धनु राशि जून 2022 राशिफल in Hindi | Dhanu Rashi Sagittarius June 2022 Horoscope | Nidhi Shrimali
[vc_row][vc_column][vc_column_text]
धनु राशि जून 2022 राशिफल in Hindi
उतार चढ़ाव हर व्यक्ति के जीवन में आते हैं और सही मार्गदर्शन से उनका समाधान संभव है। तो आइए हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान। नमस्कार स्वागतम वेलकम आज हम आपके सामने धनु राशि वालों का जून माह का मासिक राशिफल लेकर उपस्थित हुए है। सबसे पहले जान लेते हैं। इस माह में आने वाले कुछ विशेष व्रत और त्योहारों के बारे में तो 9 जून को गंगा दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। 10 जून को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाएगा। ये एकादशी सभी एकादशियों में सबसे महत्व की मानी जाती है। इस दिन निर्जल रहकर व्रत किया जाता है और भगवान विष्णु की पूजा आराधना की जाती है। दूसरे दिन सूर्योदय के साथ में हम हमारे व्रत का परायण करते हैं। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा और इस दिन हर व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए कि स्वस्थ निरोगी काया के लिए वे योग प्राणायाम को अपने जीवन में अपनाएंगे और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को इससे जोड़ेंगे | 30 जून को गुप्त नवरात्रि है और गुप्त नवरात्रों में की गई साधनाओं का अपना विशेष महत्व रहता है। धनु राशि जून 2022 राशिफल in Hindi
अब बढ़ते हैं आगे और जान लेते हैं इस माह के ग्रह गोचर की स्थिति के बारे में सबसे पहले बात करते हैं सूर्य ग्रह की जो कि ग्रहों के राजा भी हैं, वे वर्तमान में अपनी राशि वृषभ में विराजमान हैं और 15 जून को वे अपनी मित्र राशि मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे। बुध ग्रह की यदि बात करें तो वे इस पूरे माह अपनी अति मित्र राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे। मंगल ग्रह की बात करें तो वे वर्तमान में अपनी सम राशि मीन में विराजमान हैं और 27 जून को वे अपनी खुद की राशि मेष में स्वग्रही होकर विराजमान हो जाएंगे। गुरु ग्रह चूंकि आपकी राशि स्वामी भी है वो इस पूरे माह मीन राशि में स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे। शुक्र ग्रह की यदि बात करें तो वे वर्तमान में अपनी मित्र राशि मेष में विराजमान हैं और 18 जून को वे अपनी खुद की राशि वृषभ में स्वग्रही होकर विराजमान हो जाएंगे। शनि ग्रह की यदि बात करें तो इस पूरे माह वे अपनी मूल त्रिकोण की राशि कुम्भ में स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे। राहु अपनी सम राशि मेष में और केतु अपनी राशि तुला में इस माह विराजमान रहने वाले हैं। शुक्र राहु का जड़त्व योग भी इस माह में देखने को मिलेगा और उस पर शनि की तीसरी दृष्टि यानी शुक्र और राहु पर शनि की तीसरी दृष्टि भी रहेगी। तो क्या इन दृष्टियों का परिणाम रहेगा? इस योग का क्या परिणाम रहेगा? ग्रहों की स्थिति का क्या परिणाम रहेगा? उसके बारे में जान लेते हैं |
शुरू करते हैं। धनु राशि वालों का जून माह का मासिक राशिफल सबसे पहले आपको बता दे कि ये जो राशिफल हम आपको बता रहे है ये चंद्र गणनाओं पर आधारित है और आपकी राशि और लग्न दोनों के हिसाब से समान रूप से प्रभावशाली है। सबसे पहले हम बात करते हैं आपके राशि स्वामी यानि लग्नेश की तो राशि स्वामी यानी लग्नेश की अगर हम बात करे तो सुखेश और लग्नेश दोनों ही गुरू है और गुरू सुख स्थान में स्वग्रही होकर बैठा है। बहुत शानदार ये समय आपके लिए रहने वाला है। लग्नेश और पंचमेश की युति सुख