18 July – 24 July Saptahik Rashifal in Hindi | Weekly Horoscope | Nidhi Ji Shrimali

 



18 July – 24 July Saptahik Rashifal


 

 

मेष राशि - आपकी से चंद्रमा इस बार आपकी खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी होने वाली है। आर्थिक स्थिति उन्नत रहेगी। खर्च की स्थितियां कम हो जाएगी। कर्ज की स्थितियों से आपको मुक्ति मिलती हुई दिखाई जो युवक युवतियां विदेश में जाकर अपने भाग्य को आजमाना चाहते हैं। नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा क्योंकि मंगल अंगारक, योग और मंगल चंद्र का लक्ष्मीनारायण योग दोनों आपकी राशि में यानी मेष राशि में बन रहे हैं। इसीलिए सप्ताह के मिड में आप जो भी काम करेंगे उस कार्य में आपको मिक्स रिजल्ट मिलेंगे। कठिनाइयां जरूर आएगी परंतु कठिनाइयों के बावजूद यदि आपने हिम्मत नहीं हारी तो मेहनत का फल भी पाएंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। बदलाव से आपको आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा। मई इस समय आप अपने गुस्से और अग्रेशन पर थोड़ा नियंत्रण करके चलेंगे तो आपके लिए सर्वथा उचित रहेगा, वरना बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। लाभ की जगह नुकसान की स्थितियां बन सकती है। इसलिए बहुत ज्यादा सतर्क होकर चलें और थोड़ा सा विनम्रता से अपने कार्यों को शांत दिमाग से अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। वीकेण्ड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुटुम्ब से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी सामाजिक समारोह में आप चीफ गेस्ट बनकर जा सकते हैं। इस समय आपका सम्मान चरम पर रहेगा और गणमान्य व्यक्तियों की सूची में आप आ जाएंगे। घर की महिलाओं को प्रसन्न करने के लिए आप उनके साथ शॉपिंग करने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। उनके लिए कुछ गिफ्ट की खरीददारी भी आपके द्वारा की जा सकती है, जिससे घर की महिलाएं आपके ऊपर सर्वदा प्रसन्न रहेगी और जब घर की महिलाएं प्रसन्न हैं तो आप समझ लीजिए। मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद उनकी प्रसन्नता भी आपके साथ रहेगी। इस सप्ताह आपको कामदा कामिका एकादशी के दिन शुद्ध घी में सिंदूर मिलाकर भगवान विष्णु के चित्र के आगे दीपक जलाना चाहिए। आपका शुभ रंग है लाल शुभ अंक रहेगा 1 और शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा | 18 July – 24 July Saptahik Rashifal in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

 

वृषभ राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक 11वें बार वे और आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां आपको सप्ताह की शुरुआत में देखने को मिलेगी। शुरुआत इतनी अच्छी तो अंत कितना अच्छा वो वाली बात आपके जीवन में इस समय बन रही है। यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा है। जो काम आपने अपने मन में सोचे हैं, उन कार्यों को करने के लिए आप तटस्थ रहेंगे और वो कार्य आपके सिरे भी चढ़ेंगे। काम के विस्तार की योजनाएँ बनाएंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा, जिससे घर का माहौल हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। नौकरीपेशा लोगों को उत्तरोत्तर उन्नति के योग बने हुए हैं। सप्ताह में यानी वीक का मिड आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। इस समय कुछ समस्याएं आपके जीवन में आ सकती हैं पर समस्याओं के उपाय भी आप खोजते हुए दिखाई देंगे। आपकी सतर्कता ही आपके काम आएगी और काम में लापरवाही अगर आपने की तो उलटे परिणामों की प्राप्ति भी आपको हो सकती है और यदि काम में लापरवाही की तो उलटे परिणामों की प्राप्ति के लिए भी आपको तैयार रहना होगा। इस समय आपको अपने सहकर्मियों के साथ एक टीमवर्क की तरह काम करना है, तभी आप अपने कार्यों को सुचारू रूप से कर पाएंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी अधिकारियों के द्वारा इस समय आपको सौंपी जा सकती है। वहीं अगर बहुत लंबे टाइम से विदेश यात्रा की प्लैनिंग कर रहे हैं तो वो प्लैनिंग साकार होती हुई दिखाई देगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है और दाम्पत्य जीवन इस समय सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ और सहयोग आपके साथ रहेगा। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा जाने वाला है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दिया जा सकता है दिल वालो के साथ में कुछ अच्छा समय आप बिताते हुए दिखाई देंगे। कुछ रूचिकर ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपकी रुचि और अधिक बढ़ेगी और निपुणता भी बढ़ेगी। नॉलेज को बढाने के लिए आप कई नई जानकारियां और ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। वीकेंड पर आप अपने दोस्तों के साथ भी कुछ समय बिताएंगे जिससे आप रीफ्रेश महसूस करेंगे। रिश्तों में मिठास रहेगी और पारिवारिक रिश्ते आपके और अधिक नजदीक आएंगे। श्रीकृष्ण भगवान के चित्र पर मक्खन का भोग आपको कामिका एकादशी के दिन जरूर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा 6 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

