AAJ KA RASHIFAL 7 May 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali


 

AAJ KA RASHIFAL 7 May 2023 in Hindi

मेष राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थकान और यात्राओं से भरा रह सकता है। थोड़ी सी भावुकता भी आज आपके जीवन में बनी रहेगी। भावुकतावश कुछ गलत डिसीजन आपके द्वारा ना लिए जाएं इस बात का आपको विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। अपने मन के उद्गारों को आपको किस तरह से व्यक्त करना है, ये आप पर डिपेंड करता है परन्तु किसके सामने व्यक्त करना है ये बात ज्यादा ध्यान देने योग्य है। बहुत ज्यादा किसी भी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपको लाल रंग के फूल मां को अर्पित करने चाहिए।
शुभ रंग - केसरिया।
शुभ अंक - तीन।

वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन दाम्पत्य जीवन के सुखों को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। जीवनसाथी के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। उनके साथ वीकेंड पर बाहर जाने का प्लैन भी बन सकता है। परिवार के साथ एक अच्छा तालमेल आपको देखने को मिलेगा। आज के दिन व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ नई रणनीति पर काम करते हुए दिखाई देंगे। कोई उहापोह या उलझन की स्थिति में आपको अपने परिवार की मदद आज के दिन जरूर लेनी चाहिए। सुगंधित फूलों को मां को इस राशिवालों को अर्पित करना चाहिए।
शुभ अंक - सात
शुभ रंग - नेवी ब्लू

मिथुन राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे आपका आज का दिन स्वास्थ संबंधी समस्याएं बढा सकता है। माइग्रेन की प्रॉब्लम जिनको है उन रोगियों को विशेष रूप से आज के दिन ध्यान देना होगा। शत्रु भी आज के आज के दिन आपके खिलाफ आपके पारिवारिक सदस्यों के कान भरते हुए दिखाई देंगे। ऐसे लोगों से थोड़ा सा बचकर चलें। आज के दिन अपने परिवार के साथ इतनी अच्छी बॉन्डिंग बनाने का प्रयास करें कि आपका विश्वास ना डगमगाए। आज के दिन आप अपनी फैमिली के साथ गेट टू गेदर नाइट के टाइम पे कर सकते हैं। सफेद रंग के फूलों को मां को अर्पित करना चाहिए।
शुभ रंग - नारंगी
शुभ अंक - तीन।

कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन थोड़ा सा डिस्ट्रक्शन से भरा रह सकता है। पढ़ाई में मन ना लगने से थोड़ा सा पढ़ाई में दिक्कतें और आपके रिजल्ट डिफेक्ट हो सकता है। इसीलिए पहले कंसन्ट्रेट होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। आज के दिन दूसरे कामों को बाद में करें। मित्रों का साथ और योग अच्छा लगेगा। परंतु पहले अपने कर्तव्यों को पूर्ण कर उसके बाद मित्रों के साथ समय व्यतीत करें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। आज के दिन देवी मां को पीले फूल चढ़ाकर प्रसन्न कर सकते हैं।
शुभ रंग - गोल्डन
शुभ अंक - छह।

सिंह राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन फाइनैंशली आपकी दिक्कतों को दूर कर सफलता को सुनिश्चित करता हुआ दिखाई देगा। कुछ बाधाएं अगर आपके जीवन में हैं तो वो आज के दिन समाप्त होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन बुरे स्वप्न से आपको मुक्ति मिल जाएगी। प्रॉपर्टी से संबंधित लेन देन के कार्यों में थोड़ा सा आपको सावधानी से आगे बढ़ना होगा। गुलाबी रंग के फूल दुर्गा मां को आप इस राशि वालों को अर्पित करने चाहिए।
शुभ रंग - लाल
शुभ अंक - एक।

कन्या राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और बहुत ही सुगम रहने वाला है। पराक्रम में वृद्धि भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। कजिन्स के साथ में आपकी ट्यूनिंग अच्छी होगी। अगर मिसअंडरस्टैंडिंग चल रही थी तो वो समाप्त हो जाएगी। आज के दिन आप अपनी हॉबी को समय देते हुए दिखाई देंगे। बैंगनी रंग के फूल इस राशि के जातकों को मां को अर्पित करने चाहिए।
शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - दो

