर में अपने सुख सुविधा के साधनों को जुटाएंगे। पर यह सब काम आपको अपने बजट में रहकर करना है आउट ऑफ़ बजट जाकर कुछ भी नहीं करना है। इस बात का ध्यान रखिएगा। तुला राशि अप्रैल 2022 राशिफल in Hindi

अब शनि पंचम भाव के भी स्वामी है हालाँकि अपने से 12वे में परंतु सुख स्थान में महापुरुष योग बना रहे हैं तो निश्चित रूप से यह समय विद्यार्थी वर्ग के लिए भी बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपनी पढ़ाई को सार्थक सिद्ध करते हुए दिखाई देंगे। लक्ष्य को हासिल कर लेंगे सफलता के नए आयाम तय करेंगे। बहुत अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे । अपनी शिक्षा में । शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। इस समय आपका डिस्ट्रेक्शन विपरीत लिंग की तरफ नहीं होना चाहिए। गलत गैजेट्स में आप इन वॉल ना हों, बस इस बात को ध्यान रखे तो आप निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। संतान की तरफ से जो भी समस्याएं है बाधा है वह दूर हो जाएगी। इस समय चाइल्ड प्लैनिंग अगर आप कर रहे हैं। तो थोड़ी सी दिक्कत आ सकती है।परंतु प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे।

अब आते हैं आपके भाग्य स्थान पर भाग्य स्थान के स्वामी है बुध जो कि आपके 12th हाउस यानि खर्च भाव के स्वामी है। अब बुध सप्तम में जाकर बैठे है | भाग्येश का अपने से 11वा जाकर बैठना बहुत ही बढ़िया आपके भाग्य को प्रबल करेगा। आपके कार्य को निर्विघ्न संपन्न करेगा। अटके हुए कार्यों को संपन्न करवाएगा। बुध राहु के साथ बैठे है एफर्ट्स डालने पड़ेंगे | कहीं न कहीं कठिनाइयां जरूर आएगी। क्योंकि जड़त्व योग बन रहा है, इसलिए जो बुध के रिजल्ट आपको अचुअल मिलने चाहिए वैसे रिजल्ट तो आपको नहीं मिलेंगे।आप आम मेहनत के दम पर परिणामों की प्राप्ति जरूर होगी। इस समय धर्मकर्म के कार्यों से आप जुड़ेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा हो सकती है या फिर घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। आध्यात्मिकता से आप जुड़ना पसंद करेंगे। जन कल्याण के कार्यों में भी आपका मन अधिक लगेगा। जिससे आपका सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। युवक युवतियां जो नौकरी की तलाश कर रहे है कठिनाई आएगी, परंतु आपको अच्छी नौकरी जरूर मिल जाएगी। इसलिए निराश होने की आवश्कता नहीं है एक रिजल्ट जब भी हमारा नेगेटिव जाता है हम एकदम से सारा हथियार फेक देते है। अब हमारे जीवन में कुछ भी नहीं बचा पर ऐसा नहीं है। जीवन कभी भी खत्म नहीं होता और एक बात पर टिका नहीं रहता। इस काम में असफलता मिली तो क्या दूसरे काम में सफलता जरूर प्राप्त होगी। इसीलिए अपने कॉन्फिडेंस को बनाये रखा और उसको लूज न होने दें। शेयर मार्केट लॉटरी में आपके लिए लाभदायक है, परंतु लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट करें। सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। बहुत ज्यादा एक साथ पैसा न लगाएं। थोड़ा थोड़ा पैसा लगाएं। एक साथ इनवेस्टमेंट करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

अब बुध आपके भाग्येश के साथ साथ खर्च भाव के भी स्वामी है और सप्तम में जाकर बैठे है थोड़े से खर्चों को नियंत्रित करेंगे और लाइफ पार्टनर को खर्चों से थोड़ा सा बचने के लिए बोलना है थोड़ा सा टोकना है आपको ऐसा नहीं सोचना है की वो नाराज़ हो जाएगी ऐसा नहीं करना है। थोड़ा संभलकर खर्च करेंगे। ऑर्गनाइज्ड वे में चलेंगे तो दिक्कत नहीं आएगी। इस समय आर्थिक लाभ की संभावना आपको बन रही है और विदेशों से बहुत अच्छा फायदा मिलेगा। अगर अपने जीवनसाथी के नाम से कोई इन्वेस्टमेंट कर रखा हैं तो निश्चित रूप से आपको फायदा मिलेगा। वर्क प्लेस पर थोड़ा सा संभल रहे | अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। सेल्फिश होने की जरूरत नहीं है। अकेले कार्य करने की प्रवृति को छोड़ दें तो निश्चित रूप से आपके अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। वरना आपको उनकी डाट का सामना करना पड़ सकता है। रिस्की और गलत कार्यों में थोड़ा सा पैसा और अपना माइंड खर्च ना करें। ऐसे कार्यों में इनवेस्टमेंट करने और इनवॉल्व होने से बचें। वरना कार्रवाई भी हो सकती है । जेलयात्रा भी हो सकती है। तुला राशि अप्रैल 2022 राशिफल in Hindi

