16 July 2021 Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल | Today's Horoscope -16 July 2021 - आज का राशिफल

16 July 2021 Aaj ka Rashifal

 

मेष राशि - मेष राशि की आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। थोड़ा सा काम में सजगता आपको लानी पड़ेगी। वहीं आपको आज के दिन अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना पड़ेगा। स्वास्थ आपका आज के दिन डांवाडोल हो सकता है। खासकर आज के दिन आपको पेट से संबंधित कुछ प्रॉब्लम होने की संभावना बनी हुई है इसलिए आज के दिन बहुत ही सावधानी खाने पीने में आपको रखनी है और अगर आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस होती है तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेकर अपना इलाज करवाएं ताकि आपके कार्यों में व्यवधान की स्थिति उत्पन्न न हो और आप अपने कार्यों को सुचारू रूप से कर पाएं आपका काम डिस्टर्ब न हो। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अच्छा नहीं रहेगा। आज के दिन आप पर झूठे आरोप लग सकते हैं नौकरी में कई दिक्कतें आ सकती है। बॉस द्वारा आपको डाटा जा सकता है। आपके कार्य और आपकी योग्यता के अनुसार आपको काम न मिलने की वजह से भी आपके मन में आज के दिन निराशा उत्पन्न हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन इतना अच्छा नहीं है। अच्छे लाभ की स्थिति को आप चाहकर भी अर्जित नहीं कर पाएंगे बहुत प्रयासों के बाद में आपके हाथ से एक बड़ा प्रोजेक्ट निकल सकता है। आज के दिन नुकसान की स्थिति आदि के लिए जितनी सजगता आप अपने कार्यक्षेत्र में रखेंगे उतना ही आप लाभ की स्थितियों को भी अपने जीवन में उत्पन्न कर पाएंगे सामान्य तरीके से अपने कार्यों का संचालन आज के दिन आप कर पाएंगे | नाना नानी का प्रसाद और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा वही आज के दिन आपको उनसे फाइनैंशली भी हेल्प मिलने की संभावना बनी हुई है। 16 July 2021 Aaj ka Rashifal

