AAJ KA RASHIFAL 14 May 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

 

मेष राशि - आपकी राशि से चंद्रमा के 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोडा सा कर्मप्रधान रहने वाला है। कामकाज की अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी भी हो सकती है। इसीलिए आज के दिन अपने काम के साथ साथ अपने स्वास्थ का भी विशेष रूप से ध्यान रखें। पिता का आपको पूर्ण रूपेण मार्ग दर्शन आज के दिन देखने को मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन सौंपी जा सकती है। वहीं आज के दिन आपको प्रॉपर्टी से सम्बंधित कार्यों में सावधानी रखनी चाहिए वरना आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। तिजोरी में मां लक्ष्मी की चांदी की प्रतिमा जरुर रखें। इससे व्यापार में धन वृद्धि के योग बनेंगे।

शुभ रंग - ग्रे
शुभ अंक - छह।

वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्य बढ़ाने वाला रहेगा। आपके अधूरे पड़े हुए कार्य फटाफट से पूर्ण होते हुए दिखाई देंगे। नवीन कार्यों की रूपरेखा आज के दिन बनती हुई दिखाई देगी। आज के दिन अपने बल और पराक्रम को सही दिशा में लगाना सीखें। अगर आप गलत दिशा में अपने बल और पराक्रम को लगायेंगे तो उसके परिणाम भी आपको नकारात्मक देखने को मिलेंगे। इसीलिए थोड़ा शांति से विवेक के साथ अपनी शक्ति को अपनी एनर्जी को लगाने का प्रयास करें। चांदी के सिक्के का पूजन करें। सौभाग्य में वृद्धि होगी।
शुभ रंग - नारंगी
शुभ अंक - नौ।

मिथुन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में और बिना सोचे समझे ना करें। सोच समझकर जो भी कार्य करेंगे उसमें आप सफलता पाएंगे। आज के दिन अपने कार्यों को किसी और पर भी ना डालें। खुद खड़े रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करें। आज के दिन परिवार का और ससुराल वालो का आपको पूर्ण रूपेण सहयोग प्राप्त होगा। विवाह में आ रही बाधाएं भी समाप्त हो जाएगी। चांदी के कोई भी वस्तु खरीद कर उसे आपको मंदिर में जरुर रखना चाहिए।
शुभ रंग - गोल्डन।
शुभ अंक - तीन।

कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके दाम्पत्य जीवन के सुखों को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। आपके मन में किसी भी प्रकार की कुंठा हो तो आप अपनी लाइफ पार्टनर से यह बात शेयर जरूर करें। इससे आपको अपनी समस्या का हल जरूर प्राप्त हो जाएगा। वही व्यापारी वर्ग कुछ योजनाओं को आगे बढाने का प्रयास करेंगे और उसमें आपको कुछ नए आइडियाज भी आज के दिन आ सकते हैं। आज के दिन आप स्टांप में भी कुछ अमेंडमेंट करते हुए दिखाई देंगे। मां लक्ष्मी को खोये से बनी मिठाई का भोग आप को लगाना चाहिए। इससे आपके जीवन में मिठास बनी रहेगी।
शुभ रंग - हरा
शुभ अंक - चार।

सिंह राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन स्वास्थ संबंधी समस्याओं के प्रति सावधान रहें। वहीं शत्रु भी आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं। ऐसे लोगों से थोड़ा सा बचकर केयरफुल होकर काम करें। आज के दिन बैलेन्स होकर चलेंगे तो रूपए पैसे से सम्बंधित कार्यों में भी नुकसान की स्थितियां कम रहेगी। आज के दिन नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्यों में अधिकारियों का सहयोग जरूर देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता लाने के लिए जीवनसाथी को सोने से बनी कोई भी वस्तु गिफ्ट करें।
शुभ रंग - सफेद
शुभ अंक - सात।

कन्या राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन करियर में आ रही दिक्कतों को समाप्त कर देगा। आपके संतान से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। खिलाड़ियों के लिए आज का दिन विशेष लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। वहीं जो भी कला से सम्बंधित कार्य करता आर्ट और क्राफ्ट का काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सिलाई बुनाई से संबंधित कार्य करने वाले व्यवसायियों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोई बड़ा ऑर्डर आज के दिन आपको प्राप्त हो सकता है और आपके परिवार का पूरा सपोर्ट आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। घर में बैठी हुई लक्ष्मी की प्रतिमा जरूर रखें।
शुभ रंग - स्लेटी
शुभ अंक - छह।

