AAJ KA RASHIFAL 1 June 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

 मेष राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कुछ फेरबदल आज के दिन हो सकते हैं। आज के दिन अगर आपको अपना खुद का कोई बिजनेस कर रहे हैं, पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो आज के दिन पार्टनरशिप टूट सकती है और आज के दिन अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो पार्टनरशिप के बिना ही काम करना आपके लिए उचित रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ में आज आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी, परंतु किसी बात को लेकर मनमुटाव बड़ा हो सकता है। इसीलिए सोच समझकर वार्तालाप करें। अपने रिश्ते को बहुत सेंसेटिव ली। आज के दिन आपको हेंडल करना होगा। आज के दिन भ्रमित होने का प्रयास नहीं करना है। वर्क प्लेस पर कई प्रकार की दुविधाओं में आप फंस सकते हैं। आप इन दुविधाओं से निकलने के लिए किसी अनुभवी मित्र या अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह ले सकते हैं। इससे आप इन भ्रम की स्थितियों से बाहर निकलेंगे। आपका विज़न क्लियर होगा और डिसीजन मेकिंग स्ट्रोंग होगी। इस राशि के जातक गुरूवार के दिन भगवान विष्णु का स्मरण करें और माथे पर चंदन का तिलक जरूर लगाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 

शुभ रंग - लाल 

शुभ अंक - एक  

वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन दुविधाएं बढ़ सकती हैं। दुविधाओं से निपटने के लिए अपने कार्यों को सुगमता से पूर्ण करने का प्रयास करें। थोड़ा सा डेडीकेशन अपने कार्यों के प्रति आपको जरूर आज के दिन दिखाना चाहिए। आज के दिन शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेगा और वर्क प्लेस पर अपने बॉस के साथ आपकी मिसअंडरस्टैंडिंग भी हो सकती है। अच्छे मित्रों की संगति हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। इसीलिए आज के दिन अपने मित्रों के साथ में किसी भी प्रकार की मिसअंडरस्टैंडिंग होने से आपको बचना चाहिए, वरना अच्छी खासी मित्रता आप अपने हाथ से खो देंगे। आज के दिन नाना नानी के स्वास्थ को लेकर चिंता हो सकती है और सर्दी जुखाम, बुखार जैसी अचानक समस्या आपके जीवन में उत्पन्न हो सकती। अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए वृषभ राशि के जातक नौ गरीब कन्याओं को गुरुवार के दिन भोजन जरूर कराएं। इससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 

शुभ रंग - नीला 

शुभ अंक -  चार। 


मिथुन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है। कुछ काम आप। मैंने जो अब तक चल रहे थे वो आज के दिन बैलेन्स होते हुए दिखाई देंगे। ग्रुप स्टडी आज के दिन आपको अवश्य करनी चाहिए। सेल्फ स्टडी आपको आज के दिन ज्यादा लाभ देगी। आज के दिन साहित्य और कला के क्षेत्र में आपको सम्मानित किया जा सकता है और आज के दिन बिना सोचे समझे कोई भी कार्य न करें। डिसीजन लेते समय सावधानी रखें। इस राशि के जातक गुरूवार के दिन भगवान शिव का ध्यान करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 

शुभ रंग - नारंगी 

शुभ अंक - दो। 


कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बिलकुल सही नहीं है। कुछ डिसीजन नेगेटिव निकल सकते हैं। कुछ काम आपके अटक सकते हैं। कुछ आपके कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होने से निराशा उत्पन्न हो सकती है। सबसे पहले तो आपको अपना कॉन्फिडेंस लेवल बनाए रखना है। आज के दिन प्रोपर्टी से संबंधित कार्यों को अवॉइड करें। आज के दिन रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में भी सजग रहें। आज के दिन अगर आपने किसी से उधार लिया तो उधार को चुकाने में बहुत टाइम लग जाएगा। इसीलिए आज के दिन किसी से भी उधार लेने से भी बचें और मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से भी बचें। कर्क राशि के जातक गुरूवार के दिन अपनी मनोकामनाएं बोलकर दूध में शहद डालकर भगवान विष्णु की प्रतिमा पर चढ़ाएं। इससे आपकी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होंगी। 

शुभ रंग - हरा।

 शुभ अंक - छह। 


सिंह राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपके पावर में वृद्धि होगी परंतु आज के दिन राजनीति में भी आपको कोई बड़ा और समाचार मिल सकता है। आज के दिन आपको बहुत ही युक्ति से काम लेना होगा। बल का प्रयोग करेंगे तो नुकसान की संख्या बढ़ सकती है। सोच समझकर डिसीजन लें। उसमें जल्दबाजी न करें। वर्क प्लेस पर आज के दिन अपने आँख, नाक, कान खुले रखें क्योंकि कई लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। आपके बॉस के काम भी बढ़ सकता है। अतः आज के दिन ऐसे सहकर्मियों से थोड़ा सावधान होकर चलें। आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के पूरे योग बने हुए हैं। इस राशि के जातक गुरुवार के दिन सूर्य को जल चढ़ाएं। माथे पर लाल तिलक लगाएं। लाल रुमाल अपने पास रखें। आपकी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होंगी। 

