8 से 14 मई 2023 Weekly Rashifal in Hindi | Nidhi Shrimali

 

8 से 14 मई 2023 Weekly Rashifal in Hindi

मेष राशि - आपकी राशि से चंद्रमा इस भी आठवें 10वें और ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए उतनी अच्छी नहीं रहेगी। इस समय रिस्की कामों में हाथ डालने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में पहले पेंडिंग पड़े हुए कार्यों को लेकर जो रूटीन काम चल रहे हैं, उन्हीं को करने का प्रयास करें। अपने कार्यों को किसी और पर न थोपें। खुद खड़े रहकर अगर आप अपने कार्यों को पूर्ण करेंगे तो आपके कार्य निर्विघ्न संपन्न होते चले जाएंगे। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। इस सप्ताह कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। आउट ऑफ पे जाकर लोगों की सहायता करेंगे। पिता का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग का यदि कोई रिजल्ट आ रहा है तो वो रिज़ल्ट आपके लिए सकारात्मक रहेगा। वहीं वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय आपको लाभ की स्थितियों में कुछ नुकसान की स्थितियां अधिक देखने को मिलेगी और ये जो अनुपात लाभ नुकसान का है वो बिगड़ता हुआ दिखाई देगा। इस समय सोच समझकर अपने बजट को देखकर चलने में ही भलाई है। इस समय आपके बड़े भाई के साथ में मतभेद हो सकते हैं। अतः अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस राशि के लोग भगवान गणेश को बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं और ॐ वक्रतुंड मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग - लाल
शुभ अंक - चार
शुभ दिशा - पूर्व दिशा।

वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा सप्तम, अष्टम, नवम और दशम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। लाइफ पार्टनर का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग बिज़नस में कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। इस समय आपको बड़े अवसर अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के भी मिल सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी इस समय बड़ी अपॉर्च्युनिटी अपने अधिकारियों से मिलती हुई दिखाई देगी। सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आपको यात्राओं में सावधानी रखनी है। अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। जो हैं उनसे जुड़े हुए छात्र हैं उनको मनवांछित। लक्ष्य की प्राप्ति होती हुई दिखाई देगी। वहीं जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपना मनचाहा जॉब भी प्राप्त हो जाएगा। जॉब स्विच करना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह समय आपके लिए बेहतरीन परिणामदायक रहेगा। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। पिता से आपके वाद विवाद की स्थितियां बढ़ सकती है। उनसे मनमुटाव बढ़ सकता है और आप उनसे अलग भी हो सकते हैं। ऐसी परिस्थितियां भी आ सकती है इसलिए पिता से वाद विवाद की स्थितियों से थोड़ा सा बचकर चलें और अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने पिता की बातों को सुनें और अगर वे आपकी बातों को सुनने को तैयार नहीं है तो जब वे शांत हो जाएं तब उन्हें प्यार से बैठकर अपनी बातों को जरूर समझाएं। इस राशि के लोग श्रीगणेश को मोदक का भोग जरूर लगाएं और ॐ ग्रीम ग्रीम रीम मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग - हरा
शुभ अंक - तीन
शुभ दिशा - पश्चिम दिशा

मिथुन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक छटे सातवें, आठवें और नौवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। श्वास संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। मई इस समय शत्रु भी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। इस समय काम में भी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसीलिए इस समय आपको अपने काम की कमान अपने हाथ में ले लेनी चाहिए। दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा आप अपने कार्यों को खुद खड़े रहकर पूर्ण करने का प्रयास करें। बेलेन्स डिसीजन आपको सफलता दिला सकता है। सप्ताह का महीना आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय जीवन साथी का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। आपकी यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। परंतु इस समय आपको जानवरों से सावधान रहना होगा। इस समय आपको भावुकतावश कोई भी अपने मन की बात किसी के साथ शेयर नहीं करनी है। अपने मन को थोड़ा सा मजबूत बना लें। अपने आत्मविश्वास को जगाएं और अपने जीवन में आगे बढ़ें। इस सप्ताह आपके लिए धर्म कर्म के कार्यों में गुजरेगा। इस समय आप पे जाकर लोगों की सहायता करेंगे। इससे आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस राशि के लोग गणेश जी को गुड़ और मूंग के लड्डू और फलों का भोग लगाएं। इसके साथ ही ॐ श्रीं रीम क्लेम शोम, गं गणपतये वर वरद सर्व जनम मैं वर्ष मनाय स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए।
शुभ रंग - भूरा
शुभ अंक - 7
शुभ दिशा - दक्षिण पूर्व दिशा।

कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें, छठे, सातवें और आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। आपको अपने टीचर और पैरेंट्स का पूरा सपोर्ट मिलता हुआ दिखाई देगा। इस समय साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान सम्मान और प्रसिद्धि की भी प्राप्ति होगी। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आपको बहुत तोलमोल कर आगे बढ़ना होगा। किसी से भी अपने मन की बातों को भावुकतावश शेयर न करें। आपको इस समय तटस्थ रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करना होगा। डेडीकेशन से अगर आप अपने कार्यों को पूर्ण करेंगे तो कार्यों में आ रही बाधाएं और समस्याएं समाप्त होती हुई दिखाई देंगी। इस समय स्वास्थ संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से आपको ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ में यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। उनका पूरा सपोर्ट आपको देखने को मिलेगा। वे आपको फाइनेंशियली सपोर्ट भी करते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का एन यानी वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय यात्राएं करते समय सावधानी रखें। लंबी दूरी की यात्रा को ट्राय करके बिल्कुल भी न जाएं। इस समय सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करना ना भूलें वरना एक्सीडेंट की संभावना बनी हुई है। जानवरों से थोड़ा सा सावधान होकर चलें। इस राशि के लोग श्री गणेश को मोदक, मक्खन और खीर का भोग लगाएं और साथ ही ॐ वक्रतुण्डाय हुम मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - तीन
शुभ दिशा - दक्षिण पूर्व दिशा।

सिंह राशि - आपकी राशि से चंद्रमा चौथे, पांचवें, छठे और सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए आर्थिक समस्याओं को लेकर आएगी। इस समय आपको बहुत सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। किसान वर्ग के लिए यह समय थोड़ा सा स्ट्रगलिंग रहने वाला है। वहीं विद्यार्थी वर्ग परिणाम मनोनुकूल प्राप्त नहीं करेंगे। जिससे थोड़ी सी निराशा आपके मन में उत्पन्न होती हुई दिखाई देगी। सप्ताह का मेला आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आपको कर्मप्रधान बनना होगा। कोई भी कार्य आपको सावधानी से करने की आवश्यकता है। इस समय कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए डिस्ट्रक्शन का समय नहीं है। इस समय ग्रुप स्टडी में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय। आपको यात्रा करते समय सावधानी रखनी है। नाक और गले की प्रॉब्लम आपको इस समय सता सकती है। अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। गलत मित्रों की संगति से थोडा सा बचकर चलें। सप्ताह का एंड यानी भी आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करते हुए दिखाई देगें परन्तु किसी बात को लेकर ना निश्चित करें क्योंकि इस समय अगर आपने ऐसा किया तो वीकेंड खराब कर लेगे। आप दोनों के बीच में मतभेद बढ़ सकते हैं। सिंह राशि वाले लोग संकष्टी चतुर्थी के दिन श्रीगणेश को गुड़ और इससे बने व्यंजन जैसे गजक, रेवड़ी आदि का भोग जरूर लगाएं। साथ ही ॐ गं गणपतये नम मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग - काला
शुभ अंक - आठ
शुभ दिशा - दक्षिण पश्चिम दिशा।

कन्या राशि - आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः इस सप्ताह आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनो का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा जो काम आपके अधूरे रह गए हैं वो द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। इस समय कामों में आ रही बाधाएं और दिक्कतें समाप्त हो जाएगी। मनोवांछित परिणामों की प्राप्ति करेंगे। सप्ताह का मेल आपके लिए मिला जुला रहेगा। इसमें आपके सुखों में वृद्धि होगी। फाइनेंशियली आप थोडा स्टेबल होते हुए दिखाई देंगे। वर्क प्लेस पर आपको अकेले ही अपने कार्यों को पूर्ण करना होगा। संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। बच्चे यदि आपके बराबर है तो वो आपको आपके बिजनस में अच्छा लाभ दिलवाते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का ऐन यानि वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय आपको रुपए पैसे से सम्बंधित कार्यों में थोडा सा सजग रहना है वरना आपका पैसा चोरी हो सकता है या खो सकता है। इस समय आपकी लापरवाही से आपके बनते काम बिगड़ सकते है। इसलिए लापरवाही बिलकुल भी ना करें। स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। इस राशि के लोग तिल चतुर्थी के मौके पर श्री गणेश को मूंग का हलवा और किसमिस का भोग जरुर लगाएं। साथ ही ॐ गं गणपतये नमः या फिर ॐ श्रीं श्री नम मंत्र का जाप कम से कम 108 बार जरुर करें।
शुभ रंग - पीला
शुभ अंक - सात
शुभ दिशा - उत्तर पूर्व दिशा।

