10 अप्रैल 16 अप्रैल 2023 Weekly Rashifal in Hindi | Nidhi Shrimali


 मेष राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा, तीसरी , नवम, दशम और एकादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए यात्राओं से भरी रह सकती है। कुछ इम्पोर्टेन्ट मीटिंग से बाहर जाना पड़ सकता है। घर से दूर रहकर ही धनागमन के स्त्रोत आपको प्राप्त हो पाएंगे। अचानक धन लाभ की प्राप्ति के पूर्ण योग आपके बन रहे हैं। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आप कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा क्योंकि सूर्य का राशि परिवर्तन हुआ है। सूर्य उच्च के हो गए हैं तो इस समय मेडिकल के स्टूडेंट्स को विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। वहीं आपका भाग्य आपका साथ देगा और अधूरे पड़े हुए सभी कार्य भार भाग्य के दम पर पूर्ण होते चले जाएंगे। जो नौकरीपेशा लोग हैं उनको अपने अधिकारियों का सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा। सप्ताह का अंत आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय घर पे रहकर अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का प्रयास करें। कुटुम्ब से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस समय बड़े भाई की तबियत को लेकर थोड़े चिंतित होते हुए आप दिखाई देंगे। पर अगर आप उनका साथ देंगे तो निश्चित रूप से जल्दी वे स्वास्थ लाभ प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। इस समय सर्कल और लेवल आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा परन्तु कामकाज को लेकर ज्यादा स्ट्रेस आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आपको इस सप्ताह वरूथिनी एकादशी के दिन क्या करना है? तो शुद्ध घी में सिंदूर मिलाकर भगवान विष्णु के चित्र के आगे दीपक जरूर जलाएं।

शुभ रंग - लाल
शुभ अंक - दो
शुभ दिशा - पश्चिम दिशा।

वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक सप्तम, अष्टम, नवम और दशम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। कुछ काम आपके द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। दामपत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे। व्यापारी वर्ग को व्यापार में उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। वहीं आपके काम में आप कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए भी दिखाई देंगे। इस समय सूर्य उच्च के हो रहे और आपके ट्वेल्थ हाउस में जाकर विराजमान हो रहे सुखेश तो उसमें उच्च का होना आपको विदेशों से बहुत अच्छा लाभ दिलवाएगा। जो एनआरआई से विदेशों में जाकर रहने और वहां पर अपने घर का सपना आप देख रहे हैं तो निश्चित रूप से वो सपना आपका इस समय इस बीच में पूर्ण हो सकता है। प्रयासों को थोडा सा तेज करने की आवश्यकता है। मई सप्ताह का मेला आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। इस समय आपको थोड़ा सा संभलकर रहने की आवश्यकता है। आपका सामान चोरी हो सकता है। सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। लंबी दूरी की यात्रा को खुद ड्राइव करके कहीं पर भी न जाएं। इस समय कर्म प्रधान बनना होगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी और आउट ऑफ पे जाकर आप लोगों की सहायता करेंगे जिससे आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सप्ताह का अंत यानि वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहने वाला है। इस समय पिता के स्वास्थ को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। वर्क प्लेस पर कुछ कॉन्ट्रोवर्सी के कारण आपको कुछ समस्याओं का। सामना करना पड़ सकता है। इस समय शांत रहकर अपने डिसीजंस लें और बड़े ही विनम्र और शांत भाव से जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता निश्चित तौर पर पाएंगे। भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर वरूथिनी एकादशी के दिन माखन का भोग जरूर लगाएं।
शुभ रंग - भूरा
शुभ अंक - चार
शुभ दिशा - उत्तर पूर्व दिशा।

मिथुन राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक छटे सातवें, आठवें और नौवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। स्वास्थ में लाभ के लिए आपको थोड़े से विशेष उपाय करने ही होंगे। यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमयी रहेगी। कोई भी कार्य जल्दबाजी में आपको नहीं करना चाहिए। पत्नी और पार्टनर के साथ में किसी बात को लेकर कहासुनी सप्ताह के मिड में हो सकती है। इसीलिए अपने दाम्पत्य जीवन में बहुत केयरफुल होकर चलें। इस समय यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। अचानक धन लाभ के स्त्रोत मिलते हुए दिखाई देंगे। थोड़ी सी भावुकता को कम करके अपनी प्रोफेशनल लाइफ में आपको काम करना चाहिए जिससे आप डबल लाभ की परिस्थितियां अपने काम में प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का अंत यानी वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय आप धर्म कर्म के कार्यों में अपनी रूचि को बढ़ाएं। किसी भी रिस्की काम में हाथ डालने से बचें और भाग्य को ना आजमायें यानि इस समय कोई लौटरी में इनवेस्टमेंट ना करें या कोई ऐसा इन्वेस्टमेंट ना करें जिससे बहुत पैसा डूबने के यानी आर या पार की स्थिति हो तो ऐसे रिस्की कामों में आप इन्वॉल्व न हो तो आपके लिए ठीक रहेगा वरना नुकसान की स्थितियां बढ़ सकती है। आपको वरूथिनी एकादशी के दिन भगवान बासुकी नाथ पर मिश्री का भोग जरूर लगाना चाहिए।
शुभ रंग - नीला
शुभ अंक - नौ
शुभ दिशा - पूर्व दिशा।

कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा भी पांचवें, छठे, सातवें और आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस समय विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी, जिससे आपके काम में आप अच्छे जोश से आगे बढ़ते हुए दिखाई देगी। समस्याएं जरूर आएगी पर वर्क प्लेस पर आप इन चुनौतियों को स्वीकार कर सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो निश्चित रूप से व्यापार में आप उत्तरोत्तर लाभ के लिए अथक प्रयासों से और मेहनत से अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने में सफल होंगे। इस समय आपको अपने लाइफ पार्टनर का भी फाइनेंशियली पूरा सपोर्ट देखने को मिलेगा। आपकी कोई मनचाही चीज आपको जो कि खो गई थी, पुनः प्राप्त हो जाएगी जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे। इस समय कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें। प्रतिद्वंद्वियों से थोड़ा सा सावधान और सतर्क होकर अपने कार्यों को अंजाम दे। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय विशेष रूप से यात्रा करते समय सावधानी रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च आ सकता है। इसीलिए वाहन के रख रखाव पर थोड़ा विशेष ध्यान दें। दूध में हल्दी मिलाकर भगवान नारायण के चित्र पर अर्पित करें।
शुभ रंग - सफेद
शुभ अंक - एक
शुभ दिशा - दक्षिण दिशा।

सिंह राशि - आपकी राशि से चंद्रमा इस चौथे, पांचवें, छठे और सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। फाइनेंशियली आज के दिन कुछ स्ट्रगल की स्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिल सकती हैं। कोई भी कार्य आपको बहुत ज्यादा सावधानी के साथ करने की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में सतर्क रहें। कोई भी पेपर साइन करने जा रहे हैं तो पहले उस पेपर को पढ़े। उसके बाद में उस पर सिग्नेचर करें वरना आपके साथ धोखा भी हो सकता है। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय कार्य में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाएगी। परिणाम आपको मनोनुकूल प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। लग्नेश चूंकि उच्च के ओर है तो ये माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ विशेष योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। वहीं विद्यार्थी वर्ग को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में अपने टीचर्स की और अपने पैरंट्स की पूर्ण सहायता प्राप्त होगी। इस समय शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान होकर चलें। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा नहीं है। जीवनसाथी के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। उनके साथ कहासुनी का वातावरण भी हो सकता है। तब वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ें। भगवान मदन गोपाल के चित्र पर गुड़ का भोग जरूर लगाएं।
शुभ रंग - पीला ब
शुभ अंक - दो
शुभ दिशा - दक्षिण पश्चिम दिशा

कन्या राशि - आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ने की है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनो का साथ और सहयोग मिलेगा। आप अपने मनचाहे कार्यों से प्रसिद्धि हासिल करेंगे परंतु केयरफुल होकर चलें। इस समय शत्रुओं की संख्या भी बढ़ सकती है। इस समय राजनीति में तोल मोल करें और बहुत बैलेंस सोचकर डिसीजन लेने की आवश्यकता है। इसीलिए राजनीति से जो लोग जुड़े हैं उनको थोड़ा सा सतर्क होकर अपने कार्यों में आगे बढ़ना होगा। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आर्थिक स्थिति थोड़ी फ्लक्चुएशन से भरी रह सकती अपने खर्चो को थोड़ा सा बैलेंस करके अपने जीवन में आगे बढ़ें। संतान की चिंता हो सकती है। संतान के बिहेवियर या उसके करियर को लेकर आप थोड़े से चिंतित होते दिखाई देंगे। परंतु यदि आपने मार्गदर्शन प्रदान करेंगे तो जल्द ही वो अपने मार्ग पर आकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अग्रसर हो जाएगी। यह समय कलाकारों के लिए मान सम्मान और प्रसिद्धि का रहेगा। सप्ताह का अंत यानी वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। नाना नानी के स्वास्थ को लेकर चिंता हो सकती है। इस समय गलत मित्रों की संगति आपके जीवन में गलत आदत को एंट्री दे सकती है। इसीलिए ऐसे लोगों से थोड़ा सा परहेज करें। थोड़ी सी डिस्टेंस यानि दूरी बनाए रखें। भगवान वेणुगोपाल को तुलसी पत्र जरुर अर्पित करें।
शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - सात
शुभ दिशा - उत्तर पश्चिम दिशा।

