वृश्चिक राशि अप्रैल 2022 राशिफल in Hindi | Vrishick Rashi Scorpio April 2022 Horoscope | Nidhi Shrimali



 [vc_row][vc_column][vc_column_text]

वृश्चिक राशि अप्रैल 2022 राशिफल in Hindi


This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

 

उतार चढ़ाव हर व्यक्ति के जीवन में आते हैं और सही मार्गदर्शन से उनका समाधान संभव है तो आइए हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान। नमस्कार स्वागतम आज हम आपके सामने अप्रैल माह का वृश्चिक राशि वालों का मासिक राशिफल लेकर उपस्थित हुए है। सबसे पहले तो आप सभी को हमारे हिंदू भारतीय नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। यह नववर्ष प्रारंभ होने जा रहा है। 2 अप्रैल को आप सभी को पता ही है कि चैत्र नवरात्र जिस दिन प्रारंभ होता है उस दिन नव वर्ष का भी प्रारंभ होता है और हम विक्रम संवत 2079 में पहुंच जाएंगे। और चैती चंद का त्योहार भी उसी दिन मनाया जाता है। भारतीय नववर्ष को भी हमें उसी प्रकार से बनाना चाहिए जैसे हम आंग्लन नववर्ष को मनाते हैं। परंतु भारतीय परंपरा के अनुसार हम इस नववर्ष को मनाएं क्योंकि इस दिन चैत्र नवरात्र भी प्रारंभ हो रहे हैं तो आप घटस्थापना कीजिए। मां दुर्गा की पूजा आराधना कीजिए। अपने घर में पूजन, हवन, कीर्तन या धार्मिक अनुष्ठान के द्वारा आप हमारी भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए इस नए नववर्ष का आगाज कीजिए ताकि भगवान की कृपा आप पर बनी रहे और आने वाला वर्ष आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि करेगा। अब दो अप्रेल को चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे है जोकि 10 अप्रैल तक रहने वाले हैं। 10 अप्रैल को रामनवमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री राम का जन्मोत्सव हम बड़े ही विधिविधान से बनाएंगे। 14 अप्रैल को महावीर जयंती और अंबेडकर जयंती आ रही है। 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा और 16 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व और चैत्र पूर्णिमा का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। तो अगर हम कहे कि ये महीना है व्रत और त्योहारों का महीना तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। अप्रैल माह और भी तरीके से बहुत विशेष है क्योंकि इस माह में बहुत बड़े बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है तो जान लेते हैं। इस माह में ग्रह का गोचर की इस स्थिति का हाल। वृश्चिक राशि अप्रैल 2022 राशिफल in Hindi

