AAJ KA RASHIFAL 31 March 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali 


 AAJ KA RASHIFAL 31 March 2023 in Hindi

मेष राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अत आज का दिन आपकी फाइनेंशियल कंडीशन को थोड़ा सा और टिपिकल बनाता हुआ दिखाई देगा। हालांकि अपने मन को थोड़ा सा नियंत्रित करके चलेंगे तो किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी और ना ही आपको किसी से कर्ज लेना पड़ेगा पर अपने मन को नियंत्रित करके चलना ही पड़ेगा। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखे। आज के दिन रिश्तों में अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। मां के साथ ट्यूनिंग बहुत ही अच्छी और बेहतर होती हुई दिखाई देगी। उनके साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने का प्रयास न करें। शांति से अपने कार्यों को करेंगे तभी आपके सभी कार्य सही समय पर पूर्ण हो सकेंगे। वृद्धि या बेकार का कबाड़ कभी भी घर में ना रखें।
शुभ रंग - हरा
शुभ अंक - एक

वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आज के दिन राजनीति में अटके काम आपकी द्रुत गति से संपन्न होंगे। वहीं आपके पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद है तो वो आज के दिन हल हो जाएंगे। आज के दिन पैतृक व्यवसाय में आपको अपने भाई बहनों के साथ मिलकर काम करने से। आय में विशेष लाभ की परिस्थितियां भी देखने को मिलेगी। संध्या के बाद कभी भी कोई भी कचरा घर से बाहर ना फेंके।
शुभ रंग -सफेद
शुभ अंक - आठ।

मिथुन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपको अपनी वाणी से सबको मोहित करने का अवसर प्राप्त करेगा। मई इस समय आपको कोई भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें आप निश्चित रूप से सफलता जरूर प्राप्त करेंगे। सभी के चहेते बनते हुए दिखाई देंगे। सभी लोग आपके साथ मिलकर कार्य करने का प्रयास करेंगे। वर्क प्लेस पर भी एक टीमवर्क की तरह काम कर अपने अधिकारियों का विश्वास और दिल दोनों ही जीत लेंगे। आज के दिन कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और आज के दिन कोई विशेष कार्य मैं आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। शाम होने से पहले यदि आपने कोई कपड़े सुखा रखे हैं तो उसे तुरंत लेले और उसे समेटकर यथा स्थान जरुर रखें।
शुभ रंग - स्लेटी
शुभ अंक - सात

कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को भाएगा। शत्रु भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन आपको विशेष कार्यों के लिए बुलाया जाएगा। कोई पार्टी करे या फिर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम है, उसमें आपकी भागीदारी निश्चित रूप से सराहनीय रहेगी। आज के दिन कलाकारों को मान सम्मान और प्रसिद्धि देखने को मिलेगी। वर्क प्लेस पर थोड़ा सा आपका काम में मन जरूर कम लगेगा पर एक कार्य को पूर्ण करके ही नए कार्य की शुरुआत करें। वरना पेंडिंग पड़े हुए कार्यों की लिस्ट बहुत लंबी हो जाएगी और इससे अधिकारी भी नाराज होंगे। बैंक की किताब, चेक बुक बुक, धन आदि अलमारी में जरुर रखें। उस अलमारी का मुंह उत्तर दिशा की ओर अच्छा माना जाता है। इसीलिए अलमारी का मुंह उत्तर दिशा में जरूर रखें।
शुभ रंग - केसरिया
शुभ अंक - पाँच।

सिंह राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बारवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपका मन बहुत विचलित रहेगा। हर कार्य को करने में बहुत जल्दबाजी रहेगी। थोडा सा शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें और कोई भी कार्य बहुत जल्दबाजी में ना करें वरना वो कार्य उल्टे पड़ जाएंगे। आज के दिन आपको धन व्यय से थोड़ा सा बचें। बचत का एक विचार आपके दिमाग में आना चाहिए और यदि आप बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट करेंगे तो आपका पैसा भी सिक्योर हो जाएगा। आज के दिन व्यर्थ के धन खर्च से आपको कर्ज की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने ग्रह मंदिर में पारदर्शी शिवलिंग की स्थापना करें। यह सुख समृद्धि जरूर लेकर आएगा।
शुभ रंग - नीला
शुभ अंक - चार।

