AAJ KA RASHIFAL 1 January 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

 


AAJ KA RASHIFAL 1 January 2023

मेष राशि - आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगी। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत सारी स्थितियों को एक साथ लेकर आया है। नई उमंग नई ऊर्जा आप अपने अंदर महसूस करेंगे परंतु इस एनर्जी को आपको कहां लगाना है ये आप निर्धारित नहीं कर पाएंगे। थोडा सा भ्रमित होते हुए दिखाई देंगे। इसलिए आज के दिन आपको भ्रम की स्थितियों से बाहर निकल निकलना है। आज के दिन आपके ऊपर अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर रहेगा जिससे आप अपना विज़न क्लियर कर सकते हैं। उनसे मार्गदर्शन लेकर आज के दिन वर्क प्लेस पर आपको कठिनाइयों का सामना तो जरूर करना पड़ेगा परन्तु आप अपने हौसलों के दम पर अपनी कठिनाइयों को पार कर अपने लक्ष्य को हासिल कर ही लेंगे। मेष राशि वाले जातकों को मूंगा अथवा गारनेट रत्न धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा। 6।


वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। तकरार की स्थिति आज के दिन विकराल रूप ले सकती है। खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करने का प्रयास करें। जल्दबाजी में किसी भी काम को अंजाम न दें। शांति से अपने मुद्दों को सुलझाएं सहकर्मियों के साथ। साल के प्रथम दिन एक तालमेल एक ट्यूनिंग बनाए रखें। किसी के ऊपर भी गुस्सा होना या किसी से अनर्गल झगड़ा आपके लिए साल खराब कर सकती है। यह समय नौकरी में अपने इमानदारी को साबित करने का रहेगा। कहीं विदेशों से अच्छा लाभ आपको आज के दिन प्राप्त होगा। हीरे के प्रभाव से वृषभ राशि वाले जातक बुरी संगत से दूर रहेंगे। अतः आप को हीरा रत्न या फिर अमेरिकन डायमंड या फिर ओपल जरूर धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 1।


मिथुन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ आज आप अपने न्यू इयर को मनाते हुए दिखाई देंगे। खुशियों भरा माहौल घर में रहेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। बड़े भाई के आगमन से आपका मन प्रसन्नचित रहेगा। उनसे आपको विशेष मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। आज के दिन कुछ नया व्यक्ति आपके जीवन में इंट्री लेंगे जो कि आपके जीवन की दिशा को सकारात्मक मोड़ प्रदान करेंगे। मिथुन राशि वाले जातक पन्ना रत्न धारण करें। इससे जीवन में सफलता की प्राप्ति और सहयोग मिलेगा। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 2 |


कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान होना चाहिए। कुछ रुकावट जरूर आएगी परंतु आपको अपने आपको अपने मनोबल को डाउन नहीं करना है और तटस्थ होकर कार्य में लगे रहिए। आज आपकी मेहनत के दम पर आप अपने प्रयासों को सार्थक रूप प्रदान करते हुए दिखाई देंगे। अधिकारियों के द्वारा समय समय पर आपको मार्गदर्शन भी आज के दिन प्राप्त होगा। वहीं घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी आज के दिन रखी जाएगी। कर्क राशि वाले जातक मोती पहने तो उन्हें बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। ये रत्न मन के विचारों को नियंत्रित कर शांति प्रदान करते हैं। साथ ही आप मून स्टोन भी धारण कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 7।


सिंह राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान रहना चाहिए। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश करें, उनकी तलाश खत्म हो जाएगी। साल के प्रथम दिन आपको अपने कार्य को शुरू करने में कुछ दिक्कतें आ सकती है, परंतु अपने मनोबल को डाउन न करके आप एक अच्छी प्लानिंग बनाते हुए आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से सफलता जरूर अर्जित करेंगे। माणिक, रेड, ओपल और गारनेट आप को धारण करने से आपको प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 3।


कन्या राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन थोड़ा सा यात्राएं करने से बचें। जल्दबाज़ी करके कहीं पर भी न जाएं। लंबी दूरी की यात्रा को त्यागें। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। आज के दिन शत्रुओं से सावधान रहें। गोपनीय बातों को अपने तक और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखना। आज के दिन रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट से भी आपको बचना चाहिए। कन्या राशि वाले जातकों को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 8।