सबसे पहले बात करते हैं सूर्य ग्रह की जो कि वर्तमान में मीन राशि में विराजमान है जो की आपके राशि स्वामी भी है और 14 अप्रैल को वे उच्च के होकर मेष राशि में विराजमान हो जाएंगे। बहुत ही बढ़िया सूर्य के रिजल्ट हमें देखने को मिलेंगे। दूसरा राशि परिवर्तन हो रहा है बुध ग्रह का जोकि दो बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वर्तमान में मीन राशि में विराजमान हैं और 8 अप्रैल को वे मीन से अपनी मित्र राशि मेष राशि में प्रवेश करेंगे और पुनः 25 अप्रैल को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल ग्रह जो कि वर्तमान में मकर राशि में उच्च के होकर विराजमान हो रहा है, बहुत अच्छे रिजल्ट दे रहा है। 7 अप्रैल को यानि महीने के प्रारंभ में ही वे मकर से कुम्भ जो कि उनकी खुद की मित्र राशि है, उसमें प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह का बहुत बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है। गुरु अब तक कुम्भ राशि में विराजमान थे जोकि उनकी मित्र राशि थी और अब 13 अप्रैल को कुंभ से वे अपनी खुद की राशि यानि मीन राशि में स्वग्रही होकर विराजमान होंगे और गुरु जब स्वग्रही हो जाएंगे तो शानदार परिणाम सभी राशियों को देंगे। अब गुरु का राशि परिवर्तन हमने पहले ही आपको बता दिया है। गुरु की राशि परिवर्तन का अपनी राशि के अकॉर्डिंग ब्लॉग का लाभ प्राप्त कर सकता हैं। शुक्र ग्रह जो कि वर्तमान में अपनी अति मित्र राशि कुम्भ राशि में विराजमान है और 27 अप्रेल को वे उच्च के होकर मीन राशि में विराजमान हो जाएंगे तो शुक्र के रिजल्ट बहुत ही अच्छे देखने को मिलेंगे। शनि ग्रह वर्तमान में स्वग्रही होकर मकर राशि में विराजमान है और इसी माह में ढाई साल से शनि मकर राशि में बैठा है और शनि का जो बहुत बड़ा राशि परिवर्तन है वो होने जा रहा है 29 अप्रैल को वे अपनी मूल त्रिकोण की राशि यानि कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। हालांकि शनि का ये राशि परिवर्तन बहुत अल्प समय के लिए यानि दो ढाई महीने के लिए ही है, परंतु इसके परिणाम सभी राशिवालों को बहुत ही प्रभावशाली रूप से अपने जीवन में देखने को मिलेंगे। तो शनि की राशि परिवर्तन का ब्लॉग भी अपलोड कर चुके है उसका भी आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अब राहू की बात करें तो राहु का भी राशि परिवर्तन 12 अप्रैल को होने जा रहा है। अब तक राहु वृषभ राशि में विराजमान थे। और 12 अप्रैल को राहू वृषभ राशि से मेष राशि जो कि उनकी सम राशि है उसमें प्रवेश कर जाएगी। चूंकि राहु और केतु पर्श्यगामी चाल चलकर उल्टी चाल चलते हैं, इसलिए वृषभ से मेष में प्रवेश कर रहे हैं। इसी प्रकार केतु का भी राशि परिवर्तन राहु के साथ होने जा रहा है और वे भी वृश्चिक राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तो ये हैं अप्रैल माह में ग्रह गोचर की स्थति और जैसा कि हमने आपको बताया गुरू राहु और शनि ये तीन बड़े ग्रह है बहुत लंबे समय तक एक स्थान में रहते हैं। उनका राशि परिवर्तन इस माह में होने जा रहा है तो ये माह वैसे भी बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया व्रत त्योहार के साथ साथ ग्रहो के हिसाब से भी इस माह में हमें बहुत ही प्रभावशाली रूप से परिणाम हमें हमारे जीवन में देखने को मिलेंगे।

