कन्या राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi | Shani ka Rashi Parivartan 29th April 2022 Kanya Rashi 2022 Virgo
[vc_row][vc_column][vc_column_text]
कन्या राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है तो आइए हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान। नमस्कारआज हम आपके सामने कन्या राशि वालो के लिए शनि देव के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है । आगामी 29 अप्रैल को शनि देव राशि परिवर्तन करते हुए अपनी खुद की राशि से पुनः अपनी खुद की राशि यानी मकर राशि से कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और लगभग ढाई महीने का यह कार्यकाल शनि का रहेगा। जब वे कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे। पुनः 12 जुलाई को वे वक्रीय होकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वर्ष पर्यन्त वे मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनि ग्रह के बारे में हर व्यक्ति आज के दिन जानता है एवं आज के टाइम में अगर कोई ग्रह सबसे अधिक बलवान है और लोग जिस ग्रह से डरते हैं वो है शनि ग्रह परंतु शनि न्याय प्रिय देवता के रूप में जाने जाते है। वो व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से हर व्यक्ति को प्रतिफल प्रदान करते हैं। यानि अगर आपने अच्छे कर्म किए हैं तो शनि के रिजल्ट आपको बहुत ही अच्छे मिलेंगे पर यदि आपने गलत कर्म किए हैं। बुरे कर्मों के साथ आप अपने जीवन में आगे बढ़े हैं तो शनि आपको दंड इसी जन्म में प्रदान करेंगे। यानि व्यक्ति के इस जन्म में किए गए कर्मों का हिसाब उसे इसी जन्म में शनि देव ही देते हैं। इसलिए आज की तारीख में हर व्यक्ति सबसे ज्यादा शनि देव से डरते हैं। शनि, मकर और कुम्भ राशि के स्वामी हैं। और तुला में उच्च के होते है और मेष राशि में नीच के परिणाम वे देते हैं। इस बार शनि की ढैया कर्क और वृश्चिक राशि वालों को लगेगी जो कि 29 अप्रैल के बाद में लगने वाली है और मिथुन तुला राशिवालों के ऊपर से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा। वहीं मकर कुम्भ और मीन राशि वालों को शनि की साढ़े साती लगेगी । परंतु ये जो साढ़े साती और ढैया है ये करीबन दो ढाई महीने के लिए ही रहने वाली है। उसके बाद में पुनः मकर राशि में आ जाएंगे। तो पुरानी स्थिति में वापस शनि के प्रभाव हर राशि पर पड़ना प्रारंभ हो जाएंगे। शनि महात्म्य नामक ग्रन्थ में शनि की दृष्टियों को महाविनाशकारी बताया गया। है और सभी जानते हैं कि शनि की तृतीय सप्तम और दशम दृष्टि जिस भाव पर भी पड़ती है उस भाव पर बहुत ही दुष्प्रभाव शनि के देखने को मिलते हैं। हालांकि हम किस भाव पर शनि की दृष्टि पड़ रही है, उसका भी मूल्यांकन करते हैं और उसके अकॉर्डिंग शनि के परिणाम हमें देखने को मिलते हैं। ये तुला राशि मकर राशि और कुम्भ राशि में जोकि मकर और कुम्भ उनकी खुद की राशि है और तुला राशि में वे उच्च के होते हैं। स्त्री स्थान में विश्व के दक्षिण अयन में देश कांड कुण्डली में स्वग्रही अवस्था में शनिवार के दिन अपनी ही दशा में राशि के अंतिम भाग में युद्ध के समय कृष्ण पक्ष में और अगर शनि वक्री हो तो उस समय यदि वे किसी भी स्थान में हों शनि बलवान ही माने जाते हैं। ये एक पुरुष ग्रह हैं और पृथ्वी तत्व के स्वामी हैं। शनि अधिकृत स्थानों से यानि रेगिस्तान, जंगल, अज्ञात घाटियां, गुफाएं, पर्वत कब्रिस्तान खंडहर, कोयले की खदानें मैली और बदबूदार जगह और कार्यालय आदि का समावेश रहता है। शनि को केवल एक ही ग्रह पराजित कर सकता है वो है मंगल ग्रह यानि जब भी शनि की कोई दृष्टियां हमें प्रभावित कर रही हो या शनि की ढैय्या या साढ़े साती का दुष्प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ रहा हो तब हमें मंगल ग्रह को प्रबल करना चाहिए ताकि शनि के इन दुष्प्रभावों से हमें मुक्ति मिल सके तो ये है शनि का संक्षिप्त विवरण जो कि हमने अभी आपको बताया | कन्या राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
अब आते हैं। आपकी राशि पर आपकी राशि पर शनि के क्या प्रभाव देखने को मिलेंगे तो शनि आपकी राशि से पंचम भाव में अब तक विराजमान थे और 29 अप्रेल को वे आपके पंचम भाव से षष्टम भाव में जो कि उनकी मूल त्रिकोण की राशि है उसमें प्रवेश करेंगे। दोनों के रिजल्ट आपको बहुत ही अच्छे देखने को मिलेंगे क्योंकि शनि जहां बैठते हैं, उस घर की वृद्धि करते हैं उसको बढ़ाते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। पढ़ाई का फल आपको प्राप्त होगा। मेहनत की है तो मेहनत का रिजल्ट आप जरूर पाएंगे। साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया और उन्नतिदायक रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। अगर आपकी लेखनी