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि- वृषभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः कोई निश्चित समयावधि के अंदर आज के दिन आप कोई विशेष कार्य सिद्ध कर लेंगे। जो कार्य सभी के लिए कठिन था वह कार्य आज के दिन आप कर गुजरेंगे जिससे आप सभी की प्रशंसा के पात्र बन जाएंगे। आपके सहकर्मी आपको अपने लिए आइडियल मानेंगे और आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में कुछ विशेष लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। इसलिए आज के दिन आपको सजग रहकर अपने व्यापार में और अधिक ध्यान देते हुए आगे बढना चाहिए। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। आज के दिन आपका मन धार्मिक भावना से ओत प्रोत रहेगा। भगवान की भक्ति पूजन भजन ऐसे कार्यों में आपकी रुचि आज के दिन बढती हुई दिखाई देगी। संतान की तरफ से सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। अब तक जो आपको बच्चों से रिलेटेड कुछ प्रॉब्लम थी वो टेंशन आज के दिन रिलीज होती हुई दिखाई देगी | 16 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि- मिथुन राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज के दिन आपको बहुत ज्यादा सजगता से अपने कर्म पथ पर और जीवन में हर तरीके से आगे बढ़ना पड़ेगा। सबसे पहले तो आज के दिन आपको क्रोध नहीं करना है। गुस्सा और आवेश व्यक्ति के विवेक को खत्म कर देता है और आज के दिन आपके ऊपर हावी हुआ गुस्सा आपको नुकसान की स्थिति दिलवाएगा। आपको रिश्तों में भी कुछ नुकसान हो सकता है तो आज के दिन आपको बहुत ज्यादा विवेक का इस्तेमाल करना है | धैर्य से अपने कार्यों को करना है। घर में मनमुटाव की स्थिति अगर उत्पन्न हो भी गई है तो आपकी सजगता से उन स्थितियों को आप सामान्य भी करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपको वर्क प्लेस पर भी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सहकर्मी आपके ही काम से ईर्ष्या वश व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे | षड़यंत्र का प्रयास करेंगे परन्तु आज के दिन आपको उनको भी परास्त करना है  और उनको परास्त कैसे करें उनके पारे में उनको नीचा दिखाने की कोशिश न करें। अपने कार्य में सजगता दिखाने का प्रयास करें। अपने कार्यों में उन्नति प्राप्त करें अपने कार्यों में आगे बढने का प्रयास करें तो इससे वो स्वतः ही परास्त हो जाएंगे। आज का दिन किसी मित्र से भी आपकी मैत्री संबंध खराब करने का रहेगा | यानि आपके जो अच्छे संबंध किसी मित्र से बने हैं कोई बेस्ट फ्रेंड आपका है तो आज के दिन बहस और झगड़ा बड़ा हो सकता है। छोटे झगड़े तो चलते रहते है| मित्रता में परन्तु आज के दिन बड़ा झगड़ा हो सकता है और उस वजह से संत संबंध विच्छेद होने की भी संभावना आज के दिन आपके जीवन में बनी हुई है | कार्यक्षेत्र में कदम फूंक फूंक कर रखेगा। वहीं प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी काम हो तो उसमें आज के दिन आपको सजगता जरूर दिखानी चाहिए। 16 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि- कर्क राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है । आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। थोड़ा सा काम में चुनौतियां जरूर आएंगी और उन चुनौतियों को पार आप नहीं कर पाएंगे परन्तु आपका सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। आपके परिवार में आपकी वैल्यू और अधिक बढती हुई दिखाई देगी। आज के दिन पारिवारिक सदस्यों के साथ आप थोड़ा समय व्यतीत करने का प्रयास करेंगे वहीं भाई बहनों का अच्छा साथ और मागदर्शन आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। आज का दिन आपके लिए कोई दूरगामी यात्रा भी करने का रहेगा इसलिए यात्रा में थोड़ी सी सजगता दिखाकर ही आपको आगे बढ़ना चाहिए। आज के दिन आपकी कोई मनोकामना कोई इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे। 16 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि- सिंह राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं | आज के दिन पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद का निपटारा आप घर के किसी बड़े की सहायता से होता हुआ दिखाई देगा। यदि आपके कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो आज के दिन उसके चक्कर आपको लगाने पड़ सकते हैं परन्तु आपके फेवर में ही बाते जाएगी। कोर्ट केस से संबंधित कोई फैसला होना है तो आज आपके फेवर में रहेगा। आज के दिन आप वाणी से सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। जिन लोगों का बोलने का कार्य अधिक रहता है वो ऐसा शॉपकीपर हो जो कि बोल कर अपने माल को बेचने का काम हो चाहे आप टीचर हो जो टीचिंग लाइन से जुड़े हो चाहे कोई कंसल्टेंसी सर्विस आप देते हो या मार्केटिंग से रिलेटेड कोई भी काम हो उन सभी क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बॉस की प्रसिद्धि में प्रतियोगियों का काम भी आपकी वाणी से बढ़ता हुआ दिखाई देगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि- कन्या राशि में आज के दिन चन्द्रमा गोचर भ्रमण कर रहे है अतः आज के दिन आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसे आप पूर्ण करने में थोड़ी सी कठिनाई महसूस होगी | आपके पारिवारिक सदस्यों का भी सहयोग आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। आज के दिन अपने जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आप सतत प्रयत्नशील रहेंगे और आप कुछ हद तक अपने जीवन में अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ में मिलकर समस्याओं को दूर भी कर पाएंगे। आज के दिन कोई बड़ा सपना आपका पूरा हो जाएगा | जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप अपने व्यापार को आगे बढाने के लिए कुछ नई स्ट्रेटेजी और प्लैनिंग भी करते हुए दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन रोजमर्रा के कार्यों से परिपूर्ण रहेगा और उन कार्यों में उन्हें सफलता भी प्राप्त होती हुई दिखाई देगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि - तुला राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में भ्रमण कर रहे है | इस कारण आज के दिन आपको अपने खर्चों पर अंकुश लगाना बेहद आवश्यक है। अनर्गल खर्च की वजह से आज