AAJ KA RASHIFAL 2 June 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali
मेष राशि - आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिये थोडा टफ रहने वाला है क्योंकि चन्द्र केतु। एक साथ युति करके बैठे जीवनसाथी के साथ वाद विवाद की स्थितियों से आप जितना हो सके बचने का प्रयास करें। यदि आप कपड़ों का काम करते हैं, बुटीक का काम करते हैं, पार्लर का काम करते हैं या फिर कॉस्मेटिक के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो डेफिनेटली आपको थोड़ा सा संभलकर रहने की आवश्यकता है। आज के दिन नया और बड़ा रिस्की इन्वेस्टमेंट बिल्कुल भी ना करें। आज के दिन रुपए पैसों से संबंधित कार्यों में भी आपको सजगता बनाए रखनी पड़ेगी और अपनी चीजों को थोड़ा सा व्यवस्थित रखें वरना आपकी कोई प्रिय वस्तु खो जाएगी और आप उसे ढूंढ़ते ही रह जाएंगे। मुख्य द्वार पर तेल का दीपक आपको रोजाना प्रज्वलित करना चाहिए। ये कार्य आप सूर्यास्त के बाद में जरूर करें।
शुभ रंग - नीला।
शुभ अंक - सात।
वृषभ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है। जल्दी ही आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे परंतु आज आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। आपके साथ के जो सहकर्मी हैं, कुलीग है, उनके द्वारा आपको आपके कार्यों में बाधा डाली जा सकती है। अतः अपने सहकर्मियों से थोड़ा सा सावधान होकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। गलत मित्रों की संगति से भी आपके जीवन में नुकसान की स्थितियां बन सकती हैं। इसीलिए ऐसे मित्रों से थोड़ा साथ दूरी बनाएं रखें। पीपल के पांच पत्ते लेकर उस पर पीला चंदन लगाकर किसी नदी या बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
शुभ रंग - भूरा
शुभ अंक - चार।
मिथुन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन करियर में आ रही दिक्कतों को दूर कर आपको सफलता के नए आयाम तय करवा सकता है पर ऑप्टिकल जरूर आएंगे। पथ से भ्रमित करने वाले लोग भी अधिक होंगे। इसीलिए आज आप कन्फ्यूजन में न आएं। अपना विज़न क्लियर रखें और अपने एम की तरफ आगे बढ़ने का प्रयास करें। विद्यार्थी वर्ग को बहुत सजगता के साथ आगे बढ़ना होगा। थोड़ा सा परिणामों में निराशा उत्पन्न हो सकती है, परंतु अपने हौसलों को बुलंद रखेंगे तो निराशा आपकी प्रगति में बाधक साबित नहीं होगी। आज के दिन आपको थोड़ा कैलकुलेटेड होकर चलना होगा। अपने आत्म मंथन की तरफ भी थोड़ा सा आगे बढ़ें क्योंकि जब भी हम हमारा आत्म मंथन करते हैं तब हम हमारी गलतियों को सुधार कर उसे इम्प्रूव करने का प्रयास करते हैं। बरगद के पेड़ से पांच फल लाकर उसे लाल चंदन में रंग दें और लाल वस्त्र में कुछ सिक्कों के साथ बांधकर अपने घर के अग्र भाग में आपको लगाना चाहिए।
शुभ रंग - ग्रे
शुभ अंक - दो
कर्क राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः फाइनेंशियली थोड़ा सा संभलकर रहने की आवश्यकता है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में बिलकुल भी न करें। आज के दिन से वाद विवाद की स्थितियां हो सकती है और कुछ रुपए से संबंधित लेन देन के कार्यों में गड़बड़ी होने से नुकसान की स्थितियां भी देखने को मिल सकती है। अतः आज के दिन आपको सतर्क रहकर अपने जीवन में आगे बढना होगा। किसान वर्ग खेती बाड़ी, फल सब्जी से संबंधित यदि आप कोई भी कार्य कर हैं तो उस कार्य में थोड़ा सा सावधानी से आगे बढ़ें और सोच समझकर निवेश करें। संध्याकाल के समय पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक आपको जरुर जलाना चाहिए।
शुभ रंग - लाल।
शुभ अंक - चार।
सिंह राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके बल और पराक्रम में वृद्धि करेगा। शत्रुओं का नाश करेगा। आपको प्रत्येक क्षेत्र में विजय की प्राप्ति करवाएगा। राजनीति से जुड़े हुए कार्य आपके द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन की यात्रायें आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। कौड़ियों को हल्दी के घोल में भिगोकर उन्हें पूजा स्थल में आपको जरूर रखना चाहिए।
शुभ रंग - मैजेंटा
शुभ अंक - नौ।
कन्या राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी पारिवारिक स्थितियों को थोड़ा सा बिगाड़ने का कार्य करेगा। रिश्तों में थोड़ा सा मतभेद आ सकता। आपके बुजुर्ग आपके प्रति मिसअंडरस्टैंडिंग फील कर सकते हैं। यानी आप दोनों के बीच में में संतान नहीं हो सकती है। इसीलिए आज के दिन मौन रहकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। अपने घर के बुजुर्गों का आज के दिन आप थोड़ा सा सम्मान अधिक करें और उनसे बिल्कुल भी वाद विवाद की स्थितियों में ना पड़ें। आज के दिन कन्ट्रोवर्सी आपके लिए ठीक नहीं है। थोड़ा साथ संभलकर रहने की आवश्यकता है। लक्ष्मी मंदिर जाकर पाँच नारियल जरुर चढ़ाएं।
