27 June 2021 Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल | Today's Horoscope - 27 June 2021 - आज का राशिफल



मेष राशि- मेष राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छी उपलब्धियों से शुरू होगा। काम की अधिकता अधिक रहेगी परन्तु आप अपने काम में प्रगति और उन्नति करते हुए चले जाएंगे | कुछ नई स्ट्रैटेजी और प्लानिंग जो आपने बनाई थी वो आज के दिन आपके काम आएगी। पिता का बहुत अच्छा साथ और सानिध्य आज के दिन आपको देखने को मिलेगा | कुछ वास्तु के हिसाब से भी आज आप अपने कार्यक्षेत्र में एमेंडमेंट करते हुए दिखाई देंगे | आज के दिन युवावर्ग के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन विशेष ऍपोर्चुनिटी भरा रहेगा वहीं प्रमोशन के चांसेस और अधिक बढते हुए दिखाई देंगे। वहीं गारमेंट जॉब में यदि आप हैं तो आज के दिन आपको अपने अधिकारियों का बहुत सहयोग प्राप्त होगा और उनके सहयोग से आप अपने सभी कार्यों को निर्विघ्न पूर्ण कर पाएंगे और आप प्रशंसा के पात्र भी बनते हुए दिखाई देंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं आज के दिन घर में आपके बुआ के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा होता दिखाई देगा | आपकी तरफ से उनको गिफ्ट भी दिया जाएगा और आज के दिन उनकी ब्लेसिंग आपको बहुत ज्यादा मिलेगी। आज के दिन आप अपने घर के बड़ों की बहुत अच्छी सेवा करेंगे | उनकी देखभाल करेंगे जिससे आप सभी प्रशंसा के पात्र बनेंगे और आप सामाजिक मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। जो भी छात्रवर्ग है उनके लिए आज के दिन लक्ष्य को हासिल करना बहुत आसान हो जाएगा। आप आसानी से आज के दिन अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे और टीचर्स की प्रशंसा भी आज के दिन आपको प्राप्त होगी।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव यानि भाग्य स्थान में गोचर भ्रमण करते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा सतर्क होकर अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का है। आज के दिन आपको पहले अपने अधूरे पड़े हुए कार्यों को पूर्ण करना चाहिए क्योंकि अगर आपने नए कार्य की शुरुआत की तो अधूरे कार्य और अधिक पेंडिंग होते चले जाएंगे और नए कार्यों को भी आप सुचारू रूप से नहीं कर पाएंगे। इसलिए सही यही रहेगा कि आज के दिन पहले आप अपने पेंडिंग पड़े हुए कामों को पूर्ण कर डालें। इसके लिए आपको पेंडिंग कामों की लिस्ट बनाकर सही तरीके से ऑर्गनाइज वे अपने कार्यों को पूर्ण करते चले जाना है निश्चित रूप से आज आप अपने सभी पेंडिंग पड़े हुए कार्यों को प्रायोरिटी से पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन आपका कोई बड़ा सपना पूर्ण होने की संभावना बनी हुई है। शेयर मार्केट लॉटरी में आपको अच्छे लाभ की संभावनाएं भी आज के दिन देखने को मिलेगी। मित्रों के साथ कुछ गेट टुगेदर के प्रोग्राम्स भी आज आपके बन सकते हैं और उनके साथ बिताया गया समय आपके लिए रीचार्ज का काम करेगा और आप जब रीचार्ज हो जाएंगे तो अपने कार्यक्षेत्र में भी दुगने जोश से आप आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति से भी आपकी मुलाकात होगी जो आपके लाइफ की दिशा को बदलता हुआ दिखाई देगा आपके जीवन को और अधिक खुशनुमा बनाता हुआ दिखाई देगा |

