AAJ KA RASHIFAL 31 May 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali


 मेष राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस को बनाए रखने के लिए आपको मन में एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करना पड़ेगा यानी पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ना होगा। आज के दिन गलत मित्रों से थोड़ा सा दूर रहिए और अच्छे और पॉजिटिव लोगों की संगति को बढ़ाइए। आज के दिन रुपए पैसों से संबंधित कार्यों में आपको विशेष सफलता के योग मिलेंगे। वहीं अगर आपके कोई प्रतिद्वंदी है वो आपके खिलाफ कुछ भी करने का प्रयास करेंगे तो वो अपने सयंत्र में खुद ही फंस जाएंगे। आप अपनी मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में आज विशेष अचीवमेंट प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। निर्जला एकादशी के दिन जल में आंवले का रस डालकर स्नान करने से बहुत पुण्य फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार जो भी ऐसा करता है उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते है। 

शुभ रंग - गुलाबी 

शुभ अंक - सात  

वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए यानि स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। स्कूली शिक्षा ग्रहण कर रहे स्टूडेंट्स को आज के दिन परिणाम अपने मनोनुकूल प्राप्त होंगे। यदि आपके कोई एग्जाम चल रहे हैं तो एग्जाम बहुत अच्छा आज के दिन संपन्न होगा। आज के दिन आपके जीवन में जो भी ऑप्टिकल आ रहे हैं उनसे आप प्रेरणा लेंगे और इन को पार कर करियर से रिलेटेड कुछ बड़ा अचीवमेंट हासिल करेंगे। कला के क्षेत्र में आज आपके मान सम्मान को सराहा जाएगा और साथ ही आपको कई मेडल भी दिया जा सकता है या सम्मानित किया जा सकता है। संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और वर्क प्लेस पर अधिकारियों का साथ और सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा। निर्जला एकादशी के दिन मंदिर में पानी से भरे हुए जलपात्र और मटके आदि का दान आपको करना चाहिए। अपने घर की छतों पर पक्षियों के लिए जल पात्र जरुर रखें। 

शुभ रंग - लाल

 शुभ अंक - दो 


मिथुन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन थोड़ा सा मुश्किलों से भरा रह सकता है। आज के दिन रुपए से संबंधित खर्च की स्थितियां बढ़ सकती है यानि पैसा आएगा और खर्च हो जाएगा। ऐसी परिस्थितियों से थोड़े से परेशान होते हुए दिखाई देंगे। परंतु आप अगर पैसों को ढंग से मैनेज करेंगे तो डेफिनेटली ऐसी परेशानियों से मुक्त रहेंगे। आज के दिन यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। कार्यों में आपको विशेष लाभ की परिस्थितियां अपने जीवन में देखने को मिलेगी। मां का आपको अनुकूल साथ और सपोर्ट मिलेगा। आज का दिन किसान वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खेती बाड़ी में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। निर्जला एकादशी के दिन रात्रि में भगवान विष्णु के सामने नौ बत्तियों का दीपक जलाएं और एक दीपक ऐसा जलाएं जो कि रात भर जलता रहे यानी अखंड दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। 

शुभ रंग - काला। 

शुभ अंक - आठ। 


कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्र मार्च के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। पावर को सही जगह पर यूटिलाइज करने की आवश्यकता है। कहीं पर भी किसी के साथ कॉन्ट्रोवर्सी में ना फंसे। पॉलिटिक्स से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन विशेष सफलता के योग बन रहे हैं। वहीं आज के दिन की यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। फाइनेंशियली कुछ स्ट्रगल करना पड़ सकता है पर फाइनली शाम तक आपको पैसों का इंतजाम हो ही जाएगा। वर्क प्लेस पर आप अपनी समझदारी और सूझ बूझ से नुकसान की स्थितियां टालने में सफल होते हुए दिखाई देंगे। निर्जला एकादशी की सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा का केसर मिले दूध से अभिषेक जरूर करें। 

शुभ रंग - सफेद। 

शुभ अंक - छह। 


सिंह राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आप अपनी बोली से बिगड़े काम भी बना लेंगे। आपके रिश्तों में भी मिठास घुलेगी। किसी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव चल रहा था तो वो सॉल्व हो जाएगा। आज के दिन आपके छोटे भाई बहनों के शादी, सगाई जैसे आपको मांगलिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे और उससे आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस भी बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन वर्क प्लेस पर कोई बड़ी अपॉर्च्युनिटी आपका इन्तजार कर रही है। इसीलिए आज के दिन आप इस अपॉर्चुनिटी में आगे बढ़ने का प्रयास करें। निर्जला एकादशी की सुबह स्नान आदि करने के बाद श्रीमद् भगवत कथा का पाठ करने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर सदेव बनी रहेगी। 