जान लेंते है कि ये जो ग्रहों की इतनी सारी उथल पुथल हो रही है इसका क्या परिणाम आपको यानि आपकी राशि वालों को देखने को मिलेगा। ये जो राशि हम आपको बता रहे है वो चंद गणनाओं पर आधारित है और राशि और लग्न दोनों के हिसाब से समान रूप से प्रभावशाली है। तो सबसे पहले बात करते हैं। आपकी राशि स्वामी की जो कि आपकी पर्सनैलिटी के भाव के स्वामी भी है वो है मंगल और इस माह की शुरुआत में ही राशि परिवर्तन करके वे आपके कुंभ राशि के अति मित्र राशियों में प्रवेश करेंगे। अब तक वे उच्च के बैठे थे तो बहुत बढ़िया रिजल्ट आपको दे देते हैं और जब मंगल आपके सूख स्थान में जाएंगे तब भी आपको बहुत ही बेहतर रिजल्ट मंगल के देखने को मिलेंगे क्योंकि आपके राशि स्वामी लग्नेश है और केन्द्र में ही बैठे हैं तो इस समय भूमि भवन वाहन जैसे सुखमय प्रगति करेंगे। आपके रिश्तों में मजबूती लाएंगे। ददियाल से संबंधों को और अधिक मजबूत करेंगे। पर इस समय आप मांगलिक हो रहे हैं तो थोड़ा सा आपका क्रोध और आवेश अत्यधिक रह सकता है। स्ट्रेट फ़ॉरवर्डनेस्स अधिक रह सकती है। इसपर थोड़ा सा नियंत्रण करने की आवश्यकता है। थोड़ा सा अगर आप अपने इस आदत को खत्म कर देंगे तो निश्चित रूप से सफलता को दुगुना पाएंगे। पर्सनैलिटी में भी चार चांद लग जाएंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आप अपनी रुचि को बढ़ाएंगे और बढ़ानी भी चाहिए। इससे आपका गुस्सा क्रोध आवेश कम होगा और मानसिक शांति आपको अधिक मिलेगी। अब लग्नेश मंगल आपके रोग भाव के स्वामी है और मंगल जाकर बैठे है सुख स्थान में बहुत बढ़िया ये टाइम आपके लिए रहने वाला है। श्वास संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। हालाँकि रोग भाव में राहु और बुध बैठे। जोकि नर्व सिस्टम से संबंधित जो बीपी के भी मरीज हैं, उनके लिए और जो डाइबिटिक है उनके लिए यह समय थोड़ा सा फ्लक्चुएशन से भरा हो सकता है। इसलिए आपको स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना है। राहु असाध्य रोगों में तो आपको आराम देगा परंतु संक्रमण से संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसलिए उसमें भी थोड़ा सा सावधान रहें। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं है, पर थोड़ा सा अवेयर रहना जरूरी है। इस समय शत्रुपक्ष परास्त होते चले जाएंगे। विरोधी जो भी कार्य करेंगे वे खुद ही उस कार्य में फंस जाएंगे। इस समय आपकी यात्रा जो भी संपन्न होगी वह सुखद और मंगलमय रहेगी। कर्ज की स्थितियों से मुक्ति मिल जाएगी। यानि आप रिलैक्स हो जाएंगे। लोन आपका चुकता हो जाएगा। जीवन में आ रही बाधा और समस्याएं दूर होती हुई दिखाई देगी। वृश्चिक राशि अप्रैल 2022 राशिफल in Hindi

अब आते है द्वितीय स्थान पर द्वितीय भाव की बात करें तो द्वितीयेश है गुरु जो कि अपने से चतुर्थ जाकर बैठे पंचम भाव में बैठे बहुत बढ़िया बैठे है । गुरु के शानदार रिजल्ट आपको देखने को मिलेंगे। वैसे भी पंचम भाव में गुरु के रिजल्ट बहुत अच्छा रहता है। संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यह समय कुटुम्भ से भी आपको बहुत अच्छी बॉन्डिंग और रिस्पेक्ट दिलवाएगा। आपके मान सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज में आपको सम्मानित किया जा सकता है। वाणी से आप सबको मोहित करते रहेंगे। मैंने आपको बोला बस आपके जो आदत पॉवर नेस आवेश की है वो कम कर दीजिए तो निश्चित रूप से विकार खत्म होते ही आपकी पर्सनैलिटी और भी अधिक निखरकर आएगी। मई इस समय अगर आप सक्षम व्यवसाय से जुड़े हुए कला के क्षेत्र से जुड़े हैं। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े हैं तो निश्चित रूप से आपकी प्रसिद्धि चरम पर रहेगी। यदि आपकी प्रसिद्धि में चार चाँद लगेगा। गुरु स्वग्रही हो रहे अपने ही घर में बैठा है तो टीचर्स के लिए लेक्चरर्स के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया प्रमोशन का सक्सेस का अच्छी ग्रोथ का मनचाही ट्रांसफर का रहेगा। अब गुरु आपके द्वितीयेश होने के साथ साथ आपके पंचमेश भी है। और पंचम भाव में स्वग्रही हो रहे। जो युगल दंपत्ति जो नव दंपति या फिर चाइल्ड प्लैनिंग करने वाले हैं जो सेकंड चाइल्ड प्लैन कर रहे या फिर आपको अपने जीवन में संतान सुख से वंचित है तो प्रयास कीजिए। आपके संतान प्राप्ति में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। गुरु और सूर्य की युति हो रही है इसलिए तेजवान पुत्र मिलने की संभावना प्रबल है। इस समय संतान से संबंधित जो चिंता आपके मन में चल रही थी, वो भी दूर हो जाएगी। आध्यात्मिक भाव आपके अंदर अधिक रहेंगे। घर में आपको धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा बना सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ कोई धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पूजन, भजन कीर्तन भक्ति आपके अंदर समाहित होगी। धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपकी रुचि ओर अधिक बढ़ेगी। यानी ये समय आपको आध्यात्मिक भावों से जोड़ेगा उसमें वृद्धि करेगा। जो बच्चे मैनेजमेंट की पढ़ाई करें उनके लिए भी यह समय बहुत बढ़िया रहेगा। छात्रों के लिए समय शानदार परिणाम वाला रहेगा। यानी आप अपने लक्ष्य को जरूर अर्जित करेंगे और परिणाम अपने मनमुताबिक पाएंगे तो आपका मनोबल भी बढ़ा हुआ रहेगा। ओवर कॉन्फिडेंस न हो। ये ध्यान रखें।

