AAJ KA RASHIFAL 2 January 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

 


AAJ KA RASHIFAL 2 January 2023

मेष राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन खुद की राशि में ही गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए थोडा सा मिक्स रिजल्ट लिए हुए थोड़ा कन्फ्यूज़न काम में कुछ दिक्कतें परेशानियां जरूर उत्पन्न होंगी क्योंकि साल की शुरुआत है तो ग्रह योग का निर्माण आपकी राशि में बन रहा है। इसीलिए दिक्कतें तो ज़रूर आएगी परंतु आप अपनी हिम्मत, हौसले और बुद्धिमता के जरिए अपने लक्ष्य को जरूर अर्जित कर लेंगे। सूर्य बुध के बुधादित्य योग के कारण जो युवक युवतियां, नौकरी या अपना खुद का कोई स्टार्टअप करने में बाधाएँ महसूस कर रहे हैं, वो बात है। आज के दिन दूर हो जाएगी। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का साथ और सहयोग जरुर मिलेगा और विदेश यात्रा के पूर्ण योग आपके बनते हुए दिखाई देंगे। मेष राशि के जातक एकादशी के व्रत में सात्विक भोजन जरूर करें और इस दिन निर्जल व्रत अगर आप कर सकें तो जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा 8।


वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन खर्च की स्थितियाँ बहुत अधिक बढ़ सकती हैं। झूठे आरोप लग सकते हैं। कर्ज की स्थितियों से आप परेशान हो सकते हैं, परंतु अपनी युक्ति से अपनी बुद्धिमता से आप कोई अच्छी युक्ति अच्छी योजना बनाकर अपने कार्य को ऑर्गनाइज्ड फ्रेम में कर ही लेंगे। खर्च पर थोड़ा सा नियंत्रण करके चलने की आवश्यकता है। हालाँकि आज के दिन यात्राएं बहुत होंगी परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। वहीं आज के दिन आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां भी आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। कोई न कोई व्यक्ति ऐसा आपसे जुड़ेगा जो कि आपके लिए पथ प्रदर्शक का कार्य करेगा। पौष पुत्रदा एकादशी के दिन आपको लड्डू गोपाल की पूजा आराधना अवश्य करनी चाहिए और उन्हें तुलसी से निर्मित पंचामृत से स्नान जरुर कराना चाहिए। ऐसा करने से आपकी संतान से संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाती है। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 1।


मिथुन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए फिफ्टी फिफ्टी रहने वाला है। आकस्मिक लाभ की परिस्थिति आपको जरूर देखने को मिलेगी। निवेश करते समय आपको थोड़ी सी सावधानी अधिक रखनी है। आज के दिन शिक्षण व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को अपने अपने क्षेत्रों में विशेष योग्यता या विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। वहीं व्यापारी वर्ग जो भी योजनाएं क्रियान्वित कर रहे हैं, उन योजनाओं से आज आपको बहुत अच्छा लाभ भी देखने को मिलेगा। मिथुन राशि के जातक इस दिन शाम के समय घी का तुलसी दीपक तुलसी की जड़ में जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपके घर में सुख और शांति बनी रहेगी। साथ ही आपकी संतान संबंधित शुभ समाचार आपको प्राप्त होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 4।


कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वर्क प्लेस पर कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। नए कार्य की शुरुआत से आपको बचना चाहिए। अपने सहकर्मियों के साथ सही तालमेल बनाकर रखें। आज के दिन वाद विवाद की स्थिति से जितना हो सके बचने का आपको प्रयास करना चाहिए। हालांकि आज आपका भाग्य आपका साथ देगा और अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। मई रुपए पैसे से संबंधित मामलों में आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। भगवान विष्णु को तुलसी से बनी खीर जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 5।


सिंह राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक नहीं है। रिस्की कामों में हाथ डालने से थोड़ा सा बचें। किसी अजनबी व्यक्ति पर बहुत ज्यादा भरोसा आज के दिन नहीं करना चाहिए। अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तमाल करते हुए कोई भी कार्य करें। मैनेजमेंट के फील्ड से जुड़े हुए लोगों को किसी इम्पोर्टेन्ट मीटिंग के संदर्भ में आज के दिन यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं करियर में जो आगे बढना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा और संतान से संबंधित शुभ समाचार भी प्राप्त होंगे। पुत्रदा एकादशी की शाम को पीपल के पेड़ पर जल जरूर चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक जरूर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 9 ।


कन्या राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। जानवरों से थोड़ा सा सावधान रहें। मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हुए लोगों को नुकसान हो सकता है। आज के दिन दूरगामी यात्रा आपको नहीं करनी चाहिए। व्यापारी वर्ग व्यापार में अच्छी योजनाओं के द्वारा सफलता प्राप्त करेंगे। आज के दिन आप अपना खुद का कुछ शुरू करना चाहते हैं। व्यापार तो उसके लिए भी दिन बहुत ही शुभ बना हुआ है। शुभ समाचार आज के दिन आपको प्राप्त होंगे। प्रोपर्टी से संबंधित शुभ समाचारों की भी प्राप्ति होगी। पुत्रदा एकादशी के दिन विष्णु मंदिर में गेहूं या चावल जरुर चढ़ाएं, फिर इसे गरीबों में बांट दें। बाद में इन्हें गरीबों को दान कर दें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 2 |