स्थान में हो रही है। ये भी आपको बहुत अच्छे रिजल्ट देने वाली है। लग्नेश का अपने से चतुर्थ बैठना सुख स्थान में बैठना अपने सुखों में वृद्धि करेगा। आपके यश मान कीर्ति में वृद्धि करेगा। इस समय आपकी मैच्योरिटी के चर्चे चारो तरफ होंगे। आप अपनी पावर को बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। ज्ञानवर्धक आप बनते हुए दिखाई देंगे लोगों की गलतियों पर आप उन्हें ज्ञान से शिक्षा के माध्यम से जोड़ेंगे और उनकी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। समाज सुधारक के रूप में आप इस माह देखे जाएंगे। आपके रिश्तों में भी प्रगाढ़ता रहेगी, क्योंकि आप अपने रिश्तों को बहुत बैलेंस करके अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपकी रुचि बढ़ेगी और ये जो आप काम करें। इससे आपका मान सम्मान और अधिक बढ़ेगा। आपके फेम में और अधिक वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। अगर आप शिक्षण व्यवसाय से जुड़े हैं। रिसर्च से संबंधित कोई काम करते हैं या फिर आपका मैनेजमेंट का कोई भी काम रहता है तो गुरु के रिजल्ट आपको और भी अच्छे मिलने वाले हैं। धनु राशि जून 2022 राशिफल in Hindi
अब गुरू सुकेश भी हैं और सुख स्थान में स्वग्रही होकर बैठे है | पंचमेश के साथ युति कर रहे हैं। कोई भी टेक्निकल काम हो, उसमें आप महारथ हासिल करेंगे। यानि आप टेक्निकल काम में मैनेजमेंट का काम करेंगे। कोई टेक्निकल कंपनी है। बहुत बड़ी इंडस्ट्रियल कंपनियां और उसमें आप मैनेजमेंट में रहेंगे और मैनेजमेंट का काम बखूबी करते हुए दिखाई देगी। सुखों में वृद्धि आर्थिक स्थिति आपकी उन्नति होगी। इस समय आपके भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग और भी अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी। इस समय माता के साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। आपके सामाजिक मान सम्मान को बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका देखने को मिलेगी। कोई कार्य आपके मन में है तो उस कार्य को आपको इस माह पूरा करने का पूर्ण अवसर प्राप्त होगा। यदि बहुत लंबे टाइम से प्रोपटी से संबंधित कोई काम काज आपका रुका हुआ है तो वो काम अब द्रुतगति से चलेगा। वाहन का सपना आपका पूरा होगा। लग्जीरियस वाहन का सपना कब पूरा होगा मई इस समय आप अपने घर के सपने को भी पूरा कर पाएंगे। यदि आपका घर आप चेंज करना चाहते हैं तो नए घर का सपना भी आपका पूरा होता हुआ दिखाई देगा। फाइनेंस आप अपने आप को महसूस करेंगे और अपने पैसे को कहां निवेश करना है। कहां उसको वापस घुमाना है और किस तरीके से आपको लाभ की स्थितियां लानी है, ये आप बखूबी तय करते हुए दिखाई देंगे। यानी डिसीजन पावर आपकी इस समय बढ़ती हुई दिखाई देगी। सुकेश और लग्नेश के बहुत शानदार रिजल्ट मिलेंगे। वैसे भी गुरु आपके सुख स्थान में हंस नामक महा पुरुष योग बना रहे हैं तो इस योग का आप भरपूर लाभ भी प्राप्त करेंगे।
अब आते है द्वितीय स्थान पर द्वितीय भाव के स्वामी आपके शनि हैं जो कि तृतीय भाव में स्वग्रही होकर बैठा है। द्वितीय भाव की यदि बात करे तो कुटुम्ब में मान सम्मान आपको प्राप्त होगा। आपकी ईमानदारी मेहनत के चर्चे चारों तरफ होंगे। लोग आपको बहुत सम्मान की दृष्टि से देखेंगे। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। गलत बात आप कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे। गलत बात होने पर उसका विरोध कर आप उसे सुधारने का भी पूर्ण रूपेण प्रयास करेंगे। इस समय वर्क प्लेस पर भी आपके कार्यों को आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। अधिकारी आपसे प्रसन्नचित्त नजर आएंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद घर के बड़ों की सहायता से सॉल्व हो जाएगा और इस विवाद का फैसला भी आपके पक्ष में जाएगा और घर की महिलाओं के लिए आप सोने आभूषणों की खरीदारी भी इस समय कर सकते हैं। कुछ गिफ्ट की खरीदारी करते हुए उन्हें प्रसन्नचित करते हुए दिखाई देंगे। अब शनि आपके तृतीय भाव के स्वामी है। तृतीय भाव के स्वामी का अपने ही घर में बैठना आपके पावरफुल व्यक्तित्व को और अधिक बढ़ाएगा। आपकी बेबाकी को आपके प्रभाव क्षेत्र को और अधिक बढ़ाएगा। लोगों में आप प्रिय बन जाएंगे। राजनीति से अगर जुड़े नेता हैं तो निश्चित रूप से आपकी छवि और अधिक प्रभावशाली रहेगी और आला कमान नेताओं से भी आपके ताल मेल अच्छे रहेंगे और जनता के भी आप लोकप्रिय बनते हुए दिखाई देंगे। इस समय आप ईमानदारी के रास्ते पर चलकर समाज सुधारक का कार्य करेंगे और समाज में कई तरह की बुराइयों को समाप्त करने के लिए आप पहल भी दिखाएंगे। भाई बहनों का बहुत अच्छा साथ और सहयोग मिलेगा। बड़े भाई बहनों की मदद से आप अपने बिजनेस में आ रही दिक्कतों को दूर करेंगे। इस समय लोहे के व्यापारियों को विशेष लाभ की स्थितियां भी देखने को मिलेगी। आपका फ्रेम आपकी कंपनी का नाम आपका रुतबा बढ़ता हुआ दिखाई देगा तो आपको तृतीय भाव के हिसाब से भी शनि के रिजल्ट बहुत अच्छे मिलेंगे। धनु राशि जून 2022 राशिफल in Hindi
अब आते है पंचम भाव पर पंचम भाव के स्वामी हैं मंगल जो कि अपने से 12 वे जाकर बैठे है। द्वादश स्थान के भी स्वामी हैं तो ये समय आपके थोड़े सा मेहनत को और अधिक बढ़ा देगा। इस समय आप अगर थोड़े से भी लापरवाह हुए तो आप परिणामों से चूक जाएंगे। इसीलिए लापरवाही आपको बिल्कुल नहीं करनी है साइंस के स्टूडेंट को थोड़ा एफर्ट ज्यादा डालना पड़ेगा। इंजीनियरिंग के छात्रों को थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी। परंतु अपने क्षेत्र में मेहनत के दम पर आप अपने लक्ष्य को जरूर अर्जित करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। आपके बच्चों को थोड़ी सी खेलकूद में निराशा हो सकती है, पर प्रयास करना ना छोड़े दे के निराश निराशा व्यक्ति को आगे बढ़ने का हौसला देती है। असफलता कभी भी हमारे लिए खराब नहीं होती। असफलता से व्यक्ति चाहे तो सीख सकता है और उसे सुधार कर सफलता में बदल सकता है। परंतु अगर हम निराश हताश हुए और असफल होकर हम एक जगह बैठ गए तो हम कभी भी आगे नहीं बढ़ पाएंगे और हमारा हुनर हम तक ही रह जाएगा। हमारी अब तक की मेहनत खराब हो जाएगी। इसलिए असफलता का स्वाद अगर आपको मिल भी रहा है तो वो आपको और अधिक स्ट्रांग बनाएगा। मेंटली अपने आप को और अधिक स्ट्रांग और और ज्यादा मेहनत कीजिए। मेहनत का फल आज नहीं तो कल आपको अपने जीवन में जरूर देखने को मिलेगा। साहित्य से संबंधित लोग जो काम कर रहे हैं, उनके लिए यह समय थोड़ा सा कठिनाइयों से भरा हो सकता है। नहीं। यह समय संतान बाधा उत्पन्न कर सकता है तो संतान प्राप्ति की अभिलाषा करते हैं तो बहुत ज्यादा केयरफुल होकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। अब पंचमेश के साथ साथ मंगल आपके द्वादश स्थान यानी खर्च स्थान के स्वामी है। खर्च की स्थान के स्वामी का लग्नेश के साथ में सुख स्थान में जाकर बैठना आपके खर्चो को मैनेज करेगा। फाइनेंस आपको स्ट्रॉन्ग करेगा। इस समय आपको अपने खर्चों को व्यवस्थित तरीके से कर पाएंगे और अगर कुछ ज्यादा खर्च हो भी जाता है तो इस खर्च का नुकसान आपको नहीं झेलना पड़ेगा क्योंकि लाभ की स्थितियां भी अच्छी रहेगी। इसीलिए आपको अपने