वृषभ राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi | Vrishabh Rashi 2022 Taurus |



 वृषभ राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

वृषभ राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi


 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

 

 

ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है तो आइए हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान। नमस्कारआज हम आपके सामने वृषभ राशि वालो के लिए शनि देव के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है । आगामी 29 अप्रैल को शनि देव राशि परिवर्तन करते हुए अपनी खुद की राशि से पुनः अपनी खुद की राशि यानी मकर राशि से कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और लगभग ढाई महीने का यह कार्यकाल शनि का रहेगा। जब वे कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे। पुनः 12 जुलाई को वे वक्रीय होकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वर्ष पर्यन्त वे मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनि ग्रह के बारे में हर व्यक्ति आज के दिन जानता है एवं आज के टाइम में अगर कोई ग्रह सबसे अधिक बलवान है और लोग जिस ग्रह से डरते हैं वो है शनि ग्रह परंतु शनि न्याय प्रिय देवता के रूप में जाने जाते है। वो व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से हर व्यक्ति को प्रतिफल प्रदान करते हैं। यानि अगर आपने अच्छे कर्म किए हैं तो शनि के रिजल्ट आपको बहुत ही अच्छे मिलेंगे पर यदि आपने गलत कर्म किए हैं। बुरे कर्मों के साथ आप अपने जीवन में आगे बढ़े हैं तो शनि आपको दंड इसी जन्म में प्रदान करेंगे। यानि व्यक्ति के इस जन्म में किए गए कर्मों का हिसाब उसे इसी जन्म में शनि देव ही देते हैं। इसलिए आज की तारीख में हर व्यक्ति सबसे ज्यादा शनि देव से डरते हैं। शनि, मकर और कुम्भ राशि के स्वामी हैं। और तुला में उच्च के होते है और मेष राशि में नीच के परिणाम वे देते हैं। इस बार शनि की ढैया कर्क और वृश्चिक राशि वालों को लगेगी जो कि 29 अप्रैल के बाद में लगने वाली है और मिथुन तुला राशिवालों के ऊपर से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा। वहीं मकर कुम्भ और मीन राशि वालों को शनि की साढ़े साती लगेगी । परंतु ये जो साढ़े साती और ढैया है ये करीबन दो ढाई महीने के लिए ही रहने वाली है। उसके बाद में पुनः मकर राशि में आ जाएंगे। तो पुरानी स्थिति में वापस शनि के प्रभाव हर राशि पर पड़ना प्रारंभ हो जाएंगे। शनि महात्म्य नामक ग्रन्थ में शनि की दृष्टियों को महाविनाशकारी बताया गया। है और सभी जानते हैं कि शनि की तृतीय सप्तम और दशम दृष्टि जिस भाव पर भी पड़ती है उस भाव पर बहुत ही दुष्प्रभाव शनि के देखने को मिलते हैं। हालांकि हम किस भाव पर शनि की दृष्टि पड़ रही है, उसका भी मूल्यांकन करते हैं और उसके अकॉर्डिंग शनि के परिणाम हमें देखने को मिलते हैं। ये तुला राशि मकर राशि और कुम्भ राशि में जोकि मकर और कुम्भ उनकी खुद की राशि है और तुला राशि में वे उच्च के होते हैं। स्त्री स्थान में विश्व के दक्षिण अयन में देश कांड कुण्डली में स्वग्रही अवस्था में शनिवार के दिन अपनी ही दशा में राशि के अंतिम भाग में युद्ध के समय कृष्ण पक्ष में और अगर शनि वक्री हो तो उस समय यदि वे किसी भी स्थान में हों शनि बलवान ही माने जाते हैं। ये एक पुरुष ग्रह हैं और पृथ्वी तत्व के स्वामी हैं। शनि अधिकृत स्थानों से यानि रेगिस्तान, जंगल, अज्ञात घाटियां, गुफाएं, पर्वत कब्रिस्तान खंडहर, कोयले की खदानें मैली और बदबूदार जगह और कार्यालय आदि का समावेश रहता है। शनि को केवल एक ही ग्रह पराजित कर सकता है वो है मंगल ग्रह यानि जब भी शनि की कोई दृष्टियां हमें प्रभावित कर रही हो या शनि की ढैय्या या साढ़े साती का दुष्प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ रहा हो तब हमें मंगल ग्रह को प्रबल करना चाहिए ताकि शनि के इन दुष्प्रभावों से हमें मुक्ति मिल सके तो ये है शनि का संक्षिप्त विवरण जो कि हमने अभी आपको बताया | वृषभ राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi