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। आज का दिन मिलेजुले प्रभाव से ही आगे बढने वाला है। इसलिए आज के दिन आपको बहुत ही संभलकर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए | चाहे वो कार्यक्षेत्र चाहे पारिवारिक स्थितियां आपको बहुत संभलकर चलने में ही समझदारी है। आज के दिन जानवरों से सावधान रहें क्योंकि जानवरों से आज के दिन चोट लगने की संभावना बनी हुई है। आलस्य को त्यागें और अपने कामों को प्रायोरिटी से पूर्ण करें क्योंकि आलस्य व्यक्ति के जीवन में कार्य को अधूरा रखता है | व्यक्ति को निकम्मा बना देता है इसलिए आज के दिन आपको अपने शरीर में आलस्य को घर नहीं करने देना है | अपने कार्यों में तटस्थ होकर आगे बढ़ेंगे तभी आपके काम पूर्ण हो पाएंगे नहीं तो काम पेंडिंग होते चले जाएंगे। आज के दिन कोई भी बड़ा या रिस्की काम आपको अपने हाथ में नहीं लेना है। जिम्मेदारियां जो रूटीन में आपकी चल रही हैं उन्हीं को सम्पन्न करने का प्रयास करें। फाइनैंशली थोड़ा सा स्ट्रगल करने का दिन आज का बना हुआ है। थोड़ा सा अपना बजट देखकर चलेंगे उतना ही आप सही तरीके से अपने जीवन में बैलेंस कर चल पाएंगे अन्यथा आपको उधार लेने की नौबत भी सकती है। इसलिए आज के दिन थोड़ा सा संभल कर फाइनेंशल संपत्तियों को देखकर आपको आगे बढ़ना चाहिए।

 

कर्क राशि- कर्क राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा अतः आज का दिन आपके दाम्पत्य सुखों में वृद्धि करेगा। लव रिलेशनशिप में तो आपके पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग को और अधिक बेहतर करता हुआ दिखाई देगा। कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज के दिन आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। जीवनसाथी की मदद से यदि आप कोई व्यापार कर रहे हैं उनके साथ मिलकर कोई साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो आज इस व्यापार में भी अच्छे लाभ की संभावनाएं आपको देखने को मिलेगी अन्यथा आप अकेले ही कोई काम नया शुरू करना चाहते हैं तो अकेले करें क्योंकि साझेदारी में आपको नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। पर जीवनसाथी के साथ में आपको अच्छा लाभ ही देखने को मिलेगा। स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा करने वाला है। आज आपका कोई बहुत लंबा बहुत बड़ी मेहनत साकार होगी और बहुत बड़ा सपना भी पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा।

 

सिंह राशि- सिंह राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है शत्रु आप पर प्रबल होने का प्रयास करेंगे | आपके कार्यों में कुछ वर्तमान की स्थितियां भी आज के दिन उनके द्वारा देखी जा सकती है परन्तु आप तटस्थ होकर अपने कामों में आगे बढ़ेंगे तो कामों में आपकी स्थितियों को जरूर अर्जित कर पाएंगे। आज के दिन आपकी इच्छाओं को थोड़ा सा अंकुश लगाना पड़ेगा। अपने खर्चों को थोड़ा सा कंट्रोल करना पड़ेगा क्योंकि उस कारण से आपका बजट बिगड़ सकता है और आपको फाइनैंशली कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी बड़े काम में बड़ा इन्वेस्टमेंट करें। आज के दिन बड़े इन्वेस्टमेंट से आपको बचना चाहिए। गलत संगति से भी आज के दिन आपको बचकर रहना पड़ेगा क्योंकि गलत संगति आप में गलत आदत का संचार कर सकती है और उस वजह से आपकी लाइफ बर्बाद हो सकती है इसलिए आज के दिन आप जितना हो सके गलत संगति से दूर रहें उतना ही आपके लिए ठीक रहेगा | सन्मार्ग पर चलकर जो भी कार्य व्यक्ति करता है उसमें वो लंबी और दूरगामी सफलता और संतुष्टि दोनों ही प्राप्त करता है परंतु यदि वह गलत मार्ग पर चल निकलता है तो वो कभी भी ज्यादा लंबे समय तक सफलताओं को अर्जित नहीं कर पाता। इसलिए थोड़ा सा संभलकर चलिए और ओर कॉंफिडेंट बिल्कुल भी मत होइए

 