खर्चों को मैनेज करना आना चाहिए। थोड़ा सा संभलकर चलें अपना बजट देकर चलेंगे तो किसी भी प्रकार की समस्या का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा एवं यह समय आपको विदेशी करंसी दिलवाएगा। यदि आप बिजनस करें या फिर आप जॉब करें। आपके घर का कोई सदस्य बाहर नौकरी कर रहा है या व्यवसाय कर रहा है तो उनकी तरफ से आपको विदेशी करंसी अपने घर में बढ़ाने का मौका मिलेगा और इससे आपकी आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों से अपने सहकर्मियों के साथ थोड़ी सी तालमेल बनाकर चलना है और अपने गुस्से पर विशेष रूप से आपको नियंत्रण करके चलना है क्योंकि गुस्सा आपके बने बनाए काम को बिगाड़ सकता है। इसलिए आपको गुस्से पर नियंत्रण करके संयम के साथ बुद्धिमता के साथ अपने डिसीजंस लेने हैं। धनु राशि जून 2022 राशिफल in Hindi
अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते है षष्टम भाव के बारे में षष्टम भाव के स्वामी हैं शुक्र जोकि अपने से 12 वे बैठा है लाभेश शुक्र पंचम भाव में बैठा है तो ये जो षष्टम भाव के स्वामी शुक्र अपने से 12 वे बैठा है। यह आपको शुक्र जनित बीमारियां दिलवा सकते हैं। यानी आपके बाल झरना छोड़ चुके इंटरनल पार्ट्स की प्रॉब्लम हो जाना। ब्लिडिंग की प्रॉब्लम होना, लेडीज के अंदर महावारी जो पीरियड की प्रॉब्लम होती है, उससे उनका जूझना, पाइल्स की प्रॉब्लम होना। ये समय आपकी याददाश्त पर भी असर डाल सकता है। फोड़े फुंसियां इससे संबंधित समस्या, इचिंग होना, दाद खाज, खुजली होना। इस तरह की समस्याएं ला सकता है तो थोड़ा सा उसके प्रति आपको अवेयर रहने की आवश्यकता है। इस समय आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना है क्योंकि वो अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में आपको ले लेगा और वो आपके कार्य में सेंध लगा देगा। इसलिए आप भावुक ना हो। भावनात्मक रूप से किसी से न जुडे। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा सा प्रैक्टिकल होकर चलें और जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें। तभी आप अपने जीवन में सक्सेस हासिल करेंगे। धनु राशि जून 2022 राशिफल in Hindi
अब आते हैं लाभ भाव पर लाभ भाव के स्वामी है शुक्र जो कि पंचम में बैठे है | अपने घर को देख रहे हैं, उस हिसाब से और उस दृष्टि से बहुत अच्छा है। केतू लाभ भाव में बैठे है तो बहुत बढ़िया रिजल्ट दे रहा है, परन्तु शुक्र राहु का जड़त्व योग भी बन रहा है। इसीलिए लाभ की स्थितियों को आपको सहेज कर रखना है तो अपने डिसीजन स्ट्रॉंग करने पड़ेंगे। अगर आपको कुछ कन्फ्यूजन है किसी से पूछें सलाह मसुरा है चाहे वो अनुभवी व्यक्ति हो चाहे अनुभवी मित्रो चाहे परिवार का कोई बुजुर्गो उससे सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। अपने ऊपर डिसीजन लेकर जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। अगर आप जल्दबाजी दिखाएंगे तो अच्छे डिसीजन भी आपके विपरीत निकल सकते हैं। आपके लिए नेगेटिव हो सकता है तो थोड़ा सा डिसिजन मेकिंग को आपको स्ट्रॉंग करना चाहिए और उसके बाद अपने जीवन में आप आगे बढ़ें। किसी भी प्रकार की कठिनाई का आपको सामना नहीं करना पड़ेगा और डिसीजन एक्स्ट्रा होंगे तो आप अपने जीवन में भी सफलता के आयाम तय करते चले जाएंगे तो ये कार्य आपको बहुत सही तरीके से करना है। आपका लेवल सर्कल बढ़ेगा। लेबर सर्कल में कुछ अच्छे बुरे सब लोग जुड़ेंगे। आपको तय करना है कि आपको किन लोगों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना है और इनसे थोड़ी सी दूरियां बनाकर फॉर्मल रिलेशन रखते