28 June 2021 Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल | Today's Horoscope - 28 June 2021 - आज का राशिफल



मेष राशि - मेष राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा तो आज का दिन आपके वर्क प्लेस पर बहुत इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है। दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी और उसके बाद में जैसे जैसे मतदान का समय आएगा | आपको अपने वर्क प्लेस पर की गई मेहनत का यथेष्ट पल प्राप्त होना प्रारंभ हो जाएगा। शाम तक आप अच्छे लाभ की स्थितियों को अर्जित कर पाएंगे | काम को आगे बढ़ाने की कुछ प्लैनिंग आज के दिन आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिल बैठकर करते हुए दिखाई देंगे। काम को तेज करने की प्लानिंग करेंगे। कुछ नया परिवर्तन आप अपने काम में लाने का प्रयास करेंगे | आज के दिन जो भी आपके कोर्ट केस संबंधित मामले हैं उनका निपटारा अगर होना है और फैसला आना है तो वो फैसला आज आपके पक्ष में जाएगा। जो कार्य आपके अधूरे रह गए हैं वो द्रुत गति से पूर्ण होंगे। स्टाफ आपके कहने के अनुसार समयावधि से पहले आपको काम करके दे देगा। इस वजह से आपको अच्छे लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। कुछ इम्पॉर्टेंट मीटिंग आज के दिन आपके जो संपन्न होनी है वो बहुत ही सकारात्मक परिणामों पर संपन्न होगी और आपको उससे बड़े ऑर्डर की संभावना बनती हुई दिखाई देगी। आज का दिन जो भी नौकरीपेशा लोग हैं उनके लिए भी बहुत अच्छा रहेगा जो गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हैं उनके प्रमोशन के चांसेस बनेंगे। वही प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को आज के दिन बोनस या फिर इंक्रीमेंट मिलने की संभावना भी बन रही है। 28 June 2021 Aaj ka Rashifal


वृषभ राशि - वृषभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः  तो आज के दिन शेयर मार्केट को किए गए इसमें आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा | वही आउट ऑफ़ वे जाकर दिन की शुरुआत में आप किसी ऐसे अनजान व्यक्ति की मदद करेंगे जिससे आपको पुण्य फल की प्राप्ति होगी | आपके मन में संतुष्टि और प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे | आज के दिन आपके पारिवारिक सदस्य आपके सभी कार्यों को पूर्ण करने में आपकी पूर्णतया मदद करते हुए दिखाई देंगे | जो युवा वर्ग नौकरी की तलाश कर रहा है उसके ये क्लास आज दिन खत्म होती हुई दिखाई देगी और आज के दिन जो भी कार्य आपात मिलेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आपके सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होते चले जाएंगे। पिता का साथ और मार्गदर्शन आज के दिन आपको अपने प्रत्येक कार्य में देखने को मिलेगा परंतु आज के दिन आपको उनके स्वास्थ का भी ध्यान रखना हैं। उनका स्वास्थ्य आज दिन थोड़ा सा डांवाडोल होता हुआ दिखाई देगा। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है और आज के दिन आप घर में पूजा हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी करवा सकते हैं। आज के दिन आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ में किसी बड़े धार्मिक मंदिर पर जाकर उनके साथ पूजा अर्चना करते हुए दिखाई देंगे। 28 June 2021 Aaj ka Rashifal


मिथुन राशि - मिथुन राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। आज का दिन की शुरुआत आपके लिए उतनी अच्छी नहीं रहेगी। थोड़ा सा जानवरों से चोट लगने की संभावना है इसलिए जानवरों से सावधान रहें। अपने कार्यों को किसी से शेयर न करें | अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखें अन्यथा वो व्यक्ति आपके कार्यों में व्यवधान डालकर आपको कब नुकसान की स्तिथि दिलवाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा | दोपहर के बाद का समय आपके लिए अनुकूल है। कोई भी विशेष कार्य को सम्पन्न करना चाह रहे है या फिर कोई बड़े कार्य में आप इनवेस्टमेंट करना चाह रहे है तो दोपहर के बाद आप उस इन्वेस्टमेंट को साकार कर सकते हैं। उस कार्य में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। कोई भी आपका आज के दिन बड़ा सपना साकार हो जाएगा जिससे आपका मनोबल और भी अधिक बढ़ेगा | युवा वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। किसी विशेष कॉलेज में आज आपको दाखिला मिल सकता है जिसका सपना बहुत लंबे टाइम से देख रहे थे | तो ओर आज आपका दिन मिक्स रिजल्ट आएगा इसलिए कोई भी शुभ कार्य आपको संपन्न करना है तो दोपहर के बाद का समय आपके लिए बहुत अनुकूल है। उस समय आप अपने शुभकार्य को संपन्न कर सकते हैं | 28 June 2021 Aaj ka Rashifal