अब आते है कर्मभाव पर कर्म भाव के स्वामी है चन्द्रमा। जो कि काम में कभी कभी उतार चढ़ाव की स्थितियां जरूर लेकर आएँगे पर ओवरऑल आपका काम चलता रहेगा। पिता के साथ ट्यूनिंग बहुत अच्छी रहेगी। एक आकर्षक व्यक्तित्व आपको उभर कर समाज के सामने आएगा। पिता आपके लिए बहुत सपोर्टिव रहेंगे। सरकारी कार्यों में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। काम में अटकाव की स्थतिया दूर होगी पर कॉन्सन्ट्रेशन बनाए रखना। नौकरीपेशा लोगों को विशेष रूप से कॉन्सन्ट्रेशन के साथ आगे बढना है। क्योंकि इस समय आपका मन बहुत चंचल रहेगा। एक काम में आप टिकेंगे नहीं। इस प्रवृति को हटा ले और जीवन में सफलता को तय करते हुए आगे बढें।

अब आते है 11th हाउस पर लाभ भाव पर लाभेश सूर्य है और सूर्य षष्टम भाव में जाकर बैठा है। आप अपने चंचलता के कारण लाभ की स्थिति में फ्लक्चुएशन ला सकते हैं। मलब पैसा बहुत कमा रहे है पर उसी के हिसाब से वापस पैसा खर्च भी हो रहा है। ऐसी परिस्थिति आ सकती है। इसिलए व्यय करते समय अपना बजट देकर चले। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है | व्यापार में उन्नति करेंगे और सूर्य आपके सप्तम भाव में 14 अप्रैल को आ जाएंगे। उसके बाद बहुत शानदार रिजल्ट आपको सूर्य के देखने को मिलेंगे। क्योंकि सूर्य उच्च के होकर आपके सप्तम भाव में बैठेंगे तो जो उस समय सोने के व्यापारी है या फिर इम्पोर्ट एक्सपोर्ट से संबंधित कोई कार्य करते हैं। इलैक्ट्रॉनिक से बिजली का कोई कार्य करता है और मेडिकल लाइन से जुड़े हुए डॉक्टर हैं। सर्जन है एमआर है फार्मेसी का कोई काम है। निश्चित रूप से यह समय आपको बुलंदियों पर ले जाएगा। बहुत अच्छी सफलता हासिल करेंगे। इस समय का निश्चित रूप से लाभ प्राप्त करें। और कर्म को बढायें मेहनत को बढायें प्रयासों को बढायें। हमारे जीवन में जब भी शुभ समय आता है। अच्छा समय आता है तब हमें हमारे कर्म को बढ़ा देना है न की हाथ पर हाथ रख कर बैठ जाना है। आगे अपने अपना ही रिजल्ट मिलेगा नहीं मिलते कर्म बिना कुछ नहीं मिलता। इसलिए प्रयास जरूर कीजिए ताकि ये अच्छा समय आपको बुलंदियों पर ले जा सके। ऊचाइयों पर ले जा सकें। ये था तुला राशि वालों का अप्रैल माह का मासिक राशिफल। तुला राशि अप्रैल 2022 राशिफल in Hindi

शुभ तारीखे :- 1 से 4 तारीख, 7 से 14 तारीख, 17 से 22 तारीख और 25 से 23 तारीख |

अशुभ तारीखे :- 5, 6, 15, 16, 20, 23 और 24।

शुभ रंग :- सुनहरा कलर, लाल कलर काला और नीला और भूरा कलर।


उपाय

 

  • आपको पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • भोले शंकर पर पंचामृत से अभिषेक करें।
  • राधा कृष्ण के दर्शन रोजाना करें।
  • भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को दक्षिणावर्ती शंख में चावल भरकर और उनके ऊपर अभिषेक करें। इससे आपके काम बनते चले जाएंगे। कामों में आ रही दिक्कत दूर होगी |
  • एक बुध राहु का जड़त्व योग अपने पूजा कक्ष में रखकर उसके नित्य प्रति दर्शन करें। सूर्यास्त के बाद राहु के जाप भी करें।

 

 

[/vc_column_text][vc_video link="https://youtu.be/K7AO1B4fon4" image_poster_switch="no"][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Comments