AAJ KA RASHIFAL 6 August 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali
AAJ KA RASHIFAL 6 August 2022
मेष राशि - आपकी राशि से चंद्रमा सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः आज का दिन आपके लिए मिक्स रिजल्ट लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ तकरार बढ़ सकती है। शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। व्यापारी वर्ग नए कार्यों की शुरुआत से बचें। सामान्य तरीके से अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। यदि कोई समस्या आपके जीवन में चल रही है तो शाम तक आप उसका हल ढूंढ ही पाएंगे। आज के दिन गुप्त शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य से अपने शत्रुओं को परास्त कर देंगे। आज के दिन में शिव मंदिर में दीप दान करने से कुबेर का भंडार हमें प्राप्त होता है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 5 । AAJ KA RASHIFAL 6 August 2022 in Hindi
वृषभ राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने का है। श्वास संबंधी कुछ विशेष समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे पेट दर्द होना आपको उल्टी जैसी शिकायत हो जाना जी घबराना ऐसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। थोड़ा सा खानपान का विशेष रूप से ध्यान रखें। चटपटे को थोड़ा सा अवॉइड करें। आज के दिन आप कोई दूरगामी यात्रा अगर होने वाली है तो उस यात्रा में ड्राइव करके न जाएं। थोड़ी सी सावधानी से आप अपने रुपए पैसों से संबंधित समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। आज के दिन रूटीन के कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। शाम को मित्रों के साथ में गेट टू गेदर का प्रोग्राम संभव है। बेलपत्र पर लाल चंदन लगा कर चढ़ाएं तो मां लक्ष्मी जी की प्राप्ति आपको जरुर होगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और आपका शुभ अंक रहेगा। 1 ।
मिथुन राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए इतना उत्तम नहीं है। थोड़ा सा पढ़ाई में नकारात्मक परिणामों से निराशा उत्पन्न हो सकती है, परंतु निराश होने की आवश्यकता नहीं है। मेहनत आपको करनी है, कहां लापरवाही हुई है। उसको ढूंढना है और अपनी मेहनत में आगे बढ़ते चले जाना है। आज के दिन आप जो भी मेहनत करेंगे, उसका दूरगामी और भविष्य में अच्छा परिणाम आपको अवश्य देखने को मिलेगा। आज के दिन छात्रों के लिए थोड़ा सा मसक्कत भरा रहेगा। इसलिए मेहनत अधिक करें। आज के दिन संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं साहित्य और सृजन से जुड़े लोगों को आज के दिन कुछ विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है। उससे आपको आज के दिन छोटे बेलपत्र अष्टगंध में लगाकर भगवान भोलेशंकर को चढ़ाने से पुत्र की प्राप्ति होती है। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 9 |
कर्क राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अतःआज का दिन आपके कार्यों में कुछ दिक्कतें परेशानियां ला सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्य कर रहें तो थोड़ी सावधानी रखें। यदि आप प्रोपर्टी डीलर हैं तो निश्चित रूप से आज के दिन आपको सामान्य तरीके से और सावधानी से अपने कार्यों को करना चाहिए। आज के दिन मां के साथ भी वाद विवाद की स्थितियों से आपको बचना चाहिए जितना हो सके। विनम्र रहें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आपको भोले शंकर का अभिषेक करते समय बेलपत्र को जलधारी के अंदर आप को चढ़ाना चाहिए। इससे संपत्ति की प्राप्ति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 3 | AAJ KA RASHIFAL 6 August 2022 in Hindi
सिंह राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अतः आज का दिन आपके पराक्रम को और अधिक बढ़ाएगा। राजनीति में विजय के संकेत मिल रहे हैं। वहीं आपको अपने कार्यों में थोड़ा सा सावधानी से आगे बढ़ना पड़ेगा। शत्रु पक्ष चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। आज आपकी मनोकामना पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। महीने की एक एकादशी को सफेद धतूरे का एक फूल शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए और वो फूल ऐसे चढ़ा है कि वो शिवलिंग पर शिवलिंग से गिरे ना। इससे आपके जीवन में जो भी असफलता है वो सफलता में बदल जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 6 |
कन्या राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा विशेष रहने वाला है। कोई विशेष कार्य आपका संपन्न हो सकता है। वहीं पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों को शांत रहने दें। ऐसे विवादों को आज के दिन उठाने का प्रयास न करें। आज के दिन घर के बुजुर्गों के स्वास्थ को लेकर कुछ चिन्ता संभव है। वर्क प्लेस पर सावधानी से अपने कार्यों को करें क्योंकि आपके कार्यों में लापरवाही की वजह से आप अपने मंजिल तक नहीं पहुंच पाएंगे। कार्तिक महीने के सोमवार को वट के एक पत्ते पर लाल चंदन से पाँच बार ॐ लिखकर नदी में उस पत्ते को छोड़ देने से आपको समस्त रोगों और व्याधियों से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 9 |