कर्क राशि - कर्क राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है | आज का दिन आपके लिए दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होने वाली देगी। जीवनसाथी के साथ में आपके मधुरता के भाव और अधिक बहते हुए नजर आएंगे। अगर बहुत लम्बे समय से झगड़ा चल रहा था तो झगड़ा आज के दिन सॉल्व हो जाएगा। एक दूसरे के साथ प्रेम भाव से आप आगे बढेंगे | अपनी गृहस्थी को आगे बढाने का प्रयास करेंगे | अपने बच्चों पर और परिवार पर आपका पूरा ध्यान देते हुए दिखाई देंगे परंतु दोपहर के बाद का समय आपके लिए थोड़ा सा जटिल बना हुआ है। कोई एक्सिडेंट होने के चांसेज हैं। इसलिए थोड़ी सी सावधानी रखें | कोई भी बड़ा या नया इन्वेस्टमेंट न करें। आज के दिन नुकसान भी आपको झेलना पड़ सकता है इसलिए रुटीन के जो काम चल रहे हैं उन्हीं कार्यों को संपन्न करें। किसी भी विशेष कार्य को संपन्न करने के लिए आपको आज के दिन आवश्यकता नहीं है। अपने जीवन में बहुत संयमित होकर चलें। जुआ सट्टा या किसी भी गलत कार्य में आज के दिन आप अपना ध्यान केन्द्रित मत कीजिए। अगर आपने ऐसा किया तो आप बहुत बड़े नुकसान की स्थितियों में बहुत बड़ी कठिनाइयों में फंस सकते हैं। आज के दिन संभलकर चलेंगे उतना आप लाभ की स्थिति को अर्जित कर पाएंगे। व्यापारी वर्ग के लिए कोई बड़ा कार्य करना है या कोई बड़ा सौदा करना है कोई बड़ा ऑर्डर अगर आपको लेना है तो दिन की शुरुआत में ही आप उस कार्य को संपन्न करें। या बड़े ऑर्डर की तरफ अपना ध्यान केन्द्रित करें उसे लेने का प्रयास करें। मध्याहन के बाद का समय आपके लिए अनुकूल नहीं है इसलिए पहले ही आपको इस कार्य ऐसे कार्यों को संपन्न कर देना चाहिए। 28 June 2021 Aaj ka Rashifal


सिंह राशि - सिंह राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी। स्वास्थ संबंधी किसी समस्या से आप ग्रसित रह सकते हैं। इस वजह से आपके सभी रूटीन के काम बाधित होते चले जाएंगे | आपको अपने मित्रों की सहायता अपने कार्यों में लेनी पड़ सकती है परन्तु आपको ध्यान रखना है कि आप किस मित्र से सहायता लेनी है। ऐसा न हो कि आप गलत मित्र की संगति में फस जाए और अपने कार्य को उसके हाथ में दे दे और इस वजह से आपको बहुत बड़ा नुकसान हो जाए। आज के दिन रुपये पैसे के कोई भी कार्य हो तो उनको आप खुद संपन्न करें। किसी के भरोसे कार्य को छोड़ना आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति पर आज आपको थोड़ा सा ध्यान देना पड़ेगा। हालांकि मध्याहन के बाद आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती हुई नजर आएगी | जो आज का बजट है उसे लेकर आप जो चल रहे हैं | उस बजट से अधिक आपको अच्छे लाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी आपका लेवल और सर्कल दोनों ही बढ़ता हुआ दिखाई देगा। मध्याहन के बाद में आप अपनी कला से संबंधित कोई कार्य को साकार कर सकते है अपनी रुचि से संबंधित कोई भी काम करेंगे तो उसमें आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शाम को अच्छे और शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है | इसलिए आप अपने प्रयासों में आगे बढ़िए आपके प्रयास जरूर रंग लाएंगे। 28 June 2021 Aaj ka Rashifal

 


कन्या राशि - कन्या राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण कर  है अतः दिन की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होंगे व विद्यार्थी वर्ग के लिए भी दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आपको स्कूल या कॉलेज से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कोई स्कॉलरशिप भी आपकी दिक्कत दूर हो सकती है और आज आपको कॉलेज से स्कॉलरशिप प्राप्त होने का सपना साकार हो सकता है। दोपहर के बाद का समय आपके लिए थोड़ा सा सोच समझकर और संभल कर रहिएगा | आपको गलत संगति से आज बहुत बचना पड़ेगा और अपने कार्यों में बहुत ज्यादा ध्यान केन्द्रित करते हुए कंसंट्रेट करते हुए ही आगे बढना पड़ेगा। यदि आपका ध्यान चूका तो आपके कार्यों में नुकसान की स्थितियां जरूर देखने को मिल सकती है आपके साथ जो सहकर्मी हैं जोकि आपकी प्रगति से ईर्ष्या करते हैं जलन करते हैं वे सभी  आपके कार्य में व्यवधान डालने का भरकस प्रयास करेंगे परन्तु आप अपने काम के बलबूते पर उन प्रयासों को नाकामयाब कर सकते हैं तो थोड़ा सा संभल कर आज के दिन सतर्क होकर आपको आगे बढ़ना पड़ेगा। 28 June 2021 Aaj ka Rashifal


