AAJ KA RASHIFAL 3 January 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

 



AAJ KA RASHIFAL 3 January 2023

मेष राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आर्थिक पक्ष बहुत ही मजबूत रहेगा। कुटुम्ब से मान सम्मान प्राप्त होगा। कुछ अधूरे काम आज के दिन आपके पूरे होते हुए दिखाई देंगे। कोई बड़ा डिसीजन आज आपको लाभ की स्थितियां दिलवाएगा। आज के दिन सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और वर्क प्लेस पर अधिकारियों का साथ और सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा। घर की वेदी पर घी का दीपक जलाकर देवी लक्ष्मी की पूजा आराधना करनी चाहिए और श्री सूक्त का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 3 ।


वृषभ राशि - आपकी कुंभ राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। मंगल चन्द्र का लक्ष्मीनारायण योग आज आपकी राशि में बन रहे हैं। आज के दिन जो भी काम बहुत लंबे टाइम के हैं, उन्हें फटाफट से पूरा कर लीजिए क्योंकि आज का दिन बहुत ही अच्छा है। ये काम आपके निश्चित तौर पर पूरे होंगे। आज के दिन आपके सामाजिक मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी और बदलाव से आपको विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। सामाजिक मान सम्मान के साथ साथ वर्क प्लेस पर भी प्रमोशन के पूर्ण योग बनते हुए दिखाई देंगे। पीपल के पेड़ को आपको जल से सींचना चाहिए। नीचे सरसो का दीपक जरूर आपको रोज़ाना लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 4।


मिथुन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपको विदेशों से अच्छा लाभ दिलवाएगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बचत योजनाओं से लाभ की परिस्थितियां आज के दिन आपको देखने को मिलेगी। परन्तु आज के दिन निवेश करते समय थोड़ी सी सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई भी निवेश ना करें। यदि आपको किसी अनुकूल पदस्थापन या पदोन्नति की आवश्यकता है तो स्नान के बाद बिना रुके 27 दिनों तक सुबह उगते हुए सूरज को जल और अर्ध्य जरुर दें और फूल उनके सामने जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 5।


कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए विशेष लाभ की परिस्थितियां लेकर आया है। अचानक से लाभ आपको अपनी योजनाओं से देखने को मिलेगा। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुकाकर जाएगा। वही वर्क प्लेस पर कुछ कठिनाइयाँ जरुर आएगी। कई सहकर्मियों के साथ तालमेल थोडा सा ऊपर नीचे होगा परन्तु उसके बावजूद आप अपनी सफलता को अपने कर्म पथ पर आगे बढ़ते हुए सुनिश्चित करेंगे। आज के दिन बेहतर सफलता के लिए सक्रीय व्यापार वृद्धि यंत्र को अपने व्यापार में जरुर स्थापित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9।


सिंह राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको अपने पिता से विशेष लाभ प्राप्त होगा। वहीं सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। कोई बड़ा टेंडर आज के दिन आपका पास हो सकता है। आज के दिन सोची समझी योजनायें तय समय पर पूर्ण होंगी और आपका मनोबल इससे बढ़ता हुआ दिखाई देगा। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा और घर से बुरी नजर को दूर करने के लिए नजर बट्टू जरुर स्थापित करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 2 |


कन्या राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यवर्धक है। कोई भी काम अपने हाथ में लिया है तो उसे आप जरूर पूरा करेंगे। आज के दिन अधूरे पड़े हुए कार्य भी द्रुत गति से संपन्न होंगे। नई स्ट्रैटजी और प्लानिंग से आप आगे बढ़ेंगे। कुछ काम मन मेंं करेंगे तो उसके भी आपको आज के दिन सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। विदेशों से अच्छे योग। आज के दिन आपको कुछ नौकरी के प्राप्त हो सकते हैं। बंदरों को गीली काली चने की दाल खिलाने से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 7।