तुला राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनेंशियली आज का दिन स्ट्रगलिंग रह सकता है। आज के दिन आपको अपने खर्चो को नियंत्रित कर के चलना होगा। किसान और जो टूट टेरी से सम्बंधित कार्य करते हैं, उन व्यवसायियों को सावधानी से आगे बढ़ना है वरना कोई बड़ा नुकसान आज के दिन आपको भोगना पड़ सकता है। आज के दिन कोई भी कार्य बहुत ज्यादा जल्दी में ना करें और नौकरीपेशा लोग जो की टेक्निकल फील्ड से जुड़े हैं उनको आज के दिन अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर डांट सुनने को मिल सकती है। थोडा सा सतर्क होकर रहें, लापरवाही ना करें जिससे आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। जीवन साथी को लक्ष्मी जी पर चढ़े हुए गुलाब जरुर भेट करें।
शुभ रंग - काला
शुभ अंक - दो

वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम और बल में प्रगति होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। परन्तु आज के दिन आपका भाग्य आपका साथ नहीं देगा। आपको आपको कर्म प्रधान बनना होगा। जो छात्र छात्राएं हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन थोड़ा सा मसक्कत से भरा रह सकता है। देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाकर सुहागिन महिलाओं को जरूर बांटें।
शुभ रंग - लाल
शुभ अंक - नौ

धनु राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कुटुम्ब में मान सम्मान को बढ़ाएगा। वहीं आपके अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। अनुसंधान से संबंधित कार्यों में आज आपको विशेष सफलता प्राप्त होगी। आकस्मिक धनलाभ के पूर्ण योग बनेंगे और विरोधियों को मुंह की खानी पड़ेगी। कारोबार में तरक्की के लिए चांदी की थाली खरीदें। संभव ना हो तो चांदी का चौकोर टुकड़ा भी खरीद सकते हैं।
शुभ रंग - नीला
शुभ अंक - पाँच

मकर राशि - आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा का गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन विवाद की स्थितियों से ऊपर उठकर आपको केवल अपने काम पे कॉन्सन्ट्रेट करना है। किसी की भी बातों में और बहकावे में न आएं। अपनी ईमानदारी से अपनी मेहनत से आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आप सफलता को दुगना पाएंगे। आज के दिन पिता के स्वास्थ को लेकर चिंता हो सकती है। वहीं आज के दिन आप की सेवा से वो जल्द ही स्वास्थ लाभ प्राप्त करेंगे। आज के दिन लाइफ पार्टनर के साथ बहस ना करें वरना क्रोध और ऑफिस में झगड़ा बढ़ सकता है और बात बिगड़ सकती है। अपनी माता को सोने या चांदी से बनी कोई वस्तु गिफ्ट करें।
शुभ रंग - पीला
शुभ अंक - एक।

कुम्भ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। विदेशी कंपनियों के साथ टाइअप करने से पहले सोच समझकर आगे बढ़ें। आज का दिन जो भी हैंडिक्राफ्ट और जो इम्पोर्ट एक्सपोर्ट के व्यापारी हैं उनके लिए थोड़ा सा टफ रहने वाला है। आज के दिन कोई बड़ा काम अटकने से आप थोड़े से परेशान और व्यथित होते हुए दिखाई देंगे। पर आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा और परिवार की सहायता से आप अपने काम को बना ही लेंगे। धन लाभ के लिए पंचधातु से बनी लक्ष्मी गणेश प्रतिमा जरुर खरीदें।
शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - आठ।

मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लाभ की स्थिति को निरंतर बढ़ाएगा। आपके काम द्रुत गति से बनते चले जाएंगे। कामों में आ रही समस्याएं बाधाएं समाप्त हो जाएगी। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को थोड़ा सा पढ़ाई में अधिक कॉन्सनट्रेशन से आगे बढ़ना चाहिए, वरना परिणाम आपको मनोनुकूल प्राप्त नहीं होंगे। खिलाड़ियों के लिए आज का दिन थोड़ा सा टफ रहने वाला है। लक्ष्मी गणेश को सफेद मिठाई का भोग लगाकर कंजकों में जरूर बांटें।
शुभ रंग - भूरा
शुभ अंक - तीन।

Comments