AAJ KA RASHIFAL 1 February 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope |Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali


 

AAJ KA RASHIFAL 1 February 2023 in Hindi

मेष राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन धनागमन से संबंधित सारी समस्याएं समाप्त हो जाएगी। रोजमर्रा के लाभो में विशेष वृद्धि आज आप महसूस करेंगे। कुटुम्ब में आज आपका मान सम्मान बढ़ता हुआ दिखाई देगा। घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन किसी भी कार्य में आपको एरोगेंट नहीं होना यानी अपने ईगो को बीच में नहीं लाना है। साथ ही दो जनों की बात को सुन कर किसी भी डिसीजन पर पहुंचें। क्विक रिएक्शन देने से थोड़ा सा रुकने का प्रयास करें क्यूंकि अगर आपने ऐसा नहीं किया तो बने बनाए काम आज आपके बिगड़ सकते हैं। मेष राशि वाले लोग जया एकादशी के दिन व्रत करें। साथ ही इस दिन भगवान नरसिंह की पूजा आराधना से आपको विषेश लाभ प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 1 February 2023 in Hindi

वृषभ राशि - आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके सुख सौभाग्य धन संपदा में वृद्धि करेगा। जो भी कार्य आज अपने हाथ में लिए हैं, उन कार्यों को आप कुशलता पूर्वक संपन्न कर उसमें अतिरिक्त और अच्छे लाभ की स्थितियों को प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। यात्रायें बहुत अधिक होगी परंतु यात्रा धार्मिक आपकी संपन्न होगी। आज के दिन मैनेजमेंट से सम्बंधित कार्यों में आपको विशेष सफलता हासिल होगी। वृषभ राशि वाले लोग इस दिन यानि जया एकादशी के दिन नारायणी नाम का जाप जरूर करें और इसके साथ ही विकलांग व्यक्तियों को दही चावल का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा नौ।

मिथुन राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सर्व कार्यसिद्धि वाला रहेगा। कुछ जमा पूंजी से आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। यदि आपने कोई म्यूचुअल फंड या फिर कोई बचत योजना एलआईसी पॉलिसी में निवेश किया है तो उसका पैसा आपको प्राप्त होगा जो कि आज आपके विशेष कार्य में आपको बहुत सहायता पहुंचाएगा। आज के दिन आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और सहकर्मियों का वर्कप्लेस पर साथ और सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा। मिथुन राशि के लोग इस दिन ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप कम से कम 41 बार जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 1 February 2023 in Hindi

कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन उत्तरोत्तर लाभ की स्थिति आपके जीवन में लेकर आया है। अब तक जो मेहनत आपने उसका फल प्राप्त करने का अवसर आपके सामने आया है और आप इस अवसर का सदुपयोग करेंगे और पूर्ण लाभ प्राप्त करेंगे। साथ ही कुछ पैसा वापस रोटेट करते हुए जो भी आप अपने कार्य में लगाएंगे उसमें भी आपको आगामी आने वाले समय में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। बड़े भाई बहनों का सहयोग भरपूर मिलेगा और घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। कर्क राशि वाले लोग भगवान विष्णु को केले का भोग जरूर लगाएं और गरीबों में भी केले बांटें। भगवान विष्णु के साथ माँ लक्ष्मी की पूजा आराधना भी जरूर करें। आपका शुभ रंग गहरा हरा शुभ अंक रहेगा पांच । AAJ KA RASHIFAL 1 February 2023 in Hindi

सिंह राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः वर्क प्लेस पर कुछ काम आपके अटक सकते हैं परन्तु उन कार्यों के अन्दर आपको थोड़ा सा कॉन्सनट्रेशन बढ़ाना पड़ेगा। आज के दिन अधिकारी आपके कार्यों में आपकी सहायता करेंगे जिससे आपके काम सही समय पर पूर्ण हो सके। आज के दिन सहकर्मियों का भी आपको साथ और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वहीं अगर आप अपना खुद का कोई बिजनेस कर रहे हैं तो आज के दिन आप में बड़ा एमेंडमेंट संभव है। पिता का आपको पूरा गाइडेंस प्राप्त होगा और विद्यार्थी वर्ग का रिजल्ट आज के दिन सकारात्मक रहेगा। सिंह राशि वाले लोग इस दिन भगवान विष्णु के विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें और इस दिन नारायण और आदित्य ह्रदय का पाठ भी जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा सात।

