AAJ KA RASHIFAL 11 April 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali


 AAJ KA RASHIFAL 11 April 2023 in Hindi

मेष राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन यात्राएं करते समय सावधानी रखें। दिन की शुरुआत में आपको कोई भी रिस्की काम में हाथ डालने से बचना चाहिए। रूटीन के कार्यों को पूर्ण करें। मध्यान के बाद का समय आपके कोई भी नए कार्य की शुरुआत करेगा। उस समय आप कोई भी नया या रिस्की काम कर सकते है। ओटो पे जाकर लोगो की सहायता के लिए आज के दिन आप तत्पर रहेंगे। वहीं भक्ति से भरे रहेंगे। जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। अति भावुकता में आकर अपनी कोई भी गोपनीय बात किसी के साथ शेयर न करें। मंगलवार को हरे रंग के गणेश जी की पूजा आराधना आपको करनी चाहिए। इसके अलावा प्रतिदिन आपको उनको दूर्वा जरुर अर्पित करें। इससे मेष राशि वालो को बड़ा लाभ होगा।
शुभ रंग - नारंगी
शुभ अंक - नौ।

वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लाइफ पार्टनर के साथ में अच्छा बीतेगा। एक दूसरे को समझने का प्रयास करेंगे। आज के दिन धन सम्बन्धी समस्याओं का अंत हो जायेगा और जीवनसाथी की सहायता से धनागमन के नए स्रोतों का आपको लाभ प्राप्त होगा। वही यह समय यात्राओं से भरा भी रह सकता है। आज के दिन मध्यान के बाद कोई लंबी दूरी की यात्रा तय करनी पड़ सकती है, परंतु उसमें अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। मंगलवार शाम को लक्ष्मी जी को गुलाबी फूल जरूर अर्पित करें। इसके अलावा शुक्रवार को लोगों को मिश्री बाँटने से कष्ट से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग - हरा
शुभ अंक - एक।

मिथुन राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। परंतु अपने शत्रुओं को आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य से परास्त करते हुए दिखाई देंगे। जीवनसाथी का साथ और संयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ नए काम की शुरुआत से बचें और रुटीन में जो काम चल रहे हैं, उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। मंगलवार का व्रत आपको रखना चाहिए। इसके अलावा हनुमान जी के चरण जरूर धोएं और उनको दीपक जरूर लगाएं।
शुभ रंग - सफेद।
शुभ अंक - पाँच

कर्क राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लाभ की स्थितियों को उत्तरोत्तर बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। विद्यार्थी वर्ग का थोड़ा सा डिस्ट्रैक्शन रहेगा परंतु उसके बावजूद आप अपने मेहनत के दम पर अपने डिस्ट्रैक्शन को खत्म कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अग्रसर रहेंगे। हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्रों को मनोवांछित परिणामों की प्राप्ति आज के दिन होने वाली है। वहीं कला और साहित्य से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन मान सम्मान और प्रसिद्धि मिलेगी। आध्यात्मिक भावना से भरे रहेंगे। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान आपके द्वारा संपन्न किया जा सकता है। मंगलवार के दिन अधिक से अधिक सात्विक भोजन करने का प्रयास करें। इसके अलावा बृहस्पतिवार को केले का दान करें। इससे आपके कर्ज में कमी आएगी।
शुभ रंग - स्लेटी
शुभ अंक - सात।

सिंह राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः फाइनेंशियली आज के दिन थोड़ी सी स्ट्रगल की स्थितियां आपके जीवन में देखने को मिल सकती है। आर्थिक तौर पर आप कुछ बड़े फैसले आज के दिन ले सकते हैं जो कि आपके भविष्य को संवारने में आपकी मदद करेंगे। किसान वर्ग के लिए आज का दिन खेती बाड़ी में अच्छे लाभ की परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। वहीं आज के दिन संतान से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। पुरुष उल्टे हाथ में और महिला सीधे हाथ में एक लोहे का चलत छल्ला जरुर धारण करें।
शुभ रंग - नीला
शुभ अंक - चार।

कन्या राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपके बलों और पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहनों का साथ और सहयोग भरपूर मिलेगा। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। आज के दिन जल्दबाजी में किए गए कार्यों का दुष्परिणाम आने वाले समय में आपको भोगना पड़ सकता है। वहीं व्यापारी वर्ग व्यापार के विस्तार की योजना पर काम करेंगे। आज के दिन इलेक्ट्रॉनिक या सोने के व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। उत्तम लाभ की परिस्थितियां आपको अपने व्यापार में देखने को मिलेगी। आज के दिन शाम के समय भगवान शिव को तिल मिलाकर जल जरुर अर्पित करें। इसके अलावा शनिवार को मिठाई का दान जरूर करें।
शुभ रंग - स्लेटी
शुभ अंक - सात।