अब आते है तृतीय स्थान पर तृतीय स्थान के स्वामी यानी पराक्रम भाव के स्वामी है शनि जोकि पराक्रम भाव में स्वग्रही होकर बैठे है बहुत बढ़िया बैठे है शनि आपके पराक्रम को बढा रहे है | भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग और अधिक बेहतर कर रहे हैं और जब महीने के लास्ट में शनि आपके सुख स्थान में जाएंगे तो भाई बहनों से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। राजनीति में अटके काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यश कीर्ति चारों तरफ़ फैलेगी। मेहनत और लगन से आप सम्माननीय पद को हासिल करेंगे। अच्छी ग्रोथ प्रमोशन होना आपके स्तर में वृद्धि होना ये सभी परिस्थितियां उस समय देखने को मिलेगी। अब शनि आपके तृतीयेश के साथ साथ सुखेश भी है। यानि चतुर्थ भाव के स्वामी है। जो कि आपके सुखों में वृद्धि करेंगे। आपकी लग्जरी में वृद्धि करेंगे। सुख सुविधा के साधनों को बढ़ाएंगे। परिवार में तालमेल और सामंजस्य को बढ़ाएंगे और चूंकि शनि 29 अप्रैल को आपके सूख स्थान में स्वग्रही हो जाएगा। मूल त्रिकोण की राशि होने के साथ शश महापुरुष योग भी बनाएंगे तो निश्चित रूप से जो प्रोपर्टी से संबंधित क्रय विक्रय में बाधा आ रही थी, वो दूर हो जाएगी। नए घर का सपना पूरा होगा। यदि प्लॉट ले रखा है काफी टाइम सोच रहे है की घर बनाये लेकिन किसी न किसी कारण से अटकाव है तो अटकाव की स्थतिया अब खत्म हो जाएगी। घर शुरू हो जाएगा और आप सोचेंगे कि पैसा कैसे जुटाएंगे कैसे पैसों की आवक भी शुरू हो जाएगी। यानि सुखो में शानदार वृद्धि आपको देखने को मिलेगी। घर में लग्ज़ीरियस आइटम की खरीदारी हो। अपनी लग्जरी पर आप अगर खरीद कुछ व्यय कर रहे हों। नए कपड़ों की खरीदारी हो, जूलरी की खरीदारी हो प्रॉपर्टी की खरीदारी इन सभी कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी तो यह समय आपको नए उचाईयों पर लेकर जरूर जाएगा। इस बात को ध्यान रखिएगा। वृश्चिक राशि अप्रैल 2022 राशिफल in Hindi

