AAJ KA RASHIFAL 2 June 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Shrimali



 [vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 2 June 2022 in Hindi


 

 

मेष राशि -चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। आने वाले समय में आप अपने कार्यों में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। महिला अधिकारियों के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है। अधिकारियों का सपोर्ट आपको हर कदम पर हर क्षेत्र में देखने को मिलेगा। आज के दिन कोई शुभ समाचार आपको अपने कुटुंब से मिल सकता है। वहीं भाई बहनों का विशेष सहयोग आज के दिन आपके प्रति बना रहेगा। यदि आपके और आपके भाई बहनों के बीच में मिसअंडरस्टैंडिंग चल रही है तो वो आज के दिन क्लीयर होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन दूरगामी यात्रा करनी पड़ सकती है, परन्तु यात्रा का उद्देश्य आपके लिए सफलतादायक संपन होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन कोई भी काम करें तो अपने कार्य के अंदर आपको विशेष सतर्कता रखते हुए आगे बढ़ना ही चाहिए। आज के दिन सिंदूर में शुद्ध घी मिलाकर भगवान विष्णु को जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपको शुभ परिणाम अवश्य हासिल होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी, शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 2 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए वाणी से सबको मोहित करने का रहेगा। कुटुम्ब से सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। समाज में मान सम्मान और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। आज के दिन आपके कार्यों के लिए आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। वहीं आज के दिन आपकी पर्सनैलिटी बहुत ही पॉवरफुल रहेगी। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। वहीं आज के दिन आपके मित्रों के साथ में आप कई बार गेट टुगेदर के प्रोग्राम कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग अगर इम्पोर्ट एक्सपोर्ट या हेंडीक्राफ्ट से रिलेटेड काम कर रहे हैं तो आज के दिन थोडा सा सतर्क रहें। यदि आपके कार्य में आपको विदेशी करंसी मिलती है तो आज के दिन आपके काम में आपका पैसा अटक सकता है। थोड़ा सा संभलकर इन्वेस्टमेंट आज के दिन आपको करना चाहिए। लाभ की स्थिति आपके लिए अच्छी रहेगी और आज के दिन आपका लेवल और सर्कल दोनों ही बढते हुए दिखाई देंगे। भगवान विष्णु को मक्खन और मिश्री का भोग आज के दिन जरूर लगाएं। इससे आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक रहेगा दो।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि - आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहे हैं। दिन आपके लिए बहुत ही मिलाजुला अवशर लेकर आया है। व्यापारी वर्ग को आज के दिन विदेशों से अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। किसी बड़ी विदेशी कंपनी के साथ आज आपका कॉल ऑपरेशन हो सकता है। वही आज के दिन अगर कोई मैन्युफैक्चरर है जो कोई बड़ी इंडस्ट्री के मालिक है उनको बहुत सतर्क रहना है क्योंकि आज के दिन कोई इन्वेस्टमेंट आपका डूब सकता है। नुकसान की स्थितियां कार्यक्षेत्र में देखने को मिल सकती है। थोड़ी सी सजगता आपके कार्यों में आ रही दिक्कतों को दूर कर सकती है। आज के दिन आपका मन थोड़ा सा भ्रमित रहेगा। व्याकुल रहेंगे और अपने कार्यों को पूर्ण तरीके से नहीं कर पाएंगे क्योंकि चित्त अशांत रहेगा। आज के दिन मन में शांति और कॉन्फीडेंस से के भाव लाएं और अपने अन्दर को जगाते हुए अपने कार्यों को करें। तभी आप अपने सभी कार्यों में सफल होते हुए दिखाई देंगे जो रिसर्च करता है या साइंटिस्ट हैं। उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी उपलब्धि आज के दिन आपका इंतजार कर रही है। वहीं जो छात्र क्लैट की स्टडी है उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल ही जाएगा। भगवान विष्णु को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाने से आपको उनकी कृपादृष्टि सदैव प्राप्त होगी। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा पाँच।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा तो आज का दिन आपके लिए खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। आज के दिन आपको अपने खर्च को थोड़ा सा मैनेज करना पड़ेगा। आज के दिन जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। अपने कार्यों में सावधानी रखें। लापरवाही करने से कामों में परेशानी आ सकती है और बने बनाए काम भी आज आपके बिगड़ सकते हैं। आज के दिन आपको आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियां देखने को मिल सकती है, परन्तु इन्वेस्टमेंट करते समय थोड़ा सा सोच समझ कर अपने जीवन में आगे बढ़ें। पिता के स्वास्थ को लेकर थोड़ी सी चिंता आपके मन में जरूर रहेगी। परन्तु आपकी देखभाल से वो जल्द ही स्वास्थ लाभ प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। जो फिजिक्स के स्टूडेंट हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इंजीनियरिंग के छात्रों को आज के दिन अपने। करियर के तौर पर आपको कोई शुभ समाचार मिलता हुआ दिखाई देगा। भगवान विष्णु को हल्दी और दूध आज के दिन जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा चार।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि को लेकर है। भाई बहनों के साथ में आपकी ट्यूनिंग बेहतर होगी। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा, जिससे घर का माहौल हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। वर्क प्लेस पर आज के दिन आपकी मेहनत रंग लाएगी और अब तक आपने जिस प्रोजेक्ट में जी जान लगाई प्रोजेक्ट में आपको अच्छा फायदा मिलने की संभावना बनी हुई है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और मनचाही ट्रांसफर के योग आज के दिन बनते हुए दिखाई देगी। वहीं जो युवक युवतियां हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको आज के दिन कुछ कठिनाइयों और अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। परन्तु निराशा को अपने जीवन में स्थान न लेने दें। आशावादी बने रहेंगे और अपने सतत प्रयास करते चले जायेंगे तो सफलता आपके कदम निश्चित रूप से चूमेगी। भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाने से मनवांछित फल की प्राप्ति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा आसमानी, शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 2 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान रहने वाला है। कामकाज में व्यस्तता आज के दिन आपकी बढ़ती हुई दिखाई देगी। पिता का साथ और सानिध्य आज के दिन आपको अपने कार्यों में देखने को मिलेगा। वहीं आज के दिन कोई बड़ी समस्या आपके भाई बहनों की मदद से आपके कार्य क्षेत्र में सफल होती हुई दिखाई देगी और प्रमोशन के चांसेस बनते हुए दिखाई देंगे। वहीं आज के दिन कोई भी डिसीजन जल्दबाजी में आपको नहीं लेना चाहिए। सोच समझकर निर्णय लेंगे तो उसका दूरगामी लाभदायक परिणाम भी पायेंगे। भगवान विष्णु को तुलसी जरुर अर्पित करें और भगवान विष्णु की कृपा तुलसी अर्पित करके हासिल करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे, शुभ अंक रहेगा आठ। AAJ KA RASHIFAL 2 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहने वाला है। भाग्य आपका साथ देगा। आपके काम द्रुत गति से होते चले जायेंगे। आपके कार्य में सारी बाधाएं दिक्कतें खत्म हो जायेगी। जीवनसाथी के साथ में आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। वही व्यापारी वर्ग को आज के दिन नए काम को शुरू करने से बचना चाहिए। आज के दिन जो रूटीन काम चल रहे उन्हीं कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। घर और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा आज के दिन सम्भव है। भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने से आपके सभी कष्टों से आपको मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक रहेगा तीन।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा संभलकर चलने वाला है। हालांकि व्यापारी वर्ग को आज के दिन व्यापार में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। वहीं आपकी ट्यूनिंग आपके पार्टनर के साथ में ओर अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी। परन्तु रूटीन में चल रहे कार्यों में थोड़ा सा सजग रहें। अत्यधिक भावुकता नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। अपने आत्मविश्वास के दम पर अगर आप आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से सफलता आप जरूर पायेंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा की यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं है। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें और गुप्त धन की प्राप्ति आज के दिन आपकी हो सकती है। भगवान विष्णु को दही और शहद का भोग आज के दिन जरूर लगाएं। इससे आपको परिणामों की प्राप्ति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी, शुभ अंक रहेगा सात । AAJ KA RASHIFAL 2 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि - चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा तो आज का दिन आपके लाइफ पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग को और अधिक सुदृढ़ करता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपके कार्य द्रुतगति से होते चले जायेंगे। वही कार्यों में सारी बाधाएं और दिक्कतें आपके पार्टनर की मदद से खत्म हो जाएगी। लव रिलेशनशिप में एक दूसरे को पहचानने का प्रयास जरूर करेंगे परन्तु फिर भी कहीं न कहीं आपके रिश्ते में दूरियां आज के दिन आ सकती है। थोड़ा सा संभलकर रहें। आज के दिन आपको अपने पार्टनर से अच्छा खासा पार्टनर की वजह से अच्छा खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना भी बनी हुई है। भगवान विष्णु को चने का प्रसाद जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी, शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 2 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा मिले जुले परिणामों के साथ आगे बढ़ेगा। दिन में आपको दिन की शुरुआत में आपको कोई शुभ समाचार अपने कुटुम्ब से मिल सकता है। धैर्य बनाये रखें और अपने परिवार के साथ इस संकट की घड़ी में जरुर खड़े रहे। आज के दिन नाना नानी का साथ और सानिध्य आपको प्राप्त होगा। ननिहाल से आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। गलत मित्रों की संगति से आज के दिन आपको बचना चाहिए। वहीं दूरगामी यात्रा से भी आप बचे आज के दिन विरोधी पक्ष आपके। किसी न किसी प्रकार से नुकसान लाने का प्रयास करेगा, परंतु आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य से अपने कार्यों में सफलता जरूर हासिल करेंगे। भगवान विष्णु को लौंग और इलाइची आज के दिन जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रहेगा नारंगी, शुभ अंक रहेगा चार।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके साहित्य के क्षेत्र में आपको अच्छी उपलब्धियां दिलवाएगा। आज के दिन कोई इच्छा के पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कामकाज और पढ़ाई में आपको निश्चित रूप से सराहा जाएगा। आज आपके कार्यों से आपके पेरंट्स आपके प्रति प्राउड फील करते हुए दिखाई देंगे। इस क्षेत्र में कोई बड़ा मैडल आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। कोई बड़ी चीज आज के दिन आपको मिल सकती है। सुखों में वृद्धि होगी। घर में लग्जरी आइटम की खरीददारी आप करते हुए दिखाई देंगे। वहीं आज के दिन मां के साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ होते हुए दिखाई देंगे। भगवान विष्णु को नारियल का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन, शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 2 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज के दिन मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से थोड़ा सा बचें। आज के दिन भाई बहन का पूरा सपोर्ट आपको देखने को मिलेगा। राजनीति में अटके काम काम आपके पूर्ण होते हुए दिखाई देंगे। वहीं आज के दिन दूरगामी यात्रा से थोड़ा सा बचना चाहिए। वाहन के रखरखाव पर खर्चा हो सकता है। खर्चों को थोड़ा सा कम करने का प्रयास करें या फिर अपना बजट देकर चलें। अन्यथा किसी से उधार लेकर आपको काम चलाना पड़ सकता है। भगवान विष्णु को केसर का तिलक आज के दिन जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा लाइट ग्रीन, शुभ अंक रहेगा छह |

[/vc_column_text][vc_video link="https://www.youtube.com/watch?v=KUtjJrQITFA&t=4s" image_poster_switch="no"][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Comments