हुए आगे बढ़ना है क्योंकि अपने जीवन में हम ऐसे लोगों से भाग नहीं सकते जो हमारे स्वभाव के बिल्कुल विपरीत हो तो आपको विपरीत स्वभाव के लोगों से थोड़ा सा डिस्टेंस मेंटेन करें पर ऐसे लोगों से भी हमें कुछ सीखने को मिलता है तो जीवन ऐसा ही है। चक्र ऐसा ही है। हम समाज में बैठे हैं तो कई तरह के लोगों से हम मिलते हैं। उनसे कुछ सीखते हैं और उससे हम जीवन का ज्ञान लेते हैं और यही हमारे एक्सपीरियंस को बढ़ाता है तो ऐसा ही आपके साथ भी इस माह होने वाला है। बहुत ज्यादा सावधानी के साथ सोच समझकर निर्णय में आगे बढ़े कलाकारों के लिए थोड़ा सा स्ट्रगलिंग समय रहेगा। परंतु स्ट्रगल आने वाले समय में आपको अच्छे और सकारात्मक परिणाम भी दिलवाएगा |
अब आते हैं सप्तम भाव पर सप्तमेश और कर्म भाव के स्वामी आपके हैं बुध और बुध आपके षष्टम भाव में बैठे हैं। सप्तम और दशम भाव के स्वामी का षष्टम भाव में जाकर बैठना इतना अच्छा हम नहीं कहेंगे, वैसे भी सप्तम भाव के स्वामी अपने से 12 वे बैठे हैं तो अपने जीवन साथी के साथ बहस ना करें। किसी भी प्रकार के मतभेदों से ऊपर उठ जाएं। अगर गुस्सा झगड़ा उनकी तरफ से होता भी है तो आप शांत रहें। शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। अपने जीवन में मैच्योरिटी दिखाएं। व्यापार करें अगर आप कोई टेक्निकल फील्ड से हैं तो निश्चित रूप से आपके डिसीजन गलत निकल सकते हैं तो आपको थोड़ा सा सोच समझ कर आगे बढ़ना है जल्दबाजी किसी भी काम में आपको नुकसान दिलवा सकती है। रिश्ते को भी बिगाड़ सकती है। इसलिए इस समय आपको सतर्क होकर व्यापार में अपने रिश्तों में अपने कामकाज में प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ना पड़ेगा। लव रिलेशनशिप में भी ब्रेकअप होने की संभावना इस माह दिख रही है, इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। अच्छा खासा पार्टनर आपके आगे जा सकता है। इसलिए आपकी बेवकूफियां आपकी लापरवाही आपको बिल्कुल नहीं करनी है, जिससे आप अच्छा पार्टनर खो दें तो थोड़ा सा इस मामले में भी आपको सतर्क होकर सावधान होकर बहुत संयम और धैर्य से आगे बढ़ना पड़ेगा। धनु राशि जून 2022 राशिफल in Hindi
बात करे कर्म भाव कि कर्मेश बुध सूर्य के साथ बुधादित्य योग तो बना रहे है पर बैठे षष्टम भाव में बैठे हैं तो थोड़ा सा आपको कर्मप्रधान अधिक बनाएंगे। आईटी फील्ड से अगर आप जुड़े हुए बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए अकाउंटिंग का काम करते हैं। फाइनेंस का काम करते हैं या कोई भी टेक्निकल काम करते हैं। कंप्यूटर का कोई शॉप है आपका साइबर का आपका कोई शॉप है या साइबर सपोर्ट का काम करता है। बहुत ज्यादा आपको संभलकर रहना है। इस समय काम अधिक रहेगा। थकान कमजोरी का अनुभव करेंगे। जितना काम होगा उतना लाभ नहीं होगा तो थोड़ी सी निराशा हो सकती है। परंतु इस निराशा से आपको ऊपर उठना है। बैंकिंग सेक्टर में रुपये पैसे से संबंधित लेन देन के कार्य किसी पर भी न डालें। थोड़ा टाइम लगता है परंतु आप ऐसे कार्यों को खुद ही संपन्न करें तो आपको नुकसान नहीं होगा वरना आपको अपनी जेब से नुकसान भरना पड़ सकता है, इसीलिए आपको सतर्क कर रहें है। धनु राशि जून 2022 राशिफल in Hindi
अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं अष्टम भाव के बारे में अष्टम भाव के स्वामी हैं चंद्रमा और चंद्रमा थोड़ा सा फ्लक्चुएशन जहां बैठते है वहां लाते है तो थोड़ा सा आपका मन एकाग्रचित नहीं रहेगा। भ्रमित रहेगा। यात्राएं बहुत आपकी संपन्न होंगी। घर से दूर रहना पड़ेगा और यात्राएं आपके जिस भी उद्देश्य से होगी उसमें आपको कॉन्सन्ट्रेशन बढ़ा कर चलना है। इस समय आपको थोड़ा सा संभलकर रहना है। अपने सामान का ध्यान रखें क्योंकि सामान चोरी हो सकता है। यात्रा के दौरान इस समय आपको जानवरों से सावधान रहना है क्योंकि जानवरों से भी आपको चोट लग सकती है। इस समय आपको गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है, परंतु डिसिज़न लेते समय सावधान रहें। गलत डिसीजन से बचें। गलत निवेश से बचें और गलत तरीके गलत आदतों में शॉर्टकट में निवेश न करें क्योंकि शॉर्टकट व्यक्ति के लिए हमेशा हानिकारक होता है। शॉर्टकट कभी भी लंबा पैसा हमें नहीं देता। उल्टा हमें हमारे जीवन में कठिनाइयां जरूर लाता है।
अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं भाग्य स्थान के बारे में भाग्येश सूर्य की बात करें तो सूर्य भाग्य स्थान के स्वामी हैं और षष्टम में जाकर बैठे है। यह समय आपके लिए आधा महिना इतना अच्छा नहीं रहेगा जो आपको स्ट्रगल करवाएगा। इस समय आपके काम बनते बनते अटक सकते हैं। पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। परंतु 15 जून के बाद का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। जितने भी अटकाव की स्थिति है वो खत्म होंगी। कोई विशेष कार्य आपका अटका हुआ खत्म हो जाएगा और उस काम में आपको गति और काम में सफलता प्राप्त होगी और उस सफलता के दम पर आप उस कार्य को निर्विघ्न संपन्न कर पाएंगे। उस काम में निश्चित रूप से आप आगे बढ़ते हुए सफलता के नए आयाम तय करते हुए दिखाई देंगे। जो युवक युवतियां है उनके लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। कामकाज में आप अच्छी उन्नति और प्रगति पाएंगे। इस समय नौकरी की तलाश आपकी खत्म हो जाएगी और आपको अच्छी नौकरी मिलती हुई दिखाई देगी। वहीं मनचाही ट्रांसफर के योग सरकारी कर्मचारियों के लिए बन रहे हैं। इसलिए इस समय आप अपने प्रयासों को तेज कर सकते हैं, परंतु प्रयास आपको 15 जून के बाद करना है। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखिएगा। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और धर्म कर्म और साथ में मानव सेवा जैसे कार्यों के लिए भी आप तत्पर रहेंगे। जिससे आपका मान सम्मान और सेल्फ सेटिसफेक्शन ओर अधिक बढ़ेगा। हायर एजुकेशन से जुड़े हुए खासकर जो मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए छात्र है, उनके लिए समय बहुत ही सकारात्मक रहेगा। 15 जून के बाद आप कुछ भी अच्छे कॉलेज में अप्लाई कर सकते हैं या फिर आपने जो भी टारगेट बनाया है वो टारगेट आप जरूर प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे | धनु राशि जून 2022 राशिफल in Hindi
शुभ तरीखे :- 1 से 3 तारीख 6 से 12 तारीख 15 से 20 तारीख और 23 से 30 तारीख।
अशुभ तारीखे :- 4 तारीख, 5 तारीख, 13 तारीख , 14 तारीख, 21 और 22 तारीख |
शुभ रंग :- हल्का हरा, लाइट इलायची कलर, लाइट यलो कलर, लाइट रंग |
उपाय
- अपने घर पर साधू संतों और गुरुजनों को भोजन जरूर कराएं।
- परिवार में कुल पुरोहित और गुरु का आदर करते हुए उनकी बात जरूर सुनें।
- कभी भी घर से किसी को निराश न लौटाएं।
- समय समय पर परिजनों को तीर्थ स्थानों की यात्रा जरूर कराएं।
- पीपल के वृक्ष की पूजा करें और गुरुजनों का सम्मान करें |
- पीले रंग के फूल वाले पौधे जरूर लगाएं और इन्हें जल से लगातार संचित करें।
[/vc_column_text][vc_video link="https://www.youtube.com/watch?v=zAGz1GkyjF4&list=PLNJ4rQqZbYRz28b6T6Lnkbe2KfuR5BYVD&index=9" image_poster_switch="no"][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com
Comments
Post a Comment