अब आते हैं आपके सप्तम भाव पर और सप्तम भाव के स्वामी है शुक्र जो कि लग्नेश के साथ में युति करके आपके सुख स्थान में बैठे है बहुत शानदार युति यह हो रही है। शुक्र मंगल की युति यह आपके सुखों में वृद्धि करेगी। हालांकि मंगल शुक्र जब भी बैठता है तो थोड़ा सा दांपत्य जीवन को डिस्टर्ब करता है। जीवनसाथी के साथ अंडरस्टेनिंग को थोड़ा सा बिगाड़ता है आप अगर अपना मच्योरिटी लेवल बनाए रखेंगे तो निश्चित रूप से ऐसी समस्या आपके जीवन में नहीं आएगी। यह समय आपको उत्तम सफलता दिलवाएगा। लव रिलेशनशिप में तो विवाह के योग अप्रेल माह के अंत तक आपको बनते हुए दिखाई देंगे। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो उसके लिए भी ये टाइम पीरियड बेहद शानदार रहने वाला है। लव रिलेशनशिप में आप थोड़े से और अधिक गहराई से एक दूसरे के साथ जुड़ेंगे। अविवाहित है तो विवाह के बंधन में बंधने के लिए आपको शादी सगाई जैसे न्यौते मिलेगा और अपना मनचाहा लाइफ पार्टनर मिल ही जाएगा। विवाह में आ रही बाधा खत्म हो जाएगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत उत्तम परिणामदायक रहेगा, क्योंकि मंगल शुक्र की युति हो रही है सप्तमेश और लग्नेश युति हो रही है जो आपके व्यापार को उत्तरोत्तर उन्नति की तरफ ले जाएगी। बिज़नस में बहुत अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार नई ऊचाईयां छुएगा अच्छे लाभ की परिस्थिति आपको अपने व्यापार में देखने को मिलेगी। व्यापार की तरफ से समय आपके कार्यों में अच्छी उन्नति दिलाएगा। नए नए योजनाएँ बनाएंगे और व्यापार में नए व्यापार के विस्तार को करने के लिए व्यापार को विस्तार रूप देने के लिए कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन भी करेंगे। अब आपके जो सप्तमेश शुक्र है वो आपके खर्च भाव के स्वामी है। द्वादशेश भी है। तो इस समय यात्राओं के अच्छे योग बन रहे है। विदेश यात्रा आप इस समय करते हुए दिखाई दे सकते हैं। लग्नेश के साथ चुकी युति हो रही है तो सुखों में वृद्धि होगी। परंतु जो नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सा संयम रखना है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। थोड़ा सा संभल कर चलें। इस समय आपको थोड़ा सा अपने कार्यों में सजकता दिखानी पड़ेगी। यह समय बाहर से विदेशों से अच्छा लाभ आपको दिलवाएगा और विदेशी करंसी आपको अपने बिजनेस में मिलेगी। खर्चों पर थोड़ा सा नियंत्रण करें। इस बात को ख्याल रखें क्योंकि मन जरूर मचलेगा और खर्च की व्यवस्था थोड़ी सी बिगड़ सकती है। परंतु चूंकि लाभ की स्थतिया अच्छी है इसलिए आप उसे बैलेंस कर लेंगे।

अब आते हैं अष्टम भाव पर अष्टमेश है बुध जो कि आपके षष्टम भाव में जाकर बैठे है। बुध का छठे भाव में जाकर बैठना राहु के साथ जड़त्व योग बनाना अच्छा नहीं है । 25 अप्रैल के बाद भी समस्याएं रहेगी, क्योंकि अपने से 12वे जाकर बैठेंगे। गुप्त शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं जोकि आपके रिस्तेदार मित्रों के रूप में होंगे आप उनकी पहचान नहीं कर पाएंगे। इस समय यात्रा बहुत संपन्न होगी। घर से दूर रहना पड़ेगा। परंतु यात्रा आपके लिए ठीक रहेगी पर उसमें सामान चोरी हो सकता है। अपने सामान का ध्यान रखें। अपने कार्यों को किसी और पर न डालें। खुद खड़े रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करें या फिर खुद खड़े रहकर कराये । इससे आपके काम द्रुत गति से होते चले जाएँगे। कार्यों में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। अब अष्टमेश बुध आपके लाभेश भी है। और लाभ भाव के स्वामी जाकर बैठे हैं षष्टम में जो कि आपके लाभ की स्थितियों को फ्लक्चुएट कर सकता है। परन्तु यह परिस्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। चूंकि राहु आपके षष्टम भाव में आ रहे है इसलिए आपके शेयर मार्केट, लॉटरी जैसे कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। डिजिटल करंसी कुछ भी ऐसा इनवेस्टमेंट किया तो निश्चित रूप से लाभ प्राप्त करेंगे। यह समय आपके लाभ में उत्तरोत्तर प्रगति करवाएगा। आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियों को भी उत्पन्न करवायेगा । थोड़ा सा सोच समझकर कोई भी निर्णय ले। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर आगे बढ़ें तो आप और अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। वृश्चिक राशि अप्रैल 2022 राशिफल in Hindi