तुला राशि - तुला राशि से चन्द्रमा चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है | दिन की शुरुआत में आपको अशुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है | कुटुम्ब से अशुभ समाचार प्राप्त हो सकते है | प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्य यदि आपको सम्पन्न करना है तो वो कार्य आपको मध्याह्न के बाद ही करने चाहिए। ऐसे कार्य दिन की शुरुआत में न करें अन्यथा आपके साथ फ्रॉड भी हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और लंबी दूरी की यात्रा को आप थोड़ा सा संभल कर संपन्न करें। आज के दिन कोई भी बड़ा और नया निवेश आपको नहीं करना चाहिए। किसान वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। शाम तक आपको अपनी मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा। दूध डेरी से रिलेटेड जो भी लोग काम करते हैं उन सभी के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शाम तक आप अपने लाभ की स्थितियों को दुगना करते हुए दिखाई देंगे। विद्यार्थी वर्ग का रिजल्ट आने और शाम को आएगा तो वो आपके लिए पॉजिटिव रहने वाला है। इसीलिए आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को अपनी मेहनत से किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखनी है। साहित्य जगत से जुड़े लोगों को आज के दिन मान सम्मान की प्राप्ति होगी और आपकी प्रसिद्धी में आज के दिन वृद्धि होगी।


वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके लिए पराक्रम से भरा हुआ होगा। दिन की शुरुआत में आप अपने आपको बहुत प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में महसूस करेंगे। लोग आपसे प्रभावित होकर आपकी सलाह लेकर अपने कार्यों का संचालन करेंगे। आज के दिन आपके मित्रों का भी बहुत अच्छा साथ और आपको प्राप्त होगा। बड़े भाई बहनों की मदद से आप अपने कार्य क्षेत्र में अपने कैरियर में सही लक्ष्य की तरफ बढ़ते हुए दिखाई देंगे। जो भी कन्फ्यूजन की स्तिथि है वो उन की सहायता से खत्म हो जाएगी परंतु शाम तक आपको प्रॉपर्टी से संबंधित किसी कार्य में नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें क्योंकि शाम तक आपको एक्सीडेंट होने का खतरा बना हुआ है इसलिए वाहन चलाएं तो बहुत सावधानी रखें। अगर हो सके तो लंबी दूरी की यात्रा को बिल्कुल अवॉइड करें। सामाजिक मान सम्मान आज आपको भरपूर प्राप्त होगा और राजनीति में आपका प्रभाव और अधिक बढ़ता हुआ दिखाई देगा।


धनु राशि- धनु राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर करेगा। आज का दिन आपके लिए हर दृष्टि से सर्व कार्य सिद्धि दायक रहेगा। वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। वही कुटुंब से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। सामाजिक मान सम्मान तो आज आपका बढ़ेगा ही वही प्रभाव क्षेत्र और अधिक बढ़ता दिखाई देगा | घर में कोई पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद की वजह से आपके और आपके भाई बहनों के बीच में तकरार और मतभेद चल रहे थे तो वो विवाद आज के दिन सुलझेगा और मतभेद भी आज के दिन खत्म होते हुए फिर से पारिवारिक स्थिति आपके अनुकूल होती हुई दिखाई देगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है। छोटे भाई बहनों के शादी सगाई जैसे वार्तालाप आज के दिन जारी रहेंगे। आज के दिन कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए प्रसिद्धि वाला रहेगा। वहीं टीचिंग लाइन से जो भी जुड़े हुए हैं उन सभी के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। गुरुजनों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके जो भी स्टूडेंट्स है वो आपकी प्रशंसा करेंगे और उनके लिए आप एक प्रेरणा स्रोत का कार्य करते हुए दिखाई देंगे | 28 June 2021 Aaj ka Rashifal