अच्छी है या फिर लेखन से रिलेटेड आप किसी कार्य क्षेत्र में कार्यरत हैं तो इस समय आपकी प्रतिभा का लोहा हर व्यक्ति मानेगा। संतान से संबंधित बाधाओं का निवारण हो जाएगा और अगर आप संतान प्राप्ति की अभिलाषा रखते हैं तो अपने प्रयासों को तेज कीजिए। यदि आपको महादशा अंतर्दशा शनि की चल रही है या प्रत्यंतर चल रहा है तो शुभ समाचार संतान की तरफ से मिल सकता है। कार्य क्षेत्र जो नौकरी पेशा लोग हैं, उनके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। नौकरी में आप अच्छी उन्नति और तरक्की करेंगे। अगर बहुत लंबे टाइम से आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो प्रमोशन मिलता हुआ दिखाई देगा। अधिकारी आपके कार्य से बहुत प्रसन्नचित नजर आएंगे। व्यापारी वर्ग को इस समय रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में सजग रहना चाहिए, क्योंकि ऐसे कार्यों में अगर आपकी लापरवाही रही तो नुकसान हो सकता है, यदि आपने सजगता दिखाई तो लाभ की स्थितियों को आप बढ़ा देंगे। स्वास्थ संबंधी समस्याओं में रिलीफ मिलेगा और कोई असाध्य रोग से पीड़ित है तो उसमें आप बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। यानी इस समय आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप बहुत अच्छी रिकवरी करेंगे। ननिहाल पक्ष से आपको विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी और मामा से आर्थिक सहायता भी प्राप्त होगी। इस समय आपके विरोधी भी आपके कार्यों में किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने में असफल रहेंगे। आपकी सजगता आपके बुद्धिबल और चातुर्य से आप अपने प्रत्येक कार्य में विजय की प्राप्ति करेंगे। इस समय अगर आपके ऊपर कोई बुरी आदत या आपको कोई बुरी लत लगी हुई है। बहुत लंबे टाइम से आप उससे छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं तो उस आदत से आपको छुटकारा भी मिल जाएगा। आपको अपने गलत मित्रों की संगति से बचना पड़ेगा, तभी आप इस आदत से दूर रह सकते हैं। क्योंकि गलत मित्र आपको पथभ्रष्ट करने का प्रयास कर सकते हैं तो थोड़ा सा आपको उस मामले में संभलकर रहना है। चूंकि शनि षष्टम भाव में भी कारको भाव नाश की स्थिति लाते हैं। परंतु यहां पर शनि स्वगृही होकर बैठा है, इसीलिए उसका दुष्प्रभाव आपके जीवन पर नहीं रहेगा। कन्या राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
शनि की दृष्टियों की बात करें तो तृतीय दृष्टि आपके अष्टम भाव पर पड़ रही है, जबकि सप्तम दृष्टि आपके खर्च भाव पर और दसम दृष्टि आपके पराक्रम स्थान पर पड़ रही है जो कि आपके इन स्थानों को प्रभावित कर सकती है। हालाँकि खर्चों में तो कमी आएगी क्योंकि शनि की दृष्टि खर्च भाव में जो की अच्छे स्थान नहीं माना जाता है। अष्टम भाव पर पड़ रही है जो आपकी रूटीन की लाइफ को बैलेंस करेगा। पराक्रम को गलत दिशा में भी शनि की दृष्टि की वजह से ले जा सकता है। इसलिए गलत दिशा में मुंह न करें। सोच समझकर निर्णय लें। अपने कार्य क्षेत्र में भी आपको सोच समझकर आगे बढ़ना पड़ेगा। राजनीति से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय थोड़ा सा सतर्क होकर आगे बढ़ने का है, क्योंकि अगर आपने लापरवाही की या कोई भी गलती की तो उसका भुगतान आपको बड़ा झेलना पड़ सकता है। कन्या राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
उपाय
- सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर एक कटोरी के अंदर आप सरसों का तेल या तिल्ली का तेल ले लें। उसमें अपना चेहरा देखें और उसके बाद उस तेल को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। इससे शनिदेव आप पर सदैव प्रसन्न रहेंगे और भाग्य आपका सदैव साथ देगा।
- आपको काले घोड़े की नाल की अंगूठी को अपनी मध्यमा अंगुली में धारण जरूर करना चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी।
- आप शनि देव के 10 नामों का जाप कर सकते हैं। इससे आपको अपने प्रत्येक कार्य में सफलता हासिल होगी और ये आपको कम से कम 108 माला जरूर करनी है। रोज न कर सके तो शनिवार के दिन तो आप जरूर इस कार्य को करें।
- हनुमान जी की सेवा और हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करने से शनि के दोष से मुक्ति मिलती है।
- महामृत्युंजय मंत्र के जाप से भी शनिदेव सदैव आप पर प्रसन्न रहते हैं।
- तिल, उड़द की दाल, लोहा, भैस, तेल, काले कपड़े, काली गाय और जूते का दान भी शनि देव के प्रसन्नता में सहायक साबित होता है। यानि इन उपायों को भी आपको शनिवार के दिन अपनाना चाहिए परन्तु ये उपाय करें तो सूर्यास्त के बाद करें।
[/vc_column_text][vc_video link="https://youtu.be/ucgouzw3CTY" image_poster_switch="no"][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com
Comments
Post a Comment