कन्या राशि मई राशिफल 2022 in Hindi | Kanya Rashi Virgo May 2022 Horoscope | Nidhi Shrimali


 

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

कन्या राशि मई राशिफल 2022 in Hindi


This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

 

 

उतार चढ़ाव हर व्यक्ति के जीवन में आते हैं और सही मार्गदर्शन से उनका समाधान संभव है तो आइए हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान। नमस्कार स्वागतम् वेलकम। आज हम आपके सामने कन्या राशि वालों का मई माह का मासिक राशिफल लेकर उपस्थित हुए है और इस माह में सबसे पहले जान लेते हैं। कौन से विशेष व्रत और त्योहार आ रहे हैं तो 3 मई को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती का पर्व मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया को अबूझ सावे के रूप में जानते हैं। इस दिन कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य के लिए हमें महूरत देखने की आवश्यकता नहीं रहती। पूरा दिन ही शुभ रहता है | परशुराम जयंती भी इस दिन आ रही है। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के अवतार माने गए और शौर्य वीरता के प्रतीक भी हैं। 16 मई को वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी और बुद्ध पूर्णिमा का अपना विशेष महत्व रहता है। इस दिन दान पुण्य अवश्य करें। ये तो है दो विशेष त्योहार जो कि इस माह को और भी अधिक विशेष बनाते हैं। कन्या राशि मई राशिफल 2022 in Hindi

अब जान लेते है कि इस माह में ग्रह गोचर की स्थिति कैसी रहेगी। सबसे पहले बात करते हैं ग्रहों के राजा सूर्य की जो कि वर्तमान में अपनी उच्च की राशि मेष में विराजमान हैं और 15 मई को वे अपनी सम राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। अब बात करते हैं आपकी राशि स्वामी बुध की जो कि पूरे माह वृषभ राशि में अति मित्र होकर विराजमान रहेंगे और जब सूर्य भी वृषभ राशि में आ जाएंगे तो सूर्य बुध का बुधादित्य योग बनेगा जोकि आपकी राशि के लिए बहुत ही कल्याणकारी रहेगा। मंगल ग्रह जो कि अपनी शत्रु राशि कुंभ में विराजमान है और 17 मई को वे अपनी सम राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु ग्रह इस पूरे माह स्वग्रही होकर मीन राशि में विराजमान रहेंगे और जब मंगल 17 मई के बाद में गुरु के साथ में युति करेंगे तब कई प्रकार के परिवर्तन आपको देखने को मिलेंगे। शुक्र ग्रह जोकि वर्तमान में अपनी उच्च की राशि मीन में विराजमान है और 23 मई को वे अपनी मित्र राशि मेष में प्रवेश करेंगे। शनि ग्रह इस पूरे माह कुम्भ राशि में मूल आन्तरिक होकर विराजमान रहेंगे। राहू मेष में जो कि उनकी सम राशि और केतु तुला में जो कि उनकी सम राशि है उस में विराजमान रहेंगे। अब एक अच्छा संयोग 17 मई से लेकर 23 मई तक बनने वाला है। यानी 17 से लेकर 23 मई तक गुरु मंगल और शुक्र ये तीनों ग्रह एक साथ युति कर के विराजमान रहेंगे। मंगल चूंकि आपके पराक्रमेश हैं शुक्र आपके भाग्येश है और गुरू दो केन्द्रीय स्थान के स्वामी यानि सुखेश और सप्तमेश है। यानि पराक्रमेश, भाग्येश, सुकेश और सप्तमेश की युति आपके सप्तम भाव में होगी और ये युति आपके लिए बहुत ही कल्याणकारी रहेगी। अब क्या रिजल्ट आपको इन युतियों के लिए जो ग्रह गोचर की स्थिति है वो देखने को मिलेंगे उसके बारे में जान लेते हैं |