कन्या राशि- कन्या राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत स्पेशल रहने वाला है | कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट आप करना चाहते हैं तो आज के दिन उसके दरवाजे आपके लिए खुलेंगे | आपकी कुछ नई दिशाएं कुछ नए लक्ष्य निर्धारित होंगे और आप उसमें आगे बढ़ते चले जाएंगे। आज का दिन साहित्यकारों के लिए भी बहुत अच्छा रहने वाला है। यदि आप डीबेटर हैं तो आज के दिन डिबेट में भी अच्छी सफलता आप हासिल करेंगे तो आपकी प्रसिद्धि में चार चांद लगते हुए दिखाई देंगे। वर्क प्लेस पर आज आपके कॉलीग्स के साथ मिलकर कोई बड़ा प्रोजेक्ट आप खत्म कर लेंगे | जिससे आपको और आपकी पूरी टीम को बॉस की प्रशंसा मिलती दिखाई देगी और इंक्रीमेंट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी। आज के दिन आध्यात्मिकता से आपको ओत प्रोत रहना चाहिए | आध्यात्मिकता से आपको जुड़ना चाहिए और आज के दिन यदि आप कोई पूजा हवन जैसे कार्य अपने घर में सम्पन्न करते हैं तो निश्चित रूप से आपके घर में पॉजिटिव वाइब जाती है और आपके काम आगे आने वाले भविष्य में निर्विघ्न संपन्न होते चले जाएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है अतः आज का दिन तुला राशि वालों के लिए थोड़ा सा संभलकर चलने का ही रहेगा। कोई भी रिस्की काम आज के दिन आपको अवॉइड करना चाहिए। किसान वर्ग के लिए आज का दिन कठिन मेहनत करेगा पर मेहनत के अनुरूप आपको परिणामों की प्राप्ति नहीं होगी। वही दूध डेयरी और पशुपालन से रिलेटेड जो भी लोग काम करते हैं उन सभी के लिए आज अच्छे लाभ की स्थितियां बन जाएगी। वहीं आज के दिन आप कोई नए वाहन या नए भवन की खरीदारी करना चाहते हैं या फिर प्रॉपर्टी से रिलेटेड कोई इन्वेस्टमेंट या फिर आप प्रॉपर्टी बेचना चाहते हैं तो आज के दिन थोड़ा सा संभलकर कीजिएगा क्योंकि ऐसे कार्यों में आज के दिन नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती है धोखा हो सकता है। फ्रॉड आपके साथ हो सकता है और उसके दूरगामी नकारात्मक परिणाम भी आपको झेलने पड़ सकते हैं। इसलिए थोड़ा सा संभल कर ऐसे कार्यों में सतर्कता से आगे बढ़ें और अगर हो सके तो ऐसे कार्यों को आज के लिए अवॉइड कर दें। 

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है । आज का दिन आपके भाई बहनों के साथ मौज मस्ती में जाएगा। आज के दिन आपके भाई बहनों के साथ आपके भावनात्मक संबंधों में और अधिक मजबूती देखने को मिलेगी | वो आपको मॉरल सपोर्ट करेंगे और यदि आपके काम में किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो वो आपके कार्यों में आ रही दिक्कतों को भी दूर करने में आपकी पूर्ण रूपेण सहायता करेंगे | आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होती हुई नजर आएगी। आप का प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा और सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। राजनीति में भी आज आपकी पकड़ बढती हुई नजर आएगी वहीं जो भी व्यापारी वर्ग है  उनके लिए आज का दिन अच्छे लाभ की स्थितियों को लेकर आएगा और जो जॉब में हैं उन सभी के लिए खासकर जो प्राइवेट सेक्टर हैं उन सभी के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको अपने काम के अनुरूप सफलता जरूर देखने को मिलेगी।

 

धनु राशि- धनु राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन कुटुम्बियों के साथ आपका बीतने वाला है | रिश्तेदारों के साथ के प्रोग्राम चलेंगे। आप अपनी एक पॉजिटिव छवि अपने रिश्तेदारों के बीच में रखते हुए दिखाई देंगे | आपकी प्रतिभा का सभी सम्मान करेंगे और आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे भी। आज के दिन आप अपने मान सम्मान में बढ़ोतरी करते हुए सामाजिक रूप से भी एक पॉजिटिव इमेज अपनी बनाते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आप वाणी से सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। वर्क प्लेस पर शत्रु भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। जो सहकर्मी आपके कार्यों से ईर्ष्या करते हैं जलन रखते हैं वे सभी आपके अपने बनने का प्रयास करेंगे आपसे सलाह ले कर अपने कार्यों का संचालन करने का प्रयास करेंगे | परंतु आज के दिन आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना है ऐसे शत्रु आपके जीवन में मिठास घोल कर आपको कब धोखा दे दें पता नहीं चलता। इसलिए आज के दिन बहुत ही सतर्क होकर आगे बढ़ीएगा |  सहायता कीजिए परंतु सोच समझ कर गलत मार्ग की तरफ आगे बढ़ने की आवश्यकता नहीं है । अन्यथा आपको बहुत ज्यादा नुकसान की स्थितियां आनेवाले भविष्य में देखने को मिलेगी और आप मन से भी आहत हो जाएंगे।

 