 

मिथुन राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा इस 10वें, 11वें और 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगी। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ज्यादा टफ रहने वाली है। तब काम की अधिकता बहुत अधिक रहेगी। परंतु आप अपने कार्यों में सफलता के झंडे भी गाड़ते हुए दिखाई देंगे। इस समय आप अपने पिता को अपने कामों को पूर्ण करने में मना ही लेंगे। उनका सहयोग आपको जरूर प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। जो लोग और जॉब से जुड़े हुए हैं। मनचाही ट्रांसफर पाना चाहते हैं तो उनको इस समय मनचाही ट्रांसफर मिल सकती है। अपने प्रयासों को थोड़ा सा और अधिक तेज कर दें। इस समय जो कार्य आपने हाथ में लिए हैं उन कार्यों को आप कुशलता पूर्वक संपन्न करके उत्तम लाभ की स्थितियां अपने वर्क प्लेस पर पाते हुए दिखाई देंगे। छात्रों के लिए समय बहुत ही बढ़िया है। लक्ष्य केन्द्रित रहेंगे तो निश्चित रूप से परिणामों को अपने लिए सकारात्मक पाएंगे। परिवार में मेहमानों के आवागमन से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। वीक के मिड में आपके कार्यों में आप अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। अब तक जो मेहनत की है उसका फल आपको निश्चित तौर पर मिलेगा। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी जो रिश्ते आपसे रूठे हुए थे। वो रिश्ते भी अब आपके मधुर बनते हुए दिखाई देंगे। पुनः मिठास भरे संबंधों से आप अपने जीवन में भी मिठास घोलते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपको व्यापार में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में कुछ नई प्लानिंग की स्ट्रैटेजी के साथ आप आगे बढ़ते हुए व्यापार के विस्तार की योजनाओं पर कार्य करते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का एंडिंग यानी वीकेंड आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। इस समय आपको अपने खर्चों पर थोड़ा सा नियंत्रण करना है। शॉपिंग या शॉपिंग करने के लिए जाएं तो अपना बजट देखकर चले अनर्गल शॉपिंग से आपको इस समय बचना चाहिए। इस समय लक्ष्य केंद्रित बनने का प्रयास करें। घर में पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का प्रयास करें। उनके कार्यों में मदद करें, जिससे परिवार के साथ आपकी बॉन्डिंग और अधिक बेहतर होगी। इस समय आपको किसी भी सहकर्मी से कोई भी रिस्की वार्तालाप नहीं करना चाहिए, वरना आप ट्रैप हो सकते हैं और साथ ही आप कई समस्याओं को अपने जीवन में न्यौता दे सकते हैं तो थोड़ा सा अवेयर। इसमें बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक होगा तो उसकी प्लैनिंग आप वीकेंड पर बना सकते हैं। भगवान वासुकीनाथ परम मिश्री का भोग आपको कामिका एकादशी के दिन जरूर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 7 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

 

कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा नवम, दशम और एकादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी और भाग्यवर्धक रहेगी। भाग्य आपका साथ देगा। धन कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। घर में पारिवारिक सदस्यों के साथ में आप किसी धार्मिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं या फिर किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर अपने परिवार के साथ जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। कॉन्संट्रेशन आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा और आपके कार्यों में भी आप अच्छी उन्नति और प्रगति करेंगे। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश इस सप्ताह खत्म हो जाएगी। सप्ताह के प्रारंभ में आपको जॉब इंटरव्यू का कॉल आ सकता है या फिर मेल के द्वारा कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धर्म कर्म और जन कल्याण के कार्यों से इस समय आप जुड़ेंगे और कुछ ऐसी संस्थाएं जो कि समाज कल्याण के कार्यों में काम करती है, उन संस्थाओं में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। उनके सदस्य बनेंगे और इससे आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सप्ताह काम में आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय पिता के साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचें। अच्छा लाभ आज के इस समय आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। कार्यों में आपको थोड़ा सा अधिक मेहनत की आवश्यकता रहेगी, परंतु जितनी मेहनत करेंगे उतने अच्छे परिणाम भी आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जो इंजीनियर हैं, उनके लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों को अपने अधिकारियों से कुछ अच्छे लाभ की संभावनाएं देखने को मिलेगी। वहीं अगर कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामले आपके लंबित चल रहे हैं तो उसका फैसला आपके पक्ष में जाएगा। सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा है। घर में और परिवार के साथ में आपको कहीं बाहर पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कोई शुभ समाचार आपको कुटुम्ब से प्राप्त होंगे और आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए आपके पारिवारिक सदस्य आपकी पूर्णतया मदद करेंगे। दूध में हल्दी मिलाकर भगवान नारायण के मूर्ति पर आपको अर्पित करना चाहिए। ये काम आप कामिका एकादशी के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा। मैरून और शुभ अंक रहेगा 9 और शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा | 18 July – 24 July Saptahik Rashifal in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

 

सिंह राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा, सप्तम, अष्ठम, नवम् और दशम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी देने वाली है। गुप्त धन की प्राप्ति के योग प्रबल बने हुए हैं, परन्तु जानवरों से थोडा सा सावधान रहें। शत्रु पक्ष चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा एवं शत्रु आपके कार्यों की प्रशंसा करते हुए दिखाई देंगे। खुद कर्मठ बनकर जो अपने कार्यों में मेहनत करेंगे तो उसमें आशातीत परिणामों से अधिक अच्छे परिणामों की प्राप्ति आप कर पाएंगे। इस समय सोच समझकर निर्णय लें। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में थोड़ा सजग होकर चलें। सप्ताह का मिड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जो छात्र छात्राएं हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे हैं और अच्छे कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं। उनकी इच्छा इस समय पूर्ण हो जाएगी। इस समय आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और अधूरे पड़े हुए कार्यों की लिस्ट छोटी हो जाएगी। इस समय नए कार्य की शुरुआत भी आप कर कर सकते हैं। अगर आप अपना खुद का कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो इस समय आपको सरकारी सहायता प्राप्त हो सकती है। लॉटरी और शेयर मार्केट में निवेश करते समय थोड़ा सा संभल कर करें और सोच समझकर निवेश करें। सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पैरंट्स के साथ अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय व्यतीत करते हुए दिखाई देंगे। उनके साथ कहीं आप रिश्तेदारों के साथ में मेल जोल के कार्यक्रमों में व्यस्त होते हुए अपने वीकेंड को इंजॉय करेंगे। भगवान मदन गोपाल के चित्र पर गुड़ का भोग आपको कामिका एकादशी के दिन जरूर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर शुभ रंग रहेगा 4 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पूर्व दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

 

कन्या राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा सप्तम, अष्टम, नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बेहद ही खास है। पालिया आपको अपना मनचाहा लाइफपार्टनर मिल जाएगा। अगर चाइल्ड प्लैनिंग करना है तो इसमें आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। यदि आप अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो व्यापार में आपको कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन करना पड़ेगा और उन योजनाओं से आपको अच्छा लाभ भी आने वाले भविष्य में प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। पार्टनरशिप में किए गए काम में अच्छा लाभ आपको इस। देखने को मिलेगा। वही जीवन। आर्थिक लाभ की संभावनाएं आपको भरपूर देखने को मिलेगी। घर में लग्जीरियस आइटम्स की खरीददारी आप इस समय करते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय विरोधी आपके काम में प्रबल प्रयास कर सकते हैं। व्यवधान डालने का परंतु आपको अपनी मेहनत और लगन और सतर्कता के दम पर अपने कार्यों को पूर्ण करना है। अपने कार्यों को किसी और पर न डालें। अपने कार्यों को खुद खड़े रहकर पूर्ण करेंगे तो निश्चित रूप से अच्छा लाभ आप अपने कार्यों में प्राप्त करेंगे। दूरगामी यात्रा से इस समय बच्चे खुद वाहन चलाकर यात्रा न करें। इस समय आपको यातायात के दूसरे संसाधनों का उपयोग करके ही यात्रा करनी चाहिए। इस समय आप अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखें और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। जितना प्रैक्टिकल होकर और थोड़ा सा सावधानी से अपने कार्यों में आगे बढ़ेंगे। निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे और विरोधी कुछ भी नहीं कर पाएंगे। इसीलिए अपनी सजगता से अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। सप्ताह का ऐन यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दान पुण्य धर्म कर्म के कार्यों में आपका दिन गुजरेगा और साथ ही इस समय आप मानव सेवा जन कल्याण के कार्यों से जुड़ेंगे, जिससे आप मानसिक शांति की प्राप्ति करेगें और इससे आपके सामाजिक मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। भगवान गोपाल पर तुलसी पत्र जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीच और शुभ अंक रहेगा। 3 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

