AAJ KA RASHIFAL 6 May 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali


 

AAJ KA RASHIFAL 6 May 2023 in Hindi

मेष राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी समस्याओं को दूर कर आपकी सफलता को सुनिश्चित करेगा। शाम तक व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ की परिस्थितियां अपने व्यापार में देखने को मिलेगी। वहीं जीवनसाथी के साथ यदि कोई मनमुटाव चल रहा है तो वो भी आज के दिन सफल होता हुआ दिखाई देगा। कोई काम आपके अधूरे रह गए हैं तो वो काम आज के दिन। तेज गति से संपन्न होंगे। दुकान के मुख्य द्वार की चौखट पर घोड़े की नाल को अंग्रेजी के यू अक्षर के आकार में लगा दें। आपके दुकान में ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगेगी और परिस्थितियां आपके अनुकूल बन जाएगी।
शुभ रंग - भूरा
शुभ अंक - तीन।

वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा के दिन द्वितीय भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। वहीं आज के दिन शाम को मित्रों के साथ मैं अच्छा समय आप का व्यतीत होगा। जो काम अब तक इस महीने चल रहे थे, अब वो कार्य द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। आज के दिन आपके ननिहाल से भी आपको कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। शनि की साढ़े साती या ढैया चल रही हो तो काले घोड़े की नाल से बनी हुई अंगूठी को विधि पूर्वक अपने दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में जरूर धारण करें।
शुभ रंग - ग्रे
शुभ अंक - छह।

मिथुन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए थोड़ा सा कठिन रहने वाला है। शिक्षा अध्यन अध्यापन में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज के दिन यात्राओं पर जाते समय सावधानी रखें। आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा। बढ़ कर आप आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आज के दिन अकेले रहकर आत्ममंथन और चिंतन करके अपने जीवन की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। काले घोड़े की नाल काले कपड़े में लपेटकर अनाज मैं अगर रख दें तो अनाज में वृद्धि होती है और तिजोरी में रख दें तो धन संबंधी समस्याओं में लाभ प्राप्त होता है और घर में बरकत बनी रहती है।
शुभ रंग - नारंगी
शुभ अंक - नौ

कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा शांति से व्यतीत करने का है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। किसान वर्ग को अपनी मेहनत का यथेष्ट फल शाम तक प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। वहीं दूध, डेयरी और पशुपालन से संबंधित जो व्यावसायी हैं उनके लिए भी आज का दिन विशेष लाभ की परिस्थितियां जीवन में लेकर आएगा। मां का आपको पूर्ण रूपेण साथ और सहयोग आज के दिन मिलता हुआ दिखाई देगा। घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर सीधा लगाने से दैवीय कृपा बनी रहती है।
शुभ रंग - मैरून
शुभ अंक - तीन।

सिंह राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके बल और पराक्रम में वृद्धि कर आपके धन धान्य में वृद्धि करेगा। आज के दिन आप के कार्य सुगमता से पूर्ण होते चले जाएंगे। प्रोपर्टी से संबंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। कोई भी पेपर साइन करने जा रहे हैं तो पहले उस पेपर को पढ़ के ही उस पर सिग्नेचर करें वरना आप के साथ फ्रॉड भी हो सकता है। खिलाड़ियों को घोड़े की नाल का छल्ला अवश्य पहनना चाहिए।
शुभ रंग - हरा
शुभ अंक - चार।

कन्या राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कार्यों में आ रही समस्याओं को दूर कर उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां आपके जीवन में लेकर आएगा। रिश्तेदारों के साथ मनमुटाव जरुर रहेंगे परंतु आपसी तालमेल और बातचीत के द्वारा आप इन मनमुटावों को समाप्त कर पुनः अपने सम्बन्ध माधुर्य में बदलते हुए दिखाई देंगे। कलाकारों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप कला के माध्यम से प्रसिद्धि हासिल करेंगे। जिन लोगो को कमर दर्द की शिकायत रहती है उन्हें कमर में घोड़े की नाल का छल्ला काले धागे में पहनने से लाभ प्राप्त होगा।
शुभ रंग - सफेद
शुभ अंक - सात।