मकर राशि- मकर आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहे है | आज के दिन आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगाने के लिए आप अपने आत्ममंथन की तरफ अग्रसर रहेंगे | अपने भविष्य के बारे में अपने भुत काल के बारे में और वर्तमान के बारे में। इन सभी बातों के बारे में आप सोचेंगे। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे और जो सुधार आप लाएंगे वो आपके आसपास के लोगों को बहुत पॉजिटिव लगेगा। लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आप के मित्र बनने का प्रयास करेंगे। आज के दिन आपको अपने घर के बड़ों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके बड़े आपको बहुत ही अच्छी सलाह देंगे। कुछ ऐसे मार्गदर्शन आपको प्रदान करेंगे जोकि आपके भविष्य को लेकर आपके लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होंगे। आज के दिन आपकी जिज्ञासाओं का अंत आपके घर के बड़ों की सहायता से हो जाएगा | परंतु कार्यक्षेत्र में आर्थिक दिक्कतों का सामना आपको खुद ही करना पड़ेगा। अपने कार्यक्षेत्र में जो भी कठिनाई आपको आती है बहुत ही शांति से आपको उन कठिनाइयों से लड़ना है और आगे बढ़ना है। आज के दिन कोई डिसीजन में प्रॉब्लम अगर आपको आ रही है तो आप अपने घर के किसी बड़े व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं माता पिता दादा दादी नाना नानी या फिर कोई ऐसा व्यक्ति जो कि आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपका मार्गदर्शक है उन सभी व्यक्तियों से आप सलाह ले सकते हैं उसके बाद आप आगे बढ़ें ताकि आप सही निर्णय की तरफ अग्रसर हो सकें।

 

कुम्भ राशि- कुम्भ राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। आज के दिन अपने खर्चों पर आपको कंट्रोल करना चाहिए। शेयर मार्केट और लॉटरी में इन्वेस्टमेंट से आज आप जितना हो सके बचेंगे तो आपके लिए ठीक रहेगा अन्यथा नुकसान की स्थिति आपको देखने को मिलेगी। इस वजह से फाइनेंशल कंडीशन भी आपकी डांवाडोल रहेगी। इसलिए अपने फाइनेंशल कंडीशन को देखते हुए ही आपको अपने खर्चों में आगे बढ़ना चाहिए। वहीं कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट आज के दिन आपको नहीं करना चाहिए। अपने रूटीन के जैसे आप काम करें उन्हीं कार्यों को आज के दिन आप संपन्न करें। आज के दिन आपको वर्क प्लेस पर बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। झूठे आरोप लग सकते हैं परंतु आप पर डिपेंड करता है कि आप कितना अपना मनोबल बनाए रखते हैं। ऐसी बातों से बिल्कुल भी विचलित हों और अपने मनोबल के दम पर अपने इन झूठे आरोपों को आप मिथ्या साबित कर सकते हैं। आज के दिन गवर्नमेंट जॉब में है तो रिश्वत लेने का प्रयास बिल्कुल भी करें अन्यथा आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है।

 

मीन राशि- मीन राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारहवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है अतः आज का दिन आपके लिए अच्छे लाभ की स्थितियां लेकर आएगा | आकस्मिक धनलाभ दिन बिना प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे | कोई बड़ा काम आज आपके लाइफ में संपन्न होता हुआ दिखाई देगा और जो टारगेट आपने अपने काम में बनाया था वो टारगेट आप अचीव कर लेंगे। अपने काम के विस्तार की योजना भी आज के दिन आप बनाते हुए दिखाई देंगे। अगर आप जॉब में हैं तो आज के दिन आपको अपने बॉस से बहुत अच्छा अप्रेसिअशन मिलेगा। आज आपने किसी को बहुत लंबे टाइम से उधार दे रखा है तो वो आपका उधार भी चुकता कर देगा | जिससे भी आपके मन में प्रसन्नता और कॉन्फिडेंस के भाव उत्पन्न होंगे। आपके पारिवारिक सदस्यों का पूर्णतया सहयोग आपके साथ रहेगा। आपके दामाद से आपको आज के दिन अच्छे लाभ की स्थितियां भी देखने को मिलेगी और जो भी आईटी सेक्टर या इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको आज के दिन शुभ समाचारों की प्राप्ति अवश्य होगी |


Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Connect with us at Social Network:-

Find us on Youtube     Find us on Facebook     Find us on Instagram     Find us on Twitter     Find us on Linkedin

Comments