तुला राशि - आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज आपको थोड़ा सा संभल कर अपने कार्यों में आगे बढ़ना है। कोई भी लापरवाही आज के दिन न करें। आज के दिन किसी के भ्रम में ना आएं। अपनी बुद्धि और विवेक से डिसीजन लेंगे। उसी डिसीजन में आप अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। यात्रा करते समय सावधानी रखें। यात्रा में अनिष्ट होने की संभावना बनी हुई है। हर रोज सुबह किसी की बात ना करके घर के शिवलिंग पर ॐ नमः शिवाय बोलकर जल जरुर चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी का वास आपके घर में सदैव बना रहेगा और बच्चों से सदैव सुख प्राप्त होता रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 2 | AAJ KA RASHIFAL 6 August 2022 in Hindi
वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन हैण्डीक्राफ्ट से जुड़े हुए व्यवसायियों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज के दिन अपने काम में थोड़ी सी सजगता बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन अधिकारियों के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपकी सजगता से ही आप अपनी समस्याओं को दूर कर सकते हैं, इसलिए रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचें। आपको आज के दिन बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट करना चाहिए। सावन महीने के पहले सोमवार को आपको नारियल का गोला ऊपर से थोड़ा सा काटकर सत्यनारायण भगवान का प्रसाद और पंजीरी भरकर उसे पीपल के पेड़ के नीचे गद्दा डालकर डाल देना चाहिए। इससे आपके विवाह में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 4 |
धनु राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियां आज आपके जीवन में बनी हुई लौटे शेयर मार्केट में अच्छा खासा लाभ आज के दिन आप प्राप्त कर सकते है। सर्कल और लेवल आज के दिन आपका बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आज आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगा। श्रावण मास के सोमवार या महाशिवरात्रि के दिन आपको किसी सुनसान से ताजी राख लाकर गंगा जल उसमें मिला कर उससे लेप करने से आपको बड़ी से बड़ी और असाध्य व्याधि से मुक्ति मिलती है। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 7 |
मकर राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए मिक्स रिजल्ट लेकर आया है। कुछ समस्याएं आज आपको झेलनी पड़ सकती हैं, परंतु इन समस्याओं के बावजूद आपका मनोबल उच्च रहेगा। आज के दिन कोई भी कार्य करने जा रहे हैं तो सारी सजगता बनाए रखें। पिता से मतभेद हो सकते हैं। अत अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें। मंगलवार के दिन शिवलिंग पर कच्चे हुए चावल से आपको उस शिवलिंग को ढक देना है और उसके ऊपर सात बेलपत्र चढ़ाने से आपको स्थायी लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 5 | AAJ KA RASHIFAL 6 August 2022 in Hindi
कुम्भ राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहें है। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। आज आपके अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और घर परिवार के साथ में आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा आज के दिन कर सकते हैं। सोमवार के दिन बेल पत्र का जो कांटा होता है उसे मावे में मिलाकर थोड़ी सी शक्कर उसमें डाल दें और अपने बच्चे के ऊपर से 12 बार घुमाकर उसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इससे आपके बच्चे पर जो नजर लग गई है वो उतर जाएगी और वो जो डरता है। रात को सोता नहीं है या भूख कम लगती है, वो समस्या खत्म हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 2 |
मीन राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके व्यावसायिक कार्यों में आपको अच्छी सफलता दिलाता हुआ दिखाई देगा। यात्रा करते समय थोड़ी सावधानी रखें। सीट बेल्ट हेलमेट का प्रयोग करें। ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। रोजमर्रा के सामान्य कार्यों को संपन्न करने का प्रयास करें। रिस्की काम में हाथ डालने से बचें और रिश्वत लेने का प्रयास न करें वरना बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। छोटे बच्चे अगर शरारती हो तकलीफ देते हों तो बाजरे की दो रोटियां एक साइड से सेकें और उसके बाद इस रोटी पर गुड़ चावल बेल पत्र रखकर दूसरी रोटी से ढक दें। फिर सोमवार के दिन स्नान करने से पहले बच्चे का हाथ लगाकर बैल को इस रोटी को खिला दें। इससे बच्चों के व्यवहार में सुधार होगा। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 8 | AAJ KA RASHIFAL 6 August 2022 in Hindi
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com
Comments
Post a Comment