आपको अपने कार्य को पूर्ण करने में अपने डेली रूटीन की लाइफ को आगे बढाने में भी समस्याएं उत्पन्न होंगी। आज के दिन आप बचत योजनाओं जैसे कार्यों के अंदर इन्वेस्टमेंट करेंगे तो आपके भविष्य को सिक्योर करेगा। वहीं वर्क प्लेस पर कुछ नए कार्य की शुरुआत आज के दिन आपको करने से बचना चाहिए | कोई भी काम आज जहां तक हो सके आप न करें वही आपके लिए सही रहेगा। आज के दिन आप अपने वर्क प्लेस पर किसी से झगड़ा कर सकते हैं और ये झगड़ा फसाद आपके आने वाले भविष्य के लिए ठीक नहीं है। वहीं व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन थोड़ा सा टिपिकल बना हुआ है। आज के दिन जो भी आप काम कर रहे हैं उस कार्य में जो रूटीन से आपका काम चलेगा केवल उसी को आप संचालित कीजिए। कुछ भी नया करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि नए करने के चक्कर में नुकसान की संख्या और अधिक बढ़ सकती है तो थोड़ा सा संभलकर रहिए। वैसे आज के दिन अगर आप थोड़ा सा सजगता से चलेंगे तो अपने जीवन में लाभ की स्थितियों को भी ला पाएंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि से चन्द्रमा दिन ग्यारहवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है । आज के दिन आप अच्छा लाभ अर्जित करते हुए दिखाई देंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन वैसे भी हर दृष्टि से बेहतर रहने वाला है। आज बड़ी इंडस्ट्री के मालिक हैं तो इस इंडस्ट्री में नयी मशीनरी की खरीदारी कर सकते हैं या फिर कोई बड़ा ऑर्डर आज के दिन आपको मिलता हुआ दिखाई देगा। आज आप अपने काम को एक्सटेंड करने की प्लानिंग करते हुए दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन और भी अच्छा रहने वाला है। प्रमोशन के चांस इंक्रीमेंट के चांसेस आपके कार्यों को सराहा जाएगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन आपको सौंपी जा सकती है। पारिवारिक तौर पर यदि हम बात करे तो आज के दिन आप अपने परिवार के साथ किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं और परिवार के साथ में ये जो कार्यक्रम हिस्सा ले रहे है वह आपको सम्मानित भी किया जा सकता है आज आप का लेवल और सर्कल दोनों ही बढ़ते हुए दिखाई देंगे। कुछ ऐसे लोग आज आपके दायरे में आपके जीवन में जुड़ेंगे जोकि आने वाले समय में आपको गाइड करते हुए दिखाई देंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि- आज के दिन आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। इसीलिए आज के दिन आप अपने सभी पेंडिंग पड़े हुए काम को प्रायोरिटी से पूरा कीजिए। आज का दिन परिवार में शादी सगाई जैसे वार्तालाप जारी रखने का है। इसलिए अगर आपके कोई छोटे भाई बहन या फिर आपके बच्चे शादी लायक हैं तो आज के दिन उनकी शादी सगाई जैसे वार्तालाप जोर पकड़ेगी। आज के दिन आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी संलग्न रहेंगे और अपने परिवार के साथ में किसी धार्मिक मंदिर या फिर कोई पिकनिक का प्रोग्राम बनाते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपका कोई बड़ा सपना कोई बड़ी इच्छा पूर्ण होने की संभावना भी बनी हुई है और वो सपना आपका आज के दिन जरूर पूरा होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि - मकर राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहने वाला है। कामकाज में दिक्कत तो आएगी परन्तु आज के दिन आप सभी दिक्कतों को पार करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगे | आज के दिन आप पेंडिंग पड़े हुए सभी कार्य को फटाफट पूर्ण कर लेंगे जिससे उसमें अटका हुआ पैसा भी आपको प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपको आउट ऑफ़ वे जाकर लोगों की सहायता करेंगे जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति होती हुई दिखाई देगी। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन विशेष अपॉर्चुनिटी भरा रहेगा। आप अपने बिजनेस के सिलसिले में जो भी मीटिंग करेंगे उस मीटिंग में आपको निश्चित तौर पर सफलता प्राप्त होगी। युवा वर्ग के लिए आज का दिन थोड़ा सा टिपिकल बना हुआ है। आज के दिन आप जो भी चाह रखते हैं उसके लिए आपको भरकस प्रयास करने पड़ेंगे। प्रयास के द्वारा ही आप अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि - कुंभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है । अतः आज का दिन आपके लिए मिलेजुले प्रभाव से आगे बढ़ेगा | जानवरों से चोट लगने की संभावना बनी हुई है। ससुराल से आपको अच्छा सपोर्ट आज के दिन मिलता हुआ दिखाई देगा | रिश्तों में आए मनमुटाव भी आज के दिन आपके दूर हो जाएंगे | वहीं आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्य को किसी के ऊपर नहीं डालेंगे | खुद खड़े रहकर जो भी कार्य करेंगे सफलता निश्चित रूप से आपको प्राप्त होगी परंतु यदि आप किसी और पर अपने कार्य को डाला तो सफलता की जगह नुकसान की स्थितियां बढ़ जाएगी। आज के दिन आपको पार्टनरशिप में काम करने से बचना चाहिए | वहीं कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट आज के दिन न करें। शेयर मार्केट लॉटरी में आज आपको जितना हो सके बचेंगे तो आपको लाभ की स्तिथि देखने को मिलेंगी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि - मीन राशि  से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। वहीं आज के दिन व्यापार में कुछ नई घटनाएं आपके साथ हो सकती है | आप अपने काम को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उन प्रयासों में आप सफल होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो आपके जीवन की दिशा को बदल देगा। आज के दिन आपको खाने पीने में थोड़ा सा ध्यान रखना है कि पेट संबंधी कुछ प्रॉब्लम आपको हो सकती है पर जीवनसाथी की मदद से आप जल्दी ही स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। लव रिलेशनशिप में आपके पार्टनर के साथ आज आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी यदि आप दोस्ती तक सीमित है तो आज उनको को प्रपोज कर सकते हैं वो आपके प्रपोजल को नहीं ठुकराएंगे |

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Connect with us at Social Network:-

Find us on Youtube     Find us on Facebook     Find us on Instagram     Find us on Twitter    Find us on Linkedin

 


Comments