तुला राशि - आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे तीसरे, चौथे और पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए धनागमन के कई नए स्रोतों को खोलती हुई दिखाई देगी। इस समय आपको कई ऐसे अवसर मिलेंगे जिसमें आप अपने मान सम्मान, प्रतिष्ठा और धन को बढ़ा सकते हैं। इस समय सामाजिक मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। कुटुम्ब में आपको आपको गणमान्य व्यक्तियों की श्रेणी में रखा जाएगा। पारिवारिक सदस्यों के लिए आप बहुत इम्पोर्टेन्ट रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। घर की महिलाओं को प्रसन्न करने का प्रयास करेंगे। सप्ताह का मेला आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आपको कोई भी पेपर बिना पढ़े साइन नहीं करना है वरना आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। इस समय किसान वर्ग को खेती बाड़ी में नुकसान की स्थितियां देखने को मिल मिल सकती है। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को मनोवांछित परिणामों की प्राप्ति भी होगी। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। इस समय आपको संतान की चिंता सताएगी। उसके बिहेवियर और उसकी आदतों को लेकर आप चिंतित होते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपको अपने वर्क प्लेस से सम्बंधित शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकते हैं। थोड़ा सा केयरफुल होकर चलें। इस राशि के लोग संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को बूंदी के लड्डू, माखन मिश्री और केले का भोग जरूर अर्पित करें। साथ ही ॐ रीम ग्रीन रीम गजानन नमः मंत्र का जाप जरूर करें।
शुभ रंग - ग्रे
शुभ अंक - सात
शुभ दिशा - उत्तर पश्चिम दिशा

वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक आपके खुद की राशि दूसरे तीसरे और चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी। इस समय कन्फ्यूजन के बादल आपके ऊपर मंडराते हुए दिखाई देंगे। रिश्तों में भी कन्फ्यूज और प्रोफेशनल लाइफ में भी आप थोड़े से कन्फ्यूज दिखाई देंगे। इस समय अपने विज़न को क्लियर करके चलें। कोई भी कार्य करें तो थोड़ा सा सजग होकर उस कार्य में आगे बढ़ें। अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस को बनाए रखें। सप्ताह का मेल आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आपको अपने भाई बहन और कुटुम्ब से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके प्रत्येक कार्य में उनका सपोर्ट देखने को मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा आपसी बातचीत के द्वारा होता हुआ दिखाई देगा। इस समय आपको कोई भी कार्य करना है तो पहले अपने माता पिता की सलाह लेकर ही आगे बढ़ सकता है। यानि वीकेंड आपके लिए अच्छा नहीं है। किसान वर्ग को नुकसान की स्थितियां झेलनी पड़ सकती हैं। वही पशुपालन डेरी से सम्बंधित जो लोग व्यवसाय करते हैं उनके लिए भी यह समय थोड़ा सा मुश्किलों से भरा रहेगा। वहीं इस समय फाइनेंशियली भी कुछ दिक्कतों का सामना आपको अपनी पर्सनल लाइफ में करना पड़ सकता है। मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचें। इस राशि के लोग श्रीगणेश को लाल रंग की मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही लाल रंग के रंगे हुए चावल उन्हें अर्पित करें और ॐ वक्रतुण्डाय हुम मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग - नारंगी
शुभ अंक - एक
शुभ दिशा - दक्षिण पश्चिम दिशा।

धनु राशि - आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक आपके खुद की राशि दूसरे और तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी सी टिपिकल रहने वाली है। इस समय फाइनेंशियली आपको थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ सकता है। यात्रा करते समय सावधानी रखें। आपके पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। थोड़ा सा फॉलो कर चलें। वर्क प्लेस पर भी आपको अपने सहकर्मियों के साथ उलझना नहीं। अपने कार्यों को सतत रूप से करने का प्रयास करें। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय पर्सनैलिटी आपकी पावरफुल होती हुई दिखाई देगी। यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। धनागमन के नए नए स्त्रोत मिलते हुए दिखाई देंगे। सहकर्मियों का तालमेल अच्छा देखने को मिलेगा और टीमवर्क की तरह काम करेंगे तो जल्दी अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर ही लेंगे। सत्ता का अहं भी जो राजनीति से जुड़े हुए राजनेता हैं, उनके लिए अच्छा नहीं है। इस समय आपको सजग होकर चलना होगा और अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखना सीखें। इस राशि के लोग भगवान श्री गणेश को केसर मिश्रित मिठाई, केसरिया दूध का भोग जरूर लगाएं। साथ ही ॐ गं गणपतये नम मंत्र का जाप करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी।
शुभ रंग - नीला
शुभ अंक - दो
शुभ दिशा - उत्तर पश्चिम दिशा

