30 मई – 5 जून का साप्ताहिक राशिफल in Hindi | Weekly Horoscope | Nidhi Shrimali


 

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

30 मई – 5 जून का साप्ताहिक राशिफल in Hindi


 

मेष राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक दूसरे तीसरे और चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए मिलीजुली रहने वाली है। कुछ काम में आपको दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए आपको अपने कार्यों में बहुत सतर्कता रखनी चाहिए। विरोधी पक्ष आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है। इसलिए ऐसे विरोधियों से थोड़ा सा बचकर और सावधान रहें। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और कोई भी विशेष कार्य अगर आप करने जा रहे तो उस कार्य में आपको निश्चित रूप से सफलता मिलती हुई दिखाई देगी। कुटुम्ब में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और घर के बुजुर्गों की मदद से आपका पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद है तो वो विवाद हल हो जाएगा। सप्ताह का मिड आपके लिए और भी अच्छा रहने वाला है। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको प्राप्त होगा। राजनीति में अटके और जुड़े सभी कार्य आप के निर्विघ्न संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। वहीं आपके कार्यों में सारी बाधाएं आपके मित्रों की सहायता से दूर होती हुई दिखाई देंगी। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी इस समय बढ़ती हुई दिखाई देगी। मई यह समय आपके आर्थिक संकटों से आपको ऊपर लेकर आएगा। यानि आर्थिक संकटों का निपटारा भाई बहनों की सहायता से जरूर हो जाएगा। वीकेंड पर आप अपने परिवार और मां के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े से चिंतित होते हुए दिखाई देंगे। मां के स्वास्थ के लिए आप उनकी सेवा और देखभाल करेंगे। डॉक्टर से परामर्श लेगें और वीकेंड पर आप पूरा दिन अपनी मां के साथ गुजारेंगे, जिससे वो जल्द ही स्वास्थ लाभ भी प्राप्त करती हुई दिखाई देगी। भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाएं और स्वयं भी इस प्रसाद को खाकर अपने घर से बाहर निकलें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक रहेगा एक और शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा | 30 मई – 5 जून का साप्ताहिक राशिफल in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आपकी खुद की राशि दूसरे भाव और तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आत्मबल के जरिए आप अपने कार्यों को द्रुतगति से संपन्न करते हुए दिखाई देंगे, परंतु इस समय कुछ कन्फ्यूजन की स्थितियां आपको देखने को मिल सकती है। एक डिसीजन मेकिंग को आपको सुधारना होगा। अगर आपको कोई भी डिसीजन लेने में दिक्कत आती है तो आप अपने पारिवारिक सदस्यों की मदद ले सकते हैं। उनकी सहायता से आप सही डिसीजन पर पहुंच पाएंगे। इस समय आपकी दूरगामी यात्रा सम्पन होगी परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। कामों में सारी दिक्कतें परेशानियां इस समय दूर होती हुई दिखाई देगी। जो काम आपके अटके हुए थे वो काम अब द्रुत गति से पूर्ण होते चले जाएंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए और भी अच्छा रहने वाला है। आपके वाद संवाद की स्थिति में आप हर समय हर जगह चाहे वो प्रोफेशनल लाइफ हो, जब पर्सनल लाइफ पोस्ट में विजय की प्राप्ति करेंगे। संवाद में आप इस समय आप से कोई भी नहीं जीत सकेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद आपके घर के बड़ों की सहायता से सॉल्व होता दिखाई देगा। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ता हुआ दिखाई देगा जो। हम आपके अधूरे रह गए। आपके रिश्तेदारों की सहायता से उन कार्यो को आप सजगता से पूर्ण कर लेंगे। इस समय कोई विशेष लाभ की परिस्थितियां आपको अपने सहयोगियों के साथ में देखने को मिल सकती है, परंतु उनके साथ आपको टीमवर्क की तरह काम भी करना पड़ेगा। सप्ताह आपके लिए थोड़ा वीकएंड पर भी आपको ऑफिस का वर्क घर पर ही बैठ कर करना पड़ेगा। छुट्टी वाले दिन भी आप अपने पारिवारिक सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे घरवालों की थोड़ी सी नाराजगी जरूर रहेगी। पर शाम को आप उनको बाहर ले जाएंगे और उनके साथ बाहर डिनर का प्रोग्राम बनाएंगे। जिससे आपके पारिवारिक सदस्यों की सभी शिकायतें दूर हो जाएंगी। किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को इस वीक वस्त्रों का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम, शुभ अंक रहेगा दो और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा 12 वे आपकी खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। थोड़े से काम में सजगता आपको लानी ही पड़ेगी तो सीनियरटी लानी