AAJ KA RASHIFAL 9 April 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali


 AAJ KA RASHIFAL 9 April 2023 in Hindi

मेष राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रह सकता है इसमें कोई इम्पोर्टेन्ट आपको बाहर वीकेंड पर भी जाना पड़ सकता है आज के दिन आपको अपने परिवार से। दूर रहकर अपने लिए। सजगता बनाए रखनी है अपनी भावुकता वस आप कोई भी अपने मन की बातों को किसी के साथ शेयर न करें थोड़ा सा मेंटली स्ट्रॉंग रहें आज के दिन आपके आत्मबल के दम पर ही आप अपने सभी कार्यों को संपन्न कर पाएंगेरिस्की कामों में आज के दिन आपको हाथ नहीं डालना चाहिए मेष राशि वालों के लिए रविवार के दिन उपवास रखने की सलाह दी गई है इसके अलावा इस दिन उपवास रखने वाले जातक शाम को उपवास खोलने के बाद नमक का सेवन बिल्कुल भी ना करें।
शुभ रंग - सफेद
शुभ अंक - आठ।

वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे अतः आज का दिन आपके दाम्पत्य जीवन के सुखों को बढ़ाएगा। यदि आप अविवाहित हैं तो आज के दिन आपको मनचाहा लाइफ पार्टनर मिल जाएगा आज के दिन आप अपनी लाइफ पार्टनर के साथ में अच्छा डिनर या फिर परिवार के साथ गेट टुगेदर प्लान करते हुए दिखाई देंगे वीकेंड का दिन है इसलिए परिवार के साथ में उनके गृह कार्यों में भी आप सहयोग करेंगे कुछ ऑफिस का पेंडिंग वर्क भी आज के दिन आपको करना पड़ सकता है वृषभ राशि वाले जातकों को रविवार के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करके लाल रंग के आसन पर बैठकर सूर्य चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए।
शुभरंग - स्लेटी
शुभ अंक- एक

मिथुन राशि - आपकी राशि चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे अतः आज का दिन आपके शत्रुओं के कारण आपको परेशानी में डाल सकता है आज के दिन आपको बहुत ज्यादा अवेयर रहकर अपने कार्यों को करना होगा आंख, नाक, कान के कच्चे बिल्कुल भी ना हों किसी की बातों से भ्रमित होने की अपेक्षा अपने विवेक और बुद्धि का इस्तमाल रखकर आपको अपने डिसीजन मेकिंग को बढ़ाना चाहिए आज के दिन विदेशों से कोई रिश्तेदार अगर रहते हैं तो उनसे संबंधित कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकते हैं वहीं जो युवक युवतियां विदेशों में काम करते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ और सफलता दायक रहेगा मिथुन राशि वाले लोग ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अपने हाथों में रविवार के दिन लाल पीले और नारंगी रंग के धागे को जरुर बांधे ये आपका आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक - छह

कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी समस्याओं को दूर कर आपको सफलता जरूर दिलवाएगा। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। वहीं कला के क्षेत्र में मान सम्मान और प्रसिद्धि हासिल करेंगे। आज के दिन उत्तरोतर लाभ की परिस्थितियां भी आपको देखने को मिलेगी। आपका सर्कल और लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। कर्क राशि वाले लोग रविवार के दिन सूर्यास्त होने से पहले गरीबों और जरूरतमंद लोगों को लाल और पीले रंग के वस्त्रों का दान जरूर करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक - चार

सिंह राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। इसलिए आज के दिन सोच समझ कर आपको अपने जीवन में आगे बढना पड़ेगा। जीवन की रफ्तार को थोडा सा और बढाते हुए अपने कामों में थोडा और अधिक एफर्ट्स डालें। आज के दिन के कार्यों में आप उनका पूरा सहयोग करेंगे जिससे आपकी माता के साथ आपकी बॉन्डिंग और अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जा सकती है, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता दिखाई देगा। परन्तु आज के दिन वाहन पर खर्चा भी आ सकता है। इसलिए इस खर्चे के लिए अपने आपको मेंटली तैयार रखें। सिंह राशि वाले जातकों के लिए बताया गया कि उन्हें प्रतिदिन प्रातकाल सूर्योदय के समय सूर्य भगवान को अर्ग देना चाहिए और सूर्य स्त्रोत का पाठ जरूर करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक आठ