कन्या राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से सम्पन्न होंगे। आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों को अपने प्रमोशन से सम्बंधित कार्य से सम्बंधित कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आपकी बुद्धिमता के चर्चे चारो तरफ होंगे और लोग आपसे कंसल्ट करके अपने कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। कंसल्टेंसी बिज़नस से जुड़े हुए लोगों को भी अच्छा लाभ आज के दिन प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। कन्या राशि वाले लोगों को जया एकादशी के एक दिन पहले यानि दशमी के दिन सात्विक भोजन करना चाहिए और जया एकादशी के दिन पूरे दिन उपवास रखे। फलाहार करके अपना व्रत करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 1 February 2023 in Hindi

तुला राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रह सकता है। परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। कोई बड़ा लाभ आज के दिन आपको अपनी विशेष यात्रा से प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपके भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल वालों से ट्यूनिंग बहुत अच्छी रहेगी और ससुराल से संबंधित कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। तुला। लोग इस एकादशी के दिन। व्रत करके विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें और दूसरे दिन यानि द्वादशी के दिन जरूरतमंद ब्राह्मण को भोजन जरूर कराएं। उन्हें दान दक्षिणा जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा काला शुभ अंक रहेगा दो।

वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन जीवनसाथी के साथ मैं आपको तुरतं फायदा पहुंचाएगा यानि उनके नाम से अगर आप कोई भी काम करते हैं उनके साथ मिलकर कोई भी काम करते हैं। उस जॉइंट काम में आपको विषेश लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। फाइनेंशियली भी उनका सपोर्ट आपके साथ रहेगा। व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ विशेष कार्य करके अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ बड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन भी आज के दिन संभव है। आज के दिन आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। वृश्चिक राशि वाले लोग एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत के दौरान खाने पीने में संयम के साथ साथ सात्विक जीवन का अभ्यास जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 1 February 2023 in Hindi

धनु राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके रोगो से आपको मुक्ति दिलवाएगा। शत्रुओं का नाश होगा जो भी कार्य आपने हाथ में लिया है उसे द्रुत गति से संपन्न करेंगे। आज के दिन प्रॉपर्टी से सम्बंधित कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं आज के दिन जो कार्य अपने हाथ में लिया है उस कार्य में आप सफलता जरूर अर्जित करेंगे। व्यापारी वर्ग को व्यापार से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धनु राशि वाले लोग इस दिन ॐ नमो नारायणाय नमः मंत्र का जाप 41 बार जरूर करें। अपने बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें। जया एकादशी का उपवास जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा पाँच।

मकर राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा है। अपने काम से रिलेटेड करियर से रिलेटेड शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। खासकर जो टेक्नीकल फील्ड में जुड़े हुए हैं उनको आज के दिन अपने करियर से रिलेटेड कुछ विशेष समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा और आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। आज के दिन पुलिस से संबंधित जो आईपीएस ऑफिसर है अगर वो अपने क्षेत्र में कुछ विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो आप अपने लक्ष्य को साधने में सफल होंगे। वहीं अधिकारियों का मार्गदर्शन साथ आपके साथ रहेगा। मकर राशि वाले लोग इस दिन व्रत करें और बड़ों का आशीर्वाद लें। उस दिन सुबह और शाम दोनों समय विष्णु सहस्त्रनाम का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 1 February 2023 in Hindi

कुम्भ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसान वर्ग और पशुपालन से सम्बंधित जो लोग काम करते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा और लाभदायक परिस्थितियां लेकर आया है। आज के दिन आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। अब तक जो लोन की समस्या चल रही थी उससे आपको मुक्ति मिल जाएगी। नए वाहन की खरीदारी आज के दिन संभव है और घर में आज के दिन मेहमान आ सकते हैं जो कि आपके घर की खुशियों को बढाने में सहायक साबित होंगे। कुम्भ राशि के लोग इस दिन भिखारियों को भोजन जरूर कराएं और इस दिन हनुमान जी की पूजा करें। इस दिन किसी बड़े वैष्णव का आशिर्वाद जरूर लें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा सात । AAJ KA RASHIFAL 1 February 2023 in Hindi

मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः भाई बहनों के साथ आपका तारतम्य बहुत ही अच्छा रहेगा। एक स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के रूप में आज के दिन आप उभरेंगे। कोई भी कार्य अगर आपने संपन्न किया है तो उस काम में आज आप सफलता जरुर हासिल करेंगे। आज के दिन उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां आपको देखने को मिलेगी और जो लोग मेडिसिन से सम्बंधित व्यापार करते हैं उनको व्यापार से सम्बंधित कोई बड़ा ऑर्डर आज के दिन प्राप्त हो सकता है। मीन राशि वाले लोग इस दिन घर के बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें और प्रातः काल भगवान विष्णु को पीले फूल जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 1 February 2023 in Hindi


Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Comments