तुला राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। धनागमन के नए स्त्रोत आज के दिन आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे अधिकारियों का साथ और सहयोग। आपको भरपूर देखने को मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जा सकती है। छोटे भाई बहन विवाह योग्य हैं तो आज शादी सगाई जैसे न्योते आपको प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। मंगलवार के दिन बृहस्पति और मंगलवार से लेकर बृहस्पतिवार तक हर सप्ताह विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें। इसके अलावा मंगलवार को शाम को पीले वस्त्र जरूर धारण करें।
शुभ रंग - ग्रे
शुभ अंक - पाँच

वृश्चिक राशि - आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन कन्फ्यूजन की स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करें। अपने रिश्तों को पहचानें। आज के दिन अपनी एबिलिटी को पहचानकर अपने कार्यों को करने की कोशिश करें। आज के दिन जितना आत्मबल आप अपने अंदर रखेंगे उतनी ही सफलता आप अपने जीवन में प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। कोई भी अनावश्यक कार्यों में अपना मन लगाने की बजाय आज के दिन आवश्यक कार्यों में अपना मन अधिक लगाएं। आज के दिन आपके प्रोफेशनल लाइफ में कुछ उतार चढ़ाव आपको देखने को मिल सकते हैं। अतः इनके लिए अपने आपको मेंटली तैयार रखें और अपने बुद्धिबल और चातुर्य से इन उतार चढ़ावों को पार कर लक्ष्य की प्राप्ति जरूर करें। मंगलवार की शाम को हनुमानजी को तुलसीदल जरुर अर्पित करें। इसके अलावा बुधवार को पशुओं को चारा जरूर खिलाएं।
शुभ रंग - लाल।
शुभ अंक - छह।

धनु राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। अपने खर्चों को थोड़ा सा बैलेंस करके चलने का प्रयास करें। मन भटकाव से आपकी चीजें जीवन के खराब हो सकती हैं। रिस्ते भी बिगड़ सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है और आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। इसीलिए अपने मन के भटकाव को थोड़ा सा कम करें। योगा मेडिटेशन प्राणायाम से अपने मन को मानसिक स्थिरता प्रदान करने का प्रयास करें। जो भी काम आप शांति से करेंगे उन कार्यों में आप सफलता निश्चित रूप से आज के दिन प्राप्त करेंगे। मंगलवार की शाम से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके अलावा शुक्रवार को कन्याओं में मिठाई का दान जरूर करें।
शुभ रंग - भूरा
शुभ अंक - तीन।

मकर राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। उत्तरोत्तर आपकी परिस्थितियां आज के दिन आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। अचानक लाभ से आपका मन प्रफुल्लित होगा। जो भी कार्य अपने हाथ में लिए हैं, उन कार्यों को आप दृढ़ता से पूर्ण कर अपने कार्यों में अच्छे लाभ की परिस्थितियां जरूर प्राप्त करेंगे। आज के दिन आपका सर्कल और लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा और सर्कल में कुछ अच्छे लोगों की एंट्री होगी जो कि आने वाले टाइम में आपको अपने बिज़नस में सपोर्ट करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन किसी अजनबी से मुलाकात भी हो सकती है जो कि आपके जीवन की दिशा को एक सुनहरा मोड़ देती हुई दिखाई देगी। आज की शाम से जब तक कर्ज पूरा न हो या मन की इच्छा पूरी न हो तब तक गणेश जी की आरती करें। बुधवार को गणेश जी को हरी इलायची जरूर अर्पित करें।
शुभ रंग - ग्रे
शुभ अंक - दो

कुंभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कार्यों में आ रही बाधाओं को समाप्त कर आपको सफलता की सीढ़ियां पहुंचाएगा। चढ़ेगा। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग का परिणाम उत्तम और लाभदायक रहेगा। आप अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे। मेहनत का फल आज आप जरुर प्राप्त करेंगे। वहीं आज आपकी लग्जरी में वृद्धि होगी। घर में कोई लग्जीरियस आईटम की खरीदारी आपके द्वारा की जा सकती है। मंगलवार की शाम को शिवलिंग पर जल जरुर अर्पित करें। सफेद रंग के रुमाल में थोड़ा सा अक्षत अपने पूजा स्थान पर रखें। इससे आपको अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा।
शुभ रंग - मैरून
शुभ अंक - सात।

मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके भाग्य को बढ़ाएगा। आपके अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। कामों में आ रही दिक्कतों और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। दूरगामी यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। किसी बड़े और कठिन काम से निकलने में या उसे पूरा करने में आपको अपने मित्रों की सहायता आज के दिन जरूर प्राप्त होगी। आज का दिन जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी वो तलाश भी खत्म होती हुई दिखाई देगी। हर सुबह सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। मंगलवार की शाम को गाय को गुड़ और रोटी जरूर खिलाएं।
शुभ रंग - गोल्डन
शुभ अंक - छह

Comments