 

तुला राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा तीसरे, छटे, सातवें और आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। थोड़ा सा रिजल्ट लेकर आ रही है। विरोधी आपके कार्यों में किसी न किसी प्रकार से व्यवधान डालने का प्रयास कर सकते हैं। इस समय आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना है। संबंधित समस्याओं का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। अत अपने स्वास्थ के प्रति थोड़ा सा जागरूक रहें। अपने कार्यों के अंदर आप जितनी सतर्कता रखेंगे उतना ही आप अच्छी उपलब्धियां अपने कार्यों में हासिल करते हुए दिखाई देंगे। मातृपक्ष से आपको आर्थिक लाभ की संभावनाएं देखने को मिलेगी। इस समय आपको अपने मित्रों के साथ अच्छा क्वॉलिटी टाइम बिताते हुए दिखाई देंगे। रुपए पैसों से संबंधित धांधली को रोककर आप बड़े नुकसान की स्थितियों से इस समय बच पाएंगे। सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लाइफ पार्टनर से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, परंतु अपने गुस्से और अग्रेशन पे आपको थोड़ा सा नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अपने गुस्से और अग्रेशन पर थोड़ा सा नियंत्रण रखने की भी आवश्यकता है क्योंकि बने बनाए रिश्ते इससे खराब हो सकते हैं। इस समय आपकी दूरगामी यात्रा संभव है, परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। गोपनीय बातों को अपने तक रखना आपके लिए बेहद आवश्यक है। अपने जीवन साथी के प्रति वफादार रहे उनसे कोई भी बात न छुपाये चाहे उनके हित के लिए छुपा रहे परंतु ये बात आगे जाकर उलझ सकती है। लव रिलेशनशिप के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी रिलेशनशिप और अधिक मजबूत होती हुई दिखाई देगी और आप अपने पारिवारिक सदस्यों की सहमति से विवाह के बंधन में बंधने की प्लानिंग करते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपको अपने व्यापार में पार्टनरशिप में अगर आप काम करना है तो पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखना पड़ेगा अन्यथा अच्छी खासी पार्टनरशिप आपकी बिगड़ सकती है। व्यापार में अपने खुद के कार्यों से अपनी सजकता से आप अपने जीवन में आगे बढने का प्रयास करें। सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको अपने दोस्तों का मित्रों का साथ प्राप्त होगा। ससुराल वालों के साथ में कुछ डिफरेंट आपको शेयर करते हुए कोई इवेंट का भाग इवेंट में भाग लेते हुए दिखाई देंगे। श्री हरि के चित्र पर मुल्तानी मिट्टी का लेप कामिका एकादशी के दिन जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और शुभ अंक रहेगा 2, शुभ दिशा रहेगी दक्षिण दिशा | 18 July – 24 July Saptahik Rashifal in Hindi

 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

 

वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा, पांचवें, छठे और सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी और सफलता दायक रहने वाली है। कोई भी काम जो आपके लंबे टाइम से अटके हुए थे, वो कार्य अब सिरे चढ़ जाएंगे। वर्क प्लेस पर आपके कार्यों की प्रशंसा चारों तरफ होगी। अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्नचित नजर आएंगे। करियर में कुछ नया टर्निंग पॉइंट आपको इस समय देखने को मिल सकता है। छात्रों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। ग्रुप डिस्कशन और स्टडी में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। डिबेट में आप जीत सकते हैं। इस समय आपके मैनेजमेंट से सभी लोग प्रसन्नचित्त नजर आएंगे। संतान की तरफ से आपको समाचारों की प्राप्ति होगी। बीकॉम आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय आपको अपने शत्रुओं से संभलकर रहना है। शेयर मार्केट लॉटरी में आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है, परंतु लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करें। शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से बचें। कर्ज की स्थितियां आपके जीवन से खत्म हो जाएगी और एक अच्छा माहौल आपके वर्क प्लेस पर आप क्रियेट करते हुए दिखाई देंगे, जिससे अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्नचित नजर आएंगे। इस समय रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में थोड़ी सी सजगता बनाए रखा जा सकता है। यानी वीकेंड आपके लिए और भी अच्छा रहने वाला है। लाइफ पार्टनर। साथ में अच्छी ट्यूनिंग रहेगी। अगर लव रिलेशनशिप में हैं तो अपने लव के साथ में कई बार घूमने जाने का प्लैन बन सकता है। दही में शहद मिलाकर श्री राधे श्याम के चित्र पर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ रंग रहेगा 4 शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