तुला राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक दूसरे तीसरे, चौथे और पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए धनागमन के स्त्रोतों को खोजती हुई दिखाई देगी। इस समय आपको बहुत सारे धन कमाने के मौके सुअवसर प्राप्त होंगे। नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। वर्क प्लेस पर कोई बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का अवसर भी आपके अधिकारियों के द्वारा आपको मिल सकता है। सप्ताह का महीना आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय पराक्रम में भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। मई इस समय सुखों में थोड़ा सा फ्लक्चुएशन हो सकता है। इसीलिए ध्यान देकर अपने निवेश में आगे बढ़ें। कोई भी निवेश करते समय जल्दबाजी न करें। अपने मित्रों की सलाह लेकर ही आपको अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इस समय उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां व्यापारी वर्ग को देखने को मिलेगी। व्यापार के विस्तार की योजनाओं पर आप काम करते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। संतान के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। वहीं छात्रों के लिए यह समय निराशाजनक परिणामों से भरा रहेगा। अपने मन को थोडा सा धैर्य बनायें और फिर से प्रयास करें। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही उचित रहेगा। मेहनत का फल आपको जरुर मिलेगा। इस समय आप अपनी कमियों से सबक सीखकर उन्हें सुधारने का भी प्रयास करें। श्री हरि के चित्र पर मुल्तानी मिट्टी का लेप आपको जरूर लगाना चाहिए।
शुभ रंग - हरा
शुभ अंक - दो
शुभ दिशा - दक्षिण पूर्व दिशा।

वृश्चिक राशि - आपकी खुद की राशि दूसरे तीसरे और चौथे भाव में इस वीक चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे तो सप्ताह की शुरुआत आपके लिए मिली जुली रह सकती है। वर्क प्लेस पर कुछ कन्फ्यूजन रह सकता है। मन में शांति और स्थिरता का माहौल रहेगा। एक काम को बहुत ज्यादा लंबे समय तक आप नहीं कर पाएंगे, परंतु आपको अपने कॉन्सन्ट्रेशन को बनाए रखना है। इस समय योगा मेडिटेशन प्राणायाम से अपने आप को जोड़ें और किसी भी कठिन परिस्थिति में आप अपने परिवार की मदद जरूर लें। आपके परिवार की सलाह आपके बड़े काम आएगी। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा घर के बुजुर्गों की सहायता से हो जाएगा। छोटे भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग और भी अधिक बेहतर देखने को मिलेगी। इस समय आप अपने कजंस और भाई बहनों के साथ में अच्छा समय व्यतीत करते हुए गेट टुगेदर करते हुए दिखाई देंगे। वहीं वर्क प्लेस पर कुछ चुनौतियां आपका इन्तजार कर रही है परंतु आप इन चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करेंगे। मित्रों से संबंधित कुछ प्रॉब्लम हो सकती है। अतः अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ख्याल रखें। वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। प्रॉपर्टी से संबंधित कामकाज में सतर्कता बनाए रखें। वहीं वाहन पर खर्चा आ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा को थोड़ा सा अवॉइड करें। घर में रह कर पारिवारिक सदस्यों के साथ वीकेण्ड को मनाने का प्रयास करें। दही में शहद मिलाकर श्री राधे श्याम के चित्र पर अर्पित करें।
शुभ रंग - स्लेटी
शुभ अंक - छह
शुभदिशा - पश्चिम दिशा।

धनु राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक आपकी खुद की राशि दूसरे और तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत में खर्च की स्थितियां अनर्गल बढ़ सकती। अपने बजट को लेकर आपको चलना होगा। अनर्गल खर्च से बचें। अपने मन को विचलित ना करें। जरूरत से ज्यादा खरीदारी न आप करें न पारिवारिक सदस्यों को करने से भी आपको रोकना होगा। इस समय आप। परिवार में आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद विवाद की स्थितियों से आप थोड़े से परेशान होते हुए दिखाई देंगे। वहीं ये समय आपके उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियों को लेकर आएगा। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। सप्ताह का मेला आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कुटुम्ब में मैं आपको कुटुम्बियों के साथ में अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। वहां पर आपके कार्यों को सराहा जाएगा। आपके व्यवहार की चारों तरफ प्रशंसा होगी। वर्कप्लेस पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नई जिम्मेदारी को निभाने में कुछ कठिनाइयां जरुर आएगी पर आप अपने सहकर्मियों की सहायता से एक टीमवर्क की तरह कार्य कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ही लेंगे। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी परंतु छोटे भाई बहनों के स्वास्थ को लेकर चिंता हो सकती है। आपसी तालमेल और मतभेद में भी आपसी तालमेल में कमी होगी और मतभेद उभरकर आ सकता है। रिश्तों को थोड़ा सा सावधानी से हैंडल करें। वीकेंड पर आप अपनी हॉबी से रिलेटेड कार्यों से मानसिक शांति और प्रसन्नता की अनुभूति करेंगे। भगवान नंदगोपाल के चित्र पर चने का प्रशाद जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग - काला
शुभ अंक - चार
शुभदिशा - दक्षिण पश्चिम दिशा।