शुरू करते हैं कन्या राशि वालों का मई माह का मासिक राशिफल और ये जो राशिफल हम आपको बता रहे है ये चन्द्र गणनाओं पर आधारित है और आपकी राशि और लग्न दोनों के हिसाब से समान रूप से प्रभावशाली है तो सबसे पहले बात करते हैं आपकी राशि स्वामी यानी लग्नेश की जो है बुध जो कि आपके कर्मेश भी है और बुध भाग्य स्थान में विराजमान है। अति मित्र स्थान है त्रिकोण में बैठे है लग्नेश का त्रिकोण में जाकर बैठना बहुत ही बढ़िया आपके भाग्य को प्रबल कर रहे हैं। अपने से नवम जाकर बुध बैठे हैं जो कि आपके पराक्रम को आपके सामाजिक मान सम्मान को बढ़ाएंगे। आपकी तार्किक क्षमता को बढ़ाएंगे। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। इंटेलीजेंसी के चर्चे चारों तरफ होंगे। चूंकि बुध आपके लग्नेश है राशि स्वामी है इसलिए इस समय आप अपने बिगड़े हुए कामों को भी बनाने में सफल होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत बढ़िया होगा क्योंकि व्यापार के कारक ग्रह भी हैं। ददियाल से आपके रिलेशन बहुत सुदृढ़ होंगे। दादा दादी का आशीर्वाद रहेगा और आपके ददियाल वालों से बॉंडिंग बहुत अच्छी रहेगी। यदि पैतृक व्यवसाय साथ में करते हैं तो उसमें भी आपको लाभ प्राप्त होगा। अब कर्मेश अपने से 12 वे बैठे हैं तो थोड़ा सा काम में फ्लक्चुएशन जरूर देंगे। परंतु फिर भी सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। आपके कार्य होते चले जाएंगे। कामों में आ ही सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। यह समय आपकी उपलब्धियों को आपके कामों को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। इस समय अगर आप आईटी सेक्टर बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं तो निश्चित रूप से थोड़ी परेशानियां कठिनाइयां जरूर आएगी, पर फिर भी आपको सफलता जरूर प्राप्त करेंगे। पिता से मार्गदर्शन लेकर आप अपने जीवन में काम करें तो निश्चित रूप से गलतियों से बच पाएंगे और बेहतर रिजल्ट भी आपको अपने जीवन में देखने को मिलेंगे। कन्या राशि मई राशिफल 2022 in Hindi

अब बात करते हैं द्वितीय भाव के स्वामी की यानी धनेश और भाग्येश की जो कि है शुक्र और सप्तम भाव में आपके सप्तमेश के साथ युति करके बैठा है। उच्च के होकर और बैठे है। धन भाव के स्वामी का उच्च का होकर बैठना आपके धन की परिस्थितियों को और अधिक सुदृढ़ करेगा। हालाँकि केतु बैठे है कभी कभी मिसअंडरस्टेनिंग लाएंगे, परंतु फिर भी आपके काम निश्चित रूप से होते चले जाएंगे। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा और पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद आपके जो फैसला जाएगा, वो आपके पक्ष में जाएगा। इस समय आपके कोई भी अटकाव की स्थिति है वो दूर हो जाएगी और अगर आप बुटीक का काम करते हैं। ट्रैवल एजेंट है या फिर फूड सप्लाई का आपका काम है टिफिन सर्विस का काम है तो निश्चित रूप से आप सफलता प्राप्त करेंगे। सामाजिक मान सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी। चूंकि भाग्येश है और अपने से ग्यारवें जाकर बैठा है। केन्द्र में बैठ हैं। बहुत बढ़िया रिजल्ट देंगे। सुखेश और सप्तमेश के साथ युति कर रहे हैं तो भाग्य को और प्रबल करेंगे तो जो युवक युवतियां जैसे बुटीक का काम करना चाह रहे है आप कपड़ों का काम अगर खोलना चाह रहे हैं या फिर किसी भी प्रकार का शुक्र का व्यापार आप करना चाह रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत सपोर्टिव रहेगा। फंड का अरेंजमेंट हो जाएगा। व्यवस्थाएं सारी हो जाएगी। कई प्रकार के मार्ग प्रशस्त होते दिखाई देंगे। कई प्रकार के मौके आपको आगे बढ़ने के मिलेंगे। धर्म के कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी और विवाह में आ रही सारी बाधाएं दूर होंगी। यदि आप अपने लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे तो यह समय आपको परफेक्ट लाइफ पार्टनर दिलवाएगा। ये समय जन कल्याण के कार्यों से भरा हुआ है और शुक्र के रिजल्ट आपको बहुत अच्छे मिलेंगे। कन्या राशि मई राशिफल 2022 in Hindi