 

धनु राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक चौथे, पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अब तक आप फाइनेंशियली स्ट्रगल कर रहे थे। वो स्ट्रगल अब खत्म हो जाएगा। शेयर मार्केट लॉटरी में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आपकी योजनाएं चल निकलेगी। पारिवारिक स्थिति आपके लिए सकारात्मक रहेगी। मां का पूरा साथ और उनका आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। आपकी सामाजिक इमेज को और अधिक पॉजिटिव बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। इस समय आपके आर्थिक पक्ष के मजबूत होने के कारण आप अपने घर में सुख सुविधाओं को बढाते हुए दिखाई देंगे। यानी घर में कोई लग्जीरियस आइटम की खरीदारी कर सकते हैं। नए वाहन का सपना आपका पूर्ण हो जाएगा। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। छात्रों के लिए समय डिस्ट्रक्शन का हो सकता है। इसीलिए थोडा सा कॉन्सनट्रेशन को बनाए रखें। पहले अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। उसके बाद में दूसरे कार्यों को करने का प्रयास करें। माता पिता को अपनी संतान के व्यवहार और उनकी आदतों को लेकर चिन्ता हो सकती है। उसके गलत आदतों में पड़ जाने की संभावना बनी हुई है। इसलिए अपने बच्चे पर नजर रखें। उसे सही और शांति से मार्गदर्शन प्रदान करें जिससे वो गलत मार्ग की तरफ जो प्रेरित हो गया है, वह अपने मार्ग पर आ जाये और उस मार्ग को छोड़ दें। इस समय आप खिलाडियों के लिए बहुत ही अच्छा समय रहने वाला है, परन्तु अगर अपने खेल को जीतने के गलत तरीके अपनाएं तो बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं और जीवन भर खेल से हाथ धोना पड़ सकता है। इसलिए अपनी ईमानदारी से और अपनी सजगता से अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पर थोड़ा सा बोलकर इस समय आपके एक्सीडेंट की संभावना है, इसीलिए जहां तक हो सके बाहर न जाएं। परिवार वालो के साथ में रह कर ही अपने वीकेंड को इंजॉय करने का प्रयास करें। वैसे आप अपने पारिवारिक सदस्यों के कार्यों में मदद करके अपनी बॉन्डिंग को अपने परिवार के साथ और अधिक मजबूत करते हुए दिखाई देंगे। भगवान नंदगोपाल के चित्र पर चने का प्रसाद आपको इस एकादशी के दिन जरूर चढ़ाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्काई ब्लू रंग रहेगा और शुभ अंक रहेगा 8 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पश्चिम दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

 

मकर राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा, तीसरे, चौथे और पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। पराक्रम में वृद्धि भाई बहन का सहयोग, आकस्मिक तनाव की परिस्थितियां, राजनीति में आपका वर्चस्व और वर्क प्लेस पर अच्छे लाभ की स्थितियां आपको देखने को मिलेगी। प्रमोशन अटका हुआ है। इस समय प्रमोशन के पूर्ण योग बन रहे हैं। वही इस समय व्यापार में भी कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे जो योजनाएं आपके लिए आपके व्यापार के लिए माइल स्टोन का काम करती हुई दिखाई देगी। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहेगा। मां के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता उत्पन्न हो सकती है। वहीं इस समय आर्थिक स्थिति को आर्थिक स्थिति को थोड़ा सा सुदृढ़ करने के लिए कुछ रिस्की इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, परंतु वो निवेश आपको सोच समझ कर करना है। ऐसा न कि जल्दबाजी में किए गए इन्वेस्टमेंट आपकी आर्थिक स्थिति को और ज्यादा बिगाड़ दे। इस समय प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने से बचें। वहीं धर्मकर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मां के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ती हुई दिखाई देगी। तब तक आप अपने बच्चों के साथ बिताते हुए दिखाई देंगे और उनको कहीं घूमने घुमाने ले जाने का प्रोग्राम आप बना सकते हैं, जिससे आपके और आपके बच्चों के बीच की बॉन्डिंग और अधिक बेहतर होगी। श्री गोविंद के चित्र पर लौंग, इलायची और ताम्बूल इस दिन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा 9 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर दिशा | 18 July – 24 July Saptahik Rashifal in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