शुभ रंग - मजेंटा 

शुभ अंक - तीन। 


कन्या राशि - आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए स्वार्थ सिद्धि से ऊपर उठकर अपने परिवार का सोचने का है। इसलिए सेल्फिश होने की जगह अपनी फैमिली के साथ मिलकर कोई भी कार्य करें उनका सोच कर आगे बढने का प्रयास करें। वर्क प्लेस पर अकेले कार्य करने से आपके काम पूरे नहीं होंगे। इसीलिए आप अपने सहकर्मियों को साथ में लेकर एक टीम वर्क की तरह काम करें जिससे आपको सफलता मिलेगी। आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और आज के दिन आपको कुटुम्ब से कोई समाचार और शुभ समाचार प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आप अपने घूमने फिरने या फिर किसी लग्जीरियस आइटम की खरीदारी में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। निर्जला एकादशी के दिन सात पीली कौड़ियां और सात हल्दी की गांठों को पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें। इस उपाय से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों ही प्रसन्न रहेंगे। 

शुभ रंग - गोल्डन 

शुभ अंक - दो 


तुला राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बारहवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। अपने खर्चों को थोड़ा सा बैलेंस करके चलने का प्रयास करें। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को खासकर जो एलएलबी कर रहे हैं उनके लिए आज के दिन विशेष लाभ की परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। वही अगर आप बुटिक से रिलेटेड कोई भी काम करते हैं तो उसमें आज आपको विशेष लाभ देखने को मिलेगा। निर्जला एकादशी पर दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी सदैव आप पर प्रसन्न रहेंगे और इससे धन लाभ भी आपको प्राप्त होगा। 
शुभ रंग - ग्रे 
शुभ अंक - एक। 
वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन उत्तम लाभ की परिस्थिति आपके जीवन में लेकर आएगा। आपका लेवल और सर्कल दोनों ही बढते हुए दिखाई देगें। आज के दिन घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का वातावरण और भी हैल्दी और खुशनुमा होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन प्रोफेशनल लाइफ में आपको कोई विशेष कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई इम्पोर्टेन्ट मीटिंग में आज के दिन आपको बड़ी सफलता मिलने के पूर्ण योग बने हुए हैं। निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के लिए चरणामृत और पंजीरी का भोग जो भी आप तैयार करें उसमें तुलसी के पत्ते जरूर डाले। इसके बाद ही भगवान विष्णु को भोग लगाएं। 
शुभ रंग - केसरिया 
शुभ अंक - एक । 

धनु राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोडा सा चैलेंजिंग रहेगा। आपके सहकर्मियों से आपका एक वाद विवाद की स्थिति बनी रहेगी। एक टारगेट है जो कि आज के दिन आप अचीव करते हुए अपने बॉस का दिल जीत लेंगे। आज के दिन आपको कोई भी कार्य सजगता से करना नहीं भूलेंगे और आपकी सजगता की तारीफ चारो तरफ होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन अगर आप बिज़नस कर रहे हैं तो अपने बिजनेस में कुछ बड़े अमेंडमेंट आपके द्वारा किये जा सकते हैं जिससे आपके बिज़नस को अच्छा लाभ मिलने के पूर्ण योग बनते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी और पिता का पूरा साथ आपको देखने को मिलेगा। निर्जला एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में शाम के समय घी का दीपक जरुर जलाएं। साथ ही भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें। 11 बार तुलसी के पौधे की परिक्रमा भी जरूर करें। 
शुभ रंग - नीला 
शुभ अंक सात  

मकर राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके भाग्य को बढाने का रहेगा। आप अपने भाग्य में वृद्धि करने के लिए आज के दिन अपने लक के साथ साथ अपने कर्मों को भी प्रधानता देंगे और इससे आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। लॉटरी और शेयर मार्केट में किया गया इन्वेस्टमेंट आज आपके लिए लाभदायक साबित होगा। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश आज के दिन खत्म होती हुई दिखाई देगी और अच्छी नौकरी आज के दिन आपको जरूर प्राप्त हो जाएगी। मई जॉब स्विच करना चाहते हैं तो उनके लिए भी आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आज के दिन आप धर्म कर्म के कार्यों से जुड़े रहेंगे और धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। निर्जला एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान आदि के बाद भगवान विष्णु के ओउम् मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप जरुर करें। 
शुभ रंग - नारंगी 
शुभ अंक - पाँच 

कुम्भ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन फाइनेंशियली कुछ स्ट्रगल का माहौल रह सकता है। यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं रहेगी। थोडा सा स्ट्रगल आपको यात्राओं में भी करना पड़ सकता है। आज के दिन आपके व्यवहार को जाना और समझा जाएगा। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में बिलकुल भी ना करें। आज के दिन आपके गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना होगा और जानवरों से भी थोडा सा सावधान रहें। जानवरों से चोट लग सकती है। निर्जला एकादशी के दिन संध्या काल में पीपल के वृक्ष की पूजा और आरती जरुर करें। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी। 
शुभ रंग - भूरा 
शुभ अंक - दो 

मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लाइफ पार्टनर के साथ में मनमुटाव की स्थितियों को समाप्त कर देगा। प्रेम प्रसंगों में भी आपको बड़ी सफलता आज के दिन प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन व्यापारी वर्ग नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर पाएंगे। आज के दिन अगर आप कोई एकाउंटिंग, फाइनेंस या बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो उसमें भी विशेष लाभ आपको देखने को मिलेगा। निर्जला एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रसाद में नारियल जरुर भेट करें। ऐसा करने से साधक पर भगवान विष्णु की कृपा सदेव बनी रहेगी। 
शुभ रंग - सफेद 
शुभ अंक - दो  

Comments