AAJ KA RASHIFAL 27 May 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali


 मेष राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान रहेगा। कुछ काम आपके अधूरे रह सकते हैं। आज के दिन आपके प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में अटकाव की स्थितियां आ सकती हैं। वहीं वर्क प्लेस पर भी आज के दिन तनातनी का माहौल हो सकता है। अधिकारियों के साथ मैं किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण जरुर रखें। पिता के साथ आज आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। उनका पूरा सपोर्ट आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। वहीं दाम्पत्य जीवन में भी मिसअंडरस्टैंडिंग बन सकती है। इसीलिए अपने जीवन साथी के साथ मैं अंडरस्टैंडिंग बनाकर चलें। घर के दक्षिण भाग में गुड़ की एक गली छोड़ कर फिर प्रस्थान करें। इससे धन की समस्याएं खत्म होंगी।

शुभ रंग - बादामी
शुभ अंक - एक ।

वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। आज के दिन आपके काम बनते चले जाएंगे। अधूरे कार्यों की लिस्ट को थोड़ा सा आप पर गौर करें और पहले उन कार्यों को पूर्णकर फिर नवीन कार्यों की शुरूआत करें। आज के दिन राजनीति में किसी बात को लेकर आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अपनी मेहनत का यथोचित फल आज के दिन जरूर प्राप्त होगा। किसी सफेद गाय को कच्चे चावल खिलाने से धन लाभ प्राप्त होता है।
शुभ रंग - क्रीम
शुभ अंक - पाँच।

मिथुन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन यात्राओं से भरा रह सकता है। थोड़ा सा यात्रा करते समय अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। आज आपका सामान चोरी हो सकता है। आज के दिन आपको किसी से भी बहस या वाद विवाद की स्थिति में नहीं पड़ना है। जैसे भी कोई भी कार्य आप करने जा रहे हैं। सतत रूप से उस कार्य पे कॉन्सन्ट्रेट करें, धन आगमन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुटुम्ब में किसी रिश्तेदार से आज के दिन बहस भी हो सकती है। खड़े मुंह का आपको आज के दिन दान करना चाहिए। किसी सुहागिन स्त्री को सुहाग का सामान जरूर दान करें।
शुभ रंग - नीला
शुभ अंक - एक।

कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन दाम्पत्य जीवन के सुखों को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। कुछ काम आपके अधूरे रह गए हैं तो वो द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। कामों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां भी आज के दिन समाप्त हो जाएगी। मई आज के दिन कुटुम्ब से कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन यात्रा करते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। घर के पश्चिम भाग में कबूतरों को ज्वार के दाने चुगाने से पश्चिम भाग का लाभ प्राप्त होता है।
शुभ रंग - ऑरेंज
शुभ अंक - आठ।

सिंह राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके रोग और शत्रुओं को समाप्त करता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन कोई इच्छा या अभिलाषा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आज के दिन आपको हर काम केयरफुली करें। अपने प्रतिद्वंद्वियों से थोड़ा सा सावधान हो कर चलें। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपके जीवन में जरूर बनेगी। परंतु जो लोग विदेशों में रह कर काम कर हैं उनको आज के दिन कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ताम्बे के लोटे में जल भरें और अपने घर के पूर्व भाग को लोटे के पानी से छिड़काव कर गीला जरुर करें।
शुभ रंग - बैंगनी
शुभ अंक - तीन।

कन्या राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन युवक युवतियों के लिए करियर के स्ट्रगल का समय रह सकता है। संतान की तरफ से भी चिंता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। वहीं शुक्र से रिलेटेड जो लोग काम करें उनको अपने कार्यों में विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। लाभ की स्थिति ठीक रहेगी। आज के दिन आपका सर्कल और लेवल भी बढता हुआ दिखाई देगा। नियमित रूप से अपने घर के उत्तर दिशा में हरी घास को गायों को खिलाने के लिए जरुर रखें।
शुभ रंग - गोल्डन
शुभ अंक - दो