शुभ रंग - स्लेटी 

शुभ अंक - सात  


 कन्या राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। परन्तु आज के दिन आपको अपने पारिवारिक सदस्यों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। दूर की दूरगामी यात्रा को आज के दिन आपको अवॉइड करना चाहिए। को ड्राइव करके कहीं पर भी न जायें। खुद ड्राइव करके लंबी दूरी की यात्रा तय ना करें। आज का दिन मैन्युफैक्चरर्स के लिए बहुत ही अच्छा है। आपकी कोई बड़ी मशीनरी की खरीदारी आज के दिन संभव है। जो टेक्सटाईल मार्केट से जुड़े हैं उनको आज के दिन सोच समझ कर निर्णय लेना है। और्डर लेते समय सावधानी रखें। अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कन्या राशि के जातक गुरूवार के दिन मां या फिर बहन को कोई भी गिफ्ट दे सकते हैं। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। 

शुभ रंग - सफेद। 

शुभ अंक - नौ। 


तुला राशि - आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। कामों में बाधाएं और दिक्कतें उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन अपने क्रोध और आवेश को नियंत्रित करके आपको आगे बढ़ना होगा। आज के दिन कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें। रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है अतः सावधानी से अपने रिश्तों को निभाने का प्रयास करें। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को अपने जॉब से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। तुला राशि के जातक गुरूवार के दिन पक्षियों को साबुत उड़द और मूंग की दाल जरुर खिलाएं। इससे आपकी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होंगी। 
शुभ रंग - मैरून 
शुभ अंक - दो  

वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। आज के दिन आपको कोई भी काम रिस्की हाथ में ना लें और गलत तरीके से धन कमाने की चेष्टा की तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। जेल यात्रा का भी सामना आज के दिन आपको करना पड़ सकता है। आज के दिन कर्ज की स्थितियों से थोड़ा सा आपको सावधान रहकर अपने जीवन में आगे बढ़ना है। निवेश करते समय सावधानी रखें। इस राशि के जातक गुरूवार के दिन भगवान सूर्य नारायण को नमस्कार करें और भगवान विष्णु की पूजा अराधना करें। इससे आपकी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होंगी। 
शुभ रंग - गोल्डन 
शुभ अंक - तीन। 

धनु राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः अकस्मात धन लाभ से आपका मनोबल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन सेल्फ कॉन्फिडेंस के साथ साथ आपके प्रतिद्वंदियों को भी आप परास्त करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन सोच समझ कर जो भी निर्णय लेंगे उसमें आप सफलता जरुर प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को आज के दिन अपने लक्ष्य को हासिल करने में बड़ी सफलता अर्जित होगी। इस राशि के जातक एक कागज पर अपनी मनोकामनाएं जरूर लिखें। थोड़ा जायफल इसके बाद जायफल और मनोकामना एक साथ कपडे में बांध कर घर के मंदिर में रख दें। 
शुभ रंग - पीला 
शुभ अंक -  पाँच। 

मकर राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए इतना टफ रहेगा कि कार्यक्षेत्र में वर्क प्रेशर की वजह से आप थकान और कमजोरी का अनुभव करेंगे। आज के दिन आपको सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा। अकेले ही आपको अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा। बॉस के साथ भी आज के दिन किसी बात को लेकर मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है। पिता के स्वास्थ को लेकर चिंताएं भी आज के दिन उत्पन्न हो सकती है। माता पिता के स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें और थोड़ा सा विनम्र होकर विवेक और बुद्धि का इस्तमाल करते हुए आपको अपने कार्यों को पूर्ण करना चाहिए तभी आपके कार्य निर्विघ्न संपन्न होंगे। गुरुवार के दिन नहाते समय पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर स्नान करने से लाभ प्राप्त होगा। ध्यान। रखें कि नहाते समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते रहें। 
शुभ रंग - गुलाबी। 
शुभ अंक - नौ। 

कुम्भ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन थोड़ा सा टफ रहने वाला है। आज के दिन आपको रिस्की कामों में हाथ नहीं डालना है। लॉटरी और शेयर मार्केट और क्रिप्टो क्रिप्टो जैसे कोई भी रिस्की काम आज के दिन ना करें। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको आज के दिन जॉब से जॉब के संदर्भ में निराशा उत्पन्न हो सकती है परन्तु आपको सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। आज नहीं तो कल आपके प्रयास जरुर सफल होंगे। आज का दिन भक्ति भावों से भरा रहेगा और धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी आज संभव है। इस राशि के जातक गुरूवार के दिन पीली दाल भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ाएं। इससे आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी। 
शुभ रंग - ग्रे 
शुभ अंक -  तीन। 

मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा और सुगम नहीं रहेगा। कुछ काम आपके अधूरे रह गए हैं वो आज के दिन आपको प्रायोरिटी से पूरे करने चाहिए। आज के दिन आपको नए कार्यों की शुरुआत करने से परहेज करना चाहिए यानी ऐसे कार्य आज के दिन ना करें। आज के दिन आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना है और रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में सजगता बनाए रखें। इस राशि के जातक गुरूवार के दिन गरीब महिलाओं को कुछ वस्त्र दान करें। ये आपके लिए मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायक साबित होगा। 
शुभ रंग - भूरा 
शुभ अंक - आठ 

Comments