 

कुंभ राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा, दूसरे, तीसरे और चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। कुटुंब में मान सम्मान बढ़ेगा। वर्क प्लेस पर अधिकारियों का विश्वास आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। टीम वर्क को की तरह अगर काम करेंगे तो आपके कार्य निश्चित रूप से सही समयावधि में पूर्ण हो जाएंगे। टीम को लीड करने का सुअवसर आप इस समय प्राप्त करते हुए दिखाई देगी। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार में कुछ नई योजनाएं ला सकता है, परंतु इन योजनाओं को आपको सावधानी पूर्वक अपने व्यापार में अप्लाई करना पड़ेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद पड़ सकता है। उस विवाद का फैसला आपके पक्ष में जाएगा। परिवार का सहयोग आपके साथ रहेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहने से आपके काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। इस समय कोर्ट कचहरी से संबंधित मुकदमों का फेर। आपके पक्ष में जाएगा और बैंकिंग सेक्टर में अटके हुए काम आपकी द्रुत गति से संपन्न होंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को इस समय राजनीति से संबंधित कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। इस समय स्पोर्ट्स में आप अच्छा करते हुए दिखाई देंगे। यदि आप किसी कला में माहिर हैं तो अपनी कला के माध्यम से आप प्रसिद्धि हासिल करेंगे। सोशल मीडिया पर आपके वीडियोज वायरल हो सकते हैं। ऐसे में आपकी प्रसिद्धि और अधिक बढ़ सकती है। भाई बहनों के साथ में आपकी नजदीकियां और अधिक बढ़ती हुई दिखाई देगी, जिससे परिवार में अच्छी बॉन्डिंग आप बनाते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय आपको वाहन के रखरखाव पर खर्चा करना पड़ सकता है और वीकेंड पर आप अपने घर के रख रखाव और वाहन के रख रखाव पर ही ध्यान देते हुए वीकेंड को बिताने का प्रयास करेंगे। भगवान नारायण के चित्र पर नारियल और मिश्री जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा अंक रहेगा 5 और शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

 

मीन राशि - आपकी खुद की राशि दूसरे भाव और तीसरे भाव में चंद्रमा गोचर भ्रमण करते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए मिक्स रिजल्ट लेने वाली है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इस समय आपको अपने कार्यों में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। अगर आप कोई भी काम मैनेजमेंट से संबंधित करते हैं तो आपका मैनेजमेंट बहुत ही तगड़ा रहेगा। जिससे आपके कार्य की प्रशंसा चारों तरफ रहेगी। लोग आपको फॉलो करने का प्रयास करेंगे। इस समय धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपकी रुचि बढ़ेगी। बदलाव से आर्थिक लाभ की संभावनाएं और अधिक बढ़ने की संभावना बनी हुई है। इस समय आपको कोई भी काम हाथ में लेगा तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे। सप्ताह का मेला आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस समय काम में अधिकता की वजह से थोड़ी सी थकान और कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं। कुटुम्ब में आपकी वाणी से आप किसी को नाराज कर सकते हैं। इसीलिए धैर्य से और शांति से अपने शब्दों का चयन करें और बोलते समय ध्यान रखें कि किसी का मन आपके शब्दों से आहत ना हो। इस समय अगर आप शिक्षण व्यवसाय से जुड़े हैं तो उसमें अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं रिसर्च से संबंधित जो लोग काम करते हैं, उनके लिए समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए हैं तो इस समय मशीनरी के रखरखाव पर खर्चा संभव है। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। कलाकारों के लिए पसंदीदा समय रहेगा। वीकेंड पर आप अपनी कला के माध्यम से अच्छी प्रसिद्धि और फेम हासिल करते हुए दिखाई देंगे। भगवान विष्णु के चित्र पर केसर से तिलक आपको जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी, शुभ अंक रहेगा 2 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पश्चिम दिशा | 18 July – 24 July Saptahik Rashifal in Hindi

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Comments