तुला राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर करेगा। परन्तु आज के दिन आपको फूंक फूंककर कदम अपने बजट को देखकर निर्धारित करना है। आज के दिन आपके ददिहाल से आपके संबंध थोड़े से खराब हो सकते हैं। ससुराल वालों से पूरा सपोर्ट आज के दिन देखने को मिलेगा। लाइफ पार्टनर से फाइनेंशियली हेल्प भी मिलती हुई दिखाई देगी। लव रिलेशनशिप में आप अपने प्रेम का इजहार करते हुए दिखाई देंगे। पश्चिम और उत्तर दिशा में सफेद कपडे में चावल बांधकर आपको लटका देने चाहिए।
शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - सात।

वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आज आपके काम जो कि अधूरे रह गए थे वो काम अब द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। कामों में आ रही बाधाएं आज के दिन समाप्त हो जाएगी। भाग्य भी आज आपका साथ देगा। परंतु आपको कर्मप्रधान बनना पड़ेगा। प्रयासों के द्वारा ही आज आपके काम बन सकते हैं। अपने घर के दक्षिण पूर्व कोने में जौ को लाल कपड़े में बांधकर जरूर रखें।
शुभ रंग - पीच
शुभ अंक - नौ।

धनु राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आया है। आज के दिन आपके कुटुंब के साथ रिलेशन बिगड़ सकते हैं। आज के दिन यात्राएं करते समय सावधानी रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें क्योंकि वाहन दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। छोटे भाई बहनों से आपको पूरा सहयोग आज के दिन देखने को मिलेगा। घर के ईशान कोण में बैठ कर धन संबंधी साधना जरुर करें।
शुभ रंग - हरा।
शुभ अंक - सात

मकर राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन आपके खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आप कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। आज आपको अपने परिवार का साथ और सहयोग जरुर मिलेगा। कन्फ्यूजन की स्थिति में वो आपके साथ खड़े दिखाई देंगे। आज के दिन पिता के साथ किसी भी बात की बहस करना व्यर्थ है। उनसे आपको बहस ना करें वरना आपके और उनके संबंध खराब हो सकते हैं। आज के दिन व्यापारी वर्ग को सोच समझ कर व्यापार में निवेश करना चाहिए। घर के पश्चिम में हरी या श्यामा तुलसी का पौधा जरूर लगाएं और इसे निरंतर सींचे।
शुभ रंग - काला
शुभ अंक - तीन।

कुम्भ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन खर्च की स्थितियाँ बढ़ा सकता है। आज के दिन विदेशी कंपनियों के साथ आपका टाईअप होना है तो निश्चित रूप से उस कंपनी के बारे में पूरी जांच पड़ताल कर के ही आपको आगे बढ़ना चाहिए। रक्त विकारों से सम्बंधित रोगियों को आज के दिन विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। कलाकारों के लिए आज का दिन मान सम्मान और प्रसिद्धि से भरा रहेगा। घर के पश्चिम उत्तर दिशा को स्वच्छ रखें। उपयोगी कागजात इस स्थान पर रखेंगे तो कार्यों में आपको सफलता जरुर प्राप्त होगी।
शुभ रंग - पीच
शुभ अंक - छह।

मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियों को बचाए बढ़ायेगा। आज के दिन आपने किसी को उधार दे रखा है तो व्यक्ति आपका उधार चुकता कर जाएगा। आपको संतान से संबंधित अशुभ समाचार आज के दिन प्राप्त हो सकते हैं। खिलाडियों के लिए आज का दिन थोड़ा सा मसक्कत भरा रहेगा। निराशा जनक आप का प्रदर्शन आज के दिन रह सकता है। आज के दिन अपने खेल पर थोडा सा कॉन्सनट्रेशन बढ़ाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। वर्क प्लेस से संबंधति यात्राएं भी आज के दिन संभव है। कनकधारा स्त्रोत का आपको पाठ करना चाहिए।
शुभ रंग - केसरिया
शुभ अंक - पाँच।

Comments