अब आते है भाग्य स्थान पर भाग्येश है चंद्रमा और भाग्य में उतार चढ़ाव की स्थतिया कभी कभार चलेगी पर ओवरआल आपको सपोर्ट ही मिलेगा। आध्यात्मिक भावों में आपकी रुचि और अधिक बढ़ेगी ही धर्म कर्म के कार्यों से जुड़ेंगे। जन कल्याण के कार्यों से आप जुड़ेंगे | जो युवक युवतिया बेरोजगार है।उनकी रोजगार की तलाश खत्म हो जाएगी। अच्छी नौकरी मिलने के चांसेस बन रहे है ।

अब आते है कर्म भाव पर कर्मेश है आपके सूर्य जो की पंचम भाव में विराजमान है और 14 अप्रैल को आपके षष्टम में तो जायेंगे पर उच्च के होकर विराजमान होंगे। शानदार काम को बढ़ा सकते हैं। इस समय बहुत बढ़िया आपका काम प्रगति करेगा और गुरु के साथ युति कर रहे है तो आध्यात्मिक कार्यों में और अधिक उन्नति होगी जो ज्ञानवर्धक कार्य अगर आप करते हैं तो उसमें आपको बहुत अच्छी सफलता प्राप्त होगी। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का कोई शोरूम है। मोबाइल अगर आपका कोई शोरूम है। यदि बिजली का सामान का यदि आप काम करते हैं या फिर आप फार्मेसी से रिलेटेड काम करें। मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए हैं तो यह समय आपको उत्तम सफलता दिलवाएगा क्योंकि अभी आधे महीने सूर्य आपके पंचम में है और आधे महीने बाद भी उच्च के हो रहे है । रोगों में कमी लेकर आएगा | बहुत शानदार रिजल्ट मेडिकल के छात्रों का यदि कोई परिणाम आना है तो परिणाम आपका उत्तम रहने वाला है | आपके लिए बहुत सकारात्मक रहेगा। यानी वृश्चिक राशि वालों की अप्रैल माह में बल्ले बल्ले है। बहुत अच्छे रिजल्ट आपको अप्रैल माह में देखने को मिलेंगे। वृश्चिक राशि अप्रैल 2022 राशिफल in Hindi

शुभ तारीखे :- 1 से 6 तारीख, 8 से 16 तारीख, 19 से 24 तारीख और 27 से 30 तारीख।

अशुभ तारीखे :- 7 से 9 तारीख, 17, 18, 25 और 26 तारीख।

शुभ रंग :- लाल कलर, पीले, नारंगी कलर |


उपाय

  • गुरुवार के दिन आपको राधाकृष्ण के मंदिर जाना है और उनको तुलसी की मंजरिया चढ़ाएं। उनको कोई पीली पोशाक भेट कर दें।
  • आपको मंगलवार के दिन मंदिर में ध्वजा चढ़ानी चाहिए। हनुमान जी का मंदिर हो तो बहुत ही बढ़िया मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमानजी और शनिदेव के मंदिर जाएं और उन्हें ध्वजा अर्पित करें।
  • हनुमान जी को पान का बीड़ा जरूर अर्पित करें |
  • शुक्रवार के दिन से श्री सूक्त का पाठ जरूर करें। अगर आपके घर में मेरु श्रीयंत्र हो तो उसके ऊपर कमलगट्टे की माला या स्पटिक माला को लपेटें और उसके सामने बैठकर आसन पर और श्रीसूक्त का पाठ करें।

 

 

[/vc_column_text][vc_video link="https://youtu.be/ez8b_Bf_AB4" image_poster_switch="no"][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Comments