AAJ KA RASHIFAL 17 August 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |
AAJ KA RASHIFAL 17 August 2022
मेष राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। सूर्य चंद्र का ग्रहण योग आज के दिन आपकी पर्सनालिटी में बना हुआ है, इसलिए भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। थोड़ा सा भ्रम कन्फ्यूज़न मिसअंडरस्टैंडिंग आपको अपने जीवन में आज के दिन देखने को मिल सकती है। वहीं विद्यार्थी वर्ग को आज के दिन अच्छी सफलता प्राप्त होगी क्योंकि परीक्षा के अंदर आप अच्छे और सफलतादायक परिणाम लेकर आएंगे। आज के दिन सूर्य बुध का बुधादित्य योग के कारण करियर में सभी बाधाएं दूर हो जाएगी और चौक की अगर आप आकांक्षा रखते हैं तो निश्चित रूप से उसके योग भी बने हुए हैं। अच्छा प्रयास कीजिए। प्रयासों से आपके काम जरूर बनेंगे। मेष राशि के जातकों को हर मंगलवार गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन करवाना चाहिए। संभव हो तो लाल रंग का भोजन उन्हें जरूर करवाएं। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ रहेगा। 7 | AAJ KA RASHIFAL 17 August 2022
वृषभ राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। खर्चों से भरा रह सकता है। कर्ज की स्थिति आ सकती है। कर्ज किसी से लेना पड़ सकता है। काम अटक सकता है। थोड़ा भटकाव की स्थितियां आज आपको अपने पूरे दिन में देखने को मिलेगी। इससे आप थोड़े से व्याकुल भी नजर आएंगे, परंतु दिन बुरा ही नहीं है। उसके साथ आपको शुभ समाचार भी मिलेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित जो भी अटके वे काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। नए घर का सपना आपका पूर्ण हो सकता है। अतः आज के दिन आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी पड़ेगी। मां के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। वृषभ राशिवालों को हर सोमवार को भगवान शिव को खीर का भोग जरूर लगाना चाहिए और भोग लगाने के बाद इसे बांटना भी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 4।
मिथुन राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आज के दिन आपको देखने को मिल सकती है। आपके अटके हुए शेयर मार्केट में या कहीं अटके हुए हैं तो वो आपको पुनः प्राप्त हो पर उसमें कठिनाई भी आ सकती है। राजनीति में अटके काम आज के दिन निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। भाई बहनों के साथ में अगर कोई तनाव चल रहा है तो वो तनाव आज के दिन खत्म हो जाएगा। आपकी राशि के जातकों को बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्रों का दान जरूर करना चाहिए। संभव हो तो बुधवार को ये उपाय जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर और शुभ अंक रहेगा। 6 ।
कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वर्क प्लेस पर कुछ दिक्कतें आ सकती है। आज के दिन अपने वाणी से कोई भी कटु वाक्य ना बोलें। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। वही व्यापारी वर्ग जो रुटीन में चल रहे कार्यों को करने का प्रयास करें। स्टाफ की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है। आज के दिन कुटुम्ब से आपको भरपूर मान सम्मान की प्राप्ति होगी और आपके सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। इस राशि के जातकों को चंद्र देव की पूजा आराधना करनी चाहिए। संभव हो तो सोमवार के दिन गरीबों में सफेद मिठाई जरुर बांटे। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ अंक रहेगा। 3 | AAJ KA RASHIFAL 17 August 2022
सिंह राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। भाग्य आज आपका साथ देगा परंतु आपको अपने कर्म को भी बढ़ाना पड़ेगा क्योंकि चंद्रमा का ग्रहण योग की वजह से कहीं न कहीं अटकाव की स्थितियां कठिनाई जरुर आ सकती है। पर कठिनाई आगे बढने का हौसला हर व्यक्ति को प्रदान करती है। इसलिए कठिनाईयों से डरने की आवश्यकता नहीं है। आगे बढ़ते चले जाएं। पटना ही अपना हार मान जाएगी। आज के दिन आध्यात्मिक भाव से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यो में आपकी रूचि बढ़ेगी। इस राशि के जातकों को सूर्य देव की पूजा आराधना करनी चाहिए। कोशिश करें तो इस दिन पीला लाल नारंगी भोजन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 1 |
कन्या राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। व्यापारी वर्ग को विदेशों से बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इम्पोर्ट एक्सपोर्ट से संबंधित कार्यों में आपको अच्छा फायदा होगा। आज के दिन दवाईयों से संबंधित व्यापारियों के लिए भी कोई शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। परंतु आज के दिन आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना है। अपने कार्यों को किसी और पर डालने का प्रयास न करें और कल पर टालने का भी प्रयास न करें। खुद खड़े रहकर जितना करेंगे उतना ही अधिक सफलता भी प्राप्त करेंगे। बुधवार के दिन आठ साल से छोटी कन्याओं को भोजन जरूर करवाएं और उन्हें कुछ उपहार भी जरूर दें। हरे कपड़े का दान करना इस दिन शुभ रहेगा। आपका शुभ रंग भूरा और शुभ अंक रहेगा 7।
