AAJ KA RASHIFAL 1 August 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali
AAJ KA RASHIFAL 1 August 2022
मेष राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और उन्नतिदायक रहेगा। थोड़ा सा स्वास्थ को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। वर्क प्लेस पर आपके सानिध्य को आपके प्रभाव को हर लोग मानेंगे और कई आपके आपको फॉलो करने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे और कॉमर्स के छात्रों को आज के दिन सुखद परिणाम की प्राप्ति होगी। शिव पुराण में लिखा है भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति शुरू होती है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा। 5 । AAJ KA RASHIFAL 1 August 2022 in Hindi
वृषभ राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आर्थिक स्थिति आज आपके मजबूत रहेगी, परन्तु थोडा सा धन संबंधी क्रियाओं में संभलकर रहें। पावर आपकी बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ आपके संबंध और अधिक प्रगाढ़ होते हुए दिखाई देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन इतना अनुकूल नहीं है। थोडा सा पढ़ाई में दिक्कत आ सकती है। वहीं किसान वर्ग को मनोनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। फाइनैंशली कोई भी काम करने जाएं तो पहले अपने घर के बड़ों की सलाह लेकर आगे बढ़ें। शिव पुराण के अनुसार शिवजी को तेल चढ़ाने से पापों का शमन होता है। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा। 8 ।
मिथुन राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अतः आज का दिन आपके लिए भाई बहनों के साथ संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने का है। आप अपनी वाणी से सबको मोहित करते नजर आएंगे। फाइनैंशली कुछ चीजों का ध्यान रखें वरना आज नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। कोई भी पेपर साइन करने जाएं तो पहले उस पेपर को पढ़ कर फिर उस पर साइन करें। आज आप अपनी हॉबी को समय देंगे, जिससे आपकी प्रसन्नता और मन में सुकून बढ़ेगा। शिवपुराण में लिखा है कि शिवलिंग पर जौ अर्पित करने से सुखों में वृद्धि होती है। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा।। 4 । AAJ KA RASHIFAL 1 August 2022 in Hindi
कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अत आज का दिन आपके दाम्पत्य जीवन के सुखों को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वहीं आप के प्रति सभी लोगों का रवैया बहुत ही सकारात्मक रहेगा। महफिल की चैन बने रहेंगे। आज के दिन पार्टी में आपका जाना हो सकता है। आज के दिन आपको विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण महसूस होगा परन्तु ये आकर्षण आपके लिए ठीक नहीं है। यदि आप गलत दिशा की तरफ मुड़ रहें तो आज के दिन आपको सही राह पकड़ लेनी चाहिए। शिवपुराण के अनुसार शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है और संतान प्राप्ति में सारी बाधाएं दूर होती है। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा।। 1 ।
सिंह राशि - आपकी राशि में आज के दिन चन्द्रमा गोचर भ्रमण करेगी। अत आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खर्च पर थोड़ा अंकुश लग जाएगा। अनर्गल खर्चों से आप बचेंगे। बचत योजनाओं से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। धन के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और बदलाव से आपके संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। शिवपुराण के अनुसार बुखार होने पर भगवान शिव को जल अर्पित करने से बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होता है और ज्वर से मुक्ति मिल जाती है। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 3 |
कन्या राशि - आपकी राशि से चंद्रमा 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएं देखने को मिलेगी। वर्कप्लेस पर किसी के साथ उलझने की आवश्यकता नहीं है। क्रोध पर थोड़ा सा नियंत्रण करके चलेंगे तो समस्या आपके जीवन में बढ़ेगी। नहीं बनना समस्याओं को आप घर बैठे ही न्योता दे सकते हैं। इसलिए अपने व्यक्तित्व में सौम्यता लेकर आएं और किसी के साथ भी बिना फालतू न उलझें। शिव पुराण के अनुसार तेज दिमाग के लिए शक्कर मिलाकर दूध पांच पर चढ़ाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा आसमानी और शुभ अंक रहेगा 6 | AAJ KA RASHIFAL 1 August 2022 in Hindi