पड़ेगी। खर्चों पर थोड़ा अंकुश लगाकर चलें अनर्गल खर्च की वजह से आर्थिक स्थिति शून्य से भरी हो सकती है। आज के दिन आपको अपने कामों में बहुत सजग रहना पड़ेगा। आपके गुप्त शत्रु सचेत हो सकते हैं और वे आपके कार्यों में किसी न किसी प्रकार से व्यवधान डालने का भी प्रयास करेंगे। दूरगामी यात्रा से आपको इस समय बचना चाहिए। वहीं जो लोग बाहर जाकर अपने बिजनेस को फैलाना चाहते हैं, उनके लिए आज सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी और सुखद रहेगी। मई इस सप्ताह का मिड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके कामों में आपको अपने परिवार का सहयोग देखने को मिलेगा। आप धर्म कर्म के कार्यों से जुड़ेंगे। भक्तिभाव आपके अंदर रहेगी। किसी धार्मिक ग्रंथ के अध्यन अध्यापन में आपकी रूचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। ददिया वालों से आपके रिलेशन और अधिक सुदृढ़ होते हुए दिखाई देंगे। मजबूती के साथ आप एक सशक्त पर्सनैलिटी के रूप में उभरेंगे और अपने कर्तव्य का पालन करने से नहीं हिचकेंगे। इस समय आपके सामाजिक मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आप अपने रिश्तेदारों के साथ में मौज मस्ती में बिताते हुए दिखाई देंगे, जिससे आपका मन और मस्तिष्क दोनों ही प्रसन्नचित्त होते हुए दिखाई देंगे। घर से नारियल खाकर इस वीक आपको बाहर निकलना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे, शुभ अंक रहेगा पांच और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पश्चिम दिशा | 30 मई – 5 जून का साप्ताहिक राशिफल in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा, 8वे 9वे, 10वे 11वे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। लाभ की स्थितियों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। शेयर मार्केट, लॉटरी क्रिप्टो या कोई भी डिजिटल काम अगर आप करते हैं। कोई बिजनेस के काम में आप इन्वेस्टमेंट कर कर चुके हैं तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना प्रबल बनी हुई है। सप्ताह की शुरुआत में आपका लेवल और सर्कल बढ़ेगा। कुछ ऐसे गणमान्य लोग आपके सर्कल में जुड़ेंगे जो कि आपको आपके बिजनस में फायदा पहुंचाते हुए दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा। प्रमोशन के चांस बनते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए बहुत ही मिला जुला रहेगा। खर्च की स्थितियां इसमें ओवर हो सकती है। इस वजह से आपको फाइनैंशली से हेल्प लेनी पड़ सकती है। वहीं यह समय आपके आत्मबल को बनाए रखने का है। इस समय आपको अपने आत्मबल को डांवाडोल नहीं करना है। जितना सेल्फ कॉन्फिडेंस आप में अधिक रहेगा उतना ही आप अपने कार्यों में अच्छी सफलता भी हासिल करेंगे। सप्ताह धर्म कर्म के कार्यों में जाएगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी संभव है। भगवान विष्णु को इस सप्ताह पीले लड्डुओं का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा रॉयल ब्लू, शुभ अंक रहेगा चार और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पश्चिम दिशा।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा, 10वें, ग्यारवें और बारवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। कुछ लाभदायक परिस्थितियों के चलते आप अच्छे लाभ की स्थितियों को कार्य क्षेत्र में बनाते हुए दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहे स्थानान्तरण के योग बने हुए हैं। वहीं अधिकारियों के साथ तालमेल भी बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय व्यापारी वर्ग अपने व्यापार के विस्तार की योजनाएं बनाएंगे और उसका क्रियान्वयन काफी हद तक सफलता पूर्वक संपन्न कर लेंगे। इस समय विद्यार्थी वर्ग का कोई रिजल्ट आ रहा है तो वो रिजल्ट आपके फेवर में जाएगा। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय आपको अच्छे धनलाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति बहुत ही सुदृढ़ रहेगी। वहीं इस समय कोई भी रिस्की इन्वेस्टमेंट में आप अच्छी सफलता हासिल करेंगे। अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो अपने व्यापार की कोई नयी ब्रांच खोलते हुए दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों को कुछ बड़ी जिम्मेदारियां इस समय सौंपी जा सकती है। सप्ताह का एंड आपके लिए उतना अच्छा नहीं है। सोच समझ कर अपने निर्णय में आगे बढ़ें। कोई भी निर्णय लेने से पहले। व्यक्ति से सलाह लेकर ही अपने जीवन में आगे बढ़ें। वीकएंड पर आपको आत्ममंथन करना चाहिए ताकि आप अपनी गलतियों से सीख सकें और इन गलतियों को वापस पुनरावृति न करें। घर से शुद्ध घी का हलवा खाकर और इस वीक आप अपने घर से महत्वपूर्ण कार्य के लिए बाहर निकलें। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी, शुभ अंक रहेगा तीन और शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि - आपकी राशि से चंद्रमा, नवम दशम और एकादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी होने वाली है। भाग्य आपका साथ देगा। आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे। इसीलिए अधूरे पड़े हुए कार्यों की लिस्ट बना लीजिए और उन कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास भी कीजिए। युवक युवतियां जो अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, उनको सरकारी सुविधाओं का लाभ हो। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता हुआ दिखाई देगा। सप्ताह का मेडा आपको आपके पिता के साथ में वाद विवाद की स्थितियों से थोड़ा सा दूर रखेगा। इस समय आपको अपने पिता का पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा। उनके द्वारा आपके फाइनेंस से इसको आप सही तरीके से मैनेज कर पाएंगे। इस समय आपको अपने काम में आप में परिवर्तन लाना चाहिए, जिससे आप अपने काम की रफ्तार को बचा सकें। कुछ ऐसे इम्पॉर्टेंट और कठोर डिसीजन भी आपको सत्ता के में लेने पड़ेंगे जो कि आने वाले भविष्य के लिए जरुरी है। हालांकि वो डिसीजन कई लोगों को नागवार गुजरेंगे परंतु उसके बावजूद भी आप इस डिसीजन पर आगे बढ़े तो निश्चित रूप से लाभ की स्थितियां आपको आपके जीवन में आपकी कंपनी को आपके लोगो को देखने को मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा सकता है। वीकेंड पर आप अपनी फैमिली के साथ में सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी ले सकते हैं, जहां पर आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। शनि मंदिर में चढ़ाए गए काले तिल को गाय को जरुर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा काला, शुभ अंक रहेगा एक और शुभ दिशा रहेगी उत्तर दिशा | 30 मई – 5 जून का साप्ताहिक राशिफल in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक अष्टम नवम् और दशम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। थोड़ा सा अपने कामों में सजगता बनाए रखें। कोई भी रिस्की काम में हाथ न डाले। सामान्य तरीके से अपने कार्य को पूर्ण करते चले जाएं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें क्योंकि ऐसे शत्रु आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं। इस समय कोई भी निर्णय आपको अकेले नहीं लेना है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही अपने जीवन में आगे बढ़ें और आलस्य को त्याग दें और अपने कार्यों को खुद खड़े रहकर करें ताकि आपके कार्य निर्विघ्न संपन्न हो सके। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय भाग्य आपके कर्मों पर आपका साथ देगा। यानी आप जितना काम करेंगे उतना ही भाग्य आपके लिए सपोर्टिव रहेगा। यदि आपने काम में लापरवाही की तो भाग्य का साथ भी आप नहीं पाएंगे। इस समय युवक युवतियों को नौकरी के लिए स्ट्रगल करना पड़ सकता है। वहीं अपने खुद के काम की अगर आप शुरुआत करना चाह रहे हैं तो पहले योजनाबद्ध तरीके से प्लैनिंग आप उस काम की करें। उसके बाद में आप उस कार्य की शुरुआत करें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दिला सकता है। इस समय आपको अपने पिता से बहुत अच्छा सा सपोर्ट देखने को मिलेगा। एक दूसरे से मॉर्निंग वॉक अधिक बेहतर रहेगी। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कुटुम्ब में कोई मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है और मां को इन्वाइट भी किया जा सकता है। इस वीक रोजाना गाय को चारा जरुर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीच शुभ अंक रहेगा सात और शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा सप्तम अष्टम नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगी। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के बंधन में बंधने के चांसेस आपके बनते हुए दिखाई देंगे। आपको अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। इस समय वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद भी आप प्राप्त करेंगे। लव रिलेशनशिप में आप अपने लव सीरियस रिलेशनशिप में बनते हुए दिखाई देंगे और इस समय आपको शादी के लिए एक बड़ा फैसला अपने साथ मिलकर ले सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों की भरपूर सहमती आपके फैसले में रहेगी। व्यापारी वर्ग को इस समय थोड़ी सी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परन्तु मेहनत का फल आप जरूर प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। कलाकारों के लिए समय प्रसिद्धि दायक और कला में अपनी प्रतिभा को और अधिक निखारने का रहेगा। सप्ताह आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इसमें कोई भी ज़रूरी और इम्पोर्टेन्ट काम को आपको थोड़ा सा आनेवाले समय के लिए टाल दें। सामान्य तरीके से अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहें क्योंकि ऐसे शत्रु आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं। दूरगामी यात्रा संभव है, परंतु यात्रा में अपने सामान का ध्यान आपको निश्चित रूप से रखना पड़ेगा। आपके सामान चोरी होने की संभावना बनी हुई है। जानवरों से थोड़ा सा सावधान रहें क्योंकि जानवरों से आपको चोट लगने की संभावना परिस्थितियां देखने को मिलेगी। सप्ताह का धर्म कर्म के कार्यों में जाएगा। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा पारिवारिक सदस्य के साथ मिलकर बना। धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा भी बन सकता है। इस वीक आपको हल्दी खाकर घर से बाहर निकलना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्काई ब्लू, शुभ अंक रहेगा आठ और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पश्चिम दिशा | 30 मई – 5 जून का साप्ताहिक राशिफल in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक छठे सातवें और आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। उतार चढ़ाव से भरा ये समय रह सकता है। रुपए से संबंधित कार्यों को किसी और पर न डालें। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें। अपने विरोधियों से थोड़ा सा सावधान रहें क्योंकि विरोधी ऐसे आपके काम में व्यवधान डालने का प्रयास करता रहेगा। परंतु अगर आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य का प्रदर्शन किया तो आप अपने धुर विरोधियों को भी मात देते हुए उन्हें भी परास्त करते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपको बहुत सजगता अपने काम में भी लेनी पड़ेगी। नौकरी पेशा लोगों को थोड़ा सा स्ट्रगल अपनी जॉब में करना पड़ सकता है। इसमें अधिकारियों की नाराजगी के भागीदार आप न बनें। इसीलिए सतत प्रयत्नशील रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करते चले जाएं। सत्ता का मूड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार में बहुत अच्छी उपलब्धि इस समय प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। वहीं आपको निर्णय लेते समय सोच समझ कर अपने व्यापार में आगे बढ़ना है। डिसीजन मेकिंग आपकी इम्पोर्टेन्ट होनी चाहिए। इस समय आपके काम में आप द्रुत गति से आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य को हासिल जरूर कर लेंगे। सप्ताह का एंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। इस समय पारिवारिक सदस्यों के साथ गंभीर हैं। कहीं बाहर न जाएं और बाहर जाकर आप खुद ड्राइव करके न जाएं। इसीलिए आपका आपका घर में रहना ही आज के लिए उचित रहेगा। इस वीक आपको रोज भगवान विष्णु पर दक्षिणावर्ती शंख में चावल भरकर अभिषेक करके उसके बाद घर से बाहर निकलना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा आसमानी, शुभ अंक रहेगा चार और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि - चन्द्रमा आपकी राशि में 2वे 3वे 4वे 5वे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे| सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी है। बच्चों की तरफ से कोई समाचारों की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए यह समय ग्रुप स्टडी का रहेगा। उसमें आपको सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। साहित्य जगत से जुड़े लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कलाकारों के लिए दायक ये समय रहेगा। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। धर्मकर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और इस समय खेल कूद के माध्यम से आप अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने पैरंट्स को और अपने टीचर्स को गौरवान्वित महसूस करवाएंगे। इस समय आप कोई भी निर्णय लेते समय बहुत सोच समझकर आगे बढ़ेगा। वो निर्णय आपके भविष्य को बहुत अधिक गहराई से प्रभावित कर सकता है। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। श्वास संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। इस समय ननिहाल पक्ष से आपको आर्थिक मदद की संभावना बनेगी। भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग और अधिक बेहतर होती चली जाएगी। सप्ताह का वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा और धमाकेदार रहेगा। आपके व्यापार में उन्नति और ग्रोथ करते हुए दिखाई देंगे। सोची समझी योजनाओं पर काम करेंगे और उन योजनाओं का लाभ भी आपको प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी अपॉर्च्युनिटी मिल सकती है, जिसका आप बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ये समय आपको इंटरव्यू के कॉल आ सकते हैं। इस समय आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपका इस वीक आपको शनि मंदिर में इमरती