तुला राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको सोचे समझे कार्यों को तो 30 तय समय पर पूर्ण करेंगे ही। उसके साथ ही अचानक से आपको धनलाभ की स्थितियां भी देखने को मिलेगी जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। गुप्त शत्रु समाप्त हो जाएंगे। आपका मनोबल बढ़ेगा। आप दृढ़ता से अपने कार्यों को खुद खड़े रहकर पूर्ण करेंगे तो वो कार्य आपको दुगने लाभ की स्थितियों पर ले जाएंगे। आज के दिन रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट भी आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है और यात्राएं जिस भी उद्देश्य से करेंगे वो आपका निश्चित रूप से पूर्ण होगा। आपके कार्य क्षेत्र में आपकी सफलता को सुनिश्चित करने के लिए आपको रोजाना पक्षियों को सप्तधान्य जरूर डालना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3 ।


वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज के दिन लाइफ पार्टनर से विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिल सकती हैं। उनकी तरफ से आपको जॉब से रिलेटेड कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वहीं बिजनस में आपकी योजनाएं चल निकलेगी जिससे आप अपनी एक अच्छी ब्राण्डिंग बनाते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन बिज़नस के सिलसिले में दूर कामी यात्रा या मीटिंग भी करनी पड़ सकती है, परंतु वो आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। साथ में आज के दिन आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे। व्यवसाय की वृद्धि के लिए व्यावसायिक परिसर के एक हिस्से को गंगा जल से जरुर साफ करें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 8 |


धनु राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन रोग और शत्रुओं का नाश होगा। जीवन में सफलता को आप बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। अटका हुआ धन आपको कहीं से प्राप्त हो जाएगा। गलत मित्रों की संगति आज आपके जीवन से खत्म हो जाएगी और कोई विषेष कार्य में आपको विशेष सफलता के पूर्ण योग भी बन रहे हैं। केसर और हल्दी के पेस्ट से आपको अपने घर के मुख्य द्वार के बाहर स्वास्तिक जरूर रोजाना बनाना चाहिए। इससे घर में सदैव पॉजिटिव एनर्जी रहेगी और नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 1 |


मकर राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए विशेष सफलतादायक रहेगा। वही करियर में अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ शुभ समाचार कुछ शुभ संकेत आज के दिन आपको प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए कलाकारों को प्रसिद्धि और मान सम्मान आज के दिन प्राप्त होगा और आध्यात्मिक भावों से आप भरे रहेंगे। किसी धार्मिक अनुष्ठान में कुछ दान आज के दिन आप कर सकते हैं हनुमान चालीसा का। इस राशि के जातकों को रोज़ाना पाठ करना चाहिए। इससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बिल्डअप रहेगा और किसी भी प्रकार की असफलता का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा 6 ।


कुम्भ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः फाइनेंशियली आज के दिन आपको कोई बड़ी सफलता अपने मात्रभूमि से प्राप्त हो सकती है। जहां आपका जन्म हुआ है वहां से आपको विशेष सफलता के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कामकाज में सफलता प्राप्त होगी। अटका हुआ पैसा आपको पुनः प्राप्त हो जाएगा। मां से भी आर्थिक लाभ की पूर्ण योग बने हुए हैं। किसान वर्ग और पशुपालन से संबंधित जो लोग काम करते हैं उनको भी आज के दिन अपने कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता के योग बने हुए हैं। रोजाना घी का दीपक आपको अपने पूजा कक्ष में मां लक्ष्मी के सामने जरूर जलाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 4 ।


मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके व्यावसायिक स्तर पर विषेश सफलता आपको दिलवाएगा। वहीं नौकरी में अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा। प्रमोशन अगर बहुत लंबे टाइम से अगर अटका हुआ है तो उससे संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं छोटे भाई बहनों से भी आपको विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। पैतृक व्यवसाय यदि साथ में करते हैं तो उसमें कोई बड़ा ऑर्डर आज के दिन आपको प्राप्त हो सकता है। एक अच्छी ब्राण्डिंग आज के दिन आप बनाते हुए दिखाई देंगे अपने मनमुताबिक जो आपको चीजें अच्छी लगती है उसमें आपका मन आज के दिन अधिक लगेगा। अपनी हॉबी को थोडा सा आज आप इसे समय देंगे। हनुमान जी की मूर्ति से सिंदूर लेकर आएं और प्रतिदिन थोडा सिंदूर अपने माथे पर जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 1 |

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Comments