शुभ रंग - पीला।
शुभ अंक - पाँच।
तुला राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। थोड़ी सी वाद विवाद की स्थिति आपके जीवन में देखने को मिल सकती है। थोड़ा सा कन्फ्यूजन और अधिक बढ़ सकता है। आप अपने कार्यों को थोड़ा सुचारू रूप से करने का प्रयास करें। कोई भी बाधाएं आपके मार्ग में तो अवश्य को हटाकर अपने विज़न को क्लियर करें। आज के दिन नए और रिस्की कामों में हाथ न डालें और जरूरत पड़ने पर अपने परिवार की सलाह जरूर लें। दो कमलगट्टे लेकर उन्हें मां लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित करते हुए धन प्राप्ति की कामना आपको जरूर करनी चाहिए।
शुभ रंग - काला।
शुभ अंक - आठ
वृश्चिक राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी समस्याओं को दूर कर आपके विज़न को क्लियर करने का प्रयास करेगा। आज के दिन अपने सहकर्मियों के साथ थोडा सा तालमेल बनाकर रखें। वर्क प्लेस पर किसी से ना उलझें। अपने काम से काम रखें। रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट आज आपके लिए ठीक नहीं है। मई आज के दिन रिश्वत लेने का प्रयास न करें। बचत योजनाओं में किया गया इन्वेस्टमेंट आज आपके भविष्य को सुधारता हुआ और आगे के टाइम में आने वाले टाइम में आपको फाइनेंशियली हेल्प करता हुआ दिखाई देगा। संध्याकाल में विष्णु लक्ष्मी के मंदिर जायें और वहां पर जल का एक पात्र भर ले आएं। बाद में इसे पीपल की जड़ों में जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग - सफेद।
शुभ अंक - छह।
धनु राशि - आपकी राशि से चंद्र मार्च के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके उत्तम लाभ की परिस्थितियों को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। अचानक धन लाभ से आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। सर्कल और लेवल बढ़ेगा। आज के दिन मैन्युफैक्चरर्स को बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। कोई भी किसी भी नयी कंपनी के साथ टाईअप करने से पहले आप उस कंपनी की जांच पड़ताल करके ही आगे बढ़ें। आज के दिन रिस्की कामों में किया गया इन्वेस्टमेंट आपके भविष्य को संवारने में आपकी मदद करेगा। गुलेर और गुलेर के 11 पत्तों को नाड़े में बांध कर किसी बरगद के पेड़ से आप आपको चढ़ा देना चाहिए।
शुभ रंग - नारंगी।
शुभ अंक - दो
मकर राशि - आपकी राशि से चंद्र मार्च के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए थोड़ा सा स्ट्रगलिंग रहने वाला है। काम में थोड़ा कॉन्सनट्रेशन बढ़ाना होगा। अगर आपके कोई परिणाम मानें तो आज के दिन वो नकारात्मक निकल सकते हैं। थोड़ी सी निराशा जरूर होगी पर अपने प्रयासों को तेज कीजिए। आने वाले समय में आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज का दिन वर्क प्लेस पर भी कई चुनौतियों से भरा रहेगा। अधिकारियों से वाद विवाद की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं पिता से मतभेद भी हो सकते हैं। थोड़ी से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप की रुचि का दीपक या एक रोटी अपने ऊपर से 21 बार वार कर किसी तिराहे पर रख दें। इससे घर में बरकत होगी।
शुभ रंग - हरा।
शुभ अंक - पाँच
कुम्भ राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्य वर्धक रहने वाला है। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य आज आपके फटाफट से पूर्ण होते चले जायेंगे। आज के दिन आपको इम्पोर्टेन्ट मीटिंग से बाहर जाना पड़ सकता है परन्तु वो यात्रा आपके लिए सुखद और सफलतादायक रहेगी। आज के दिन आपके परिवार से आपके मतभेद हो सकते हैं इसीलिए आज के दिन थोड़ा संभलकर रहें। आलस्य को त्यागें और अपने कार्यों को थोड़ा प्रायोरिटी से करने का प्रयास करें। आप भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की संयुक्त रूप से पूजन और प्रार्थना कर सकते हैं। जाप पूजन करते हैं। वहीं रात भर जागरण भी आपको जरूर करना है।
शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - दो।
मीन राशि - आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा और सुगम नहीं रहेगा। कामों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज के दिन यात्रा करते समय सावधानी रखें। रिस्की कामों में हाथ डालने से बचें। कोई भी काम जल्दबाजी में बिल्कुल भी ना करें। आज के दिन सोचे समझे कामों को करने के लिए एक स्ट्रैटजी और प्लानिंग से आगे बढ़ना होगा वरना वो काम भी आपके अधूरे रह सकते हैं। काली हल्दी की पूजा कर उसे गले में रखें और प्रतिदिन उसकी पूजा आराधना जरुर करें।
शुभ रंग -भूरा
शुभ अंक - आठ
Comments
Post a Comment