रोजाना चढ़ानी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा, शुभ अंक रहेगा पाँच, शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा | 30 मई – 5 जून का साप्ताहिक राशिफल in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुंभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा, तीसरे, चौथे पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आर्थिक पक्ष आपका इस समय थोड़ा सा डावांडोल हो सकता है। अपने खर्चों पर थोड़ा सा नियंत्रण करें। प्रॉपर्टी से संबंधित कामकाज में धोखा हो सकता है। इसलिए ऐसे मामलों में ज्यादा सतर्क रहें। जल्दबाजी से निर्णय न लें। इस समय वाहन के रखरखाव पर भी खर्चा आ सकता है। अतः वाहन के रखरखाव को थोड़ा सा ध्यान में रखते हुए अपनी राशि को थोड़ा सा साइड कर लें, जो लिक्विडिटी आपके पास है उसे थोड़ा सा आपसे रखने का प्रयास करें। इस समय मां के साथ संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे। वहीं आपकी इच्छा इस समय पूर्ण हो जाएगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। हालांकि वर्क प्लेस पर कुछ प्रेशर अधिक रहेगा, जिसकी वजह से काम को पूर्ण करने में आपको कठिनाई होगी। पर अगर आत्मविश्वास से आप आगे बढ़ें तो निश्चित रूप से सही समयावधि में आप अपने सभी कार्यों को निर्विघ्न संपन्न कर ही पाएंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए और भी अच्छा रहने वाला है। खासकर कामकाज के सिलसिले में आपको कहीं दूरगामी यात्रा करनी पड़ सकती हैं, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय विद्याध्ययन में उपलब्धि हासिल करने का है। आप अपने परीक्षा में पढ़ाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही और कोताही न करें। इस समय कोई भी डिसीजन जल्दबाजी में न लें और उन डिसीजंस पर बैठकर पुनर विचार करने की आवश्यकता आपको इस समय बनी रहेगी। नौकरी में आपके अच्छे चांसेस प्रमोशन के बनेंगे। आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। इस समय आपको गलत मित्रों की संगति से बचना है। इस समय आपको किसी भी गलत काम में लिप्त नहीं होना है, वरना आप बहुत बुरी तरह से फंस सकते हैं। इस समय आपको घर में रहकर अपने पारिवारिक सदस्यों से अपने मन की हर बात करनी चाहिए। उनसे जो भी डिस्कशन आपका होगा वो आने वाले भविष्य के लिए आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहेगा। चंदन का तिलक आपको इस वीक रोजाना लगाना है और चंदन का इत्र भी लगाकर घर से बाहर निकलें। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी, शुभ अंक रहेगा दो, शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पूर्व दिशा | 30 मई – 5 जून का साप्ताहिक राशिफल in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक तीसरे, चौथे और पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। पराक्रम से आप अपने आपको परिपूर्ण नजर आएंगे। ऊर्जावान होने के कारण आपका खुद का कोई व्यापार है तो आपको देखकर आपका स्टाफ भी ऊर्जावान रहेगा। उत्साहित रहकर आपको अपने कार्यों को पूर्ण करना अति उत्साहित होने से है। इस समय नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी जॉब अपॉर्च्युनिटी मिल सकती है। उस अपॉर्चुनिटी को आप जरूर गेन करना चाहेंगे और काफी हद तक उस अपॉर्चुनिटी को गेन भी कर लेंगे। इस समय आपके पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद आपके घर के बड़ों की मध्यस्थता से सॉल्व होते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का मेढा आपके लिए थोड़ा सा संभलकर चलने वाला है। क्रय विक्रय से संबंधित मामलों में थोड़ी सी सावधानी रखें। किसान वर्ग के लिए समय इतना अच्छा नहीं है। इसीलिए थोड़ा सा धैर्य और संयम से आपको काम लेना होगा। वहीं दूध डेयरी और पशुपालन से रिलेटेड जो लोग काम करते हैं, उनके लिए भी यह समय उचित नहीं रहने वाला है। इसीलिए ऐसे कार्यों में आपको बहुत ज्यादा टेंशन और परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बस और की पॉलिसीज का ध्यान रखिए और उस रफ्तार के साथ आप आगे बढ़ते चले जाइए। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। भाई बहनों के साथ में बच्चों के साथ में आप अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे और काफी कुछ सीखेंगे। जो कि आने वाले समय में आपको अपने प्रोफेशन में भी ये बातें याद आएगी और इन बातों का आप इस्तमाल करेंगे। निर्धन व्यक्ति की आर्थिक मदद आपको जरूर करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक रहेगा तीन और शुभ दिशा रहेगी उत्तर दिशा |

[/vc_column_text][vc_video link="https://www.youtube.com/watch?v=koDYL3MnTYY" image_poster_switch="no"][/vc_column][/vc_row]

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Comments