मकर राशि - आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक ग्यारवें बार खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियां आपको अपने कार्य क्षेत्र में देखने को मिलेगी। भाई बहनो का साथ और सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी अपने परिवार के साथ अधिक रहेगी। इस समय घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बन सकती है। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय खर्च की स्थितियों से आपको बचना होगा। बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक साबित होगा। गलत मार्ग पर चलकर धन कमाने का प्रयास न करें। यानि रिश्वत लेने का प्रयास न करें वरना आपके खिलाफ कार्रवाई और जेल यात्रा का सामना करना पड़ सकता है और नौकरी से भी आपको हाथ धोना पड़ सकता है। इस समय आप धर्म कर्म के कार्यों में अपनी रूचि को बढ़ाएंगे और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। सप्ताह का अंत यानी वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय आपको सोच समझ कर अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ना पर झूठे आरोप लग सकते हैं। इस समय आप कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। परिवार और कुटुम्ब के साथ में एकता बनाकर रखें। छोटी छोटी बातों पर वाद विवाद की स्थितियों को उत्पन्न ना होने दें। इस समय यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। इस सप्ताह यानि विरूप ने एकादशी के दिन श्री हरि के चित्र पर लौंग, इलायची तथा ताम्बूल जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग - मैरून
शुभ अंक - आठ
शुभ दिशा - उत्तर पूर्व दिशा

कुम्भ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक दसवे, ग्यारवें, बारवे और आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। कर्मप्रधान बन कर आपको अपने जीवन में आगे बढ़ना है। पिता का साथ और सानिध्य आपको प्राप्त होगा। छोटे छोटे कामों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। आज के दिन एक जुट होकर जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह का मेला आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। वहीं विदेशी कंपनियों के साथ आपका अच्छा आय हो सकता है। व्यापार के विस्तार की योजनाओं पर आप काम करते हुए दिखाई देंगे। इस समय कोई भी विशेष कार्य में आप निवेश करेंगे तो आने वाले भविष्य में उसमें बहुत अच्छा लाभ भी प्राप्त करेंगे। सप्ताह का अंत यानी वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय आपके ददिहाल पक्ष से आपके मतभेद उभर सकते हैं। इस समय किसी से भी वाद विवाद की स्थितियों में ना पड़ें। परिवार के साथ में कार्यों में उनका सहयोग कर वीकेंड को मनाने का प्रयास करें। आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी और व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर उत्तम लाभ की परिस्थितियां प्राप्त करेंगे। भगवान नारायण के चित्र पर नारियल, नारियल और मिश्री का भोग जरूर लगाएं।
शुभ रंग - लाल
शुभ अंक - सात
शुभ दिशा - दक्षिण पूर्व दिशा।

मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक नवम दशम एकादश व द्वादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। आपको खुद को अपने कर्म के बल पर बाकी को अपने लिए हाथ में लेना होगा। अपने लिए फेवरेबल बनाना होगा। इस समय परिवार का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा और वे जाकर लोगों की सहायता करेंगे जिससे आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि इस समय बढ़ती हुई दिखाई देगी। सप्ताह का मेड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। जितनी मेहनत आपने की है उस मेहनत का फल आप इस समय प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। कोई भी कार्य जल्दबाजी में नहीं करेंगे। कार्यों में रही। और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। सरकारी कार्यो में सारी बाधाएं समाप्त होगी। पिता का साथ और सानिध्य प्राप्त होगा। उनके मार्गदर्शन से विशेष लाभ की परिस्थितियां आपको देखने को मिलेगी। मैं आपका लक लेवल और सर्कल दोनों ही बढ़ते हुए दिखाई देंगे। घर में लग्जीरियस आइटम्स की खरीदारी आपके द्वारा की जा सकती है। वीकेंड पर आपको थोड़ा सा सोच समझकर खर्च करना चाहिए। जो युवक युवतियां बाहर पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह समय इतना अच्छा नहीं है। थोड़ा सा संभलकर रहें। पढ़ाई का ये फल आपको प्राप्त नहीं होने से निराशा मन में उत्पन्न हो सकती है। परंतु ये प्रयास आगे चलकर आपके लिए सार्थक जरूर सिद्ध होंगे। भगवान विष्णु के प्रतिमा पर आपको केसर से तिलक जरुर लगाना चाहिए।
शुभ रंग - गोल्डन
शुभ अंक - एक
शुभ दिशा - उत्तर पूर्व दिशा।

Comments