तुला राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन दाम्पत्य जीवन में किसी न किसी बात को लेकर मतभेद पैदा कर सकता है। अपनी लाइफ पार्टनर के साथ सौम्यता से व्यवहार करें। किसी भी बात को लेकर अग्रेशन और गुस्सा दिखाना आपके रिलेशनशिप के लिए आज के दिन ठीक नहीं है। अगर आप व्यापार कर रहे हैं या नया काम शुरू करना चाहते हैं तो पार्टनरशिप में काम न करें। आज के दिन अगर आप पार्टनरशिप के साथ में पार्टनर के साथ में काम कर रहे हैं। तो निश्चित रूप से आपको उनकी भावनाओं का ख्याल रखना पड़ेगा। वैसे आज के दिन आपको अपने भाई बहनों से बहुत अच्छा सपोर्ट प्राप्त होगा। ननिहाल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त होगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करनी चाहिए। इसके बाद दूध में मिश्री मिलाकर संतानहीन दंपत्ति को चांदी के लोटे से देव वृक्ष पर अर्पित करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा 7।


वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके शत्रुओं के प्रति आपको थोडा सा विचलित कर सकता है। नुकसान की स्थिति आपके शत्रु आपके जीवन में उत्पन्न करते हुए दिखाई देंगे। श्वास संबंधी समस्या भी आज आपको झेलनी पड़ सकती है पर संतान से संबंधित समाचारों की प्राप्ति होगी। मई कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और समाज में आपको सम्मानित किया जा सकता है। पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी और भगवान शिव को बेलपत्र जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 8।


धनु राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन साहित्य और सृजन से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा सा कठिनाई में डाल सकता है। कोई कॉन्ट्रोवर्सी आपके काव्य में या आपकी लेखनी में हो सकती है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर आज के दिन आपको ट्रोल किया जा सकता है। सुखों में वृद्धि होगी और आज के दिन माता से विशेष लाभ की भी प्राप्ति होगी। यश मान सम्मान प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे और आज के दिन जो भी काम आप हाथ में लेगें उसे द्रुत गति से संपन्न कर लेंगे। पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 3।


मकर राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके आर्थिक संपन्नता में किसी न किसी प्रकार से व्यवधान ला सकता है। आज के दिन सोच समझ कर अपने कार्यों को करें। जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचें। कोई भी पेपर साइन करने जा रहे हैं तो पहले उस पेपर को पढ़ लें। उसके बाद उस पर साइन करें। आज के दिन आपके मन में जो भी दबी कुचली इच्छाएँ हैं उनको पूर्ण करने के लिए आप अथक प्रयास करेंगे। विदेशों से में आपको बहुत बड़ा लाभ या फिर कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। छोटे भाई बहनों के द्वारा भी आपको पूर्ण सहयोग की प्राप्ति होगी। सोमवार और पुत्रदा एकादशी के शुभ संयोग के कारण अगर इस दिन तुलसी, बेलपत्र और आंवले के पेड़ की पूजा की जाए तो भगवान विष्णु और महादेव जी की एक साथ कृपा आपको प्राप्त होगी। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।


कुंभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। राजनीति में अटके काम आपकी द्रुत गति से संपन्न होंगे। आपको बिजनस के सिलसिले में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। जो मैन्युफैक्चरर हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और शुभ समाचारों से भरा होगा। कुटुम्ब में मान सम्मान की प्राप्ति आप करते हुए दिखाई देंगे। कुम्भ राशि के जातक एकादशी के दिन व्रत रखने और श्रद्धा पूर्वक पूजन करने से और उसकी कथा सुनने से संतान सुख की आपको प्राप्ति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 1।


मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको अपने बुजुर्गो की अवज्ञा नहीं करनी है। आज के दिन कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में फंस सकते हैं। थोड़ा सा संभलकर हैं। कुटुम्ब में मानहानि होने की संभावना है। किसी के साथ भी न उलझें। वर्क प्लेस पर अधिकारियों का एप्रीसिएशन मिलेगा। वहीं आज के दिन आप अपनी मैच्योरिटी से अपने बिगड़े कामों को बनाने का प्रयास करेंगे। समाज में भी आपका एक विशिष्ट और सकारात्मक स्थान देखने को मिलेगा। पुत्रदा एकादशी के अवसर पर आपको भगवान विष्णु का गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए और दक्षिणावर्ती शंख के अंदर गाय का दूध भर के फिर उससे आप अभिषेक करेंगे तो भगवान विष्णु की विशेष कृपा आपको जरूर प्राप्त होगी। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा 9।

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Comments