AAJ KA RASHIFAL 5 June 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali


 मेष राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा तो आज का दिन आपके लिये भाग्यवर्धक रहेगा। आज लक फैक्टर काम करने के साथ साथ आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढता हुआ दिखाई देगा। अधूरे पड़े हुए सभी कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन कोई विशेष कार्य में आपको बड़ी सफलता के योग बनेंगे। जिससे आज आप अच्छा धन लाभ भी अर्जित करते हुए दिखाई देंगे। नवीन कार्यों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। वही भक्ति भावना से आप भरे रहेंगे। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। हनुमान मंदिर में अनार जरुर चढ़ाएं।

शुभ रंग - भूरा
शुभ अंक - एक

वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रह सकता है परन्तु वो यात्रायें आपके लिए सुखद और मंगलमय। कि कोई कार्य आज आपके अधूरे रह सकते हैं। परन्तु उन कार्यों को करने के लिए आज आपको थोड़ा सा प्रगतिशील रहना पड़ेगा। अपने कार्यों में बिल्कुल भी लापरवाही आज के दिन ना करें। सात मंगलवार पक्षियों के लिए लाल मसूर की दाल जरुर रखें।
शुभ रंग - ग्रे
शुभ अंक - आठ।

मिथुन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन लाइफ पार्टनर के साथ अच्छे कार्यों में दिन गुजरेगा। एक दूसरे के साथ में मिलकर आप अपने अधूरे पड़े हुए सभी कार्यों को द्रुत गति से संपन्न कर लेंगे। आज के दिन आपके घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का माहौल बहुत ही हैल्दी होता हुआ दिखाई देगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम लाभ की परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। सात मंगलवार पक्षियों के लिए लाल मसूर की दाल जरुर रखें।
शुभ रंग - मैरून
शुभ अंक - छह।

कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। आज के दिन सोच समझकर किए गए कार्यों में आपको उत्तम सफलता के योग बनेंगे। आज के दिन कोई घर में वातावरण मिसअंडरस्टैंडिंग का बन सकता है। बड़ो के साथ कोई मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है। इसीलिए आज के दिन सोच समझ कर अपने शब्दों का चयन करें। अपने गुस्से पर थोड़ा सा नियंत्रण करके अपने जीवन में आगे बढ़ें। वहीं वर्क प्लेस पर अधिकारियो का साथ और योग जरुर मिलेगा। हनुमान मंदिर में कलावा जरूर बनवाएं।
शुभ रंग - गोल्डन
शुभ अंक - सात।

सिंह राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके करियर में आ रही बाधाओं को दूर करेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन मनोवांछित परिणामों का रहेगा। वहीं आज के दिन सोच समझ कर किए गए कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। टीचिंग लाइन से जुड़ रहे हैं तो आज के दिन आपको अपने जॉब से रिलेटेड कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। चार मंगलवार हनुमान जी के मंदिर में जलेबी जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग - नारंगी
शुभ अंक - चार।

कन्या राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें। सोच समझ किए गए कार्यों में उत्तम स आज का दिन आपके आर्थिक समस्याओं को दूर कर उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करता हुआ दिखाई देगा। फलता के योग बनेंगे। कोई भी कार्य ऐसा ना करें जिससे आपके कार्यों में नुकसान की स्थितियां बढ़ जाए। इसी लिए आज के दिन आप अपने कार्यों में सजगता रखें और प्रोपर्टी से संबंधित लेन देन के कार्यों में भी आज के दिन आपको सावधानी रखनी होगी। तीन मंगलवार पीपल के नीचे चमेली के तेल का दीपक जरूर लगाएं।
शुभ रंग - हरा
शुभ अंक - दो।

तुला राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज आपके बल और पराक्रम में प्रगति होगी। भाई बहनों का साथ और सुयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। कोई इम्पोर्टेन्ट काम से आज के दिन आपको दूरगामी यात्रा करनी पड़ सकती है। राजनीति से अटके और जुड़े सभी कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन आप अपने कजन और भाई बहनों के साथ में अच्छा और क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखाई देंगे। किसी सुहागिन को लाल साड़ी जरुर भेट करें।
शुभ रंग - सफेद
शुभ अंक - छह।

वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कुटुम्ब में मान सम्मान को बढ़ाएगा। आज के दिन घर के बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में कोई पारिवारिक विवाद है तो उसका फैसला आज के दिन हो जाएगा। आज के दिन घर में शांति का वातावरण पुनः स्थापित हो जाएगा। आज के दिन नौकरी पेशा लोगों को सुखों में वृद्धि होगी। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। शिकारी को गुड़ का दान आज के दिन जरूर करना चाहिए।
शुभ रंग - स्लेटी
शुभ अंक - नौ।

धनु राशि - आपकी राशि में। आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपकी पर्सनैलिटी बहुत ही पावरफुल रहेगी। डिसीजन मेकिंग थोड़ी सी हिल सकती है। इसीलिए आज के दिन आप अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेकर ही किसी भी बड़े डिसीजन पर पहुंचें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढेगी और सामाजिक कार्यक्रमों में आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। गरीब बच्चों को गेहूं का दान जरूर करें।
शुभ रंग - मैजेंटा
शुभ अंक - सात।

मकर राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बारवे भाव। गोचर भ्रमण करेगी। आज के दिन विदेशी कम्पनियों से आपका अच्छा टाईअप रहेगा। बिजनेस को आप विदेशों में ट्रेंड कर सकते हैं। अगर आप नौकरी बाहर कर रहे हैं तो अब्रॉड में नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं आज के दिन खर्चों से थोडा सा बचकर चलें। अनर्गल खर्च ना करें। पूजा घर में लाल चंदन जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग - नीला
शुभ अंक - पाँच।

कुम्भ राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियों को बढ़ाएगा। अचानक धनलाभ से आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन बाधाएं आपके जीवन से समाप्त हो जायेगी और शुभ समाचारों की प्राप्ति आप करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन लाइफ लेवल और सर्कल बढ़ता हुआ दिखाई देगा और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। हनुमानजी के चित्र की कपूर जलाकर आरती जरुर करें।
शुभ रंग - पीला
शुभ अंक - नौ।

मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्कप्लेस पर कुछ चुनौतियों से भरा दिखाई देगा। इन चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार कर आप अपनी सफलता को सुनिश्चित करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन ना लें। सोच समझ कर लिए गए डिसीजन आज आपके लिए सार्थक साबित होंगे। हनुमान जी के मंदिर से प्राप्त मौली को घर के मुख्य द्वार पर जरुर बांधें।
शुभ रंग - गुलाबी।
शुभ अंक - तीन

Comments