तुला राशि - आपकी चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अतः आज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन में मतभेद बना रह सकता है। थोड़ा सा सतर्क रहें। आज के दिन लव रिलेशनशिप खण्डित हो सकती है। इसलिए ब्रेकअप होने के चांसेस से आपको थोड़ा सा बचकर रहना चाहिए। व्यापारी वर्ग की पार्टनरशिप खतरे में आ सकती है। अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें। नौकरीपेशा लोग आज के दिन रूटीन में चल रहे कार्यों को पूर्ण करेंगे। वहीँ आज के दिन यदि आपको किसी ने आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुकाकर जाएगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। इस राशि वालों को भगवान शिव के साथ चंद्र देव की भी पूजा आराधना करनी चाहिए। सुबह उठते ही सबसे पहले सफेद रंग का भोजन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 1। AAJ KA RASHIFAL 17 August 2022
वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। थोड़ा सा श्वास संबंधी समस्याओं से आज के दिन घिरे रहेंगे। थोड़ा सा अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें वरना मौसमी तकलीफें बढ़ सकती हैं। आज के दिन कोई भी कार्य बहुत जल्दबाजी में करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। विरोधी आपके कार्य में किसी न किसी प्रकार से सरेंडर करने का प्रयास करेंगे। सतर्क होकर चलें। गलत मित्रों की संगति से भी आज के दिन आपको बचना होगा। अपने हाथ में लाल रंग का धागा बांध कर रखें और हर मंगलवार को पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा। 5।
धनु राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। लक्ष्य प्राप्ति आज के दिन नहीं हो पाएगी। निराशा थोड़ी सी अधिक हो सकती है परन्तु निराशा को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज के दिन धर्म कर्म और भक्ति भाव से भरे रहेंगे और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रूचि आज के दिन बढ़ेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आपकी भागीदारी आज के दिन बढ़ती हुई दिखाई देगी। परिवार का साथ आपको भरपूर मिलेगा। अपने हाथ में पीले रंग का धागा हमेशा पहने रखें। भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें और बृहस्पतिवार के दिन मंदिर में पीले रंग का रुमाल जरूर दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।
मकर राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी आर्थिक समस्याओं को बढ़ा सकता है। आर्थिक रूप से थोड़ा सा संभलकर रहें। आज के दिन सुखों में थोड़ी सी कमी आएगी। छोटे छोटे कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होंगी। खिन्नता जरूर आएगी, परंतु अपने हौसलों को बुलंद रखें। जब भी परिस्थितियां विपरीत होती हैं तब यदि आप मजबूत है तभी आप उन परिस्थितियों का सामना कर पायेंगे। इसलिए अपने आत्मबल से आप अपनी मजबूती को बनाये रखें। आज के दिन मां के स्वास्थ को लेकर चिन्ता हो सकती है। थोड़ा सा उनके स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। गुप्त धन की प्राप्ति के योग आज के दिन बने हुए हैं। कुष्ट रोगियों की सेवा आपको जरूर करनी चाहिए। सुबह उठने के बाद नीले या काले रंग का खाद्य पदार्थ जैसे शरबत आदि जरूर पिएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीच और शुभ अंक रहेगा। 6। AAJ KA RASHIFAL 17 August 2022
कुम्भ राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए भाई बहनों के साथ तकरार और मतभेद खत्म करने का है। छोटी छोटी बातों को तूल न लेने दें। रिश्तों की पहचान यही है कि हम बातों को इग्नोर करके रिश्तों को महत्व दें। यदि हम रिश्तों को छोटा कर देंगे और अपने ईगो को लेकर आयेंगे तो निश्चित रूप से रिश्ते नहीं बिगाड़ पाएंगे, जिससे नहीं संभाल पाएंगे और रिश्तों में तनाव बढ़ता चला जाएगा। इस समय आपको ध्यान पूर्वक अपने कार्य में आगे बढ़ना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए रूटीन से कार्य करने का समय है। व्यापारी वर्ग के लिये बिजनस में अच्छी योजनाओं का क्रियान्वयन करने का यह समय रहेगा। रोज शनि देव की पूजा आराधना करें। संभव हो तो हर शनिवार को शनि देव के मंदिर की साफ सफाई जरूर करें। हल्का हरा आपका शुभ रंग रहेगा और शुभ अंक करेगा। 1।
मीन राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद उभर सकते है। आज के दिन अपने बुजुर्गों का सम्मान जरूर करें। उनकी आज्ञा की अवहेलना न करें। आज के दिन आपके गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं, परन्तु आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य से अपने शत्रुओं को परास्त करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन गलत मित्रों की संगति से बच जाएंगे और कोई शुभ समाचार आपको अपने कुटुम्ब से प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें। पीले भोजन का दान करें। हाथ में पीला धागा पहनें और बृहस्पतिवार के दिन का व्रत जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और शुभ अंक रहेगा 7। AAJ KA RASHIFAL 17 August 2022
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com
Comments
Post a Comment