तुला राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कार्य कुशलता को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। आपकी कार्य कुशलता के चर्चे चारो तरफ होंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। सोशल मीडिया पर आपके विडियोज आज के दिन वायरल होते हुए दिखाई देंगे। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर में सत्संग, कीर्तन या फिर कोई आध्यात्मिक आयोजन की शुरुआत आपके द्वारा की जा सकती है। नारंगी रंग के फूलों को मां को आपको अर्पित करना चाहिए।
शुभ रंग - मैजेंटा
शुभ अंक - छह।

वृश्चिक राशि - आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके मनोभावों को बिगाड़ता हुआ दिखाई देगा। थोड़ी सी स्टेबिलिटी आपके माइंड में चलती है। आप बहुत कॉन्फिडेंट नजर आते हैं वो आज के। नहीं है। कहीं न कहीं आप थोड़े से कन्फ्यूज होते हुए दिखाई देंगे। मन में अशांति का वातावरण रहेगा। अपने मन को एकाग्रचित्त कर मेडिटेशन करने का प्रयास आज के दिन जरुर करें। आज के दिन आप के बड़ों की संगति से आपके मनोभाव ठीक हो सकते हैं तो उनका मार्गदर्शन आज आप जरुर लें। आज के दिन सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। गुड़हल के फूल मां दुर्गा को इस राशिवालों को अर्पित करने चाहिए।
शुभ रंग - भूरा
शुभ अंक - आठ।

धनु राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके खर्चों को बढ़ा सकता है। इससे बजट बिगड़ सकता है। इसलिए अपने खर्चों को नियंत्रित करके चलने का प्रयास करें। वर्क प्लेस पर कुछ कठिनाइयां आज के दिन आ सकती है। इसीलिए आज के दिन अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण करके अपने जीवन में आगे बढ़ें। आज के दिन फैमिली टाइम आप बिताते दिखाई देंगे और परिवार का आपको पूरा सपोर्ट देखने को मिलेगा। दुर्गा मां को रंग बिरंगे फूल इस राशिवालों को अर्पित करने चाहिए।
शुभ रंग - नीला
शुभ अंक - चार।

मकर राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां आपके जीवन में लेकर आएगा। कुछ काम आपके अधूरे रह गए हैं तो वो द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। थोड़ा सा आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से आज के दिन खयाल रखना होगा। आज के दिन यात्रा करने से बचें और पिता के स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। मां दुर्गा को हल्के हरे फूल अर्पित करने चाहिए।
शुभ रंग - हरा
शुभ अंक - दो

कुम्भ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः वर्क प्लेस पर आज के दिन आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई चैलेंजेज आपके जीवन में आज के दिन आते हुए दिखाई देंगे। परिवार का साथ और सुयोग भरपूर मिलेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। आज के दिन अगर आप विवाह योग्य हो चुके हैं तो आपके शादी सगाई जैसे न्योते आपको प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। परन्तु आज के दिन अपने मानसिक स्थिरता को बनाये रखें और अपने कामों को सुचारू रूप से करने का प्रयास करें। मां दुर्गा को पीले फूल आप को अर्पित करने चाहिए।
शुभ रंग - बादामी
शुभ अंक - चार

मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्य वर्धक रहने वाला है। आज के दिन आपको मानव सेवा और जन कल्याण जैसे कार्यों से जुड़ेंगे जिससे आपके सामाजिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा भी आज के दिन आपके द्वारा की जा सकती है। आज के दिन कोई नए कार्य की शुरुआत के लिए आप कुछ प्लानिंग और स्ट्रैटजी बनाते हुए दिखाई देंगे जिसमें आपको अपने पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण साथ और सहयोग मिलेगा। शाम को मित्रों के साथ आप गेट टुगेदर करते हुए दिखाई देंगे। दुर्गा माँ को लाल फूल इस राशिवालों को अर्पित करने चाहिए।
शुभ रंग - बैंगनी
शुभ अंक - पाँच।

Comments