कन्या राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियां आपके जीवन में लेकर आएगा। अब तक जो मेहनत आपने की है उसका यथेष्ट फल आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। अधिकारियों का साथ और सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा। आपके व्यापार में आ रही कठिनाई को आपके बड़े भाई बहनों की मदद से आप सॉल्व कर ही लेंगे। व्यापार के विस्तार की योजनाओं पर भी आज के दिन आप काम करेंगे। यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। गोशाला में अपनी क्षमतानुसार राशि का दान जरूर करें।
शुभ रंग - पीला
शुभ अंक - नौ।

तुला राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर कुछ चुनौतियां लेकर जरुर है पर आप इन चुनौतियों का सामना करने के लिए अपने आपको मेंटली प्रिपेयर कर देंगे। आज के दिन आपके सहकर्मियों का तालमेल आपको भरपूर देखने को मिलेगा। वहीं पिता से भी आपकी बॉण्डिंग अच्छी रहेगी। आज के दिन घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता दिखाई देगा। विवाह योग्य हो चुके हैं तो आज आपको अपना मनचाहा लाइफ पार्टनर जरूर मिलेगा। संध्या होने से पूर्व घर में लक्ष्मी जी के चित्र के सामने घी का दीपक जलाकर उनकी पूजा जरुर करें।
शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - पाँच।

वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन भाग्य आपका पूर्ण रूपेण साथ देगा। इसीलिए फटाफट सपने अधूरे पूरे हुए। सभी कार्यों को पूर्ण कर करने नए नवीन कार्यो के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। आज के दिन जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश करने हैं, उनकी तलाश भी खत्म हो जाएगी। हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्रों को अपनी पढाई से संबंधित कुछ शुभ समाचारों की भी प्राप्ति आज के दिन होती हुई दिखाई देगी। अपने घर के किसी भी शुभ काम के लिए निकलें तो थोड़ा सा दही खाकर घर से बाहर निकलें।
शुभ रंग - भूरा
शुभ अंक - तीन।

धनु राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए हर कार्य को सिद्ध करने का नहीं है। थोड़ा सा काम में लापरवाही करने से बचें। आज के दिन यात्रा करते समय सावधानी रखें। अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें, वरना सामान चोरी हो सकता है। भावुकता व अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ शेयर न करें और खुद खड़े रह कर अपने कार्यों को करेंगे तो कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। धन संबंधी कोई भी कार्य सोमवार और बुधवार को जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे
शुभ अंक - दो

मकर राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कार्यों में आ रही बाधाओं को समाप्त कर आपको सफलता के शिखर पर पहुंचा हुआ दिखाई देगा। आज के दिन जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। दाम्पत्य सुख को आप भरपूर एन्जॉय करते हुए दिखाई देंगे। वहीं लव रिलेशनशिप में तो अपने लव मेट के साथ आज आपका पूरा दिन निकलेगा जिससे उनकी शिकायतें भी दूर हो जाएगी और प्यार की अंदर आप एक दूसरे को पहचानने का समझने का प्रयास करेंगे। आज के दिन व्यापारी वर्ग व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। घर में श्रीयंत्र कुबेर यंत्र एक मुखी रुद्राक्ष की स्थापना जरूर करें। यह भी लक्ष्मी आगमन का द्योतक माना गया है।
शुभ रंग - मैरून
शुभ अंक -सात

कुम्भ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आपका आज का दिन आपके शत्रुओं को समाप्त कर देगा। कार्यों में सारी बाधाएं आज के दिन समाप्त हो जाएगी। अति भावुकता वश कोई भी ऐसी जल्दबाजी में कार्य न करें जिससे आने वाले समय में आपको नुकसान की स्थितियां देखने को मिले। आज के दिन अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। खासकर माइग्रेन की प्रॉब्लम और सरदर्द से संबंधित समस्याएं हो सकती है। घर में तुलसी, काला, धतूरा, सफेद आक और त्रिधारा मोर और केले का पौधा जरूर लगाएं।
शुभ रंग - मजेंटा
शुभ अंक - छह।

मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन कोई भी कार्य करने से पहले आपको सोच समझकर उसमें आगे बढ़ना है। आध्यात्मिक पारिक भावों से भरे रहेंगे। धन कर्म के कार्य घर में ऑर्गनाइज कर सकते हैं। आज के दिन सांस्कृतिक कार्यों से अगर आप जुड़े हुए हैं तो उसमें आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। करियर को लेकर थोड़ा सा कन्फ्यूज आज के दिन आप दिखाई दे सकते हैं। किसी अनुभवी मित्र से सलाह लेकर ही आगे बढ़ें जिससे आपका विज़न क्लियर होता हुआ दिखाई देगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्र और अन्न का दान जरूर करें।
शुभ रंग - नारंगी
शुभ अंक - नौ

Comments