AAJ KA RASHIFAL 17 February 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali


 AAJ KA RASHIFAL 17 February 2023 in Hindi

मेष राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। जो छात्र छात्राएं बाहर जाकर हायर एजुकेशन ले रहे हैं, उनका सपना आज के दिन पूर्ण पूर्ण हो जाएगा। लक्ष्य प्राप्ति में आज का दिन सहायक साबित होगा। वहीं आज के दिन करियर से संबंधित कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। भगवान शिव का अभिषेक जल में काले तिल मिलाकर करें। ऐसा करने से ऐसा करते समय शिव पंचाक्षर मंत्र का निरंतर जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून शुभ अंक रहेगा चार । AAJ KA RASHIFAL 17 February 2023 in Hindi

वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन यात्राएं बहुत अधिक हो सकती हैं, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपके सुखों में वृद्धि होगी और जो काम आज आज आप हाथ में लेंगे उसे पूर्ण करके ही दम लेंगे। महाशिवरात्रि के दिन शिव शनि देव की उपासना जरूर करें। साथ ही शिव चालीसा और शनि चालीसा का पाठ भी जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा छह।

मिथुन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। जो व्यापारी वर्ग है वो व्यापार में नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन इंक्रीमेंट मिल सकता है। वहीं आज के दिन अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्नचित नजर आएंगे। कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन आपके द्वारा किया जाएगा और जो लोग होटल और रेस्त्रां व्यवसाय से जुड़े हैं उनको विशेष लाभ की स्थितियां। आज के दिन अपने कार्यों में देखने को मिलेगी। भगवान शिव को 108 बेलपत्र और पीपल के पत्ते अर्पित करें। इसके साथ ही इस दिन उड़द दाल, अन्न, धन और वस्त्र का दान जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 17 February 2023 in Hindi

कर्क राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन स्वास्थ संबंधी समस्या को बढ़ा सकता है। अतः अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। आज के दिन भगवान भोले शंकर का गन्ने के रस से अभिषेक जरुर करें। वहीं आज के दिन आपके जीवन में आ रही समस्याओं को अपने बुद्धिबल और चातुर्य से खत्म करने का प्रयास करें। आज के दिन गलत मित्रों की संगति खत्म हो जाएगी। मई ननिहाल से कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। शनिवार के दिन कांसे की कटोरी में तिल का तेल भरें और उसके बाद उसमें अपना प्रतिबिम्ब देखकर तेल का दान जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा आठ ।

सिंह राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके करियर में आ रही बाधाओं को दूर कर लेगा। आपकी यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। आपके उद्देश्य पूर्ण होंगे। आज के दिन कोई इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे और संतान संबंधी शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जरूर जलाएं और पीपल के पेड़ की कम से कम तीन बार परिक्रमा जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा आठ। AAJ KA RASHIFAL 17 February 2023 in Hindi

कन्या राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन थोड़ा सा डिस्टर्ब हो सकता है। परंतु आप अपने बैलेंसिंग पावर के कारण अपने खर्चों को नियंत्रित कर ही लेंगे। आज के दिन जीवन साथी का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। अविवाहित युवक युवतियों को विवाह से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। जितना संभव हो, शनि से संबंधित चीजों का दान आपको शनिवार के दिन जरूर करना है। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा एक।

तुला राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाई बहनो का आज के दिन सहयोग मिलेगा। इच्छाएं पूर्ण होंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। आज के दिन करियर से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। विरोधी आपके कार्यों से प्रसन्नचित नहीं है, परंतु आप अपने कार्यों में सफलता जरूर प्राप्त करेंगे। मई उनके खलल से भी आप नहीं घबराएंगे और वे अपने ही जाल में फंस जाएंगे। आज के दिन आपको कन्फ्यूजन में नहीं आना है और अपने कार्यों को अपने कॉन्फिडेंस लेवल से पूर्ण करना है। शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी जरुर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 17 February 2023 in Hindi

वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन आपके वैभव और मान सम्मान में बढ़ोतरी करेगा। कुटुम्ब में भी आपको सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी आज के दिन बढ़ेगी। वहीं संतान से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। लव रिलेशनशिप विवाह में परिणित होने के पूर्ण योग बनते हुए दिखाई देंगे। शनिवार के दिन तिल से बने हुए पदार्थ जरूरतमंद लोगों में जरुर बांटें इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा चार।

धनु राशि - आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको भाएगा। शत्रु भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। वहीं आज के दिन सुखों में लग्जरी में वृद्धि होगी। नए घर का सपना पूरा होगा। नए वाहन की खरीदारी के पूर्ण योग आज के दिन बनेंगे। शुभ मुहूर्त में पीपल के पेड़ पर जल जरूर चढ़ाएं और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा नौ।

मकर राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन खर्चों को नियंत्रित करके चलना होगा। हालांकि आप अपने कॉन्फिडेंस और अपने बुद्धिबल से अपने खर्चों को नियंत्रित कर ही लेंगे। छोटे भाई बहनों का साथ और सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा। राजनीति से जुड़े हुए कार्य आपके द्रुत गति से संपन्न होंगे और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। खिलाडियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। खेल से सम्बंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। ब्रह्ममुहूर्त में पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ॐ शं शनैश्चराय मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा पाँच AAJ KA RASHIFAL 17 February 2023 in Hindi

कुम्भ राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां आज के दिन आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। कुछ कार्य आपके द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। भाई बहनो का साथ और सहयोग जरूर मिलेगा और वाहन और भूमि से संबंधित वाद विवाद की स्थितियां खत्म हो जायेगी। काले घोड़े की नाल और नाव की कील से बनी हुई अंगूठी मध्यमा अंगुली में शनिवार के दिन सूर्यास्त के पश्चात जरूर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा तीन।

मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन वर्क प्लेस पर सारी समस्याएं दूर हो जाएगी। भगवान शिव का आशिर्वाद आपको जरुर प्राप्त होगा। पिता के मार्गदर्शन से किए गए कार्यों में सफलता दुगुनी आपको आज के दिन प्राप्त होगी। वर्क प्लेस पर आपके सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल जरुर देखने को मिलेगा। अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। प्रमोशन के पूर्ण योग बने हुए है। शनिवार के दिन अपने हाथ के नाप का लंबा धागा बांधकर या फिर उसकी माला आपको बना लेनी है और उसे अपने गले में धारण जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा दो। AAJ KA RASHIFAL 17 February 2023 in Hindi

Comments