तुला राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आर्थिक धनलाभ की परिस्थिति आज के दिन आपको देखने को मिलेगी। वर्क प्लेस पर आपको अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा जो जलविभाग से जुड़े हैं। उनके प्रमोशन अगर अटके हुए इंक्रीमेंट को हुआ तो आज के दिन आपको प्रमोशन मिल ही जाएगा। आज के दिन आप आईटी फील्ड से जुड़े हैं तो आपके अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्नचित नजर आएंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको अपने कार्यक्षेत्र में सौंपी जा सकती है। शिवपुराण के मुताबित सेहत से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी जैसे भयानक रोग से भी मुक्ति मिल जाती है। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 7 ।
वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर करेगा। आज के दिन वर्क प्लेस पर काम की अधिकता तो रहेगी। परंतु आप अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण करके सफलता के झंडे गाड़े हुए दिखाई देंगे। अधिकारियों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। जो छात्र छात्राएं अपना खुद का कोई काम शुरू करना चाहते हैं। उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला। आप अपने काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज के दिन अधूरे पड़े हुए कार्यों की लिस्ट छोटी हो जाएगी और वो कार्य द्रुतगति से संपन्न होते चले जाएंगे। शिव पुराण के मुताबिक शिव शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति को भगवान शिव का शेक गाय के शुद्ध घी से करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 2 ।
धनु राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा, जिसको आप सही तरह से पूर्ण नहीं कर पाएंगे, जिससे अधिकारियों की नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है। परंतु आज रूटीन के कार्यों में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। आज के दिन अगर आप कोई यात्रा कर रहे हैं तो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। पहले अपने पुराने कार्यों को लीजिए जो पेंडिंग पड़े हुए हैं। उसके बाद नए कार्य की शुरुआत करें तो आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा। भगवान शिव की पूजा हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करनी चाहिए। भगवान शिव जल्द ही प्रसन्न होते हैं और पूजा का जल्द ही फल भी प्राप्त होता है। आपका शुभ रंग गहरा हरा और शुभ अंक रहेगा 1 ।
मकर राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको शारीरिक रूप से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं। थोड़ा सा सतर्क रहें। आज के दिन रिस्की कामों में हाथ डालने से बचें। जो रुटीन कार्य कर रहे करें उन्हें कार्यों को करते चले जाएं। गुप्त धन की प्राप्ति के योग आज के दिन बन रहे हैं। आज के दिन यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं है। शिव पुराण के अनुसार शिवलिंग पर चावल अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनचाही मनोकामना पूर्ण करते हैं। आपका शुभ रंग सफेद शुभ अंक रहेगा। 6 । AAJ KA RASHIFAL 1 August 2022 in Hindi
कुम्भ राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन धन धान्य से परिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन आपकी कोई फाइल रिलीज होने की वजह से बड़ी दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। कोई भी काम करें। एक प्लैनिंग के साथ करेंगे तो समस्याएं आपके जीवन में कम हो जाएगी। छोटी छोटी तकलीफें और दिक्कत आपकी बड़ी समस्या को उत्पन्न करती है। असफलता का कारण बनती है। सोमवार को भोले नाथ को बेलपत्र अर्पित करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। साथ ही कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा 5 ।
मीन राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अत आज का दिन आपके शत्रुओं को न्यौता दे सकता है। इसलिए अपने शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के साथ तालमेल बनाकर चलें। छोटी छोटी बातों को इग्नोर करके आगे बढ़ेंगे। तभी वैवाहिक जीवन के सुखों का आनंद ले पाएंगे वरना आज के दिन किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, जिससे आप दोनों का मन खराब हो जाएगा। टेंशन में आ जाएंगे। आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा है। पढ़ाई में आप अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। शिवपुराण के अनुसार शिवलिंग पर जल चढ़ाने से शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर होते हैं। आपका शुभ रंग मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 4 | AAJ KA RASHIFAL 1 August 2022 in Hindi
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com
Comments
Post a Comment