तुला राशि -आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन जीवनसाथी के साथ में संबंधों को सोच समझकर आगे बढ़ाने का प्रयास करें। किसी भी बात को लेकर उन्हें नाराज़ न करें और उन्हें अगर आप हर्ट करेंगे तो साल के पहले दिन की शुरुआत ही आप दोनों के दांपत्य जीवन में उथल पुथल मचा देगी। आज के दिन हो सके तो अपने परिवार के साथ रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें और उनके साथ हंसी खुशी से नववर्ष के आगमन का जश्न मनाएं। तुला राशि वाले जातक ओपल ब्लू डायमंड टोपाज धारण कर सकते हैं, जबकि मूंगा पहनने से आपको नुकसान की स्थितियां झेलनी पड़ सकती है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 2।


वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा परंतु सावधानी पूर्वक व्यतीत करने का रहेगा। आपके मातृपक्ष से आपको विशेष सहायता प्राप्त होगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार के प्रति आप। थोड़े से केरिंग होते हुए दिखाई देंगे। परंतु स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति थोड़ा सा जागरूक होकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। वृश्चिक राशि वाले जातक मूंगा रत्न धारण करें। इनके द्वारा किए गए प्रयासों से जल्द ही आपको सफलता प्राप्त होगी। आपका शुभ रंग रहेगा। मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा 9।


धनु राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कुछ नई उम्मीदों से भरा रहेगा। संतान पक्ष की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं स्टूडेंट्स को आज के दिन कोई भी काम ऐसा नहीं करना चाहिए जिससे आपके टीचर्स आपके ऊपर नाराज हो जाए। इसीलिए शांति से अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। अपने होमवर्क को पूरा रखें ताकि स्कूल खुलते ही आपको अपने टीचर्स की नाराजगी का सामना ना करना पड़े। साहित्य और सृजन से सम्बंधित कार्यरत लोगों को आज के दिन तोल मोल कर अपने कार्यों में आगे बढना बहुत सावधानी से अपने कार्य करें वरना आप के सही कार्य भी उल्टे पड़ सकते हैं। इस राशि के जातको को पुखराज रत्न धारण करना शुभ रहेगा। भाग्य में इससे वृद्धि होगी। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 5।


मकर राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा तो फाइनेंस के लिए आज के दिन कुछ स्ट्रगल की स्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। कोई नया या शुभ कार्य करने जा रहे हैं। थोड़ा सा रूककर करें। आज के दिन आपको मां से वाद विवाद की स्थितियों से बचना है। अपने काम से काम रखें। कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। आज के दिन आर्थिक रूप से आपको कुछ कठोर निर्णय अपने जीवन में लेने पड सकते हैं। मकर राशि वाले जातकों के स्वामी है शनि अत मकर राशि वाले जातकों को नीलम या नीली रत्न धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 8।


कुंभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। आज के दिन आपके काम द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। कामों में सारी दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जाएगी। नए नए लोगों से मुलाकात आपके जीवन के एक्स्पीरियंस को बढ़ाती हुई आपके लिए राह आसान करती हुई दिखाई देगी। इस राशि के जातकों को शनि का छल्ला हमेशा अपने मध्यमा उंगली में धारण करनाचाहिए आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा। 1।


मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज के दिन कुटुम्ब में मान सम्मान आपका खंडित हो सकता है। कुटुम्बियों के साथ में थोड़ा सा तालमेल बनाकर चलें। नववर्ष का आगमन है। इसीलिए किसी के साथ भी बहस न करें। अपने काम से काम रखें। अधिकारियों द्वारा आपको कुछ काम ज्यादा सौंपे जा सकते हैं। इसीलिए अपने काम के प्रति थोडा सा वफादारी निभाते हुए सतत रूप से मेहनत करने का प्रयास करें। आपको परिणाम अपने लिए सकारात्मक जरूर प्राप्त होंगे। पुखराज इस राशि के लिए शुभ रत्न माना जाता है। अतः इस राशि वाले जातकों को पुखराज रत्न धारण जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 3 |

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Comments