कन्या राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके बल और पराक्रम में वृद्धि करेगा। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। जो भी कार्य आपके अधूरे रह गए हैं वो आपके भाई बहनों के सहयोग से पूर्ण होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन बिजनेस में कुछ नई संभावनाओं को आप अपने जीवन में उत्पन्न करते हुए दिखाई देंगे। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। आज के दिन कार्यों में आ रही दिक्कतों और परेशानियां आपके साथ के मित्रों की सहायता से सॉल्व होती हुई दिखाई देगी और अगर राजनीति में आप इंटरेस्ट रखते हैं तो आज के दिन आपका राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा। कन्या राशि वाले जातक रविवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को पीला लाल और नारंगी रंग का भोजन जरूर कराएं। ऐसा करने से आपकी दरिद्रता खत्म होगी और अन्नपूर्णा देवी का आशीर्वाद सदेव आपको मिलता रहेगा।
शुभ रंग -भूरा
शुभ अंक - एक

तुला राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अतः आज का दिन आपकी समस्याओं को दूर कर आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाएगा। कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। कार्यों में भारी दिक्कतें परेशानियां आज के दिन खत्म होती हुई दिखाई देगी। आप अपनी वाणी से सबको मोहित करते नजर आएंगे और कुटुम्ब में मान सम्मान की प्राप्ति आप करेंगे। तुला राशि वाले जातकों को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने के बाद उगते हुए सूरज के सामने बैठकर ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप जरुर करना चाहिए। इससे सूर्य नारायण का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक -चार

वृश्चिक राशि - आपकी खुद की राशि आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। सामाजिक मान सम्मान में आज आपके प्रतियोगी कोई भी कार्य आपके जीवन में जो कि अबतक आपको परेशानियां देते थे वो कार्य आज के दिन शुरू हो जाएंगे। थकावट जरुर होगी परंतु आपको प्रसन्नता होगी कि आप अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर पायें। आज के दिन परिवार में ददिहाल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा और कजिन्स के साथ शाम अच्छी गुजरेगी। वृश्चिक राशि वाले जातकों को रविवार के दिन सूर्य स्त्रोत सूर्य चालीसा का पाठ जरुर। करना चाहिए। इसके अलावा वृश्चिक राशि वालो को ताम्बे के सूर्य को भी अपने गले में धारण करना चाहिए।
शुभ रंग - ग्रे
शुभ अंक - दो

धनु राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थितियां निरंतर बढ़ने से आप थोड़े से परेशान दिखाई देगें। परंतु आज आप अपने खर्चो को बैलेंस करते हुए भी दिखाई देंगे। आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन लेने से बचे। वहीं आज के दिन कोई भी कार्य करने से पहले आपको अपने परिवारिक सदस्यों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। आज के दिन विदेश यात्रा के योग बनते हुए दिखाई देंगे। और आज के दिन बजट देखकर चलेंगे तो निश्चित रूप से उत्तम लाभ की परिस्थितियां और अपनी परेशानियों से छुटकारा आप प्राप्त कर ही लेंगे। रविवार के दिन धनु राशि वालों को सूर्योदय से पहले। उठकर लाल रंग के आसन पर बैठ कर सूर्य चालीसा का पाठ करना चाहिए।
शुभ रंग - मैरून
शुभ अंक - पाँच।

मकर राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपके जीवन में लेकर आएगा। करियर को लेकर जो कलाकार स्ट्रगल कर रहे हैं। आज आपको करियर से रिलेटेड शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। मई आपका राजनीति में वर्चस्व बढ़ता हुआ दिखाई देगा। अनुसंधान के क्षेत्र में कुछ विशेष अविष्कार आज के दिन आप करते हुए दिखाई देंगे। जिससे आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। मकर राशि वाले लोगो को रविवार के दिन का व्रत करना चाहिए। साथ ही रविवार को पीले रंग का भोजन आपको जरुर करना चाहिए।
शुभ रंग - मैजेंटा
शुभ अंक - तीन

कुम्भ राशि - आपकी राशि से ही चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः काम को लेकर जो भी चिंता अब तक आपके मन में थी वो आज आपके पिता की सलाह के बाद खत्म हो जाएगी। आज आप बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। माता पिता का आशीर्वाद आपको भरपूर प्राप्त होगा। घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का माहौल और भी अच्छा और खुशनुमा होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन परिवारिक सदस्यों के साथ मैं कहीं बाहर घूमने जाने का प्लैन भी बन सकता है। कुम्भ राशि वाले लोगों के लिए कहा गया है कि रविवार के दिन नारंगी रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। और उगते हुए सूरज को अर्घ्य देते हुए ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप जरूर करें।
शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - नौ

मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए सभी कार्य द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। कार्यों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां भी समाप्त हो जाएगी। आज के दिन आपकी दूरगामी यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन वायु या जल यात्रा के भी योग बन रहे हैं। मीन राशि वाले लोगों को रविवार के दिन अपनी कलाई में ताम्बे का कड़ा जरुर धारण करना चाहिए। अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और उनका सदैव सम्मान करें।
शुभ रंग - गोल्डन
शुभ अंक - आठ

Comments