तुला राशि - आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा का गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके जीवन की समस्याओं को दूर कर आपको विशेष लाभ की प्राप्ति करवाता हुआ दिखाई देगा। कुछ कार्य आपके अधूरे रह गए हैं तो वे द्रुत गति से संपन्न होते चले जायेंगे। आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए मेहनत का यथेष्ट फल प्राप्त करने का है। आज के दिन जो भी एफर्ट्स आप अपने जीवन में और कार्य में डालेंगे उसका लाभ आपको दूरगामी देखने को मिलेगा। अपनी लंबाई के बराबर काला धागा लें। उसमें आठ गांठे लगा दें। इस घाटे में गांठों को तेल से डूबो कर काले घोड़े की नाल पर लपेट लें और शमी के वृक्ष के नीचे गाड़ दें। इससे आपके सभी दुःख और तकलीफों से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग - स्लेटी
शुभ अंक - छह।

वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है। कुछ काम आज आपके बनते चले जायेंगे तो कुछ कामों में बहुत अधिक आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आज के दिन अधिकारियों से भी कहासुनी हो सकती है। थोडा सा कहासुनी से बचें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। रिश्वत लेने का प्रयास बिलकुल भी ना करें वरना आज आप बुरी तरह से फंस सकते हैं। एक लोहे की कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें काले घोड़े की नाल डाल दें। अब इस कटोरी को अपने सिर्फ सिर से पैर तक सात बार घुमाकर किसी सुनसान जगह में गाड़ दें। इससे आपकी बुरी नजर उतर जाएगी।
शुभ रंग - काला
शुभ अंक - दो

धनु राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके लिए उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा जो काम आपके अधूरे रह गए हैं वो द्रुत गति से संपन्न होंगे। रिस्की कामों में किया गया इन्वेस्टमेंट आज आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मई आज के दिन सोची समझी योजनाओं से भी आप अच्छा लाभ प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। व्यापारी वर्ग व्यापार के विस्तार की योजनाओं पर कार्य करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जा सकती है। घोड़े की नाल को उल्टा कर के द्वार पर लगाया जाए तो भूत प्रेत बाधाओं नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है।
शुभ रंग - लाल
शुभ अंक - नौ

मकर राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी समस्याओं को दूर कर आप के कार्यों में अच्छी सफलता आपको शाम तक जरुर दिलवाएगा। पिता के स्वास्थ को लेकर बनी चिंता आज आपके लिए खत्म होती हुई दिखाई देगी। पिता को जल्द ही स्वास्थ लाभ प्राप्त होगा। वहीं आज के दिन आप अपने काम में कुछ नए बदलाव करने का प्रयास करेंगे जो कि आपके लिए आगे चलकर सकारात्मक साबित होंगे। आप अगर विवाह योग्य हो चुके हैं तो आज आपके शादी सगाई जैसे न्योते आपको प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे जिनकी नौकरी नहीं लग रही है। उन्हें काले घोड़े की नाल का छल्ला पहनना चाहिए। इससे सनद शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और नौकरी में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाएगी।
शुभ रंग - नीला
शुभ अंक - पाँच।

कुम्भ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। आज के दिन आपके काम बनते चले जाएंगे। अटकाव की समस्या समाप्त हो जाएगी। आपकी मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। वहीं जो हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्र हैं उनको मनोवांछित परिणामों की प्राप्ति होगी। आज कोई विशेष कार्य आपका सम्पन्न हो सकता है और कोई इम्पोर्टेन्ट मीटिंग से आपको जल या वायु यात्रा भी करनी पड़ सकती है। बीमारी में सुधार लाने के लिए काले घोड़े की नाल से बनी चार कील, सवा किलो उड़द की दाल एवं एक सूखा नारियल एक साथ रखकर स्वयं रोगी के द्वारा बहते हुए पानी में बहा देना चाहिए।
शुभ रंग - पीला
शुभ अंक - एक।

मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा के पंचम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके जीवन में आ रही बाधाओं को समाप्त करने में आपका आपकी मदद करेगा। कुछ काम आपके अधूरे रह गए हैं तो सोच समझ कर आपको आगे बढ़ना होगा। वो कार्य द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे। अपने मन को आज के दिन मजबूत कर लें। भावुकता में आकर आपको कोई ऐसी बात मुँह से नहीं निकालनी है जिसका फायदा आपके गुप्त शत्रु आपके खिलाफ उठा लें। आज के दिन आपको आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां अपने जीवन में देखने को मिलेगी जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। महिलाओं को अपने पर्स में या मध्यमा अंगुली में घोड़े की नाल का छल्ला बनाकर जरूर पहनना चाहिए। यह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा और संकट से लड़ने की क्षमता प्रदान करेगा।
शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - आठ।


Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Comments