अब आते है पराक्रम भाव पर पराक्रम भाव के स्वामी हैं मंगल जो कि षष्टम भाव में जाकर बैठा है अष्टमेश भी है पर मंगल एक पाप ग्रह। तो पाप ग्रह का रोग भाव में जाकर बैठना रोगों को थोड़ा ठीक करेगा। पराक्रम के हिसाब से यह समय थोड़ा सा आपके लिए टिपिकल है। हालांकि पंचमेश और पराक्रमेश की युति हो रही है | त्रिक और त्रिकोण के स्वामी की युति आपको रिजल्ट अच्छे देगी। इस समय डिसीजन लेते समय सावधान रहना है | गलत से आपको बचना है और गलत लोगों की संगति नहीं करनी है। किसी के भ्रमजाल में नहीं फसना है। भ्रमित नहीं होना है। आपका खुद का सेल्फ कॉन्फिडेंस आपको सफलता दिलवा सकता है। इस बात को ध्यान रखें। यदि कोई आपके कॉन्फिडेंस को गिराने की कोशिश करे तो उसकी बातों में नहीं आना और अपना कॉन्फिडेंस लूज़ नहीं करना है। राजनीति से जुड़े सभी मामले आपके सुलझ जाएंगे। अगर आप कोई बड़े नेता हैं तो इस समय आपके शौर्य और पराक्रम के चर्चे चारों तरफ होंगे। डेली रूटीन की लाइफ चूंकि मंगल अष्टमेश भी है और षष्टम में बैठे है तो ठीक करेंगे। कर्ज की समस्या से मुक्ति दिलवाएंगे। यात्राएं जरूर करवाएंगे। परंतु यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। गलत डिसीजन लेने से आपको बचाएंगे। यदि आप कोई गलत डिसीजन लेने जा रहे हैं पर आपका मन नहीं मानेगा और वो डिसीजन कहीं न कहीं आपका रुक जाएगा। धनहानि से आपको मुक्ति दिलवाएंगे। आपको इस समय गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है इस बात को ध्यान में रखेगा। इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय प्रसिद्धि दायक रहेगा, परंतु आपको सोच समझकर कदम भी उठाने पड़ेंगे।

अब आते हैं सुकेष पर सुख भाव की बात करें तो सप्तम भाव के स्वामी भी है और सुकेष भी हैं वो है गुरु और सप्तम भाव में स्वग्रही होकर बैठे है | केन्द्र में गुरु का बैठना बहुत अच्छा और स्वग्रही होकर हंस नामक महापुरुष योग आपके लिए बना रहे हैं। शानदार ये समय गुरु का आपको देखने को मिलेगा। इस समय का आपको लाभ जरूर उठाना चाहिए। भूमि भवन, भूमि, भवन, वाहन जैसे कार्य आपके निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। सुखों में वृद्धि होगी। इस समय नई नई प्रॉपर्टी आप बनाते हुए दिखाई देंगे और जीवनसाथी के नाम से कोई भी प्रॉपर्टी खरीदेंगे। उसमें अच्छा खासा लाभ आपको प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में आपके वृद्धि होगी और माँ के साथ बॉन्डिंग और अधिक सुधरेगी और वर्क प्लेस पर आपको प्रमोशन इंक्रिमेंट मिल सकता है। अधिकारियों का भी आपको सहयोग प्राप्त होगा तो उनके सहयोग से आपके काम बनते चले जाएंगे। गुरु सप्तमेश है सप्तम भाव में स्वगृही होकर बैठा है और शुक्र के साथ है तो विवाह में किसी भी प्रकार की बाधा के लिए ये समय बहुत ही उपयुक्त है। ये बाधा खत्म हो जाएगी। अगर बहुत लंबे टाइम से आप अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे है । सही नहीं मिल रहा तो अब मिलेगा। आप निश्चित रूप से विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। अपने लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर आपको इस समय प्राप्त हो जाएगा। आप वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। व्यापार में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी और व्यापार में अच्छे धनलाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। ब्रैंडिंग आपकी बनती हुई दिखाई देगी। आपकी प्रसिद्धि में भी इस समय वृद्धि होगी। कलाकार हैं तो कला के क्षेत्र में प्रसिद्धि हासिल करेंगे। मैनेजमेंट के फील्ड से जुड़े हैं तो मैनेजमेंट के काम में आपको सफलता मिलेगी। आपकी ख्याति चारों तरफ फैलती हुई दिखाई देगी। अगर आप अपने रचनात्मक कार्यों से अर्निंग कर रहे है तो निश्चित रूप से उनमें भी आपको अच्छा लाभ देखने को मिलेगा तो प्रसिद्धि के साथ साथ लाभ भी कमाएंगे। कन्या राशि मई राशिफल 2022 in Hindi

अब आते है पंचम भाव पर पंचमेश और षष्टेश आपके शनि है और षष्टम भाव में स्वगृही होकर बैठा है। मूल त्रिकोण की राशि है जो रोगों में कमी लाएगा। असाध्य रोगों में आपको रिलीफ मिलेगा। यानी जो असाध्य रोग से जूझ रहे है उन रोगियों के लिए यह समय बढ़िया है। गुप्त शत्रु परास्त हो जाएंगे। गलत मित्रों की संगति खत्म हो जाएगी। गलत आदतों से आप परहेज रखेंगे और गलत आदतों के शिकार हैं तो आपके जीवन से गलत आदतें चली जाएंगी। सत्पुरुषों की संगति में आप रहेंगे। धार्मिक प्रवृति से आप ओतप्रोत रहेंगे। क्योकि शनि आपके पंचमेश भी है तो धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि को बढ़ाएंगे। आप अपने घर में भी धार्मिक कार्य धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपकी निपुणता बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग अपने मेहनत से अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होगा। करियर में सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। कैरियर में मनवांछित फलों की प्राप्ति होगी। न्याय या न्याय प्रणाली से रिलेटेड कार्यों में आप संलग्न हैं।यानि वकील और जज के लिए या फिर न्याय न्यायालय से संबंधित कोई भी कार्य आप कर रहे हैं तो निश्चित रूप से यह समय आपके लिए कल्याणकारी रहेगा। जो छात्र क्लैट की तैयारी कर रहे है | उनके लिए भी यह समय बहुत ही बढ़िया है। अगर आपके एग्जाम इस महीने में होने हैं तो वह एग्जाम आपके लिए बहुत ही सफलतादायक जाएगा। आपका सलेक्शन श्योर हो जाएगा।