मकर राशि - मकर राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहे है। अतः आज के दिन की शुरुआत में आप अपने लिए आत्म मूल्यांकन की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे और अपनी गलतियों से सीखेंगे | आज के दिन आप जो भी कार्य जिसमें आपको नुकसान की स्थितियां देखने को मिली है उन सभी कार्यों का मूल्यांकन करेंगे और उसमें आपको अपनी गलतियां पता चलेगी | उन गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे और ये सुधार आपके लिए बहुत ही सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज के दिन आपको अपने परिवार का अपने कुटुम्ब का बहुत अच्छा साथ देखने को मिलेगा घर के बड़ों के आशीर्वाद से आपके कार्य निर्विघ्न पूरे होते चले जाएंगे। दादा दादी का आशीर्वाद आज आपके साथ रहेगा और उनके मार्गदर्शन से आप किसी बड़ी जिज्ञासा का अंत भी आज करते हुए दिखाई देंगे। घर की महिलाओं के लिए सोने और आभूषणों की खरीददारी आज के दिन आप करते हुए दिखाई देंगे | वहीं घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी आज के दिन बन सकती है और घर में मेहमानों के आवागमन से घर का माहौल बहुत ही जल्दी होता हुआ दिखाई देगा। 28 June 2021 Aaj ka Rashifal


कुम्भ राशि - कुंभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है दिन की शुरुआत में आपका बजट आज के दिन बिगड़ सकता है। कोई बड़ा खर्चा अनायास ही आपके जीवन में आ जाएगा | जिस वजह से आप थोड़ा सा आर्थिक संकट की तरफ गिरते हुए नजर आएंगे परंतु शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी आप अच्छे लाभ की स्थितियों को भी अर्जित करते हुए दिखाई देंगे। यानि आपने जितना नुकसान पाया है उसकी रिकवरी शाम तक होती हुई दिखाई देगी परंतु दिन की शुरुआत में आपको बहुत संभलकर चलना है | झूठे आरोप आप पर लग सकते है झूठे जाल में आपको फंसाया जा सकता है यानि रिश्वत आपने नहीं ली है परंतु आपको रिश्वत के इल्जाम में फंसाया जा सकता है इसलिए आज के दिन आपको बहुत संभलकर रहना पड़ेगा। ऐसे किसी भी व्यक्ति से जितना हो सके दूर रहे जोकि आपको संदिग्ध लगता है आपको लगता है कि वो कुछ रोजमर्रा से अलग एक्टिविटीज कर रहा है। वहीं आज के दिन आपको अपने बड़ों की सलाह लेकर ही किसी कार्य में आगे बढ़ना चाहिए। कोई भी डिसीजन लें तो आप अपने घर के बड़ों की सलाह से ही आगे बढें। या फिर कोई विशेष मित्र जोकि आपके लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है। या आप किसी को अपना आइडियल समझते हैं उस व्यक्ति से सलाह लेकर ही आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज के दिन आगे बढना है | विदेशी कंपनियों से आज आपको बहुत अच्छे लाभ की संभावनाएं बनी हुई है वहीं आध्यात्मिकता में आप आज आपकी रूचि बढेगी। किसी धार्मिक ग्रंथ के अध्ययन अध्यापन में आज आप निपुणता भी हासिल करते हुए दिखाई देंगे। 28 June 2021 Aaj ka Rashifal


मीन राशि - मीन राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारहवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए आकस्मिक धनलाभ से होगी। शेयर मार्केट लॉटरी में आपको अच्छे लाभ की संभावना आज के दिन देखने को मिलेगी | वहीं आज आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर देगा। आज के दिन आप किसी बड़ी विदेशी कंपनी के साथ में कोलेबोरेशन हो सकता है और कोई बड़ा ऑर्डर आज के दिन उनके  द्वारा आपको मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए मनोबल को बढ़ाने वाला रहेगा परन्तु आज के दिन आपको गलत तरीके से धन कमाने की चेष्टा बिल्कुल भी नहीं करनी है। जो भी नौकरीपेशा लोग है उनको बहुत सावधानी से अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ाना पड़ेगा आज आप बहुत बड़ी समस्या में फंस सकते है। जो भी बिजनेस करते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत सतर्कता से आगे बढ़ने का है कोई भी ऐसा न करें जिसमें आपको बहुत ज्यादा नुकसान हो और आपके लाभ की और नुकसान की स्थितियां न्यूट्रल हो जाएं। इसलिए आज के दिन आपने सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करने में अपने कार्यक्षेत्र में समझदारी से आगे बढ़ने में ही आज आपको सफलता अर्जित करनी चाहिए। जरूरत से ज्यादा लालच आज आपके लिए नुकसान की स्थितियां ला सकता है। सामाजिक मान सम्मान आज आपका बढ़ेगा | लेवल और सर्कल बढ़ा हुआ दिखाई देगा और सर्कल में कुछ वीआईपीज भी आज आपके जुड़ जाएंगे जिनका लाभ आप आने वाले भविष्य में अपने कार्यक्षेत्र में उठाते हुए दिखाई देंगे |

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Connect with us at Social Network:-

Find us on Youtube     Find us on Facebook     Find us on Instagram     Find us on Twitter    Find us on Linkedin


Comments