मकर राशि - आपकी राशि से चंद्रमा 11वें आपकी खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं है। इस समय आपको संभलकर चलने की आवश्यकता है परंतु इस समय लाभ की स्थितियां उत्तरोत्तर बढ़ती हुई दिखाई देगी। इस समय आपको यानि जो व्यापारी वर्ग है वो अपने व्यापार की नई ब्रांच खोलने की प्लानिंग कर सकते हैं। इस समय रिस्की कामों में किया गया इन्वेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक साबित होगा। परंतु सप्ताह के मिड में परिस्थितियां आपके लिए उतार चढ़ाव भरी रहेगी। अपना बजट देकर चलें किसी से भी न उलझें। अपने काम से काम रखें। इस समय आध्यात्मिक भावना से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक नॉवल्स को पढ़ने में आपकी रूचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। इस समय समाज में आपका मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सप्ताह आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। इस समय आपको अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। कुटुम्ब में आपके रिश्तेदारों से आपके मतभेद हो सकते हैं। इस समय आपको बहुत शांत रहकर और मैच्योरिटी से अपने रिश्तों को निभाना होगा। इसमें कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। इस राशि के लोग संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को काले अंगूर किसमिस का भोग जरूर लगाएं। साथ ही ॐ लम्बोदर नमः मंत्र का जाप भी करें।
शुभ रंग - सफेद
शुभ अंक - एक
शुभ दिशा - उत्तर पूर्व दिशा।

कुंभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा 10वें 11वें 12वे और आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कर्मप्रधान रहेगी। कामकाज में आयी दिक्कतें और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। पिता का साथ और सानिध्य आपको भरपूर देखने को मिलेगा। इस समय लाभ की स्थितियां आपके जीवन में उत्तरोत्तर बढ़ती हुई दिखाई देगी। इस समय सप्ताह के मिड में जाकर परिस्थितियां और भी अनुकूल होगी। परंतु इस समय अपने खर्चों को नियंत्रित करें वरना लाभ और खर्च बराबर हो जाएगा। इस समय आप बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। वहीं जो मैन्युफैक्चरर हैं उनको कोई बड़ा ऑर्डर इस समय प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए थोड़ा सा टिपिकल रहने वाला है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। खासकर ददिहाल से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। अपने मन को मजबूत करें और थोड़ा सा अपने मैच्योरिटी लेवल को बढ़ाते हुए अपने परिवार को संभालने का प्रयास करें। इस राशि के लोग श्रीगणेश को बूंदी के लड्डू और मौसमी फल अर्पित करें। साथ ही ओम् सर्विस नमः मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग - मैजेंटा
शुभ अंक - नौ
शुभ दिशा - उत्तर दिशा।

मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक नवम दशम एकादश और द्वादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगी। आपके काम बनते चले जाएंगे। आपके कामों में आ रही दिक्कत और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। इस समय पेंडिंग पड़े हुए कार्यों की लिस्ट भी छोटी हो जाएगी। आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस समय जलीय वायु यात्रा भी संभव है। सप्ताह का मेड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके काम बनते चले जाएंगे। आपके पिता का साथ और मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। इस समय अगर आप व्यापार करें तो व्यापार में कुछ बड़े बदलाव की संभावना बनी हुई है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को मनचाही ट्रांसफर और प्रमोशन प्राप्त हो सकती है। इस समय आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। यदि किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुका जाएगा जिससे आपकी प्रसन्नता में इजाफा होगा। सप्ताह का एन यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा नहीं है। इस समय खर्च की स्थितियों में थोड़ा सा संभलकर रहें। आपको कर्ज की स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। इस समय आपके परिवार के सदस्यों के साथ भी आपकी तनातनी का माहौल रह सकता है। इसलिए शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। इस राशि के जातक भगवान श्री गणेश को बेसन के लड्डू, केले, बादाम। अर्पित करें। साथ ही ॐ सिद्धिविनायक नमः मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग - स्लेटी
शुभ अंक - एक
शुभ दिशा - दक्षिण दिशा।

Comments