अब आते हैं लाभ भाव पर लाभेश चंद्रमा जो कि हर ढाई दिन में चाल बदलता है, परंतु लाभ की स्थतिया इतनी ज्यादा फलचुवेशन से भरी नहीं होगी। आप लाभ की दृष्टि से सुदृढ़ महसूस करेंगे। एक सामाजिक बॉन्डिंग आपकी बढ़ेगी और आपका सर्कल लेवल बढ़ेगा। सर्कल में कुछ वीआईपीज भी जुड़ेंगे जोकि आपको नुकसान की स्थितियों से बचाएंगे और लाभ की स्थितियों को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां भी आपको देखने को मिलेगी। शेयर मार्केट लॉटरी में अच्छा खासा लाभ आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। आपके रिश्तों में एकजुटता आ जाएगी। किसी से मनमुटाव की स्थिति है तो वो खत्म हो जाएगी। कन्या राशि मई राशिफल 2022 in Hindi

अब आते हैं खर्च भाव पर यानि द्वादश स्थान पर खर्च भाव के स्वामी हैं सूर्य जो की अष्टम में बैठे है और चूंकि सूर्य एक पाप ग्रह है अष्ठम में बैठा है वो ठीक ही कर रहा है । सूर्य राहु का ग्रहण योग भी आपकी कुण्डली में बन रहा है। सूर्य उच्च है। विदेशों से बहुत अच्छा फायदा आपको दिलवा सकता है। विदेश यात्रा का सपना आपका पूर्ण हो सकता है क्योंकि राहु अष्टम में बैठकर यात्राएं करवाते हैं और जब यात्रा राहू बैठे है और सूर्य साथ में है वो भी द्वादश स्थान के स्वामी तो विदेश यात्रा का सपना पूर्ण करेंगे। विदेशों में जाकर काम करने का सपना पूरा होगा या नौकरी करने का सपना पूर्ण होगा। अगर आपका काम हैंडीक्राफ्ट से रिलेटेड है या फिर इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का कोई काम आप कर रहे हैं तो यह समय आपको बहुत अच्छा लाभ दिलवाएगा। खर्चों को कम करेगा और आपकी मितव्यता को बढ़ाएगा। आर्थिक उन्नति होगी और कर्ज की समस्या खत्म हो जाएगी। वर्कप्लेस पर आपको संभलकर रहना है जो जॉब कर रहे हैं, उनके लिए समय भ्रमित होने का नहीं है। रिश्वत लेने से बचें। जेल यात्रा भी हो सकती है। इसलिए ईमानदारी से अपने कार्यों को करते चले जाएं। अपने कर्तव्य को पूर्ण करें। इससे आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी और अधिकारियों की नजर में भी आप अप होते हुए दिखाई देंगे। तो ये है तुला राशि वालों का मई माह का मासिक राशिफल |

शुभ तारीखे :- 2 से 9 तारीख, 12 से 17 तारीख, 20 से 26 तारीख और 29 से 31 तारीख।

अशुभ तारीखे :- एक तारीख, 10 तारीख, 11 तारीख, 18 तारीख, 19 तारीख, 27 तारीख और 28 तारीख।

शुभ रंग :- हरा, पीला, नीला और ब्लू |


उपाय

  • अनुष्ठान कोई अपने घर में जरुर करवाएं।
  • सोने की अंगूठी सोने के पेंडेंट से जुड़ा हुआ पन्ना या एमरल्ड आपको जरूर धारण करना चाहिए।
  • बुध यंत्र को आप अपने पूजा कक्ष में स्थापित करें।
  • बायें हाथ की अनामिका अंगुली में शुद्ध सोने की अंगूठी पहने।
  • लाल रंग का उपयोग करने से थोडा सा बचे।
  • अपने घर के पूजा कक्ष की साफ सफाई विशेष रूप से रखें |
  • गणेश जी की पूजा आराधना रोजाना करें। गणेश जी को दूर्वा जरुर चढ़ाएं।
  • गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ नियमित रूप से करें।

 

 

[/vc_column_text][vc_video link="https://youtu.be/7LFZEqPbI6k" image_poster_switch="no"][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Comments