अब जान लेते हैं कि वृषभ राशि वालों पर शनि के इस राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ने वाला है। परंतु हम आपको बता दे कि ये जो आपको शनि के राशि परिवर्तन की जानकारी दे रहे है, ये राशि और लग्न दोनों के हिसाब से समान रूप से प्रभावशाली है। अब वृषभ राशि की बात करें तो अब तक शनि आपके भाग्य स्थान में बैठे थे। मकर राशि भी उनकी खुद की ही राशि है और कुम्भ राशि भी शनि की खुद की राशि है तो भाग्य स्थान में बैठकर शनि के रिजल्ट आपको अच्छे मिल रहे थे। परंतु 29 अप्रैल को जब शनि आपके कर्म भाव में आ जाएंगे तब शस्त्र नामक महापुरुष योग भी बनाएंगे और कुम्भ राशि चूंकि उनकी मूल त्रिकोण की राशि है, इसलिए शनि के उत्तम परिणामों की प्राप्ति वृषभ राशि वालों को होगी क्योंकि शश नामक महापुरुष योग का प्रभाव भी आपके जीवन पर देखने को मिलेगा। ये जो दो ढ़ाई महीने का अंतराल आपके जीवन में रहेगा। ये इस साल का आपका गोल्डन टाइम अगर हम कहे तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। जो नौकरीपेशा लोग हैं उनके लिए ये समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। अब तक जो कामकाज में दिक्कतें परेशानियां अधिकारियों की डांट सुनने को मिलती थीं। उनके साथ कार्यों को आप सिंक्रोनाइज नहीं कर पा रहे थे तो अब अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बहुत ही अच्छा देखने को मिलेगा। काम में आप प्रसिद्धि हासिल करेंगे। आपके कार्यों को हर जगह सराहा जाएगा। आपके कार्यों की अधिकारी भी प्रशंसा करेंगे। शत्रु भी इस समय आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। आप अपने अच्छी परफॉर्मेंस के द्वारा उन्नति के रास्ते तय करेंगे। प्रमोशन के चांस इस समय आपके बनेंगे। अगर सरकारी नौकरी के प्रयास आप कर रहे हैं तो निश्चित रूप से आपको उसमें सफलता प्राप्त होगी। बीमा एजेंट बैंककर्मी कृषक खदानों में काम करने वाले मजदूर और कर्मचारियों के लिए ये समय उत्तम परिणामों से भरा रहेगा। यानि इस समय आपको बहुत ही शानदार परिणाम अपने जीवन में देखने को मिलेंगे। इस साल का सबसे बेस्ट टाइम पीरियड ये दो ढाई महीने जो आप गुजारेंगे वो रहेगा | इस समय आपके कार्य गति पकड़ेगा। सरकारी कामों में यदि कोई बाधाएं उत्पन्न हो रही है तो वो बाधाएं दूर हो जाएगी। फल फ्रूट सब्जी या फिर किराने के व्यवसायियों के लिए यह समय एक ब्रैंड लेवल तक पहुँचने का रहेगा। आपकी छोटी सी दुकान है तो उसे अब आप अपनी एक बड़ी दुकान या फिर अपना एक बड़ा मेगा मॉल स्थापित करते हुए दिखाई देंगे। इस समय भाग्य भी आपका साथ देगा और धार्मिक प्रवृत्ति से आप ओत प्रोत रहेंगे। धार्मिक कार्यों में खर्च आपका रहेगा और धार्मिक कार्यों में आप हर व्यक्ति खर्च करता है तो उसकी प्रसन्नता ही बढ़ती है। प्रभु भक्ति में लीन रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ में धार्मिक यात्रा आप इस समय करते हुए दिखाई देंगे | जो युवक युवतियां हायर एजुकेशन के लिए मनचाहे कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं या कोई विशेष डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं या परिणामों को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। उनको अपने मेहनत के अनुकूल परिणामों की प्राप्ति अवश्य होगी। वृषभ राशि वालों को ये जो साल है ये जो शनि का राशि परिवर्तन है। ये नई उंचाइयां दिलवाएगा हर दृष्टि से आपको उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी। वृषभ राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi

अब शनि की दृष्टियों की बात करें तो शनि की तृतीय दृष्टि आपके खर्च भाव पर पड़ रही है। सप्तम दृष्टि आपके सुख स्थान पर पड़ रही है और दशम दृष्टि आपके सप्तम भाव पर पड़ रही है जो कि इन स्थानों को प्रभावित करेगी। जैसा कि हमने आपको बताया कि शनि की दृष्टि इतनी अच्छी नहीं होती है, परंतु जन्मकुण्डली में शनि की क्या पोजीशन है? गोचर में शनि की क्या स्थिति है। उसके आधार पर शनि के परिणाम और अधिक देखे जा सकते हैं। और वो आपकी कुण्डली देखकर ही पता लगाया जा सकता है। वृषभ राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi


उपाय

  • घोड़े की नाल और नाव की कील से अंगूठी बनाकर उसे अपनी मध्यमा उंगली में शनिवार के दिन सूर्यास्त के पश्चात आप धारण करें।
  • दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति भी होती है और अगर आप शनि से रिलेटेड दान करते हैं तो शनि की दृष्टियों का प्रभाव आपके जीवन से खत्म हो जाता है या फिर ठंडा हो जाता है। यानि कम पड़ जाता है तो दान क्या करना चाहिए। आप को शनिवार के दिन काले तिल, काला कपड़ा, काली कम्बल, सरसों का तेल, तिल्ली का तेल, सरसों या तिल के तेल में तली गई वस्तुएं यानि पकोड़े आप तल के वो दान कर सकते हैं या फिर कोई भी चीज बनाकर आप जरूरतमंद लोगों को खिला सकते हैं। लोहे के बर्तनों का दान काली उड़द का दान ये सभी दान शनि से संबंधित दान हैं तो शनिवार के दिन सूर्यास्त के पश्चात आप ये दान अवश्य करें।
  • बंदरों को गुड़ और चना खिलाने से हनुमानजी प्रसन्न होते हैं।
  • प्रत्येक शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ भी आपको करना चाहिए। हनुमान जी का पूजन करने से शनि के दोषो से मुक्ति मिलती है। क्योंकि हमने आपको बताया कि शनि को यदि कोई पराजित कर सकता है तो वो है मंगल और मंगल के देवता हैं हनुमानजी तो हनुमानजी की पूजा आराधना से शनि के प्रकोपों से आपको निश्चित रूप से मुक्ति मिलेगी।
  • महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करने से भी शनि प्रसन्न होते हैं और शनि की ठंडी दृष्टि आपके जीवन पर पड़ती है। शनि के सकारात्मक रिजल्ट देखने को मिलते हैं तो आपको महामृत्युंजय मंत्र का भी पाठ करना चाहिए।
  • हनुमान जी के मंदिर जाएं। उनकी साफ सफाई का जिम्मा आप मंगलवार और शनिवार के दिन जरूर लें।

 

[/vc_column_text][vc_video link="https://youtu.be/r7eIgoJX-bI" image_poster_switch="no"][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Comments